ब्रेकिंग न्यूज

खेल

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाया

03-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मेजबान टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाया।
बता दें, पंत ने 36 गेंदों में 50 रन पूरे किए। उन्होंने 59 गेंदों पर 60 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 101.69 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
इससे पहले यह रिकॉर्ड सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। इन दो खिलाड़ियों के अलावा, दो और खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले भी यही कारनामा किया है। हरभजन सिंह ने 2010 में यह कारनामा किया था, जब उन्होंने 42 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। सरफराज खान दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बेंगलुरु में चल रही सीरीज के पहले टेस्ट में ब्लैककैप्स के खिलाफ खेलते हुए 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन की बात करें, तो भारत 263 रनों पर आउट हो गया और 28 रनों की बढ़त हासिल की। भारत के लिए शुभमन गिल (146 गेंदों पर 90 रन, 7 चौके और 1 छक्का), पंत (59 गेंदों पर 60 रन, 8 चौके और 2 छक्के) और वाशिंगटन सुंदर (36 गेंदों पर 38* रन, 4 चौके और 2 छक्के) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने पांच विकेट लिए तथा मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए।
 

दिवाली पर क्लासेन की लगी लॉटरी, विराट-बुमराह पर भी बरसा धन, ये हैं 10 महंगे प्लेयर

01-Nov-2024
नई दिल्ली। ।  ( शोर संदेश )  31 अक्टूबर 2024 को सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए. विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रैविस हेड और सुनील नरेन जैसे कई खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है. हालांकि, केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे कुछ बड़े नामों को रिलीज कर दिया गया है. तीन खिलाड़ियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि में रिटेन किया गया है. आइए देखें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन  से पहले टॉप 10 सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ियों में कौन-कौन हैं...

जसप्रीत बुमराह (MI)
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे तीन अन्य सीनियर खिलाड़ियों को बुमराह से कम कीमत पर रिटेन किया गया है. बुमराह यकीनन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं और वह जिस भी टीम के लिए खेलते हैं, उसके लिए एक संपत्ति हैं. उन्होंने पिछले सीजन में 20 विकेट लिए थे. हालांकि, MI अंतिम स्थान पर रही थी.

ऋतुराज गायकवाड़ (CSK)
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आईपीएल 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है, जो कि टीम के लिए सबसे महंगा रिटेंशन है. यह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बराबर है. गायकवाड़ ने पिछले सीजन में पहली बार सीएसके की कप्तानी की थी. टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी.

रवींद्र जडेजा (CSK)
टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद रवींद्र जडेजा को CSK ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. आईपीएल 2024 में जडेजा ने 160 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए और 14 मैचों में सिर्फ 8 विकेट लिए.

पैट कमिंस (SRH)
पैट कमिंस ने वेतन में कटौती की है. उन्हें SRH ने आईपीएल 2024 की नीलामी में 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उन्हें आईपीएल 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. कमिंस को पहली बार आईपीएल में कप्तान बनाया गया था और उन्होंने SRH को 2018 के बाद पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया था. हालांकि, वे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए. इस रिटेंशन का मतलब यह भी है कि कमिंस अब आराम या वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आईपीएल 2025 सीजन को छोड़ने की संभावना नहीं है. कप्तानी के साथ-साथ कमिंस ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 18 विकेट लिए.

राशिद खान (GT)

गुजरात टाइटंस ने राशिद खान को कप्तान शुभमन गिल के बजाय टॉप ब्रैकेट में रिटेन किया है. राशिद को आईपीएल 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये का वेतन मिलेगा. राशिद का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था, उन्होंने 12 मैचों में 10 विकेट लिए थे.

संजू सैमसन (RR)
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को आईपीएल 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. पिछले सीजन की तुलना में उनकी सैलरी में 4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी है. सैमसन ने पिछले सीजन में आरआर की कप्तानी की थी और टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था. उन्होंने 153 की स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए थे, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे.

यशस्वी जायसवाल (RR)
यशस्वी जायसवाल को आरआर ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आरआर द्वारा रिटेन किए गए सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. जायसवाल ने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था और 155 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था.

निकोलस पूरन (LSG)
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया है और वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. पूरन संयुक्त रूप से दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं जिन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया गया है. पूरन अगले सीजन में एलएसजी की कप्तानी भी कर सकते हैं. आईपीएल 2024 में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 178 की स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए.

विराट कोहली (RCB)
आरसीबी के सबसे बड़े स्टार और आईपीएल के टॉप रन-स्कोरर विराट कोहली को आईपीएल 2025 के लिए 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. ऐसी खबरें भी हैं कि कोहली 2025 में आरसीबी की कप्तानी कर सकते हैं. टीम ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया है. कोहली ने आईपीएल 2024 में एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी.

