.jpg)
रायपुर (शोर संदेश)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे। इस दौरान विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतेश गांधी,जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ और दिलीप सिंह होरा ने उनका स्वागत किया।
.jpg)
दन्तेवाड़ा (शोर संदेश)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार 4 मई 2022 को जनसंपर्क कार्यक्रम और विभागीय समीक्षा के लिए सबसे पहले दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता दंतेश्वरी के दर्शन किए और उनकी आराधना की। अर्चना के दौरान साथ में दंतेवाड़ा की विधायक श्रीमती देवती कर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोको पाढ़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सुकमा हरीश लखमा, कांग्रेस नेता छविंद्र कर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विमल सुराना, जिला पंचायत सदस्य, दंतेवाड़ा सुलोचना कर्मा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विमल सलाम तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन पी एन उरपूडे, देवी सिंह चौहान, कमलोचन सेठिया, शिव शंकर सिंह चौहान और डेगल दादा भी उपस्थित रहे।
.jpg)
रायपुर (शोर संदेश)। मुख्यमंत्री बघेल की अपील पर 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर अपने आहार और संस्कृति के गौरव की अनुभूति के लिए देश-विदेश के कोने-कोने में बसे छत्तीसगढ़ के लोग बोरे-बासी खाकर श्रम का सम्मान करेंगे।
मुख्यमंत्री की अपील पर छत्तीसगढ़ के सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधि और युवा पीढ़ी भी बोरे-बासी खाकर देश दुनिया में अपने खानपान अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और गर्व की अभिव्यक्ति करेंगे, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर हैश टैग #LabourDay2022 , #बोरे-बासी , #cgmodel के माध्यम से अपनी फोटो-वीडियो शेयर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की अपील पर छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बधाई देते हुए कहा है कि आगामी 01 मई मजदूर दिवस पर हमारे संस्थान में कार्यरत कर्मचारी जिनकी मेहनत एवं कर्तव्य निष्ठा से हमारे व्यापार को मजबूती मिलती है उनके सम्मान के लिए और उनके परिजनों व साथियों के लिए बोरे बासी व्यंजन की व्यवस्था करेंगें। स्थानीय खान पान को छत्तीसगढ़िया सम्मान के साथ जोड़कर आपने हमारी संस्कृति, विरासत और परंपरा को संजोने का अद्भुत कार्य किया है। मुख्यमंत्री जी आपने कहा था कि हर श्रमिक, किसान और काम करने वाली बहनों के पसीने में बासी की महक है। यह वास्तव में आपकी संवेदना और आपके मन मे श्रमिकांे के सम्मान को दर्शाता है। इसके लिए हम आपके हृदय से आभारी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की अपील पर छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बधाई देते हुए कहा है कि आगामी 01 मई मजदूर दिवस पर हमारे संस्थान में कार्यरत कर्मचारी जिनकी मेहनत एवं कर्तव्य निष्ठा से हमारे व्यापार को मजबूती मिलती है उनके सम्मान के लिए और उनके परिजनों व साथियों के लिए बोरे बासी व्यंजन की व्यवस्था करेंगें। स्थानीय खान पान को छत्तीसगढ़िया सम्मान के साथ जोड़कर आपने हमारी संस्कृति, विरासत और परंपरा को संजोने का अद्भुत कार्य किया है। मुख्यमंत्री जी आपने कहा था कि हर श्रमिक, किसान और काम करने वाली बहनों के पसीने में बासी की महक है। यह वास्तव में आपकी संवेदना और आपके मन मे श्रमिकांे के सम्मान को दर्शाता है। इसके लिए हम आपके हृदय से आभारी हैं।
बोरे बासी की विशेषता
बोरे बासी छत्तीसगढ़ का ऐसा भोजन है जो बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर रात भर रख कर बनाया जाता है। फिर सुबह उसमें हल्का नमक डालकर टमाटर की चटनी या अचार और कच्चे प्याज के साथ खाया जाता है। छत्तीसगढ़ के लोग प्रायः सुबह बासी का ही नाश्ता करते हैं। बोरे बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

.jpg)
