ब्रेकिंग न्यूज

खेल

*खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित*

14-Nov-2021

नई दिल्ली (शोर संदेश)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी मां का देहांत होने के कारण वो वापस घर लौट गए थे। उन्होंने 2020 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

इन खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न पुरस्कार

नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न से सम्मानित किया।

पहलवान रवि कुमार को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

मुक्केबाज लवलीना को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया।

हॉकी टीम के गोलकीपर आर श्रीजेस को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।

शूटर अवनी लेखरा को पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

सुमित अंतिल ने पैरालंपिक में शानदरा प्रदर्शन किया था और उन्हें भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।

प्रमोद भगत ने भी पैरा खेलों में लगातार कमाल किया है, उन्हें भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

निशानेबाज मनीष नरवाल ने पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्न दिया गया।

फुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया।

हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

इन गुरुओं को मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार…

पीपी जोसेफ को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

क्रिकेट कोच सरकार तलवार को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कबड्डी कोच असन कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

तैराकी कोच डॉ. तपन कुमार भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हुए।

एथलेटिक्स कोच राधाकऋष्णन नायर पी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुक्केबाजी कोच संध्या गुरुंग को भी द्रोणाचाय पुरस्कार दिया गया।

हॉकी कोच प्रीतम सिवच को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।

पैराशूटिंग कोच जयप्रकाश नौटियाल को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।

टेबल टेनिस कोच सुब्रमण्यम रमन को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार…

एथलेटिक्स खिलाड़ी अरविंदर सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

क्रिकेटर शिखर धवन को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी मोनिका को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मलखंभ खिलाड़ी हिमानी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

निशानेबाज अभिषेक वर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कुश्ती खिलाड़ी दीपक पूनिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया गया।

हॉकी खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी बीरेन्द्र लाखरा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी सुमित को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी नीलकांत शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी समसेर सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पैरा एथलेटिक्स के खिलाड़ी योगेश को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पैरा एथलेटिक्स के खिलाड़ी निशाद कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पैरा एथलेटिक्स के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सिंघराज अढ़ाना को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भाविना पटेल को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हरविंदर सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पैरा एथलेटिक्स के खिलाड़ी सरत कुमार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


*छत्तीसगढ़ में खेल के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा*

13-Sep-2021

रायपुर (शोर संदेश) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल के क्षेत्र में राज्य में बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए धनराशि की कमी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ खेल प्राधिकरण के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कोचों की नियुक्ति की जाएगी। छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगों को स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी ड्डी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी खेल संघों से अच्छे कोच नियुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, पुलिस और वन विभाग की तरह ही अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। खेल प्राधिकरण की समिति में खिलाडियों को शामिल किया जाएगा।


टोक्यो पैरालंपिक : भारतीय निशानेबाजों ने लगाया सोने-चांदी पर निशाना…

04-Sep-2021

00 बैडमिंटन फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत

टोक्यो/नई दिल्ली (शोर संदेश)। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाजों ने कमाल का दिया है मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया।मनीष ने जहां स्वर्ण पदक पर निशाना साधा वहीं सिंहराज ने रजत पदक पर कब्जा किया। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। टोक्यो पैरालंपिक का 11वां दिन जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी अहम है। आज भारत के कई एथलीट शूटिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद होगी। बीते 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक, अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक और तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

00 बैडमिंटन: फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत

भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया। इस जीत के साथ प्रमोद का पदक पक्का हो गया है। अब देखना होगा कि वह किस रंग का मेडल जीतते हैं। प्रमोद आज ही अपना फइनल मुकाबला खेलेंगे। 


टोक्यो पैरालंपिक : 10 मी. एयर राइफल में अवनि ने जीता गोल्ड…

30-Aug-2021

00 रिकॉर्ड बनाकर किया कमाल, इरियाना के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की

टोक्यो/नई दिल्ली (शोर संदेश)। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पैरालंपिक खेलों में नया रिकॉर्ड है। इसी जीत के साथ अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। शेतनिक ने 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था। 

00 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं अवनि

जयपुर की रहने वाली अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान प्राप्त किया । उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को परास्त किया। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) को कांस्य पदक मिला है। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साथ ही  भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है।  पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली यह तीसरी भारतीय महिला हैं।


*टोक्यो पैरालम्पिक : टेबल टेनिस में भाविना ने जीता रजत प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई*

29-Aug-2021

टोक्यो/नई दिल्ली (शोर संदेश) भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में महिला एकल वर्ग के क्लास 4 इवेंट के फाइनल में चीन की यिंग झोउ के हाथों 0-3 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यिंग ने शुरुआत से ही मुकाबले में अपनी पकड़ बनाई रखी। भाविना पटेल को पहले गेम में यिंग ने 11-7 से हराया जबकि दूसरे गेम में उन्हें नंबर-1 खिलाड़ी के हाथों 11-5 से हार का सामना करना पड़ा। यिंग ने तीसरे गेम को भी आसानी से 11-6 से अपने नाम कर स्वर्ण पदक हासिल किया।


