ब्रेकिंग न्यूज

*पद्मश्री, पद्म भूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक विकास सिन्हा का निधन*

12-Aug-2023

कोलकाता (शोर संदेश)। प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक और साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स एंड वेरिएबल इनर्जी साइक्लोट्रोन सेंटर के पूर्व डायरेक्टर विकास सिन्हा का निधन हो गया है। सिन्हा 78 साल के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि विकास सिन्हा पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे और कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। विकास सिन्हा को साल 2001 में पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक विकास सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने अपने शोक संदेश में सिन्हा को ज्ञान के क्षेत्र में बंगाल का एक प्रसिद्ध पुत्र बताया। ममता ने कहा कि महान वैज्ञानिक विकास सिन्हा के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। बंगाल के एक शानदार पुत्र, इस प्रतिभाशाली परमाणु भौतिक वैज्ञानिक ने न केवल ज्ञान की दुनिया में बल्कि सार्वजनिक जीवन में भी अपने योगदान से हमें गौरवान्वित किया। ममता बनर्जी ने कहा कि महान वैज्ञानिक को बंगाल सरकार की तरफ से साल 2022 में राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार बंगबिभूषण और उसी वर्ष रवींद्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मैं उनके परिवार, दोस्तों, छात्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। सिन्हा परमाणु भौतिकी, उच्च ऊर्जा भौतिकी और प्रारंभिक ब्रह्मांड विज्ञान के विशेषज्ञ थे। उन्होंने जेनेवा में यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन में भारत की ओर से पहली प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का नेतृत्व किया था।



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account