ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

*मंत्री मोहम्मद अकबर ने मेडिकल कालेज पेण्ड्री को दिए 120 ऑक्सीजन सिलेण्डर*

18-Apr-2021

00 संस्कारधानी में प्रेस क्लब एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की
राजनांदगांव (शोर सन्देश) वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने कोविड संक्रमण की विषम परिस्थितयों के मद्देनजर शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री को 120 ऑक्सीजन सिलेण्डर प्रदान किये हैं। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर स्थितियों पर नजर बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री में शीघ्र ही वेटिंलेटर चालू हो रहे है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी घर पर रहें, आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर जाएं। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं, हाथों को समय-समय पर साबुन से धोते रहें एवं दो गज की दूरी का पालन करें। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने संस्कारधानी राजनांदगांव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां विशेषकर प्रेस क्लब द्वारा कोविड केयर सेंटर आरंभ कर सेवाएं देने का कार्य अविस्मरणीय है। इसके साथ ही उद्याचल एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं, समाज सेवी एवं व्यापारिक औद्योगिक प्रतिष्ठान इस कठिन समय में सेवा के लिए आगे आए हैं, जो सराहनीय है। आपसी सहयोग एवं समन्वय से हम कोरोना की इस विभीषिका का सामना कर सकते हैं। उन्होंने एकजुट होकर किए गए इस प्रयास के लिए सभी को साधुवाद दिया है। 


*लॉकडाउन का जायजा लेने निकले गृहमंत्री ड्यूटी में तैनात जवानों से पूछा हाल*

18-Apr-2021

रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। पहले इसकी मियाद 19 अप्रैल थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 26 अप्रैल की सुबह तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में राजधानी में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेना आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नगर भ्रमण किया। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों-अधिकारियों से मिलकर उनका हाल जाना और स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने तैनात जवानों की हौसला अफजाई की और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। 


