ब्रेकिंग न्यूज

ममता सरकार के खिलाफ बढ़ा जनाक्रोश, बंगाल में भाजपा की भारी बहुमत से जीत का दावा: अमित शाह

25-Apr-2026
नई दिल्ली।  (शोर संदेश) पश्चिम बंगाल में पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर 24 परगना में रोड शो कर भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि राज्य में उनकी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि 2021 से 2026 के बीच राज्य के राजनीतिक माहौल में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जनता का गुस्सा पहले की तुलना में दोगुना हो गया है।
अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा सीट को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा न सिर्फ इस सीट पर, बल्कि पूरे राज्य में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इस सीट पर ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने कहा कि उन्हें यह बात काफी देर से समझ में आई है। राहुल गांधी ने हाल ही में ममता बनर्जी पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर 90% से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जिसे भाजपा राज्य में बदलाव का संकेत मान रही है। यह मतदान प्रतिशत आजादी के बाद सबसे अधिक बताया जा रहा है।
राज्य में दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
 


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account