ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन ’सुगम’ का वाणिज्य मंत्री ने किया लोकार्पण

19-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  वाणिज्यिक कर एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मोबाईल बेस्ड एप्लीकेशन सुगम का लोकार्पण किया। इस एप्लीकेशन में कोई भी व्यक्ति अपनी रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज के संपत्ति स्थल पर जाकर स्थल का 03 साईड से फोटो तथा अक्षांश एवं देशांतर भौगोलिक स्थिति को रजिस्ट्री सॉफ्टवेयर में प्रविष्ट कर सकेगा। इससे संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी एवं कर अपवंचन को रोकने में सार्थक मदद मिलेगी। 
साथ ही चौधरी ने पंजीयन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक मंत्रालय  महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित किया गया था। मंत्री चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंजीयन विभाग जनता से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ विभाग है। ऐसा कार्य संस्कृति बनाए कि जनता को किसी प्रकार का कोई असुविधा न हो। पंजीयन के इच्छुक पक्षकारों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। पंजीयन विभाग में बिचौलियों के प्रवेश को रोकें तथा जनता बिना बिचौलियों के किसी भी दस्तावेज की रजिस्ट्री करा सके, यह सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान स्टाम्प प्रकरण तथा पंजीयन में अनावश्यक विलंब के तथ्य प्रकाश में आने पर उन्होंने संबंधित जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिये। 
मंत्री चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि लोक सेवक के रूप में उन्हें जनता की सेवा का मौका मिला है। देश अभी विकासशील से विकसित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है तथा इस यात्रा में अधिकारी और कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण होता है। अतः सभी अधिकारी और कर्मचारी सकारात्मक सोंच के साथ काम करें, ईमानदारी बरतें तथा पारदर्शिता दिखायें, जिससे वे विकसित भारत के निर्माण के भागीदार बन सकें।
मंत्री चौधरी ने समीक्षा के दौरान राजस्व प्राप्तियों, दस्तावेजों, आर.आर.सी. प्रकरण, स्टाम्प प्रकरण आदि के तुलनात्मक आंकड़ों की गहन समीक्षा की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुराने दस्तावेजों के स्कैनिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा कुछ ही दिनों में पंजीयन विभाग के सर्च एवं नकल मॉड्यूल को पूरी तरह से ऑनलाईन कर दिया जायेगा। इससे कोई भी व्यक्ति ऑफिस में आए बिना निर्धारित शुल्क ऑनलाईन जमा कर पूराने दस्तावेजों की सर्च कर सकेगा तथा नकल ऑनलाईन डाउनलोड कर सकेगा।
अधिकारियों ने समीक्षा के दौरान बताया कि पंजीयन विभाग के कार्यों को कैशलेस, पेपर लेस एवं फेस लेस बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। पंजीयन शुल्क भुगतान के लिए नेट बैंकिंग तथा पी.ओ.एस. से भुगतान चालू कर दिया गया है। मॉडल डीड जनरेशन का काम सॉफ्टवेयर के माध्यम से तेजी से जारी है। इससे कोई भी व्यक्ति वांछित इनपुट भरकर मॉडल रजिस्ट्री के कागजात स्वतः तैयार कर सकता है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपर लेस किया जा सकेगा। पेन कार्ड का इंटीग्रेशन किया जा चुका है। इसके अगले चरण में आधार के इंटिग्रेशन का कार्य भी जारी है। आधार इंटीग्रेशन होने के बाद गवाहों के रजिस्ट्री ऑफिस में आने की प्रथा समाप्त हो जायेगी एवं छद्म एवं फर्जी व्यक्ति के द्वारा रजिस्ट्री जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। विभाग का लक्ष्य है कि अगले 01 महीने में फेस लेस के प्रथम चरण में हाउसिंग बोर्ड, आर.डी.ए. तथा कॉलोनाइजर्स को यह सुविधा प्राप्त हो जाये। इसके लिए ट्रायल जल्दी ही पूरा कर लिया जायेगा। इससे पक्षकारों को रजिस्ट्री ऑफिस में आये बिना रजिस्ट्री कराने की सुविधा प्राप्त होगी।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विभाग से बिचौलियों को पूरी तरह समाप्त करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिला पंजीयक 10 प्रतिशत की निर्धारित सीमा तक सभी बड़े दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि पंजीयन अधिकारियों के मदद से कर अपवंचन को किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
मंत्री चौधरी ने निर्देश दिया कि छत्तीसगढ़ में वैसे भी गाईड लाइन दर अन्य राज्यों की तुलना में कम है। ऐसी स्थिति में जिला पंजीयक और उप पंजीयक सुनिश्चित करेंगे कि गाईड लाईन से कम दर पर बाजार मूल्य निर्धारण किसी भी प्रकार से न करें। 01 महीने के भीतर दर्ज स्टाम्प प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। 01 सप्ताह के भीतर स्टाम्प रिफंड की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। अभियान चलाकर बकाया राजस्व की वसूली करेंगे। सभी बड़े दस्तावेजों का अनिवार्य रूप से स्थल निरीक्षण करेंगे लेकिन स्थल निरीक्षण के लिए कोई दस्तावेज मनमाने समय तक पेंडिंग नहीं रखेंगे।
मंत्री चौधरी ने निर्देश दिया कि जनता का कार्य शीघ्रता और परिशुध्दता के साथ संपन्न हो इसके लिए पंजीयन विभाग के सेटअप को रिवाईज्ड किया जाये। रायपुर, दुर्ग तथा बिलासपुर जिले जहां राज्य के कुल राजस्व का 60 प्रतिशत हिस्सा आता है वहां पंजीयन अधिकारियों की संख्या को 04 गुना तक बढ़ाया जाये। विभाग में 505 स्वीकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पद के विरूद्ध 260 पद रिक्त हैं। उन्होंने रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने के निर्देश दिये। उन्होंने भवन विहीन उप पंजीयक कार्यालयों में भवन निर्माण का प्रस्ताव तत्काल भेजने का निर्देश दिया। मंत्री चौधरी ने सभी कार्यालयों में सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं बायोमैट्रिक लगाने का भी निर्देश दिया।