*शैलेश नितिन ने केंद्र सरकार से मांगा उम्र की सीमा समाप्त कर सबको दिया जाए टीका*

06-Apr-2021

रायपुर ((शोर सन्देश))। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बढ़ने को देखते हुये जरूरत इस बात की है कि टीकाकरण में उम्र की सीमा समाप्त की जाये। टीका सबको उपलब्ध कराया जाये। मोदी सरकार टीम नहीं टीका भेजे। राजनैतिक पैतरे बाजी और बयानबाजी की जरूरत नहीं आज छत्तीसगढ़ को टीके की जरूरत है। कोरोना के नये वेरियेंट में परिवार के परिवार संक्रमित हो रहा है ऐसी स्थिति में कांग्रेस मोदी सरकार से मांग करती है कि नौजवानों को भी टीका उपलब्ध कराया जाना चाहिये। टीका में उम्र की सीमा समाप्त की जाये। पत्रकारों ने भी कोरोना संक्रमण में अपनी जान खतरे में डालकर काम किया है इसलिये पत्रकार जगत को भी प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाये। बार-बार वैक्सीन खत्म होने के समाचार आ रहे है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराया जाये। टीकाकरण महामारी से लड़ने के मामले को राजनीति से परे रखा जाना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राजनीतिक पैंतरों और बयानबाजी से ऊपर उठकर अब संक्रमण से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ को ठोस मदद की जरूरत है।भाजपा नेताओं की कोरोना को लेकर खोखली बयानबाजी से छत्तीसगढ़ में नाराजगी बढ़ रही है । डॉ. रमन सिंह जी 15 वर्ष तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे है। उन्हें इस राज्य ने मान, सम्मान, प्रतिष्ठा, सत्ता सब कुछ दिया इसलिये उन्हें भी कांग्रेस के इस टीकाकरण की मांग और छत्तीसगढ़ में आयु सीमा में छूट की मांग टीकारण के लिये इस मांग में सहयोग करना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अब टीम नहीं टीका भेजने की जरूरत है। संक्रमण की तीव्र गति को देखते हुए केंद्र छत्तीसगढ़ को ज्यादा मात्रा में टीका उपलब्ध कराए। जब देश में टीका बड़ी मात्रा में उपलब्ध तो छत्तीसगढ़ को तो टीकाकरण के मामले में मॉडल्स्टेट बनाने की जरूरत है। पहले ही टीकाकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बहुत अच्छा काम कर रहा है। कोरोना के नए संक्रमण में जो स्वरूप सामने आ रहा है परिवार के सभी सदस्यों को और खासकर नौजवानों को और बच्चों को भी करो ना संक्रमण हो रहा है। इसे देखते हुए अब जरूरत इस बात की है कि केंद्र सरकार टीकाकरण में उम्र की सीमाओं को समाप्त करें। देश में टीका निर्माताओं के पास कोरोना के करोड़ों डोज उपलब्ध हैं। जरूरत इन टीकों को टीकाकरण केंद्रों तक भेजने और टीका बनाने की गति को तेज करने की है। छत्तीसगढ़ में डबल म्युटेंट संक्रमण और टीकाकरण में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रशंसनीय कार्य को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराए जाएं ताकि वैक्सीन की कमी की स्थिति अब छत्तीसगढ़ में निर्मित ना हो। इसी के साथ-साथ छत्तीसगढ़वासियों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 45 वर्ष के नीचे के लोगों को भी अनुमति दी जाए और 45 वर्ष से कम आयु के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव लेकर टीकाकरण योजना के अनुसार जो लगवा सके उन्हें स्ववित्तपोषित और अपने साथ-साथ अन्य लोगों के टीकाकरण का आर्थिक व्यय उठाने की अनुमति दी जाये। इसके साथ-साथ समाज सेवी संस्थाओं सामाजिक संस्थाओं और अन्य सार्वजनिक संस्थाओं को, स्वयंसेवी संस्थाओं को भी टीकाकरण अभियान में लोगों को शामिल करने के लिए भूमिका निभाने की अनुमति दी जाए जिससे कोरोना महामारी के खिलाफ इस अभियान में सबकी भागीदारी संभव हो सके। इसके पहले जब लाखों प्रवासी मजदूर छत्तीसगढ़ लौट कर आए थे तब छत्तीसगढ़ के लोगों ने इसी प्रकार सबकी भागीदारी से, जनभागीदारी से, सब के सहयोग से जिम्मेदारी को उठाया था और इसमें पूरे छत्तीसगढ़ की पंचायती राज संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं ने बड़ी भूमिका निभाई थी। छत्तीसगढ़ में वैक्सीन की कमी की बार-बार हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि चिकित्सा विशेषज्ञों से मिल रही जानकारी के अनुसार L452R और E484Q के म्यूटेंट के कारण महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कोरोना की सेकंड वेव का प्रसार हो रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने टीकाकरण केन्द्र बढ़ाकर लगातार राष्ट्रीय अभियान में अच्छा काम किया है। देश में 7.9 करोड़ लोगों को टीका लगा है जबकि छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल तक 30 लाख 11हजार 444 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया था छत्तीसगढ़ में टीकाकरण केंद्र बढ़ाकर टीका लगाने की व्यवस्था बहुत ही अच्छे ढंग से सुनिश्चित की गई है लेकिन जरूरत ज्यादा मात्रा में ज्यादा संख्या में टीको की आपूर्ति की है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना महामारी से लड़ने के इस महत्वपूर्ण अभियान में इन सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक हो गया है। संक्रमण से लड़ने के मामले में राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर राज्य को वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की जरूरत है।


