ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के 12 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक सौंपे

08-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज हजारों की तादाद में प्रदेशभर से लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे हैं। रिमझिम फुहारों के बीच लोग पूरी उम्मीद और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री साय से मिल रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 12 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से सहायता राशि के चेक सौंपे।
ज्ञात हो कि आज के मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से 6 हजार 205 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 11 करोड़ 41 लाख 25 हजार 500 रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदाय किए गए। इसमें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत दो हजार 606 हितग्राहियों को 05 करोड़ 21 लाख 20 हजार रूपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत दो हजार 593 हितग्राहियों को 05 करोड़ 18 लाख 60 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 827 हितग्राहियों को 15 लाख 66 हजार रूपये के चेक प्रदाय किए गए।
इसी तरह मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 100 हितग्राहियों को 20 लाख रूपये के चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 34 हितग्राहियों को 34 लाख रूपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 29 हितग्राहियों को 30 लाख 50 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के 16 हितग्राहियों को कुल एक लाख 29 हजार रूपये के चेक दिए गए।

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीबा के माता-पिता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

08-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ की बालिका रीबा बेन्नी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित  कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की माँग की थी, जिसे मुख्यमंत्री साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था।
उक्त राशि से रीबा  बेन्नी न्यूज़ीलैंड पहुँच पायी और वहाँ सिल्वर मेडल अर्जित किया। आज इस ख़ुशी को रीबा के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।

सीएम हाउस में जनदर्शन आज

08-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम गुरुवार 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/ समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

 

 


सीएम साय कल रायपुर में लगाएंगे जनदर्शन

07-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल यानी 8 अगस्त को रायपुर में जन दर्शन का आयोजन करेंगे। जनदर्शन की शुरुआत सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में किया जाएगा। साय यहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे। अधिकारियों को इसे लेकर तैयारी करने कहा गया है। इस जनदर्शन में अलग-अलग विभागों से जुड़े अफसर होंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय सीएम अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में व्यवस्थाएं की जा रही है। हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होंगे। इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था, जिसके बाद अलगे हफ्ते के गुरुवार 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित किया गया था। जिसके बाद अब कल फिर से जनदर्शन की शुरुआत की जा रही है।

बाघों के संरक्षण के लिए गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व का होगा गठन

07-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवर को उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस बैठक में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के गठन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सहमति के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में स्थित गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान तथा तमोर पिंगला अभ्यारण्य के क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए 2829.387 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य वन्यजीव बोर्ड की अनुशंसा और भारत सरकार की सहमति:
मंत्रिपरिषद ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सहमति के अनुसार इस निर्णय को स्वीकृति प्रदान की है।
गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के गठन की आगे की कार्यवाही हेतु वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अधिकृत किया गया है।
टायगर रिजर्व के गठन से राज्य में ईको-पर्यटन का विकास होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। कोर और बफर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों को गाईड, पर्यटक वाहन, रिसोर्ट संचालन जैसी गतिविधियों में रोजगार मिलेगा।
राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टायगर ऑथोरिटी से टायगर रिजर्व में कार्य करने के लिए अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा, जिससे क्षेत्र के गांवों में आजीविका विकास के नए-नए कार्य किए जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय राज्य के वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को सशक्त बनाएगा और क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। टायगर रिजर्व के गठन से न केवल वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

मुख्यमंत्री साय लोगों से करेंगे मुलाकात: करेंगे समस्याओं का समाधान

07-Aug-2024
रायपुर, ( शोर संदेश ) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लोगों  से मेल-मुलाकात और  उनकी  समस्याओं  के समाधान का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन गुरुवार 8 अगस्त को होगा । मुख्यमंत्री  निवास  में  आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन 27 जून से  शुरू हुआ है।  पूर्व में आयोजित जनदर्शन में  बड़ी  संख्या में नागरिकों  ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। 
सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के  निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले  जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है.
 

खेल, कला और व्यावसायिक कौशल में दक्ष बने विद्यार्थी : खाद्य मंत्री बघेल

05-Aug-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )   खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सोमवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। महाविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों कोे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई । इस दौरान खाद्य मंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया।
मंत्री बघेल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य, प्रावधान, विशेषता और विभिन्न प्रकार के संकायों की जानकारी दी गई। शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों द्वारा चयन किये जाने वाले विषय जेनेरिक-इलेक्टिव का समूह तथा बैल्यू एडिशन कोर्स के समूह की व्याख्या किया। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए एक समग्र और बहुविषयक दृष्टिकोण पर अधिक जोर देना है, ताकि विद्यार्थी विषयों के साथ-साथ खेल, कला और व्यावसायिक कौशल में दक्ष हो सकें।
शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को क्रेडिट आधारित कोर्सेस, सतत् आंतरिक मूल्यांकन एवं अंत सेमेस्टर परीक्षा से संबंधित प्रावधानों के बारे में समझाया गया है। विद्यार्थियों अथवा पालकों की शंका का भी समाधान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष मंजूलता रात्रे, नगर पार्षद जाहिद बैग, शासकीय के.आर.डी. महाविद्याालय के प्राचार्य एम बंजारा और महाविद्यालय के परिवार के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

बेस्ट ऑर्थाेपेडिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का सीएम साय ने किया शुभारंभ

05-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी काफी कुछ करने की जरूरत है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के मरीजों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाने के पास रिंग रोड नंबर 1 के समीप ‘बेस्ट ऑर्थाेपेडिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल‘ का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराएगा। आज राजधानी रायपुर में हड्डी रोग के इलाज के लिए एक और अच्छी सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने सभी लोगों को 
हरेली की शुभकामनाएं और बधाई दीं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें जरूरतमंद मरीजों को पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को इलाज कराने के लिए वे अपने सार्वजनिक जीवन के आरंभ से ही सक्रिय रहे हैं। सांसद विधायक और केन्द्रीय राज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने अनेक मरीजों का इलाज कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से इलाज के लिए राशि स्वीकृत होने पर सात दिन के अंदर संबंधित अस्पताल को राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से आग्रह किया कि आने वाले समय में जरूरतमंद मरीजों को राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत इलाज के लिए इस अस्पताल में भी भेजा जाएगा। उम्मीद है कि ऐसे मरीजों को यहां अच्छे इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

सीएम विष्णुदेव साय का कबीरधाम पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत

05-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिव भक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत कबीरधाम जिले के पी.जी.कालेज हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के भोरमदेव में बाबा भोरमदेव और बूढ़ा महादेव में दर्शन व अभिषेक करेंगे। 
कवर्धा से 18 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चौरा में 11वी शताब्दी का प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व का स्थल बाबा भोरमदेव का मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव जी विराजित है। भगवान शिव देवों के देव महादेव में जल अभिषेक की परम्परा सदियों चली आ रही है। हर वर्ष श्रावण माह में कांवरियों द्वारा पदयात्रा कर शिव मंदिरों में जल चढ़ाया जाता है, जिसे कांवड़ यात्रा कहा जाता है। सावन के इस पवित्र माह में कबीरधाम, पड़ोसी जिला मुंगेली, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव सहित मध्यप्रदेश के अमरकंटक से कावड़िया पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व स्थल कबीरधाम जिले बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर और डोंगरिया के प्राचीन जालेश्वर शिवलिंग में जलाभिषेक करने हजारो की संख्या में आते है। पवित्र सावन माह में शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा जलाभिषेक किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भोरमदेव में बाबा भगवान शिव की पूजा-अर्चना

05-Aug-2024
रायपुर  ( शोर संदेश ) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account