हेनरिच क्लासेन (SRH)
सनराइजर्स ने हेनरिच क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो कि आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले सबसे महंगा रिटेंशन है. साउथ अफ्रीका के इस पावर-हिटर ने पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के सबसे विनाशकारी मध्यक्रम बल्लेबाजों में से एक साबित किया है. आईपीएल 2024 में क्लासेन ने 171 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए और चार अर्धशतक लगाए.

 


छत्तीसगढ़ में हो रहा खेल सुविधाओं का तेजी से विकास : खेल मंत्री वर्मा

25-Oct-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा नारायपुर में आयोजित स्कूली बच्चों की पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस खेल प्रतियोगिता में 40 स्कूलों की टीमे भाग ले रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रामकृष्ण आश्रम के बच्चों ने जिमनास्टिक का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी कार्यकारी महानिदेशक अनिर्वाण दासगुप्ता ने की।
खेल मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर अंचल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के द्वारा खेल अधोसंरचना को तेजी से विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के 31 जिलों में खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए कोच तथा प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के युवा अब राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ-साथ एजुकेशन के मामले में भी आगे बड़ रहे है। आईएएस और आईपीएस भी बन रहे हैं।
खेल मंत्री वर्मा ने स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत तो लगा रहता है। जीवन भी इसी प्रकार एक खेल है। खेल से खिलाड़ियों में खेल भावना का विकास होता है और अनुशासन सीखने को मिलता है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले को 3 करोड़, रजत पदक प्राप्त करने वाले को दो करोड़ और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए एक करोड रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम के अंत में 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामकृष्ण मिशन आश्रम के नरसिंह दुग्गा, द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श विद्यालय गरांजी के रस्सूराम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एकलव्य आदर्श विद्यालय अंतागढ़ के अभिषेक को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मेश्राम, रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामीजन सहित कोच, रेफरीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे।

रायपुर में तीन दिवसीय नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आगाज

25-Oct-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नवा रायपुर में गुरुवार 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आगाज हाेगा। इस आयोजन में देश के 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार की भी सहभागिता है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यसचिव अभिताभ जैन शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय समापन में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

सारंगढ़ में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

24-Oct-2024
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  ( शोर संदेश ) कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू सहित अन्य अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ी बच्चों ने इस अवसर पर अरपा पैरी के धार राजकीय गीत का गायन किया।
इस खेल में जिले के तीनों ब्लॉक सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला में आयोजित विकासखण्ड महिला खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त 9 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग और 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं एवम् महिलाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवाफेंक, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबाल,खोखो ,रस्साकसी , बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग तथा कुश्ती खेल शामिल हुए। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि जिला स्तर पर आयोजित महिला खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।
खेल में हार जीत लगा रहता है। सभी विजेता खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई। उन्होंने कहा कि ऐसे ख़ेल में शामिल होने से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। कलेक्टर ने फीता काटकर और खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली, भरत अग्रवाल, संजय मानिकपुरी, गोल्डी नायक, लायंस क्लब के अध्यक्ष कैजार हुसैन, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, शिक्षा शर्मा, मधु गवेल, खेल अधिकारी कौशल ठेठवार, व्यायाम शिक्षक आरती शुक्ला, ममता साहू, पूजा अकेला, राजाराम उरांव सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उद्घाटन में शामिल होंगे भारतीय टी-20 क्रिकेट के कप्तान सूर्य कुमार यादव

14-Oct-2024
रायपुर ।  ( शोर संदेश )   राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। सोशल मीडिया में जारी हुए वीडियो में क्रिकेटर यादव ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि इस वृहद आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी शामिल होंगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आनेवाले वन विभाग के प्रतिभागियों  में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी व युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुअवसर होगा।
इस आयोजन की नोडल अधिकारी शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाड़ियों के ठहरने व खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा।
गौरतलब है कि यह 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।

IND vs BAN तीसरा टी-20 आज, हैदराबाद में पहली बार होगा बांग्लादेश-भारत का सामना

12-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। भारत 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी।

सीरीज पहले ही जील लेने की वजह से टीम इंडिया आज कुछ एक्सपेरिमेंट्स कर सकती है। शुरुआती दो टी-20 में हर्षित राणा और रवि बिश्नोई को मौका नहीं मिला, दोनों आज प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं।