*रायपुर में नहीं लगेगा लॉकडाउन शाम छह बजे तक ही खुलेंगी दुकानें*

03-Apr-2021

रायपुर (शोर सन्देश) । शनिवार को सरकार ने रायपुर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। अफसर और मंत्रियों ने तय किया कि रायपुर में लॉकडाउन नहीं लगेगा। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह तय हुआ कि अब शहर की दुकानें शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी। इसके बाद नाइट कर्फ्यू के नियम का पालन करवाया जाएगा। ये बैठक सिविल लाइंस के सर्किट हाउस में हुई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कृषि व संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, महापौर एजाज ढेबर के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, रायपुर कलेक्टर, एसपी, पुलिस विभाग के अफसर मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक के बाद कहा कि हमने अफसरों को टीकाकरण का और विस्तार करने को कहा है। टीकाकरण होने के बाद भी शरीर में इम्यूनिटी आने में समय लगता है। अगर टीकाकरण ही देर से होगा तो लोगों के शरीर में इम्यूनिटी आने में देर होगी जो कि ठीक नहीं। हमने अब तक वैक्सीनेशन में अच्छा काम किया है।


*आज असम में आमने सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी*

20-Mar-2021

गुवाहाटी (शोर सन्देश)। असम और पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस चुनाव प्रचार करने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज (20 मार्च) और रविवार (21 मार्च) को असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और असम के छबुआ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी भी आज असम में ही होंगे। राहुल गांधी 19 मार्च और शनिवार यानी 20 मार्च को असम दौरे पर हैं। आज असम में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का राज्य के घोषणापत्र भी जारी कर सकते हैं। असम में आज एक और जहां पीएम नरेंद्र मोदी विपक्ष पर निशाना साधेंगे तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी बीजेपी पर हमलावर होंगे। असम के चुनाव में इस बार कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को चुनावी मुद्दा बनाने में लगे हुए हैं।
00 भाजपा के विकास एजेंडा के बारे में जनता को बताऊंगा : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने बंगाल और असम दौरे से पहले ये विश्वास जताया है कि दोनों राज्यों में एनडीए की जीत होगी, क्योंकि जनता चाहती है कि एनडीए दोनों राज्यों में सत्ता में आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और असम के छबुआ में रैली करेंगे। इसके अलावा ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, रैली के दौराम मैं भाजपा के विकास एजेंडा के बारे में दोनों राज्यों की जनता को बताऊंगा। यह पूरी तरह साफ है कि दोनों राज्य आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को जिताना चाहते हैं।
00 राहुल गांधी का आज असम का कार्यक्रम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार को असम के तिनसुकिया में आईओसी रिफाइनरी में कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। उसके बाद जोरहाट और बिश्वनाथ में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। शुक्रवार (18 मार्च) को राहुल गांधी ने डिब्रूगढ़ में एक कॉलेज में छात्रों से बात की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था।
00 ममता बनर्जी हल्दिया में करेंगी चुनावी सभा
शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी हल्दिया में रैली में हिस्सा ले सकती है। शनिवार दोपहर 12 बजे ममता बनर्जी हल्दिया में रैली करेंगी। इसके बाद एक बजे सीएम ममता खेजूरी में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दिन के 2 बजे मेचोग्राम में ममता बनर्जी रैली करेंगी। आज ममता बनर्जी कुल तीन रैलियां करने वाली हैं। 


*वन मंत्री अकबर का आज से असम दौरा एक हफ्ते तक चलेगा जनसंपर्क तथा चुनावी सभाओं का दौर*

16-Mar-2021

 रायपुर (शोर सन्देश)। असम विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने आला कमान ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज मंत्रियों-नेताओं को जिम्मेदारी सौपी है। मुख्यमंत्री बघेल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है, वहीं अब बूथ वर्किंग के साथ पूरी गतिविधियों की मॉनिटरिंग छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी करेंगे। सभी सीटों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी बांटी गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर बतौर स्टारप्रचारक आज से असम में कैंप करेंगे। इस दौरान कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर आज मंत्री अकबर असम पहुंचेंगे, जहां वे अगले एक सप्ताह तक कैंप कर सकते है। उनका चुनावी सभा व जनसंपर्क का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। असम में कांग्रेस का फोकस मुख्यतः अल्पसंख्यक बाहुल्य सीटों तथा मुस्लिम प्रभाव रखने वाली सीटों पर रहेगा। ज्ञातव्य है कि असम में मुस्लिम समुदाय की 38 प्रतिशत आबादी समीकरण को प्रभावित करती है।