रायपुर (शोर संदेश)। इंस्टीट्यूट ऑफ़ टाउन प्लानर्स भारत में कार्यरत नगर नियोजकों की एक ग़ैर-सरकारी शीर्ष संस्था है जिसके तत्वाधान में छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय इकाई की आठवीं कार्यकारी समिति का गठन 27 अप्रैल को किया गया। चैप्टर की वार्षिक आम बैठक की प्रक्रिया में सर्वसम्मति से संदीप बांगड़े का चैप्टर के चेयरमैन के पद के लिए निर्वाचन किया गया। संदीप बांगड़े ने अध्यक्ष पद के प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किये जाने पर इकाई के सभी सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वार्षिक आम बैठक की अगली कड़ी में विभिन्न समितियों के सदस्यों का भी निर्वाचन किया गया। जिसमे संदीप बांगड़े अध्यक्ष, संजीव कुमार लतारे सचिव विनीत नायर कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारी समिति के सदस्यों डॉ. अबीर बंद्योपाध्याय, रोहित खंडेलवाल, ज़ाहिद अली, एम. के. गुप्ता, मनीष पिल्लीवार, नितीश श्रीवास्तव, सूर्यभान सिंह ठाकुर और हिमांशु सोनबेर का निर्वाचन हुआ। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नीलकंठ अग्रवाल और सदस्यों रोहित खंडेलवाल, हिमांशु सोनबेर, नीरज बाजपेई, राहुल पंजवानी एवं गौरव अग्रवाल का निर्वाचन हुआ। प्रकाशन समिति के प्रमुख डॉ. वंदना अग्रवाल एवं सदस्यों डॉ. पी. सी. ताम्रकार, आलोक त्रिपाठी, श्रीमती शाश्वती कर्मोकर घोष और कैलाशपति मौर्या का निर्वाचन हुआ। कार्यशाला समिति के प्रमुख श्रीमती कबिता बिस्वास शर्मा और सदस्यों शैलोनील साहू, आलोक त्रिपाठी, श्रीमती शाशवती कर्मोकर घोष, सचिन कुमार साहू एवं विवेक अग्निहोत्री सदस्य का निर्वाचन हुआ। यह समिति आगामी 1 वर्ष तक प्रदेश में संस्था की गतिवधीयों का परिचालन करेगी।
.jpg)
रायपुर (शोर संदेश)। राज्यपाल उइके और मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित दावते रोजा इफ्तार में शामिल हुए और प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी। राज्यपाल उइके ने दावते रोजा इफ्तार में सभी समुदाय के धर्म गुरूओं को एक साथ आमंत्रित कर आपसी भाईचारा तथा खुशहाली से मनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बुराई का त्याग करने के लिए प्रेरित करता है और अपनी धार्मिक मान्यता के अनुरूप व्यक्ति को सदाचरण की ओर ले जाता है। उन्होंने दावते रोजा इफ्तार में सभी धर्म गुरूओं के शामिल होने पर उसे गंगा-जमुनी तहजीब का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए यह एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। इस महीना में लोग रोजा रखकर ईश्वर की आराधना करते हैं। यह एक ऐसा महीना है जो इंसान को बुराई से अच्छाई की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। रोजा खुदा की इबादत का एक ऐसा जरिया है जो रोजेदार को उस दुनिया के साथ-साथ इस दुनिया के लिए भी लायक बनाता है। इस पवित्र महीने में सभी के मन के भाव एक हो जाते हैं, सभी का लक्ष्य एक हो जाता है। सभी एक जैसा तप करते हैं और एक जैसी अनुभूतियों से गुजरते हैं। भावों और अनुभूतियों का एक हो जाना ही आध्यात्म की चरम ऊंचाई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रमजान का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि एक दूसरे से सम हुए बिना ईश्वर-अल्लाह के साथ सम नहीं हुआ जा सकता। जहां समता होगी, वहीं पर परस्परता होगी। जहां पर परस्परता होगी वहीं पर एकजुटता होगी। और जहां एकजुटता होगी वहीं पर भाईचारा होगा। इस्लाम की परंपराएं परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं। मिल-जुलकर जीने के साथ-साथ मिल-जुलकर ईश्वर को प्राप्त करना सिखाती हैं। गरीबों, मजलूमों और कमजोर लोगों का हाथ पकड़कर उन्हें भी अपने साथ चलाना सिखाती हैं। आप सभी ने इस पवित्र महीने में रोजा रखकर खुदा की इबादत की है। वह आपकी हर दुआ कबूल करेगा। मैं आप सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, महापौर नगरपालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायकगण सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, सभापति प्रमोद दुबे सहित विभिन्न समुदायों के धर्मगुरू बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। इस महीना में लोग रोजा रखकर ईश्वर की आराधना करते हैं। यह एक ऐसा