रमन-मूणत के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम साय

18-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक राजेश मूणत भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को  कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

रायपुर में बनेगा दिव्यांग पार्क, MP बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

17-Aug-2024
रायपुर: ( शोर  संदेश )  मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में दिव्य कला मेले का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार भी शामिल हुए. उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर 5 एकड़ में दिव्यांग पार्क बनाने की घोषणा की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि सामाजिक और न्याय अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्य कल मेला का आयोजन किया है. केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार लगातार 8 बार सांसद रहे हैं. सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी अपराजेय योद्धा हैं. 8 बार विधायक के बाद पहली बार में सांसद बने हैं. सीएम ने कहा, दिव्यांगजनों को पहले विकलांग कहते थे वह अच्छा नहीं लगता था. प्रधानमंत्री ने दिव्यांग लोगों का सम्मान बढ़ाया, अब दिव्यांग कहने से अच्छा लगता है. मेले में लगे स्टाल का भ्रमण किए हैं. दिव्यांग कला मेला 7 दिनों तक चलने वाला है. जनता से आग्रह है कि वह मेला आएं और दिव्यांगों का उत्साह बढ़ाएं. दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने लोन व्यवस्था होती है. समाज कल्याण विभाग की ओर से लोन उपलब्ध कराया जा रहा है.
 केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने रायपुर में दिव्यांगजन पार्क निर्माण की घोषणा की केंद्रीय सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, दिव्यांगों को पहले तरह तरह के नाम से बुलाया जाता था. दिव्यांगों के आरक्षण को 4 प्रतिशत किया गया. सुगम्य भारत अभियान प्रारंभ किया गया. बृजमोहन अग्रवाल हमारे साथ बोर्ड में शामिल थे. 16 दिव्यांग कला मेला का आयोजन अलग-अलग शहरों में हुआ है. दिव्य कला शक्ति का आयोजन राष्ट्रपति भवन से प्रारंभ किया गया था. दिव्य कला शक्ति का देशभर में 12 कार्यक्रम का आयोजन हुआ है. उन्होंने कहा, दिव्यांगों को आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है. कार्यक्रम का उद्देश्य है कि दिव्यांग उद्यमियों को अपने उत्पाद की बिक्री के लिए एक प्लेटफॉर्म मिले. बृजमोहन अग्रवाल की मांग को स्वीकृति देते हुए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा, छत्तीसगढ़ में 5 एकड़ जमीन में दिव्यांजनों के लिए दिव्यांग पार्क बनाया जाएगा.

सीएम साय और केन्द्रीय मंत्री ने दिव्य कला मेला का किया उद्घाटन

17-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर  संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड पहुंचे।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘दिव्य कला मेला‘‘ के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल। 
दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल
देश भर के दिव्यांग उद्यमियों कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित किया जाएगा
मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पसंदीदा व्यंजनों का भी आनंद भी लिया जा सकेगा
 

सभी आईजी को गृहमंत्री विजय शर्मा का निर्देश, सुनेंगे शहीद जवानों के परिवारों की समस्या

16-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर  संदेश )  छत्तीसगढ़ सरकार अब एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. शहीद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए निर्णय लिया गया हैं. अब हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे. इसके साथ ही डीजीपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से भी चर्चा की जा सकेगी. दरअसल, अमर जवान शहीद परिसर के माटा लोना हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद परिवारों को संबोधित किया. इस दौरान कहा कि आप सभी उन वीर सैनिकों के परिवार के सदस्य हैं जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया है. देश की रक्षा के लिए किए गए आपके परिवार के इस त्याग और बलिदान को हम सभी बार-बार प्रणाम करते हैं. आपका यह त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. सरकार ने निर्णय लिया है कि हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे. साथ ही डीजीपी से भी उसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जा सकेगी.
 

