ब्रेकिंग न्यूज

खेल

ऑस्ट्रेलिया पर अफगानिस्तान की जीत ने सेमीफाइनल की जंग को बनाया दिलचस्प

23-Jun-2024
 (  शोर संदेश  ) ऑस्ट्रेलिया के हारने से भारत को भी नुकसान हो सकता है. दरअसल, अगर भारतीय टीम अपने अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है तो भारत के पास 4 अंक होंगे और ऑस्ट्रेलिया के भी 4 अंक हो जाएंगे. वहीं, दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम अगला मैच बांग्लादेश से जीत जाती है तो फिर तीन टीमों के अंक 4-4 हो जाएंगे. ऐसे में रन रेट जिस टीम का बेहतर होगा वह टीम दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. टॉप एक पर वही टीम पहुंचेगी जिसका रन रेट बाकी दो टीमों से बेहतर होगा. हालांकि भारत का नेट रन रेट इस समय +2425 है और बाकी टीमों से काफी बेहतर है.
लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, ऐसे में यहां कुछ भी हो सकता है, अगर ऑस्ट्रेलिया बड़ी जीत भारत के खिलाफ हासिल करने में सफल रही तो समीकरण टीम इंडिया बिगड़ सकता है, वैसे, रन रेट के मामले में ऐसी उम्मीद कम ही है, 
सुपर 8 ग्रुप में टॉप पर रहना बेहद ही जरूरी
दरअसल, इस बार केवल सेमीफाइनल 1 खेलने वाली टीम के लिए रिजर्व डे है. अगर भारतीय टीम अपने ग्रुप में नंबर एक पर नहीं रहती है तो फिर भारतीय टीम को दूसरा सेमाफाइनल खेलना होगा. आईसीसी ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा है. ऐसे में यदि दूसरा सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो सुपर 8 में अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल खेलेगी. यही कारण है कि सुपर 8 में टॉप पर रहना सभी टीमों के लिए जरूरी है. 
 

अरुण साव ने पाकिस्तान को हराने पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

10-Jun-2024
रायपुर। (  शोर संदेश  )  राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। X पर उन्होंने बधाई संदेश में लिखा, भारतीय रणबांकुरों को बधाई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान पर भारत की शानदार व अविस्मरणीय विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी ऊर्जावान खिलाड़ियों को बधाई एवं आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं! बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के सबसे चर्चित मुकाबले में जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने रोमांचक रहे लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को 6 रन से मात दी। भारतीय टीम ने सिर्फ 119 रन बनाए थे और पाकिस्तान की टीम 120 रन चेज करने में ही हथियार डाल गई।
 

छत्तीसगढ़ के शशांक ने IPL में 29 बॉल में ठोंके 61 रन

05-Apr-2024

 रायपुर/दिल्ली ।  ( शोर सन्देश )   आईपीएल 2024 में 17वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स को उस खिलाड़ी ने जीत दिलाई, जिसकी निलामी के समय ही टीम ने बेज्जती कर दी थी। लेकिन लड़का छत्तीसगढ़ का था मौका मिलते ही बेज्जती का जवाब बल्ले से ​दे दिया। जी हां कल हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने 29 बॉल में 61 रनों की शानदार पारी खेलते हुए पंजाब को जीत का स्वाद चखा दिया। इस सीरीज में पंजाब की ये दूसरी जीत है। बता दें कि शशांक इससे पहले आरसीबी के खिलाफ भी पंजाब किंग्स के लिए महत्वपूर्ण पारी खेल चुके हैं। 