महीना है जो इंसान को बुराई से अच्छाई की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। रोजा खुदा की इबादत का एक ऐसा जरिया है जो रोजेदार को उस दुनिया के साथ-साथ इस दुनिया के लिए भी लायक बनाता है। इस पवित्र महीने में सभी के मन के भाव एक हो जाते हैं, सभी का लक्ष्य एक हो जाता है। सभी एक जैसा तप करते हैं और एक जैसी अनुभूतियों से गुजरते हैं। भावों और अनुभूतियों का एक हो जाना ही आध्यात्म की चरम ऊंचाई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रमजान का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि एक दूसरे से सम हुए बिना ईश्वर-अल्लाह के साथ सम नहीं हुआ जा सकता। जहां समता होगी, वहीं पर परस्परता होगी। जहां पर परस्परता होगी वहीं पर एकजुटता होगी। और जहां एकजुटता होगी वहीं पर भाईचारा होगा। इस्लाम की परंपराएं परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं। मिल-जुलकर जीने के साथ-साथ मिल-जुलकर ईश्वर को प्राप्त करना सिखाती हैं। गरीबों, मजलूमों और कमजोर लोगों का हाथ पकड़कर उन्हें भी अपने साथ चलाना सिखाती हैं। आप सभी ने इस पवित्र महीने में रोजा रखकर खुदा की इबादत की है। वह आपकी हर दुआ कबूल करेगा। मैं आप सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

संजीव सेन रायपुर (शोर संदेश)। जोगी कांग्रेस का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन 29 अगस्त 2021 रविवार को बीरगांव रायपुर में आयोजित किया गया है | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के रायपुर शहर जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अमीत जोगी के निर्देशानुसार अगस्त माह में प्रदेश के सभी जिलों में जोगी कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन जारी है इसी क्रम में रायपुर जिला का प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 29 अगस्त 2021 रविवार को सुबह 10:00 बजे से जनता कांग्रेस जे.के सुप्रीमो अमीत जोगी के मुख्य आतिथ्य में बीरगांव के रायपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया है जिसमें रायपुर जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के संभावित पार्षद प्रत्याशी भी अपने वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होंगे | रायपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने बताया है कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रायपुर शहर में करना तय किया गया था परंतु बीरगांव नगर निगम के निकट चुनाव को ध्यान में रखकर सभी 40 वार्डों में जोगी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने एवं बीरगांव में जोगी कांग्रेस का ही महापौर बनाने के उद्देश्य से बीरगांव के जनता कांग्रेस जे. के महापौर प्रत्याशी एवज देवांगन, जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शकील, पूर्व नेता प्रतिपक्ष भीखम देवांगन और ब्लॉक अध्यक्ष बेद राम साहू के विशेष निवेदन पर इस कार्यकर्ता सम्मेलन को बीरगांव में आयोजित किया जा रहा है | इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बीरगांव नगर पालिका के जनता कांग्रेस जे. के समस्त कार्यकर्ताओं को 4 घंटे का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा | रायपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश देवांगन ने कहा है कि कार्यक्रम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम तय हो गया है जो इस प्रकार है : - दिनांक 29 अगस्त 2021 रविवार को सुबह 10:00 बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होगा, सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर जनता कांग्रेस जे. के संस्थापक छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रदेश के राज्य गीत "अरपा पैरी के धार " गीत गाकर वंदना किया जाएगा तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उसके पश्चात मुख्य अतिथि जनता कांग्रेस जे. के सुप्रीमो अमीत जोगी के उदबोधन के बाद 15 मिनट का समय चाय - पानी एवं संक्षिप्त चर्चा के लिए निर्धारित है, फिर पार्टी के विशेष प्रशिक्षकों के द्वारा दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक 