ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

6 महीने से नहीं मिल रहा था जाति प्रमाण पत्र, एक कॉल से समस्या हुई दूर

22-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। विकासखंड अभनपुर के वार्ड क्रमांक 1 ग्राम करही निवासी बसंत धुव्र ने 6 माह पहले अपने दो बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने च्वाइस सेंटर में आवेदन किया था। जहां से दोनों बच्चों का अस्थाई जाति प्रमाण पत्र बन गया था। लेकिन वे स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होनें आवेदन दिया था। लेकिन उनको अलग अलग विभागों का चक्कर लगाना पड रहा था। लेकिन उनका काम नहीं हो रहा था। इस स्थिति से परेशान उन्होंने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग को प्रकरण की जानकारी दी गई। जिसके तुरंत बाद उनके दोनों बच्चो का जाति प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिया गया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता बसंत धुव्र ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-आफिस प्रणाली, स्वागतम पोर्टल और मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाईन पोर्टल का किया शुभारंभ

22-Aug-2024

रायपुर, ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने के लिए सभी क्षेत्रों में आईटी का व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तीन पोर्टलों ई-ऑफिस प्रणाली, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पहल से सुशासन के साथ शासकीय कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार सरकारी काम-काज में अधिक से अधिक पारदर्शिता लाने के लिए अधिकाधिक क्षेत्रों में आईटी का उपयोग किया जा रहा है, ताकि भष्ट्राचार की गुंजाईश न रहे। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर ये तीनों ऑनलाईन पोर्टल तैयार किए गए हैं, जिसका शुभारंभ आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बटन दबाकर मुख्यमंत्री ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने मुख्य सचिव को सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश देने संबंधी फाइल का डिजिटल अनुमोदन कर ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सुशासन के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ई-आफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस और सरकारी काम में पारदर्शिता के उद्देश्य से सभी विभागों में आईटी के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर ले जाने के लिए हम काम कर रहे है। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज हम लोगों ने सरकारी कामकाज में अधिक पारदर्शिता और आमजन की सुविधा के लिए एक साथ तीन-तीन ऑनलाइन प्रणाली का शुभारंभ किया है। तीनों पोर्टल का शुभारंभ प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं होगी। गलती की गुंजाइश कम होगी। फाइल किस स्तर पर है, इसकी ट्रेकिंग हो सकेगी। 
इसी तरह मंत्रालय में मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों और अधिकारियों से मिलने जो आंगतुक आते है, उनकी सुविधा के लिए स्वागतम पोर्टल भी शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने सीएमओ पोर्टल के शुभारंभ की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, जनहितैषी फैसलों और काम-काज की जानकारी आम लोगों को मिलेगी। 
गौरतलब है कि ई-ऑफिस प्रणाली शुरुआती चरण में सामान्य प्रशासन विभाग में लागू किया गया है, जिसे क्रमशः सभी विभागों में लागू किया जाएगा। ई-आफिस प्रणाली में आफिस के दस्तावेज डिजिटल किये जाएंगे। दस्तावेज को एक आफिस से दूसरे आफिस भेजे जाने पर काफी समय लगता था, यह समय अब बच जाएगा। इसके साथ ही दस्तावेज में हेरफेर किये जाने की गुंजाईश समाप्त हो जाएगी। दस्तावेजों के खोने या गायब होने की दिक्कत नहीं रहेगी। डिजिटल माध्यम में दस्तावेज अधिक सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब तय समय-सीमा पर फाइलों का निराकरण हो सकेगा। इससे अधिकारियों के कामकाज की मॉनिटरिंग भी आसान हो सकेगी। ई-आफिस सिस्टम आने से आम जनता के लिए भी अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानने में आसानी होगी।
इसी प्रकार मंत्रालय में प्रवेश हेतु स्वागतम पोर्टल के माध्यम से आगंतुकों के प्रवेश की व्यवस्था आसान हो जाएगी। आगंतुकों से संबंधित विवरणों के संधारित हो जाने से मंत्रालय परिसर की सुरक्षा सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही सीएमओ पोर्टल का भी आज शुभारंभ किया गया। सीएमओ पोर्टल के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर लोगों को मिल सकेगी। इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति इतिहास और अन्य विशेषताओं के बारे में लोग जान पाएंगे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। 
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक मोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, बसवराजू एस,  सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल, अन्बलगन पी. सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