बेहद रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को यहां गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया। टाइटंस के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम नूर अहमद (32 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 13वें ओवर में 111 रन तक पांच विकेट गंवाकर संकट में थी लेकिन शशांक ने 29 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों से नाबाद 61 रन की पारी खेलकर टीम को सात विकेट पर 200 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचा दिया। शशांक ने जितेश शर्मा (आठ गेंद में दो छक्कों से 16 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 39 और आशुतोष शर्मा (17 गेंद में तीन छक्के और एक चौके से 31 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करके पंजाब की जीत सुनिश्चित की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जॉनी बेयरस्टो ने अजमतुल्लाह उमरजई (41 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में तीन चौके मारे लेकिन कप्तान शिखर धवन (01) उमेश यादव (35 रन पर एक विकेट) की पहली ही गेंद को विकेटों पर खेल गए। प्रभसिमरन सिंह (35) ने उमेश पर चौका जड़ने के बाद उनके अगले ओवर में भी छक्का और चौका मारा। बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद ने अपनी पहली ही गेंद पर बेयरस्टो (22) को बोल्ड किया। पंजाब ने पावर प्ले में दो विकेट पर 54 रन बनाए। प्रभसिमरन भी इसके बाद बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में नूर की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर मोहित शर्मा (38 रन पर एक विकेट) को बेहद आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 24 गेंद का 

एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

06-Dec-2023

सैंटियागो (शोर सन्देश)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 के अपने चौथे मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद हुए पेनल्टी शूट आउट में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारत की ओर से निर्धारित 60 मिनट में रोपनी कुमारी ने आठवें मिनट में, ज्योति छत्री ने 17वें मिनट, और सुनेलिता टोप्पो ने 53वें मिनट में एक-एक गोल किया। जबकि न्यूजीलैंड की ओर से इसाबेला स्टोरी ने 11वें, मेडलिन हैरिस ने 14वें और रियाना फो ने 49 वे मिनट में गोल किए। निर्धारित समय पर मुकाबला 3-3 की बराबरी से छूटने पर पेनल्टी शूटआउट में साक्षी राणा और प्रीति भारत के लिए मौके भुनाने में सफल रहीं, जबकि मुमताज खान ने सडन डेथ में गोल किया। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की हन्ना कॉटर और रियाना फो ही गोल कर सकी। मुकाबले के पहले क्वार्टर में रोपनी कुमारी ने आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई। हालाँकि उसके बाद न्यूजीलैंड की इसाबेला स्टोरी ने 11 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गोल से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मैडलिन हैरिस ने 14 मिनट में मैदानी गोल कर न्यूजीलैंड को आगे कर दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक रुख अपनाया और ज्योति छत्री ने 17 वें मिनट में गोल कर मुकाबले को फिर से बराबरी पर ला दिया।

न्यूजीलैंड चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए रिआना फो ने 49वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने लगातार हमले जारी रखे और अंततः इंजेक्टर सुनलिता टोप्पो ने 53वें मिनट में किए गये गोल से मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

 

इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भारत अपने शुरुआती दो शॉट्स को गोल में बदलने में विफल रहा लेकिन टीम की गोलकीपर माधुरी किंडो ने लगातार चार शानदार बचाव किए जिससे उनकी टीम को वापसी करने और पेनल्टी शूट आउट में सडन डेथ में 3-2 से जीत दर्ज करने में मदद मिली।

 

 

*Ind Vs Aus : भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी, 40 ओवर के बाद 200 पहुंचा स्कोर*

19-Nov-2023

अहमदाबाद (शोर संदेश)।विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के 6 विकेट गिर गए हैं। भारत की पारी के 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं। 6 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 66 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। पिच पर मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव हैं। रवींद्र जडेजा 22 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 29वें ओवर में आउट हुए। पैट कमिंस ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली ने 63 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। अय्यर को कमिंस ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। वह तीन गेंद पर चार रन ही बना सके। भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 10वें ओवर के चौथे ओवर में आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने उनका कैच लिया।


*Ind Vs Aus: भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश, ऑस्ट्रेलिया को मिला 241 रन का लक्ष्य*

19-Nov-2023

अहमदाबाद (शोर संदेश)।विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने हैं।