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन

16-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर  संदेश ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य निर्माता है। छत्तीसगढ़वासियों का उनसे विशेष लगाव है। उन्होंने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य के रूप में आकर देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हो या विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमिट छाप छोड़ी है। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में अनेकों ऐसी योजनाएं लागू की गई, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी भारत के हर एक नागरिक की स्मृतियों में है। सीएम साय ने कहा कि वे ऐसा राजनेता थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का स्नेह मिला। अटल जी मां भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी के साथ मेरी अनेकों स्मृतियां हैं, जो मुझे हमेशा प्रेरित करती हैं। सीएम साय ने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे है।

एनसीसी की 76वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री साय ने दिया शुभकामना संदेश

16-Aug-2024
रायपुर। ( शोर  संदेश )   छग के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, एनसीसी की 76वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर युवा संगठन एनसीसी परिवार की सभी इकाई को मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। एकता एवं अनुशासन के प्रति समर्पित एनसीसी के युवा कैडेटों ने स्वच्छता अभियान, स्वच्छता इन्टर्नशिप, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे सामाजिक चेतना एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने वाले अभियानों में अपना योगदान देकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मैं सभी एनसीसी कैडेट्स तथा उनके पीछे खड़ी समर्पित टीम की प्रशंसा करता हूँ। इसी श्रृंखला में न केवल राज्य स्तर पर वरन अखिल भारतीय स्तर पर भी एनसीसी के श्रेष्ठ प्रदर्शन और उपलब्धियों से हम सब सम्मानित महसूस करते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि भविष्य में भी एनसीसी परिवार का प्रत्येक सदस्य देश हित की भावना के साथ कदम से कदम मिलाकर देश की उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता रहेगा। एनसीसी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर वार्षिक ई एनसीसी पत्रिका- 2024 के प्रकाशन पर सम्पादकीय समूह के सभी सदस्यों एवं कैडेट्स को मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। मुझे आशा है कि भविष्य में भी आप इसी उत्साह से देश सेवा का कार्य करते रहेंगे।
 

स्वदेशी मेला के ब्रोशर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

16-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर  संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले 'स्वदेशी मेला' की विवरणिका (ब्रोशर) का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय विपणन विकास केंद्र (स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई) द्वारा किया जाएगा। भारतीय विपणन विकास केंद्र के मेला प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि पिछले दो दशक से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेला भारतीय उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करता है। यह मेला भारतीय उत्पादकों, ग्रामीण, कुटीर, निजी, सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के लिए लाभकारी व्यापार उपक्रम के रूप में उभरा है। जिससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता आमजन के बीच बढ़ती जा रही है। इस वर्ष यह स्वदेशी मेला कबीरधाम में 17 से 23 अक्टूबर, बिलासपुर में 15 से 21 नवम्बर, रायपुर में 27 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025, राजनांदगांव में 7 फ़रवरी से 13 फरवरी 2025 व जगदलपुर में 2 मार्च से 9 मार्च 2025 तक आयोजन किया जाएगा।
 

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

16-Aug-2024
रायपुर। ( शोर  संदेश )   स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त की शाम राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व, खेलकूद एवं युवक कल्याण, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सहित अन्य विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मदन सिंह चौहान, शमशाद बेगम, डॉ. राधेश्याम बारले, उषा बारले, स्वामी जी.सी.डी भारती, अनुज शर्मा उपस्थित थे। स्वागत समारोह में शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस के अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां, ब्रम्हकुमारी बहनें मौजूद थीं।
समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त एन.के. शुक्ला, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ, इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्रा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।
 

युवाओं को प्रेरित करेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की छायाचित्र प्रदर्शनी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

16-Aug-2024

 रायपुर, ( शोर  संदेश ) देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। 

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को यह जानना बेहद जरूरी है कि छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री साय ने जनसंपर्क विभाग के प्रयास की सराहना की साथ ही कहा कि यह छायाचित्र प्रदर्शनी युवाओं को प्रेरित करेगी और उन्हें देश-समाज के लिए सकारात्मक दिशा में कार्य करने में महती भूमिका निभाएगी।

छायाचित्र प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई है। मुख्य योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, महिला सशक्तीकरण, पीएम जनमन योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि प्रमुख रूप से शामिल है। प्रदर्शनी में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजित रामलला की प्रतिमूर्ति रखी गई है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा हैं। 

गौरतलब है कि छायाचित्र प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिसका अवलोकन सुबह 11.00 बजे से रात 8 बजे तक किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद, डॉ. बसवराजू एस., जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account