सदस्यता अभियान : सांसद को 20 हजार, विधायक 10 हजार और हर बूथ में 200 नए मेंबर जोड़ने टारगेट

21-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का सामना करने से पहले भाजपा अपने को और मजबूत कर लेना चाहती है। वजह, यह कि इन्हीं लोकल बाडीज की बदौलत सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सकता है। इस वजह से पार्टी के सदस्यता अभियान में सतही स्तर तक लोगों को जोड़ना चाहती है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
केंद्रीय नेतृत्व ने विजया रहाटकर को प्रदेश में सदस्यता अभियान की कमान सौंपी है। भाजपा ने लक्ष्य तय किया है कि प्रदेश में करीब 50 लाख सदस्य होने चाहिए। वर्तमान में 32-33 लाख सदस्य हैं। अब इस में वृद्धि करने सभी को टारगेट दिया जा रहा है। हर सांसदों को 20-20 हजार नए सदस्य बनाने होंगे।
इसी तरह हर विधायक को 10-10 हजार सदस्य बनाने होंगे। इसी तरह हर बूथ पर 200-200 नए सदस्य बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। राज्य में लगभग 24 हजार बूथ हैं। इसके लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर तक बैठकें करनी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी जिलों में 22 से 24 अगस्त तक बैठकें की जाएंगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव, विधायक-सासंग और पदाधिकारी शामिल हुए।
मिस कॉल, नमो एप और स्कैनर से ले सकेंगे सदस्यता: सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि यह संगठन पर्व की शुरुआत है। पिछली सदस्यता समाप्त हो गई है,अब फिर से सभी को सदस्य बनाकर,भारत के विकसित देश बनने की यात्रा में सहभागी बनाना है। जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, वे मिस्ड कॉल करेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेंगे। सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी है। प्रत्येक लोकसभा में 100 विशिष्ट लोगों को सदस्य बनाना है। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत 20 सदस्य बनाना है। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है।
एक नजर में अभियान
सदस्यता अभियान 20 अगस्त से अक्टूबर तक 
प्रथम चरण : 1-25 सितंबर तक 
द्वितीय चरण : 1-15 अक्टूबर तक 
सक्रिय सदस्यता अभियान : 16 -30 अक्टूबर तक 
प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता : 1-10 नवंबर तक

मोदी करेंगे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों से संवाद

21-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  राज्य में विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल बसाहटों में राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। राज्य के 18 जिलों में सितम्बर में इसके लिए मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर के प्रथम सप्ताह में ऐसे आयोजनों में वर्चुअल रूप से शामिल होकर विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों से संवाद करेंगे।
ट्राइबल विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री पीएम जनमन योजना के तहत झारखंड में राष्ट्रीय मेगा ईवेंट शामिल होंगे। देश के सभी पीवीटीजी बसाहट वाले जिलों को संबोधित करेंगे। टू वे कनेक्टिविटी से संवाद करेंगे। राज्य में विशेष पिछड़ी जनजाति वाले एक जिले को राज्य स्तरीय मेगा ईवेंट के लिए चिन्हित किया जाएगा। मेगा ईवेंट के अतिरिक्त बाकी सभी पीएम-जनमन के जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन सभी में झारखण्ड से प्रधानमंत्री का संबोधन और संवाद देखने और सुनने के लिए टू-वे-कनेक्टिविटी की व्यवस्थाएं की जा रही है।
इन आयोजनों में विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। लाभार्थी संतृप्ति शिविर 23 अगस्त से 10 सितंबर तक लगेंगे। इनमें आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृत्व वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सिकल सेल की जांच एव मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं आदि में संतृप्ति की जानी है। शिविर पीवीटीजी बसाहटों व जिलों में लगेंगे।
शिविर में इस तरह की मिलेंगी सुविधाएं
यूआईडीएआई : नामांकन एवं आधार कार्ड जारी करना
- पीएम जनधन के बैंक खाते खोलना।
- पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना। 
- पीवीटीजी को सामुदायिक प्रमाण पत्र जारी करना। 
- वन अधिकारपत्र जारी करना। पीवीटीजी बसाहटों में सिकलसेल की जांच। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), संपर्क सड़क, मोबाइल मेडिकल यूनिट, नल से जल, विद्युतिकरण की जानकारी देना।

