
जांजगीर-चांपा (शोर संदेश)। जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा के शासकीय हाई स्कूल मैदान में 04 सितम्बर से 6 सितम्बर तक आयोजित 03 दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का समापन हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आज समापन है। छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान, संस्कृति और परम्परा है। इस संस्कृति परंपराओं को लोग भूलते जा रहे हैं, इसमें हमारा छत्तीसगढ़िया खेल भी है जिसे हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से पुनर्जिवित किया है। खिलाड़ियों ने ग्रामीण व परम्परागत खेलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़िया खेल एवं संस्कृति को जीवंत किया हैं। आने वाले समय मे इसका बहुत अच्छा परिणाम निकलेगा। खेल में भाग लेना जरूरी है। इसमें शामिल होकर भाईचारे और एकता का विकास करना आवश्यक है।
छत्तीसगढ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के समापन समारोह में खेल का आयोजन किया गया है। इसमें सभी खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे मुख्यमंत्री द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल सभी खिलाड़ियों को उत्साहर्वधन कर सभी को शुभकामनाएं दी।
इस समापन कार्यक्रम में कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला भगवान दास गढ़ेवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा जय थवाईत, सदस्य खाद्य आयोग ज्योति किशन कश्यप, सदस्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड नारायण खण्डेलिया, सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड हरप्रसाद साहू, जिला पंचायत सभापति कुसुम कमल साव, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, कृषि उपज मंडी नैला अध्यक्ष ब्यासनारायण कश्यप, राघवेन्द्र कुमार सिंह, गुलजार सिंह, देवेश सिंह, विवेक सिसोदिया, डॉ परस शर्मा, रफीक सिद्दिकी, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, जिला पंचायत सीईओ ज्योति पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनील सोनी, एसडीएम जांजगीर ज्ञानेन्द्र सिंह, खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा ने घोषणा की है कि वह उत्तर प्रदेश के लिए खेलेंगे और मौजूदा 2023-24 घरेलू क्रिकेट सीजन से दिल्ली का साथ छोड़ देंगे। आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले बाएं हाथ के ऑलराउंडर बल्लेबाज नीतीश राणा, अब घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह इस टीम में अपनी आईपीएल टीम के साथी रिंकू सिंह के साथ जुड़ेंगे। वह अब यूपीटी20 लीग के उद्घाटन संस्करण में खेलने के लिए पात्र हैं, जहां वह नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। राणा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं उन अवसरों, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी हूं जो डीडीसीए ने मुझे वर्षों से प्रदान किए हैं। जैसे-जैसे मैं नए मुकाम की ओर बढ़ रहा हूं, मैं दिल्ली क्रिकेट की कप्तानी करते हुए अपनी जर्नी को हमेशा याद रखूंगा। मैं डीडीसीए के साथ अपने कार्यकाल के दौरान रोहन जेटली के समर्थन और सहयोग के लिए उनकी सराहना करना चाहता हूं। हालांकि, मुझे लगता है कि अब अपने करियर में एक नया अध्याय शुरू करने का समय आ गया है। मैं बहुत सोच-समझकर इस निर्णय पर आया हूं और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं आगामी घरेलू सत्र से यूपीसीए में शामिल हो जाऊंगा। राणा ने कहा, मैं यूपीसीए के लिए खेलने के लिए उत्साहित हूं और मैं नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए सभी के साथ काम करने के लिए बेताब हूं। राणा ने दिल्ली और डीडीसीए से एनओसी के लिए आवेदन किया था। जब उनके लंबे समय तक दिल्ली टीम के साथी, ध्रुव शोरे को दो बार की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम विदर्भ में जाने की पुष्टि की गई थी। भारत के लिए एक वनडे और दो टी20 मैच खेलने के साथ राणा, दिल्ली की घरेलू टीम में नियमित खिलाड़ी थे और यहां तक कि उन्होंने कप्तान के रूप में भी काम किया। लेकिन वह पिछले सीज़न खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और बाद में उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया।

जशपुरनगर (शोर संदेश)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में सद्भावना फुटबॉल मैच खेला गया। इसमें नागरिक इलेवन ने प्रशासन इलेवन को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। नागरिक इलेवन की ओर से संसदीय सचिव यू डी. मिंज व प्रशासन इलेवन की ओर से अपर कलेक्टर आर पी चौहान ने नेतृत्व किया।
मैच शुरू होने के पहले से ही जोरदार बारिश शुरू हो गई थी, इसके बावजूद इसके मैच जारी रहा।मैच शुरू होने के 10 मिनट बाद ही नागरिक इलेवन के कप्तान संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने पहला गोल दागा। दूसरे हॉफ में दोनों ही टीमों ने एक -एक गोल दागा. नागरिक इलेवन के सरफ़राज़ आलम ने दूसरा गोल किया वहीँ प्रशासन इलेवन के एसडीओपी शेर बहादुर सिँह के द्वारा एक गोल किया मैच समाप्ति तक नागरिक इलेवन 2-1 से आगे रही और मैच जीत लिया।
