ब्रेकिंग न्यूज

css/The energetic and active representatives spread in all the districts of Shore Sandesh News, become the voice of the downtrodden and helpless people of the society and their rights

IAS अंकित आacनंद को मिला अतिरिक्त प्रभार, CRDA के CEO बनाए गए

11-Feb-2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने एकल आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंकित आनंद (भा.प्र.से. 2006 बैच) वर्तमान में सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ हैं। साथ ही वे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार सचिव, सचिव वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग तथा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। अब उन्हें राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

11-Feb-2026
महासमुंद। कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर  लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
जन चौपाल में दिव्यांग कल्याण संघ महासमुंद द्वारा बैठक एवं प्रशिक्षण हेतु रेन बसेरा हेतु आवेदन किया गया। इसी तरह ग्राम सोनदादर बागबाहरा के निवासियों ने अवैध कब्जा पर रोक लगाने हेतु, महासमुंद निवासी  जे पी चंद्राकर ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु, ग्राम बराईजोर निवासी चूड़ामणि ने स्वयं की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में, ग्राम लोहारडीह के ग्राम वासियों ने दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में, नयापारा महासमुंद निवासी रमाबाई देवांगन ने ईपीएफ राशि कटौती के संबंध में एवं वार्ड क्रमांक 15 सरायपाली नगर पालिका के निवासियों ने फोर लेन पहुंच मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में आवेदन किए। इसके अलावा पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर  सचिन भूतड़ा एवं  रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सड़क हादसा में डीआरजी जवान भरत भारती की मौत

11-Feb-2026
जगदलपुर। जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा बल के एक जांबाज जवान की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात वाहन ने जगदलपुर की ओर जा रहे डीआरजी जवान भरत भारती की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में भरत भारती का चयन बस्तर फाइटर के रूप में हुआ था, जिसके बाद उनकी तैनाती डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) में की गई थी। वे अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित और बहादुर जवान के रूप में जाने जाते थे। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग और साथी जवानों में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
 

रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा, HDFC बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार

10-Feb-2026
सारंगढ़। रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की साठगांठ का खुलासा किया है। पुलिस ने HDFC बैंक की सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शाखा के कुल 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मामला होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड लगाकर अवैध रूप से राशि आहरण से जुड़ा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि महाठग शिवा साहू के होल्ड खाते से 10 लाख रुपये और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई थी। इस फर्जीवाड़े में बैंक के कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका पाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में HDFC बैंक सारंगढ़ शाखा के अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत और पूजा मानिकपुरी शामिल हैं, जबकि HDFC बैंक बिलाईगढ़ शाखा से टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। सरसीवां पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, दोनों शाखाओं के प्रबंधकों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है, जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई से बैंकिंग सिस्टम में हो रही अनियमितताओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
 

प्रेरणा उत्सव में जिलेभर के छात्रों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

10-Feb-2026
सक्ति। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा, सक्ति में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सक्ति जिले के सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों, छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय विद्यालयों तथा निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति के कमिश्नर राजेश लखानी (आईएएस), जिला कलेक्टर एवं वीएमसी अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो (आईएएस), उप आयुक्त आर.के. वर्मा, क्लस्टर इंचार्ज दीक्षा ज्योति मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। नोडल विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. ठाकुर के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रेरणा कार्यक्रम की गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्किल आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। अंतिम चरण में विषय विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागी विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 30 विद्यार्थियों का चयन कर उनके नाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा उत्सव समन्वयक एवं पीजीटी रसायन के.के. पटेल ने किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. डी.के. ठाकुर ने इसे विद्यार्थियों के लिए जीवन बदलने वाला अवसर बताते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की सौजन्य भेंट

24-Jan-2026
रायपुर। रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था, शहरी सुरक्षा की चुनौतियों तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने नागरिक सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय को प्रभावी बनाने जैसे बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजधानी रायपुर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। नवनियुक्त कमिश्नर संजीव शुक्ला ने राजधानी की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।
 

सड़क दुर्घटना में आपात स्थिति से निपटने राष्ट्रीय राजमार्ग–53 पर मॉक-ड्रिल आयोजित

