ब्रेकिंग न्यूज

खेल

*भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर निधन शोक में डूबा खेल जगत*

28-Jul-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। भारत के पूर्व महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। नंदू भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे जिन्होंने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता था। यह उपलब्धि उन्होंने साल 1956 में हासिल की थी। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अपने बैडमिंटन करियर में नंदू नाटेकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने 6 बार नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता था। साल 1961 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। यह अवॉर्ड पाने वाले वह भारत के पहले बैडमिेंटन खिलाड़ी थे। नंदू नाटेकर पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे और उन्होंने क्रिकेट खेला भी। लेकिन उनका मन क्रिकेट में नहीं लगा। इसके बाद नंदू ने अपना ध्यान बैडमिंटन पर लगाया। इसके बाद बैडमिंटन में उन्होंने नया मुकाम हासिल किया।  उन्होंने साल 1953 में 20 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अपने बैडमिंटन करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं। वह साल 1954 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फिर कभी इस स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया।


*टोक्यो ओलंपिक : पोलिकारपोवा को हराकर दूसरे दौर में पहुंची सिंधु*

25-Jul-2021

टोक्यो/नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने इस्रायल की केन्सिया पोलिकारपोवा को आसानी से मात दी। इसके अलावा आज भारत के लिए दूसरा दिन बेहद खास है। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम, सानिया मिर्जा और तैराकी में साजन प्रकाश भारत की चुनौती पेश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तलन में बेहतरीन शुरूआत करते हुए रजत पदक जीता था।सानिया-अंकिता को मिल रही टक्करपहला सेट हारने के बाद सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दे रही है। एक समय दूसरा सेट 2-2 की बराबरी पर था। लेकिन भारतीय जोड़ी ने अपने अनुभव को झोंकते हुए दूसरे सेट में अब बढ़त बना ली है।सानिया-अंकिता ने जीता पहला सेटटोक्यो ओलंपिक में महिला युगल में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी खेल रही है। इन दोनों का मुकाबला यूक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक से हो रहा है। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत लिया।
00 पीवी सिंधु की धमाकेदार जीत
टोक्यो ओलंपिक की महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की पीवी सिंधु ने जीत का साथ आगाज किया। इस जीत के साथ वह अगले दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने इस मकुाबले में इस्रायल की केन्सिया पोलिकारपोवा को 21-7 और 21-10 के अंतर से आसानी से हरा दिया।पदक की रेस से बाहर हुईं मनु भाकर- यशस्विनी सिंहमहिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और यशस्विनी सिंह ने देश को निराश किया। फाइनल में जाने के लिए दोनों को अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाना जरूरी था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनु भाकर 575 अंकों के साथ 12वें जबकि 574 अंकों के साथ यशस्विनी 13वें स्थान पर रहीं।


*खेल गांव में 2 और एथलीट कोरोना पॉजिटिव अब तक 3 खिलाड़ी संक्रमित*

18-Jul-2021

टोक्यो/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना संकट के बादल और गहराते जा रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में दो और एथलीट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमण का अब तक का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी एक एथलीट कोरोना पॉजिटिव हो गया था। टोक्यो अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित एथलीटों को  14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है।
आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने मामले की पुष्टि की। आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, `यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है।`  बता दें कि ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया। टोक्यो बे पर स्थित ओलंपिक खेल गांव में ओलंपिक के दौरान करीब 11,000 एथलीट और हजारों अन्य स्टाफ रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस हफ्ते के शुरू में कहा था कि जापान या गांव के अन्य निवासियों में खेल गांव में खिलाड़ियों से वायरस संक्रमण का खतरा न के बराबर है। आयोजकों ने कहा कि एक जुलाई के बाद से शनिवार तक उनके अधिकार में आने वाले क्षेत्र में 45 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।  खेल गांव में अब तक केवल तीन मामले आए हैं और अधिकतर की पहचान टोक्यो 2020 के ‘ठेकेदारों’ और ‘खेलों से संबंधित कर्मियों’ की है। इस सूची में तीन एथलीट है, जो 14 और 18 जुलाई को पॉजिटिव हुए, जबकि तीन सदस्य मीडिया के हैं। इन 45 में से 12 जापान के निवासी नहीं हैं।


*टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा*

15-Jul-2021

लंदन/नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह सीरीज नियमित समय पर शुरू होगी या नहीं कुछ भी कहना मुश्किल है। इंग्लैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी का असर भारतीय टीम पर भी पड़ा है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया को 2 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद खिलाड़ी को आइसोलेट कर दिया गया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया में कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है।न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया इन दिनों तीन हफ्ते के ब्रेक पर है। इस दौरान भारत के कई खिलाड़ी ब्रिटेन की अलग-अलग जगहों पर घूमने भी गए। इसी दौरान उनके कोरोना की चपेट में आने की आशंका की जा रही है।ब्रिटेन में दो भारतीय खिलाड़ी कोरोना से प्रभावित हुए और अब दोनों अच्छा महसूस कर रहे हैं जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा तब तक उसका 10 दिन का आइसोलेशन समय पूरा हो चुका होगा।सूत्रों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों में कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई। सूत्र ने आगे कहा कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, जो खिलाड़ी संक्रमित हुआ था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद दूसरे खिलाड़ी की जांच 18 जुलाई को की जाएगी जो अभी आइसोलेट है।सूत्र से जब आगे यह पूछा गया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय खिलाड़ी ब्रेक पर थे क्या ऐसे में कोरोना को लेकर चिंता और बढ़ सकती है। इस सवाल के जवाब में सूत्र ने कहा, बाकी खिलाड़ी स्वस्थ हैं, उनकी नियमित अंतराल पर जांच होगी और नियमों का पालन कड़़ाई से होगा, खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारा सर्वोपरि उद्देश्य है।