पहली बार पैरालम्पिक में शामिल हुईं भाविना के रजत पदक जीतने से भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक में अपना पहला पदक हासिल किया। भाविना ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही देश के लिए पदक पक्का कर लिया था। उनकी कोशिश स्वर्ण जीतने की थी, हालांकि ऐसा हो नहीं सका। लेकिन भाविना ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह पहली भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालम्पिक में इस इवेंट में कोई पदक जीता है। भारत ने अबतक पैरालम्पिक में तीन स्पोटर्स में 12 पदक जीते हैं जिनमें एथलेटिक्स (तीन स्वर्ण, चार रजत तीन कांस्य), पावरलिफ्टिंग (एक कांस्य) तैराकी (एक स्वर्ण) शामिल है। लेकिन टोक्यो पैरालम्पिक में यह भारत का पहल पदक है। भाविना ने 2017 में बीजिंग में हुए अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ एशियाई पैरा टेटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाविना बेन पटेल को रविवार को बधाई दी और उनकी जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे युवा खेलों के प्रति आकर्षित होंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ``असाधारण भाविना पटेल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने देश के लिए ऐतिहासिक रजत पदक जीता है। उनकी जीवन यात्रा प्रेरक है और वह युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेंगी।`` प्रधानमंत्री ने भाविना से फोन पर बात की और उन्हें रजत पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक मोदी ने भाविना से कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है। उन्होंने रजत पदक विजेता को भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। भाविना गुजरात में मेहसाणा जिले के वडनगर के सुंधिया गांव की रहने वाली हैं। प्रधानमंत्री ने भाविना को बताया कि वह अक्सर सुंधिया जाते रहते थे। उन्होंने भाविना से यह भी पूछा कि उनके परिवार के कौन-कौन से सदस्य अभी गांव में रहते हैं। इसके जवाब में भाविना ने बताया कि उनके माता-पिता सुंधिया में ही रहते हैं। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री भी वडनगर के ही रहने वाले हैं।


*टोक्यो पैरालंपिक : टेबल टेनिस के फाइनल राउंड में पहुंचीं भाविना*

28-Aug-2021

00 कंपाउंड ओपन इवेंट में तीरंदाज राकेश ने हांगकांग के खिलाड़ी को हराया
टोक्यो/नई दिल्ली (शोर सन्देश) टोक्यो पैरालंपिक के पांचवें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की। भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला सिंगल्स क्लास 4 सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका मुकाबला स्वर्ण पदक के लिए होगा। इससे पहले शुक्रवार को भाविना ने क्वार्टर फाइनल में सर्बिया की खिलाड़ी बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को 17 मिनट तक चले मुकाबले में 11-5 11-6 11-7 से हराया था। उनके अलावा तीरंदाज राकेश कुमार ने राउंड 16 में जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने इस मुकाबले में हांगकांग के चुएन नगाई को 144-131 के अंतर से हराया। अब वह अपना अगला मैच 31 अगस्त को खेलेंगे। 

00 राकेश ने जगाई पदक की उम्मीद
भारत के पैरा तीरंदाज राकेश कुमार ने पदक की उम्मीद जगा दी है। उन्होंने पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड मुकाबले में हांगकांग के का चुएन नगाई को 144-131 से हराकर अगले दौर में पहुंच गए हैं। अगले राउंड में राकेश का मुकबला स्लोवेनिया के मैरियन मारेकाक से होगा। यह मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा।


*टोक्यो पैरालंपिक : टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं भाविना*

27-Aug-2021

टोक्यो/नई दिल्ली (शोर संदेश) टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने क्लास-4 राउंड में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवेरा को 3-0 से मात दी। भाविना इस मुकाबले में ब्राजीली खिलाड़ी पर लगातार भारी पड़ीं। उनकी इस जीत के बाद उनसे पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।

आज ही भाविना दोपहर बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगी। भारतीय पैरा एथलीट भाविना ने क्लास-4 राउंड 16 के मुकाबले में ब्राजीली खिलाड़ी को सीधे सेटों में 12-10, 13-11, 11-6 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जॉयस ने इस मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत करते हुए भाविना पर बढ़त बना ली। लेकिन इस दौरान भाविना ने मजबूती से वापसी करते हुए पहला सेट 12-10 से जीत लिया।


विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने तय किए 10 पदक

14-Aug-2021

रोकला/नई दिल्ली (शोर संदेश)। पोलैंड में चल रही विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर इस स्पर्धा में अब तक भारतीय तीरंदाज ने 10 पदक तय कर लिए हैं।विश्व युवा तीरंदाजी में भारत के अंडर-18 और अंडर-21 आयुवर्ग के तीरंदाजों ने रिकर्व और कंपाउंड में चार और पदक तय कर लिए हैं। कुल मिलाकर भारत के दस पदक तय हो गए हैं। इसके अलावा भारतीय तीरंदाज चार और पदकों की होड़ में है। रिकर्व कैडेट वर्ग में बिशाल, अमित और विकी राहुल की तिकड़ी ने स्पेन को 5-1 से हराया और अब उनकी स्वर्ण के लिए फ्रांस से टक्कर होगी। रिकर्व जूनियर में पार्थ सालुंके, आदित्य चौधरी और धीरज ने अमेरिका को 5-3 से हराया। पार्थ और कोमालिका की रिकर्व मिश्रित जोड़ी और कैडेट कंपाउंड टीम भी फाइनल में पहुंच गई।

 


XUV-700 से लेकर एक साल की फ्री हवाई टिकट, नीरज चोपड़ा पर इनामों की बरसात...