मुख्यमंत्री साय का 22 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित

21-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 22 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
 

वित मंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘सुगम’ एप का लोकार्पण, अब कैशलेस और पेपर लैस होगी रजिस्ट्री

20-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन ‘सुगम’ का लोकार्पण किया। इस एप्लीकेशन में कोई भी व्यक्ति अपनी रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज के संपत्ति स्थल पर जाकर स्थल का 3 साइड से फोटो तथा अक्षांश व देशांतर भौगोलिक स्थिति को रजिस्ट्री सॉफ्टवेयर में प्रविष्ट कर सकेगा।इससे संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी व कर अपवंचन को रोकने में सार्थक मदद मिलेगी।
चौधरी ने मंत्रालय में पंजीयन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली. चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि पंजीयन विभाग आम जनता से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। ऐसी कार्य संस्कृति बनाएं कि जनता को किसी प्रकार का कोई असुविधा न हो। पंजीयन के इच्छुक पक्षकारों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विभाग में बिचौलियों के प्रवेश को रोकें तथा जनता बिना बिचौलियों के किसी भी दस्तावेज की रजिस्ट्री करा सके, यह सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान स्टाम्प प्रकरण तथा पंजीयन में अनावश्यक विलंब के तथ्य प्रकाश में आने पर उन्होंने संबंधित जिला पंजीयक व उप पंजीयक को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि लोक सेवक के रूप में उन्हें जनता की सेवा का मौका मिला है।
पुराने दस्तावेजों की स्कैनिंग
चौधरी ने राजस्व प्राप्तियों, दस्तावेजों, आरआरसी प्रकरण, स्टाम्प प्रकरण आदि के तुलनात्मक आंकड़ों की गहन समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुराने दस्तावेजों की स्कैनिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा कुछ ही दिनों में पंजीयन विभाग के सर्च व नकल मॉड्यूल को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे कोई भी व्यक्ति ऑफिस में आए बिना निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा कर पुराने दस्तावेजों को सर्च कर सकेगा तथा नकल ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेगा।
गवाहों के भी रजिस्ट्री दफ्तर आने की प्रथा खत्म होगी
अधिकारियों ने बताया कि पंजीयन विभाग के कार्यों को कैशलेस, पेपरलेस व फेसलेस बनाने तेजी से काम चल रहा है। पंजीयन शुल्क भुगतान के लिए नेट बैंकिंग तथा पीओएस से भुगतान चालू कर दिया गया है। मॉडल डीड जनरेशन का काम सॉफ्टवेयर के माध्यम से तेजी से जारी है। इससे कोई भी व्यक्ति वांछित इनपुट भरकर मॉडल रजिस्ट्री के कागजात स्वतः तैयार कर सकता है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस किया जा सकेगा। पेन कार्ड का इंटिग्रेशन किया जा चुका है। आधार इंटिग्रेशन का कार्य भी जारी है।
छत्तीसगढ़ में पंजीयन अधिकारियों की भर्ती
समीक्षा बैठक में पंजीयन अधिकारियों की संख्या चार गुना तक बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। रायपुर, दुर्ग बिलासपुर में राज्य के कुल राजस्व का 60 प्रतिशत हिस्सा आता है। वहां पंजीयन अधिकारियों की संख्या को 4 गुना तक बढ़ाने के निर्देश मंत्री ने दिए। विभाग में 505 स्वीकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पद के विरूद्ध 260 पद खाली है. जिन्हें जल्द से जल्द भरा जाएगा।
जल्द कैशलेस और पेपर लैस होगी रजिस्ट्री
अधिकारियों ने समीक्षा के दौरान बताया कि “पंजीयन विभाग के कार्यों को कैशलेस, पेपर लेस और फेसलेस बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। पंजीयन शुल्क भुगतान के लिए नेट बैंकिंग और पीओएस से भुगतान चालू कर दिया गया है। मॉडल डीड जनरेशन का काम सॉफ्टवेयर के माध्यम से तेजी से जारी है। इससे कोई भी व्यक्ति इनपुट भरकर मॉडल रजिस्ट्री के कागजात खुद ही तैयार कर सकता है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपर लेस किया जा सकेगा।
 