 


*भारत और श्रीलंका के बीच श्रृंखला अब 18 जुलाई से : जय शाह*

10-Jul-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। श्रीलंकाई खेमे में कोरोना संक्रमण का मामला पाये जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी । बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को पीटीआई को यह जानकारी दी । यह श्रृंखला पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इसे चार दिन के लिये आगे खिसका दिया गया । श्रीलंकाई टीम ब्रिटेन का दौरा करके लौटी थी । शाह ने कहा, भारत और श्रीलंका के बीच वनडे श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी क्योंकि मेजबान टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला आया है । तीन वनडे मैच 18, 20 और 23 जुलाई को प्रेमदासा स्टेडियम पर होंगे जबकि टी20 मैच 25 जुलाई से शुरू होंगे ।


*टोक्यो ओलिंपिक के उद्घाटन में मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह होंगे भारत के ध्वजवाहक*

06-Jul-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज `सुपरमॉम` मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। सोमवार को इस बात की जानकारी आईओए ने दी। बता दें कि ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा। वहीं, आठ अगस्त को इस खेलों का समापन होगा। इसके अलावा समापन समारोह में पहलवान बजरंग पूनिया को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। पहली बार ऐसा हुआ है जबकि ओलंपिक में भारत के दो ध्वजवाहक (एक पुरुष और एक महिला) होंगे। आईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा ने हाल ही में आगामी टोक्यो खेलों में `लैंगिक समानता` को सुनिश्चित करने के लिए इस बात की जानकारी दी थी। रियो डी जनेरियो में 2016 खेलों के उद्घाटन समारोह में देश के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ध्वजवाहक थे। कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक में 100 से अधिक भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पिछले साल कार्यकारी बोर्ड की बैठक में उद्घाटन समारोह में महिला और पुरुष ध्वजवाहकों के लिए प्रावधान किया था। मैरीकॉम ने कहा, `मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह अवसर मिला। मैं साई, आईओए, खेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। हर किसी के लिए यह मौका देना आसान नहीं है।`वहीं पहलवान बजरंग पुनिया 8 अगस्त को टोक्यो खेलों के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे।वहीं पहलवान बजरंग पुनिया 8 अगस्त को टोक्यो खेलों के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे।


*कोरोना संक्रमण के चलते बीसीसीआई ने स्थगित किया आईपीएल 2021*

04-May-2021

 00 एक के बाद एक खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। एक के बाद एक आईपीएल खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरों के बाद आखिरकार लीग ने इस साल के लिए टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि आईपीएल के इस सत्र के लिए स्थगित जा रहा है। बीसीसीआई इसे लेकर मंथन कर रहा था कि टूर्नामेंट को या तो किसी एक जगह पर शिफ्ट किया जाए या अस्थाई रूप से फिलहाल लीग को रोक दिया जाए। अब बीसीसीआई की उच्चस्तरीय बैठक में फैसला हो गया है कि इस के आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है।
आईपीएल खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की खबरों के बाद खबर थी कि अगले हफ्ते से इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बचे हुए सारे मैच मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई लीग की सारी मशीनरी मुंबई शिफ्ट करने पर काम भी कर रहा था। लेकिन अब इन सारे कयासों पर लगाम लग गई है।
00 एक के बाद एक खिलाड़ी हो रहे कोरोना पॉजिटिव
3 मई को आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हो गए थे। इसके बाद आईपीएल के 14वें सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ होने वाले कोलकाता के मैच को टाल दिया गया था।
4 मई को खबर आई कि हैदराबाद टीम में खेलने वाले रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चेन्नई के बालाजी भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।
00 कोरोना संकट में खेल आयोजन को लेकर हो रही थी आलोचना
आईपीएल कराए जाने को लेकर पहले से ही बीसीसीआई लोगों की आलोचना का सामना कर रही थी। दिल्ली के स्पिनर ने आर अश्विन ने भी कोरोना संकट में अपने परिवार की मदद करने के लिए टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला किया था। इसके अलावा कई सारे विदेशी खिलाड़ी भी कोविड के डर की वजह से आईपीएल छोड़कर अपने देश वापस जा चुके हैं।


*आज से शुरू हो रहा है आईपीएल-2021 पहले मैच में आमने सामने होंगे मुंबई और बैंगलोर*