08-Aug-2021

00 हरियाणा ने किया 6 करोड़ और क्लास-1 नौकरी देने का एलान

नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सफलता भले ही व्यक्तिगत रूप से नीरज को मिली हो लेकिन उनकी जीत का जश्न पूरा देश और सरकारें मना रही हैं। नीरज को स्वर्णिम सफलता हासिल करने के लिए देश भऱ से बधाई संदेश दिए जा रहे है। ओलंपिक में उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर नीरज के लिए बड़े-बड़े इनाम देने की घोषणा की गई है। आइए हम आपको बताते हैं कि नीरज गोल्ड मेडल जीतने के बाद किसने कितना इनाम देने का एलान किया है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते के बाद हरियाणा सरकार ने सबसे पहले नीरज के लिए इनाम की घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को 6 करोड़ रूपये पुरस्कार के रूप मे देने का एलान किया। इसके अलावा उन्हें क्लास 1 की नौकरी से भी नवाजा जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी नीरज की स्वर्णिम सफलता से बेहद खुश हुए और उन्होंने उऩकी जीत का जश्न भी मनाया। उनके मुताबिक नीरज का पंजाब से गहरा नाता है और उनके गोल्ड मेडल जीतने पर पूरे पंजाब को गर्व है। सीएम अमरिंदर सिंह ने नीरज को 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद मणिपुर सरकार ने उन्हें एक करोड़ रुपये देने का एलान किया। नीरज को इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे इसका फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नीरज को एक करोड़ रुपये पुरस्कार के तौर पर देने का एलान किया है। इसके अलावा बीसीसीआई टोक्यो में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीटों को भी पुरस्कृत करेगा। बोर्ड ने रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख रुपये जबकि पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया को कांस्य पदक जीतने के लिए 2-25 लाख रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को इनाम के रूप में एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की। सीएसके की तरफ से कहा गया कि भारतीय होने के नाते हमें नीरज चोपड़ा पर गर्व है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स 8758 नंबर की स्पेशल जर्सी जर्सी बनाएगा। स्मरण रहे नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। यह दूरी उनके स्वर्ण पदक जीतने का आधार बनी। नीरज के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इंडिगो ने उन्हें खास तोहफा दिया है। कंपनी ने नीरज को पूरे एक साल के लिए फ्री टिकट देने का एलान किया है। जेवलिन थ्रोअर नीरज के लिए यह स्कीम 8 अगस्त 2021 से लेकर 7 अगस्त 2022 तक लागू रहेगी। ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा के ग्रुप चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को XUV700 इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से नीरज को XUV700 देने को कहा। जिसके बाद ग्रुप चेयरमैन ने हामी भर ली। आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई में लिखा, हां, वास्तव में हमारे गोल्डन एथलीट को एक एक्सयूवी 700 पूरस्कार के रूप में देना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। इसके बाद उन्हें कंपनी को  टैग कर कहा कि वह एक एक्सयूवी 700 तैयार रखे।

 


टोक्यो ओलंपिक : 121 साल में पहली बार नीरज ने ट्रैक एंड फील्ड में भारत को दिलाया सोना

07-Aug-2021

00 भाला फेंक स्पर्धा में भारत को दिलाया सोना, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

टोक्यो/नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। नीरज ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। इस जीत के साथ ही नीरज ने 121 साल के इतिहास में पहली बार ट्रैक एंड फील्ड में भारत को सोना दिला दिया है। वह फील्ड एंड ट्रैक में गोल्ड जीतने वाले पहले और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था।नीरज की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा -टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 87.03 का स्कोर कर पहले स्थान पर मौजूद रहे। जर्मनी के वेबर जूलियन 85.30 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर नीरज ने दूसरे प्रयास में 87.58 का स्कोर कर पहले स्थान पर मौजूद रहे। वेबर जूलियन ने दूसरे प्रयास में 85.30 का स्कोर कर दूसरे स्थान पर रहे।तीसरे प्रयास में नीरज 76.79 का स्कोर ही कर पाए, लेकिन श्रेष्ठ अभी भी 87.58 है। चेक गणराज्य के वेस्ले वितेजस्लाव 85.44 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर। तीन प्रयास के बाद नीरज (87.58) शीर्ष पर, वेस्ले (85.44) दूसरे और वेबर जूलियन (85.30) तीसरे स्थान पर रहे।नीरज ने चौथे प्रयास में फ़ाउल किया। नीरज अभी तक इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 87 मीटर का स्कोर हासिल किया है। चेक गणराज्य के वाडलेच जैकब ने 86.67 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहे।नीरज का पांचवां प्रयास भी फाउल रहा, लेकिन वे पहले स्थान पर बने रहे।

 



Feedback/Enquiry



Log In Your Account