वित्तमंत्री चौधरी ने कहा-राज्य के कुल राजस्व का 60 फीसदी हिस्सा रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर से आता है

20-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश के कुल राजस्व का 60 फीसदी हिस्सा रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर से आता है। यहां पंजीयन अधिकारियों की संख्या चार गुना तक बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि विभाग में स्वीकृत पदों की तुलना में 260 पद रिक्त हैं। ऐसे पदों तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। चौधरी ने विभागीय समीक्षा के दौरान अफसरों से यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि जितने भी उप पंजीयक कार्यालय भवन विहीन हैं वहां पर भवन निर्माण के प्रस्ताव तत्काल भेजे जाएं। वहीं उन्होंने सभी दफ्तरों में सीसीटीवी कैमरा एवं बायोमैट्रिक लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुराने दस्तावेजों के स्कैनिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ ही दिनों में पंजीयन विभाग के सर्च एवं नकल मॉड्यूल को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया जायेगा। इससे कोई भी व्यक्ति ऑफिस में आए बिना निर्धारित शुल्क ऑनलाईन जमा कर पुराने दस्तावेजों की सर्च कर सकेगा तथा नकल ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेगा। पंजीयन विभाग के कार्यों को कैशलेस, पेपर लेस एवं फेस लेस बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

सीएम विष्णुदेव साय ने की मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात

19-Aug-2024
रायपुर/उज्जैन। ( शोर संदेश ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। बता दें कि सावन मास का आज आखिरी सोमवार है। रायपुर समेत प्रदेश के शिवालयों को फूलों से सजाया गया है। हर जगह हर-हर महादेव गूंज रहा है। अधिकांश शिवालयों के पट सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिरों में पूजन- अनुष्ठान और जलाभिषेक का क्रम जारी है जो रात तक चलेगा। रायपुर के प्राचीन श्री हटकेश्वरनाथ का पुष्प से श्रृंगार किया गया है। महंत सुरेश गिरी ने बताया कि सोमवार शाम 7.30 बजे भव्य महाआरती होगी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बाबा भोलेनाथ की आरती करते हुए सावन मास को विदाई दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय परिवार के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

19-Aug-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

19-Aug-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कला साधक और संगीत विशेषज्ञ महाराजा चक्रधर सिंह की 19 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को देश के प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में संवारने का श्रेय महाराजा चक्रधर सिंह को जाता है। उनका संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंनेे कत्थक के विशिष्ट स्वरुप को विकसित किया, जिसे रायगढ़ घराने के नाम से जाना जाता है। साथ ही उन्होंने नृत्य और संगीत विधा की कई बंदिशों और साहित्यिक कृतियों की रचना भी की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संगीत और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजा चक्रधर सिंह सम्मान दिया जाता है। संगीत और नृत्य कला के संवर्धन और संरक्षण में महाराज चक्रधर सिंह के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए हर वर्ष रायगढ़ में अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज चक्रधर सिंह को उनके संगीत और कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account