धमतरी। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी भावना पांडेय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विभागीय प्रक्रिया के तहत उन्हें कार्यभार सौंपते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, संवेदनशील मामलों, विशेष अभियानों, सामुदायिक पुलिसिंग और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत
पदभार ग्रहण समारोह में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी, डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नई एसपी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया।