ब्रेकिंग न्यूज

छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

10-Mar-2026
जगदलपुर। ( शोर संदेश ) कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण अंचल में महिलाओं के बीच शिक्षा के प्रति अलख जगाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अत्यंत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया, जिसके माध्यम से उन्होंने गाँव की महिलाओं को शिक्षा के महत्व से रूबरू कराया और बेटियों को शिक्षित करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरएस नेताम उपस्थित रहे, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों ने सामाजिक जागरूकता का यह अभियान चलाया। कार्यक्रम की सफलता में मातृ शक्ति के रूप में डॉ. सोनाली कर के साथ-साथ डॉ. पदमाक्षी ठाकुर, डॉ. चेतना खांडेकर, डॉ. विनीता पांडेय, डॉ. गुंजा ठाकुर, सोमा बंछोर, शालिनी मिश्रा और ऋचा धुरंधर ने अपनी विशेष भागीदारी सुनिश्चित की। इन महिला विशेषज्ञों ने ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के अधिकारों और उनकी प्रगति पर जोर दिया।
इस अवसर पर डॉ. एके ठाकुर ,डॉ. आरआर कंवर ,डॉ. पीके सलाम और एमबी तिवारी सहित महाविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल महिला दिवस मनाना था, बल्कि धरातल पर जाकर समाज को यह संदेश देना था कि शिक्षित और सशक्त महिला ही एक उन्नत राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।




 


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account