04-Jan-2026
रायपुर ( शोर संदेश )  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय राजमार्ग–53 पर लाइव मॉक-ड्रिल किया गया। मॉक-ड्रिल के दौरान यात्रियों, वाहन चालकों एवं एनएचएआई के फील्ड स्टॉफ को कई तरह की आपात परिस्थितियों से निपटने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दौरान विशेषज्ञों ने सड़क दुर्घटना और मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के तरीकों का प्रदर्शन भी किया। 
मॉक-ड्रिल के दौरान विशेषज्ञों ने हार्ट-अटैक की स्थिति में सीपीआर देने के सही एवं वैज्ञानिक तकनीक का लाइव-डेमो दिया। उन्होंने अचानक बेहोशी, अत्यधिक रक्तस्राव, सांस लेने में कठिनाई जैसी मेडिकल आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की भी जानकारी दी। मॉक-ड्रिल में वाहन में तकनीकी खराबी और सड़क दुर्घटना में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित ढंग से वाहन से बाहर निकालने, संयम बनाए रखने तथा इस दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विशेषज्ञों ने विस्तार से बताया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान एनएचएआई द्वारा सर्दियों के मौसम में कोहरे एवं रात में यात्रा के दौरान दुर्घटना की संभावना को कम करने वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों एवं यात्रियों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित करने की अपील भी की जा रही है।






















 

राज्योत्सव में आज गायक अंकित तिवारी बिखेरेंगे सुरों का जादू

04-Nov-2025
रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के चौथे दिन 4 नवंबर को बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अंकित तिवारी अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। ‘सुन रहा है न तू’ और ‘तेरी गलियां’ जैसे सुपरहिट गीतों के गायक अंकित तिवारी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत कलाकेंद्र रायपुर बैंड की प्रस्तुति से होगी, जिसके बाद स्टार नाइट में प्रकाश अवस्थी समा बांधेंगे। कविता वासनिक अनुराग धारा प्रस्तुत करेंगी, जबकि तिलकराज साहू लोकधारा की झलक दिखाएंगे।

राज्योत्सव के पांचवें दिन यानी 5 नवंबर को भी विभिन्न प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है।

पीएम सूर्य घर योजना में घूसखोरी: संविदा कर्मचारी बर्खास्त, जेई निलंबित

03-Nov-2025
रायपुर (शोर संदेश)। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा क्षेत्र में पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक वेंडर से पैसों की मांग करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पॉवर कंपनी ने कार्रवाई करते हुए संविदा कर्मचारी हरिओम साहू की सेवा समाप्त कर दी है, वहीं मामले में नाम आने पर जूनियर इंजीनियर (जेई) एलिन कुजूर को निलंबित कर दिया गया है।

इस प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। रायपुर के प्रभारी मुख्य अभियंता एस.के. ठाकुर ने बताया कि समिति में एक एसी, दो डीई और एक एई को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में वेंडर यशवंत सिन्हा और संविदा कर्मचारी हरिओम साहू के बीच बातचीत में काम के बदले छह हजार रुपए की मांग की गई थी। ऑडियो में जेई के हिस्से की बात भी कही गई थी।




मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्किल-1 के अधीक्षण अभियंता महावीर विश्वकर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संविदा कर्मचारी को बर्खास्त किया और जेई को निलंबित किया।




प्रदेशभर में पीएम सूर्य घर योजना तेजी से लागू की जा रही है। सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र उपभोक्ताओं के घरों में निर्धारित समय पर सोलर पैनल लगाए जाएं।

वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में किया राज्योत्सव का शुभारंभ, रजत जयंती की दी बधाई

03-Nov-2025
रायगढ़ (शोर संदेश)।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को रजत जयंती की हार्दिक बधाई दी।





वित्त मंत्री चौधरी ने प्रदेशवासियों से विजन 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है, तब छत्तीसगढ़ भी उसी संकल्प के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। चौधरी ने बताया कि विगत दिवस प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सात घंटे प्रदेश में व्यतीत कर अनेक विकास कार्यों की सौगात दी, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से पहले छत्तीसगढ़ की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, हमारे लौह अयस्क और वन संपदा का लाभ हमें नहीं मिल पाता था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ तब प्रदेश में एकमात्र शासकीय मेडिकल कालेल था, आज यह संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है और जल्द ही 20 से अधिक होने जा रही है। एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़कर 2000 तक पहुंचने वाली हैं।




वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, आईआईआईटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के अनेक संस्थान संचालित हैं, जो छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक प्रगति के प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिला लगातार विकास की ओर अग्रसर है। रायगढ़ में उद्योग के साथ-साथ शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। नालंदा परिसर का निर्माण लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। संस्कृत महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, उद्यानिकी महाविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि रायगढ़ में ऑक्सीजोन पार्क, एथलेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, क्रिकेट व फुटबॉल ग्राउंड सहित नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण एवं नगरीय विकास के कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर हैं।




इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, सभापति डिग्रीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, प्रशानिक अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। 

स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति
राज्योत्सव समारोह के प्रथम दिन आज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्कूली बच्चों ने शानदार मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें श्रीमती सोमादास एवं ग्रुप द्वारा गणेश वंदना, डॉ.दीपिका सरकार एवं ग्रुप द्वारा शिव स्त्रोत नृत्य, कुमारी मानवी अग्रवाल द्वारा कथक, कार्मेल कन्या स्कूल के विद्यार्थियों ने मराठी लोकनृत्य सहित अन्य स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।


+ Load More

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account