मैच समाप्ति पर विजेता और उपविजेता टीम नागरिक इलेवन को शील्ड प्रदान किया गया मैन आफ द मैच संसदीय सचिव यू. डी. मिंज को दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, उपपुलिस अधीक्षक राकेश देवांगन, बीईओ एमजेडयू सिद्दीकी, तहसीलदार, जिला खेल अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर मरकाम, पत्रकार प्रेम प्रकाश शर्मा, अमानउल्ला मालिक, सुनील सिन्हा, रविंद्र थवाईत, तरुण शर्मा, संजीत यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मुंबई (शोर संदेश)।इंडियन सुपर किंग्स (आईपीएल) 2023 का 46वां मुक़ाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिन्द्रा स्टेडियम में खेले गए इस मैच हाईस्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वहीं जीतेश शर्मा अर्धशतक से एक रन से चूक गए। लिविंगस्टोन ने 42 गेंद पर नाबाद 82 और जितेश ने 27 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाए। मुंबई के लिए एक बार फिर पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी की और दो विकेट झटके। जवाब में मुंबई इंडियंस ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक की मदद से इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 41 गेंद पर 75 रन और सूर्यकुमार यादव ने31 गेंद पर ताबड़तोड़ अंदाज में 66 रन बनाए। इन दोनों के अलावा तिलक वर्मा ने 10 गेंद पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली। पंजाब के लिए नाथन एलिस ने दो, अर्शदीप सिंह और ऋषि धवन ने एक -एक विकेट लिए। इस जीत के साथ मुंबई की टीम ने 9 मैच में 10 अंक हो गए है। वह अंक तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है। वहीं पंजाब के 10 मैच में 10 अंक हैं। वह अंक तालिका के 7वे स्थान पर है।

नई दिल्ली (शोर संदेश)। बैडमिंटन में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने स्विस ओपन सुपर सीरीज में मेन्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में सात्विक और चिराग ने चीन के रेन जियांग यु और टान कियांग को 54 मिनट में 21-19 और 24-22 से हराया। साथ ही अक्टूबर 2022 में फ्रेंच ओपन सुपर 750 जीत के बाद से उनका यह पहला खिताब रहा। फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग की जोड़ी शुरुआत से ही गजब का खेल दिखाया। सात्विक-चिराग ने पहला गेम 21-19 के अंतर से जीत लिया था। हालांकि दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ियों ने जबरदस्त टक्कर दी। इसके बावजूद भारतीय जोड़ी ने नाजुक क्षणों में अपनी लय बनाए रखी और खिताब जीता। बता दें कि विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज सात्विक-चिराग ने साल 2022 में 3 खिताब जीते, जिसमें कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल भी शामिल रहा। दोनों ने विश्व चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था।
.jpg)
नई दिल्ली (शोर संदेश)। महिला विश्व मुक्केबाजी चैपिंयनशिप में निकहत जरीन ने भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। 50 किलो भारवर्ग में जरीन ने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल में 5-0 से मात दी। दरअसल, निकहत से पहले ही स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी और उन्होंने आशा अनुसार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाया है। निकहत जरीन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो गोल्ड जीतने वाली महज दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर हैं। फाइनल मुकाबले में निकहत ने पहले ही राउंड में 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त जारी रखी। तीसरे राउंड में उन्होंने वियतनाम की मुक्केबाज को शानदार पंच जड़ा। इसके बाद रेफरी ने मैच रोककर वियतनाम की मुक्केबाज का हाल-चाल जाना। यहीं से निकहत की जीत तय हो गई थी। अंत में उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के अंतर से अपने नाम किया और लगातार दूसरी बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत ली। बता दें कि निकहत जरीन ने पिछले साल भी महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इस प्रतियोगिता में नीतू घनघस और स्वीटी बूरा ने भी स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं भारतीय दिग्गज एमसी मेरीकॉम ने इस चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 6 बार गोल्ड मेडल (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018) जीते हैं।
.jpg)
