ब्रेकिंग न्यूज

*धरने पर बैठे शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या...*

04-Nov-2022

अमृतसर (शोर संदेश)। पंजाब के अमृतसर में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दअरसल सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवान की मूर्तियां मिलने के विरोध में धरने पर बैठे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उन पर गोली चलाई। गोली की आवाज से वहां हड़कंप मच गया।  शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से इस दौरान हवाई फायरिंग की गई। लोग सुधीर को हॉस्पिटल ले जाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है। सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान रह चुके हैं। उन पर दो से तीन गोलियां चलाई गई हैं। मालूम हो कि पिछले कुछ समय से सुधरी सूरी पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने भी पिछले महीने कुछ गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने ही इसका खुलासा किया था।



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account