पहली पारी
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की। उनके पहले ओवर में दो चौके लगाने के बाद दूसरे ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। भारत को पहले झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। शुभमन गिल पांचवें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। लॉन्ग ऑन पर खड़े एडम जम्पा ने उनका कैच लिया।भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 10वें ओवर के चौथे ओवर में आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने उनका कैच लिया। भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। अय्यर को कमिंस ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। वह तीन गेंद पर चार रन ही बना सके। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 29वें ओवर में आउट हो गए। पैट कमिंस ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली ने 63 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। इसके बाद रवींद्र जडेजा 22 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। मोहम्मद शमी को 44वें ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। शमी ने 10 गेंद पर छह रन बनाए। जसप्रीत बुमराह भी बल्ले से कुछ नहीं कर पाए। एडम जम्पा ने 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। जोश हेजलवुड ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। सूर्या ने 28 गेंद पर 18 रन बनाए।


Ind Vs Sa : कोहली ने पूरा किया अपना 49वां शतक, स्कोर 5 विकेट पर 306 रन

05-Nov-2023

कोलकाता (शोर संदेश)। विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में रविवार को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत अंक तालिका में पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। वहीं विराट कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक पूरा कर लिया है और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऐसा माना जा रहा था कि अपनी मजबूती को देखते हुए टीम इंडिया रन का पीछा करना चाहेगी, लेकिन रोहित ने अलग निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वह चुनौती का सामना करना चाहते हैं। भारत ने प्लेइंग-11 में एक भी बदलाव नहीं किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने स्पिनर तबरेज शम्सी को तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की जगह टीम में शामिल किया। रोहित शर्मा ने चौके से अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने लुंगी एनगिडी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर कवर्स बाउंड्री पर चौका लगाया। भारत को छठे ओवर में पहला झटका लगा। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़े शॉट के चक्कर में रोहित अपना विकेट गंवा बैठे। रबाडा ने उन्हें तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया। रोहित ने 24 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। भारत को 11वें ओवर में 93 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 24 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशव महाराज ने क्लीन बोल्ड किया। भारत को 227 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 87 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एनगिडी ने मार्करम के हाथों कैच कराया। श्रेयस और विराट के बीच 134 रन की साझेदारी हुई। भारत को 43वें ओवर में 249 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। मार्को यानसेन ने केएल राहुल को डुसेन के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंद में आठ रन बना सके। 46वें ओवर में 285 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। तबरेज शम्सी ने सूर्यकुमार यादव को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंद में पांच चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए।


*37वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता : हैंडबाल में छत्तीसगढ़ ने मप्र को हराया*

04-Nov-2023

रायपुर (शोर संदेश) 37वीं राष्ट्रीय खेल का आयोजन राज्य शासन गोवा द्वारा 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक भारतीय ओलम्पिक संघ एवं गोवा ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की इंडोर हैंडबॉल पुरुष वर्ग एवं बीच हैंडबॉल की महिला वर्ग की टीम ने भाग लेने की पात्रता हासिल की है। इंडोर हैंडबॉल खेल आयोजन मनोहर परिकर इंडोर स्टेडियम, मडगाव में 4 से 8 नवंबर तक तथा बीच हैंडबॉल खेल का आयोजन मीरामार बीच, पणजी, गोवा में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है 4 नवंबर को इंडोर हैंडबॉल में छत्तीसगढ़ का लीग मैच में पहला मुकाबला मध्य प्रदेश के साथ खेला गया।  छत्तीसगढ़ की टीम मध्यांतर तक 16 -13 से आगे थी।  छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने बढ़त को बरक़रार रखते हुए मध्य प्रदेश को 36 - 29 गोलों से पराजित किया। छत्तीसगढ़ की ओर से सबसे अधिक मोहम्मद आमिर ने 11 गोल किये।  छत्तीसगढ़ से बसा महेश ने 7 गोल, एस ब्रिटैन सिंह ने 05 गोल, मिथुन कुमार ने 05 गोल, व्ही. बिनु , देवेश्वर पांडेय, के कार्तिक कुमार एवं बी प्रवीण कुमार ने 2 - 2  गोल किये। छत्तीसगढ़ का दूसरा मैच 5 नवंबर को SSCB से एवं 6 नवंबर को गोवा के साथ खेला जायेगा।


