ब्रेकिंग न्यूज

*40 बंदरों के शव मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने लगाया जहर देने का आरोप...*

26-Oct-2022
अमरावती (शोर संदेश)।आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कविता मंडल में एक साथ 40 बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यहां के सिलागाम गांव के पास जंगल में शव देखे गए, जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जहर देकर बंदरों को मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में वन अधिकारी मुरली कृष्ण ने कहा कि, जिले में ऐसी घटना पहली बार हुई है। कोई यहां ट्रैक्टर पर बंदरों के शव लाया और गांव के पास फेंक दिया। उन्होंने कहा, करीब 40 से 45 बंदरों के शव पाए गए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चार से पांच दिन में रिपोर्ट आने पर घटना का सही कारण पता चलेगा। उन्होंने बताया, इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account