 
 

*पार्टी में शामिल होते ही सिन्हा को ममता ने दी नई जिम्मेदारी टीएमसी का बनाया उपाध्यक्ष*

15-Mar-2021

कोलकाता (शोर सन्देश)। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तृणमूल  में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी में शामिल होते ही ममता बनर्जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर नियुक्त कर लिया है। बता दें कि कोलकाता में टीएमसी दफ्तर में यशवंत सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ली थी। बता दें कि यशवंत सिन्हा वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं। सदस्यता लेते समय यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही नहीं यशवंत सिन्हा ने यह तक कह दिया था कि आज के समय में न्यायपालिका समेत कई लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो गई हैं। 


*भाजपा का भाग्य उसके कार्यकर्ता तय करते है : डी. पुरंदेश्वरी*

14-Mar-2021

00 सरकार सत्ता के सुख में मस्त और व्यस्त : साय
00 भाजपा छग प्रभारी ने ली कार्यसमिति की बैठक
रायपुर (शोर सन्देश) भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंची हुईं हैं। रविवार को पुरंदेश्वरी ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा का भाग्य हमेशा कार्यकर्ता ही तय करते हैं। जिस मनोयोग और पराक्रम से कार्यकर्ता जुटते है। हम हमेशा सफलता की ओर होते हैं। उन्होंने कहा कि हालत कैसे भी हमने विजय के लक्ष्यों के लिये काम किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। इस समय कोरोना कालखंड़ में जो परिस्थियां पूरे विश्व, समाज और देश में रही है। हमारे एक-एक कार्यकर्ताओं ने मजबूत के साथ कार्य किया है।
00 सरकार सत्ता के सुख में मस्त और व्यस्त
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य है मिशन 2023 का है। हमारे सामने जनविरोधी प्रदेश सरकार की असफलता को जनता के बीच लेकर हमें बताना होगा, कि यह सरकार केवल सत्ता के सुख में मस्त और व्यस्त है। भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने शोक प्रस्ताव रखा। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी सहित कार्य समिति के सदस्य मौजूद थे। 


*शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से पर्चा भरा*

12-Mar-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम से BJP के शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार दोपहर 12.50 बजे पर्चा भर दिया है। इससे पहले एक सभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंच से जय श्री राम के नारे लगाए। नामांकन दाखिल करने से पहले शुभेंदु ने ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, TMC एक प्राइवेट कंपनी की तरह हो चुकी है। बंगाल में सिर्फ दीदी और भतीजे को बोलने का अधिकार है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है। हमें बदलाव के लिए तृणमूल कांग्रेस को हटाना होगा। उन्होंने कहा- ममता मुकाबले से बाहर हैं। बंगाल चुनाव BJP जीत रही है। मुझे विश्वास है जनता हमारा साथ देगी। बंगाल की जनता असली विकास चाहती है, इसलिए वह BJP को जिताएगी। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीती थीं और इस बार भी जनता स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार बनाएगी। 


*हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़े 20 उग्रवादी मुख्यमंत्री के सामने किया आत्मसमर्पण*

09-Mar-2021

00 राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता देने किया ऐलान
इंफाल (शोर सन्देश)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समक्ष मंगलवार को विभिन्न संगठनों के 20 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 16 लोग `थादोउ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी` यानी टीपीएलए से नाता रखते हैं। वहीं, अन्य `पीपुल्स लिबरेशन आर्मी` (पीएलए) और पीआरईपीएके (पीआरओ) के हैं। इन आतंकवादियों ने फर्स्ट मणिपुर राइफल्स के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को ऐसा कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें बाद में नौकरी मिल सके और वह सम्मानित तरीके से जीवन व्यतीत कर सकें। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ट्वीट में कहा, `भाजपा नीत सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कुल 20 आतंकवादियों ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।` इसके साथ ही इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को एक बार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुनर्वास शिविर में तीन साल तक रहने के दौरान छह-छह हजार रुपये प्रत्येक महीने दिए जाएंगे। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account