4 घंटे का कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, ध्यान रहे प्रशिक्षण के दौरान लोगों का बाहर आना जाना एवं मोबाइल पर बातचीत प्रतिबंधित रहेगा, प्रशिक्षण के बीच में दोपहर 2:00 बजे से आधा घंटा का लंच समय रहेगा | रायपुर जिला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने प्रदेश एवं जिले के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को इस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है ताकि आने वाले चुनाव के लिए एक अच्छी रणनीति बनाकर प्रदेश में जनता कांग्रेस जोगी की बहुमत की सरकार बनाई जा सके |

रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर फिर एक बार राज्य सरकार पर हमला बोला है, पूर्व सीएम ने राहुल गांधी को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘राहुल जी छग भी इसी देश का हिस्सा है, काश आपको यहां की बदहाली और अव्यवस्था दिखती। रमन सिंह ने आगे कहा कि यहां टेस्टिंग के लिए लाइन, अस्पताल के लिए लाइन, ऑक्सीजन के लिए लाइन, इंजेक्शन और दवाई के लिए लाइन, वैक्सिनेशन के लिए लाइन। बता दें कि बीते 10 मई सोमवार से राज्य सरकार ने ऑनलाइन शराब ब्रिकी के लिए पोर्टल शुरू किया है, जहां एक ही दिन में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक की शराब बुक की गई थी। लोगों की भारी डिमांड के कारण पोर्टल भी क्रैश हो गया था। हालाकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया। सरकार के शराब होम डिलीवरी को लेकर लिए गए फैसले के बाद से ही राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

00 कोरोना संक्रमण के रोकथाम की व्यवस्था व टीकाकरण की प्रगति की ले रहे जानकारी
रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा कर रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. और विभिन्न नगर निगमों के महापौर एवं आयुक्त शामिल हैं।

00 संस्कारधानी में प्रेस क्लब एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की
राजनांदगांव (शोर सन्देश)। वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने कोविड संक्रमण की विषम परिस्थितयों के मद्देनजर शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री को 120 ऑक्सीजन सिलेण्डर प्रदान किये हैं। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर स्थितियों पर नजर बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री में शीघ्र ही वेटिंलेटर चालू हो रहे है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी घर पर रहें, आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर जाएं। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं, हाथों को समय-समय पर साबुन से धोते रहें एवं दो गज की दूरी का पालन करें। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने संस्कारधानी राजनांदगांव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां विशेषकर प्रेस क्लब द्वारा कोविड केयर सेंटर आरंभ कर सेवाएं देने का कार्य अविस्मरणीय है। इसके साथ ही उद्याचल एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं, समाज सेवी एवं व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान इस कठिन समय में सेवा के लिए आगे आए हैं, जो सराहनीय है। आपसी सहयोग एवं समन्वय से हम कोरोना की इस विभीषिका का सामना कर सकते हैं। उन्होंने एकजुट होकर किए गए इस प्रयास के लिए सभी को साधुवाद दिया है।

रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। पहले इसकी मियाद 19 अप्रैल थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 26 अप्रैल की सुबह तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में राजधानी में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेना आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नगर भ्रमण किया। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों-अधिकारियों से मिलकर उनका हाल जाना और स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने तैनात जवानों की हौसला अफजाई की और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए।