ब्रेकिंग न्यूज

*हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरु, पीएम ने सभी से की वोट डालने की अपील ...*

12-Nov-2022

हिमाचल प्रदेश (शोर संदेश)। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जाखू यूएस क्लब होमगार्ड कार्यालय में मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान की आहूति डालने का कर्तव्य जरूर निभाएं।


 


वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी से वोट डालने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।  सीएम जयराम ठाकुर ने परिवार के साथ वोट डाला ।  


 



leave a comment

Feedback/Enquiry



Log In Your Account