*Ind Vs SL : कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड*

02-Nov-2023

मुंबई (शोर संदेश)।भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वनडे में आठवीं बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे किए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने वनडे में सात बार एक कैलेंडर ईयर में हजार रन पूरे किए थे। वहीं, कोहली आठ बार के साथ सचिन से आगे निकल गए हैं। विराट ने मैच में वनडे करियर का 70वां अर्धशतक भी लगाया। सचिन ने 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए थे। वहीं, कोहली ने 2011, 2012, 2014, 2017, 2018, 2019 और अब 2023 में वनडे में हजार रन से ज्यादा बनाए हैं। इस साल कोहली ने अब तक 23 वनडे मैचों में 20 पारियां खेली हैं और हजार से ज्यादा रन बना लिए हैं। इसमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। संगकारा छह बार के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 50 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 70वां अर्धशतक रहा। वहीं, इस विश्व कप में उनका यह पांचवां 50+ का स्कोर रहा। इस पारी से पहले तक उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने 85, अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55, बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103, न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी। विराट का यह चौथा वनडे विश्व कप है और वह 13 बार 50+ का स्कोर कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 33* पारी खेली हैं। श्रीलंका के खिलाफ 33वीं पारी है। विराट ने विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर
    21 - सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
    13 - विराट कोहली (33 पारी)*
    12 - कुमार संगकारा (35 पारी)
    12 - शाकिब अल हसन (35 पारी)
    12 - रोहित शर्मा (24 पारी)

शुभमन गिल ने किया कमाल
वहीं, शुभमन गिल ने भी श्रीलंका के खिलाफ 55 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 11वां अर्धशतक रहा। इस कैलेंडर ईयर में यह उनका वनडे में 12वां 50+ का स्कोर रहा, जो कि सबसे ज्यादा है। इनमें पांच शतक (एक दोहरा शतक) और सात अर्धशतक शामिल हैं। इस मामले में वह श्रीलंका के पथुम निसांका और पाकिस्तान के बाबर आजम से आगे निकल गए। शुभमन के 12 50+ के स्कोर में 70, 116, 208, 112, 85, 67*, 58, 121, 74, 104, 53 और इस मैच की पारी शामिल है।

इस साल वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
    12-शुभमन गिल*
    11- पथुम निसांका
    11- बाबर आजम
    10- रोहित शर्मा
    10-विराट कोहली


*एशिया कप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, श्रीलंका को हराकर 8वीं बार बना चैंपियन*

17-Sep-2023

दिल्ली (शोर संदेश)।भारत ने श्रीलंकाई टीम को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रियल मै विनर बनकर उभरे। सिराज ने श्रीलंकाई टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस किया और श्रीलंका टीम की पारी 50 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन (23) और शुभमन गिल (23) रन की नाबाद पारी के चलते भारत ने सिर्फ 6.1 ओवरों में ही श्रीलंका को 10 विकेट से धूल चटाई। कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप का 8वां खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने ODI की सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की। दरअसल, टीम इंडिया  ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। ये मैच खत्म होते वक्त बाकी गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे जीत है। टीम इंडिया ने 263 गेंद बाकी रहते हुए ये शानदार जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने केन्या को साल 2001 में 231 गेंद शेष रहते हुए हराया था। फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में टीम 50 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते ही जीत हासिल की। भारत ने सबसे कम गेंद खेलकर ये लक्ष्य हासिल किया। श्रीलंकाई टीम के नाम जहां शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ तो भारत ने अपने नाम शानदार रिकॉर्ड हासिल किया। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंकाई टीम को तितर-बितर किया। उन्होंने 7 ओवर में 6 विकेट लिए। वनडे में पहली बार मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट हासिल किए।



Feedback/Enquiry



Log In Your Account