गरियाबंद (शोर संदेश)। भारत सरकार, खेल मंत्रालय और युवा कार्य एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा स्वीकृति के बाद खेलो इण्डिया योजनांतर्गत गरियाबंद जिले में व्हॉलीबॉल खेल के ‘‘खेलो इण्डिया लघु केन्द्र’’ प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके लिए अस्थायी रूप से 1 व्हॉलीबॉल प्रशिक्षक की आवश्यकता है। जिनको एकमुश्त मासिक मानदेय 25 हजार रुपये अधिकतम 3 लाख रुपये वार्षिक शासन के निर्देशानुसार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू 22 मार्च को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-02, द्वितीय सभा कक्ष में आयोजित किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन जारी तिथि से 21 मार्च तक कार्यालयीन समय में जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद कक्ष क्रमांक-09 में संपर्क कर आवेदन फॉर्म का प्रारूप प्राप्त कर प्रशिक्षक चयन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षक की चयन के लिए योग्यता निम्नानुसार है-
व्हॉलीबॉल खेल के न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष के प्रशिक्षक चयन के लिए आवेदनकर्ता अभ्यर्थी 22 मार्च को निर्धारित समय में कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-02, द्वितीय सभा कक्ष में अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं व्हॉलीबॉल खेल से संबंधित उपलब्धि का प्रमाण पत्र के मूल प्रति सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेगा।
आवश्यकतानुसार व्हॉलीबॉल खेल का कौशल परीक्षण भी अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ सम्पूर्ण दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति साथ लेकर आयेंगे। अधिक जानकारी के लिए इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मो. 6261590400 से संपर्क कर सकते हैं।
.jpg)
नई दिल्ली (शोर संदेश) । भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेालिया को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का चौथा व अंतिम मुकाबला सोमवार को ड्रा हो गया। दोनों कप्तानों ने 78.1 ओवर के बाद आपसी सहमति से मैच ड्रॉ कराने का फैसला किया। इस तरह भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से अपने नाम की। दरअसल, अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 78.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 175 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच ड्रॉ घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने तकनीकी रूप से 10 मिनट पहले ही मैच ड्रॉ करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेालिया को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का चौथा व अंतिम मुकाबला सोमवार को ड्रा हो गया। दोनों कप्तानों ने 78.1 ओवर के बाद आपसी सहमति से मैच ड्रॉ कराने का फैसला किया। इस तरह भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से अपने नाम की। दरअसल, अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 78.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 175 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच ड्रॉ घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने तकनीकी रूप से 10 मिनट पहले ही मैच ड्रॉ करने का फैसला लिया।

नई दिल्ली (शोर संदेश)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत में वीजा देने की के लिए हामी भर दी है. गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद विदेश मंत्रालय अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करेगा, ताकि पड़ोसी देश की टीम टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा कर सके. विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने के लिए 34 पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा देने की मंजूरी दे दी है. इससे पहले पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल ने दावा किया था कि उसे भारतीय विदेश मंत्रालय से वीजा की मंजूरी नहीं मिली है. पीबीसीसी ने कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को अधर में लटका दिया है.”जानकारी के लिए बता दें कि ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन इस बार भारत में हो रहा है, किसकी समयावधि 5 से 17 दिसंबर तक है. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 17 दिसंबर को बेंगलोर में खेला जाएगा. इस ब्लाइंड विश्व कप कप में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा ले रही हैं.


नई दिल्ली (शोर संदेश)। ओलिम्पिक पदक विजेता एम.सी मैरीकॉम, पी.वी. सिंधु, मीराबाई चानु और गगन नारंग उन दस प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय ओलिम्पिक संघ के एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। इस सर्वोच्च संस्था के सदस्य के रूप में पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शीत ओलिम्पिक के खिलाड़ी शिवा केशवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, तलवारबाज भवानी देवी, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल और पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी ओमप्रकाश सिंह करहाना इस संस्था के अन्य छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ये सभी ओलिम्पिक खिलाड़ी हैं।