09-Apr-2021

 मुंबई (शोर सन्देश)। कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को टक्कर देगी। मुम्बई की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है जबकि बेंगलोर की कमान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के हाथों में है। कोरोना वायरस की वजह से हालांकि 14वें सीजन को लेकर कई सारे सवाल भी हैं। लेकिन यह दूसरा सीजन होगा जिसका आयोजन कोविड 19 महामारी के बीच होने जा रहा है। बीसीसीआई को उम्मीद है कि वह पिछले साल की तरह इस बार भी बिना किसी परेशानी के आईपीएल का आयोजन करवाने में कामयाब होगा। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने मैदान पर दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने बायो बबल के साथ खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए बेहद सख्त कोविड प्रोटोकॉल तय किए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है 50 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में करीब 10 हजार कोरोना वायरस टेस्ट हो सकते हैं।
00 मुंबई और चेन्नई में खेला जाएगा पहला चरण
इस साल बीसीसीआई ने आईपीएल का आयोजन छह शहरों मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली और बैंगलोर में करवाने का फैसला किया है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी किसी भी टीम को घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा। लीग के पहले चरण के 20 मैच चेन्नई और मुंबई में होंगे जबकि अगले चरण के मुकाबले अहमदबाद और दिल्ली में होंगे। यहां 16 मुकाबले होंगे। इसके बाद लीग के अंतिम 20 मुकाबले बेंगलुरु और कोलकाता और होंगे. प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे।
लीग की शुरुआत से पहले तीन खिलाड़ियों देवदत्त पडिकल, नीतीश राणा और डेनियल सैम की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से फैंस की चिंता भी बढ़ी हुई है। राहत की बात यह रही है कि अभी तक बीसीसीआई पूरे हालात पर काबू पाए रखने में कामयाब रहा है।


*चेन्नई सुपर किंग्स ने बदली अपनी आईपीएल की जर्सी धोनी ने की रिवील*

25-Mar-2021

 नई दिल्ली (शोर सन्देश)। 9 अप्रैल को शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए सीएसके की नई जर्सी का चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अनावरण किया। चेन्नई स्थित फ्रैंचाइजी ने जर्सी की पहली झलक टि्वटर पर शेयर की। फ्रेंचाइजी ने धोनी का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें अनबॉक्सिंग करते हुए और नई जर्सी को रिवील करते हुए देखा जा सकता है। CSK ने पोस्ट को कैप्शन दिया, `थाला दरसनम! #WearOnWhistleOn ऑल-न्यू।`
इससे पहले दिन में, सीएसके के ऑलराउंडर सुरेश रैना 2021 आईपीएल के लिए मुंबई पहुंचे। ऑल-राउंडर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट कीं, जो उनके हवाई अड्डे के अंदर होने, मुंबई में उतरने और फिर शहर में अपनी क्वारंटीन अवधि शुरू करने के साथ शुरू हुईं।दिल्ली कैपिटल के कुछ सदस्य, जिसमें पेसर इशांत शर्मा और उमेश यादव, लेग स्पिनर अमित मिश्रा और ऑलराउंडर ललित यादव मुंबई में टीम होटल में इकट्ठे हुए। खिलाड़ी मंगलवार को मुंबई पहुंचे और अब वे 30 मार्च तक क्वारंटीन में रहेंगे।
00 सीएसके का पिछले साल खराब प्रदर्शन
आईपीएल 13 उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स आगामी 30 मार्च से कैश-रीज लीग के आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर देंगी। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस सीजन के ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेगी। धोनी के नेतृत्व वाली टीम ने पिछले साल के आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहा। रैना व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आईपीएल 2020 सीजन से चूक गए थे, लेकिन इस साल वह आईपीएल में खेलेंगे।


*आईपीएल से बाहर हुआ यह खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका*

25-Mar-2021

 नई दिल्ली (शोर सन्देश)। श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण 9 अप्रैल से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी बाहर हो गए। इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स के सहमालिक पार्थ जिंदल ने इसकी पुष्टि कर दी है। पार्थ जिंदल ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे कप्तान श्रेयर अय्यर चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि वो जल्दी ठीक होंगे। विश्वास है कि आप और मजबूत होकर लौटेंगे। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को आपकी जरूरत है।
हालांकि बीसीसीआई ने इसे लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन स्कैन में उनकी चोट को लेकर जो जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक उनकी सर्जरी हो सकती है। पहले वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान बेयरेस्टो के स्ट्रोक को रोकने के दौरान उनके बाएं कंधे पर चोट आई थी।
अय्यर के बाहर होने की वजह से दूसरे वनडे मैच में सूर्यकुमार यादव को वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है। पिछले सीजन में अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवी बार आईपीएल जीता था।अय्यर के आईपीएल में बाहर होने की वजह से ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर सकते हैं। वो पिछले साल टीम के उपकप्तान थे। हालांकि फ्रेंचाइजी के पास शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन और स्टीव स्मिथ के तौर पर अन्य कप्तानी के लिए अन्य विकल्प भी हैं। इन्हें पिछले साल हुई नीलामी पूल से चुना गया था। गौरतलब है कि यूएई में अय्यर की अनुपस्थिति में धवन कप्तान बने थे, जब पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।



Feedback/Enquiry



Log In Your Account