महमूदुल्लाह का टी-20 से संन्यास बांग्लादेश बैटर महमूदुल्लाह का आज आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। 38 साल के महमूदुल्लाह ने दूसरे मैच से पहले संन्यास का ऐलान कर दिया था। 38 साल के महमूदुल्लाह ने 2021 में ही टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वह वनडे खेलना जारी रखेंगे।
भारत को अब तक केवल 1 टी-20 मैच में हरा सका है बांग्लादेश भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 16 मैच खेले गए। 15 में भारत और महज एक में बांग्लादेश को जीत मिली। बांग्लादेश को यह जीत 2019 में दिल्ली के मैदान पर मिली थी।
नीतीश भारत के टॉप रन स्कोरर नीतीश कुमार रेड्डी भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इसी सीरीज से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। नीतीश पिछले मुकाबले में 34 बॉल पर 74 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।

बुमराह बने टेस्ट टीम के उप कप्तान:न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शमी अब तक फिट नहीं

12-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए 15 मेंबर्स वाली भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इनके अलावा चार ट्रैवलिंग रिजर्व भी रखे गए हैं। जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का कोई उपकप्तान नहीं चुना गया था। माना जा रहा है कि BCCI रोहित शर्मा के बाद बुमराह में टेस्ट टीम का फ्यूचर कप्तान देख रहा है।
टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।शमी टखने की चोट से उबर रहे हैं, जिसके लिए इस साल की शुरुआत में उनकी सर्जरी हुई थी। वे चोट की वजह से 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से मैदान से बाहर हैं। लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए है। वे बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में थे।
पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा
न्यूजीलैंड टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। 

रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आयोजन

10-Oct-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया रहा है। इस आयोजन में देश के 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार की भी सहभागिता है। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे चैंपियनशिप की प्री लांचिंग है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यसचिव अभिताभ जैन शामिल होंगे। बताया गया है कि,   इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देना है।
इसके साथ ही यहां की ग्रीनरी (हरियाली) को भी प्रमोट किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक नवा रायपुर में चैंपियनशिप का आयोजन होने से नवा रायपुर के गोल्फकोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्लेटफार्म तैयार होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को लेकर बना परसेप्शन भी बदलेगा। चैंपियनशिप के लिए पहला पुरस्कार 10 लाख रुपए (वाउचर एवं ट्रॉफी) का है। रनरअप प्राइज 6 लाख रुपए (वाउचर एवं ट्रॉफी) दिया जाएगा। इस आयोजन की शुरुआत कैडी टूर्नामेंट से होगी। इसमें पहला प्राइज 1 लाख, दूसरा 60 हजार रुपए, तीसरे के लिए 40 हजार, चौथे के लिए 30 हजार और पांचवे नंबर पर आने वाले को 20 हजार रुपए मिलेंगे। अन्य पुरस्कारों में विनर ग्रास को आईफोन 16 प्रो मैक्स, विनर नेट को आईफोन 16 प्रो दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों में हर टीम में 6 प्लेयर होंगे। स्कोरिंग मैथड बेस्ट ऑफ टॉप फाइव प्लेयर्स, स्कोरिंग सिस्टम स्टेबलफोर्ड स्कोरिंग सिस्टम होगा। आयोजन के पहले दिन 24 को कैडी टुर्नामेंट, 25 को प्लांटेशन ड्राइव होगा। 26 को सुबह 6 बजे सभी टीमों के खिलाड़ी जुटेंगे। इसके बाद से लेकर शाम पांच तक अन्य कार्यक्रम शाम 4 से 6 के बीच होंगे। 27 अक्टूबर को क्लोजिंग सेरेमनी होगी।
संस्थापक एवं महासचिव, गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया आर्यवीर आर्या ने इस आयोजन के संबंध में कहा- गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विजन भारत 2047 के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएफ आई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2024, रायपुर, छत्तीसगढ़ के मंच, स्थल का उपयोग स्थानीय गांव और एमएसएमई द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए स्वतंत्र रूप से किया जा सकता है, स्टार्टअप और राज्य पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ राज्य को बढ़ावा देने के लिए स्थल पर अपने स्टॉल लगा सकते हैं।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 8 दिसंबर को होगा फाइनल मैच

10-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखेंगे। सचिन तेंदुलकर एक नई लीग इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया के लिए कप्तानी करेंगे। सचिन ही नहीं ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स जैसे कई स्पोर्ट्स लीजेंड रायपुर पहुचेंगे।
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आयोजन होगा। दरअसल 17 नवंबर से होकर 8 दिसंबर, 2024 तक मैच खेले जाएंगे। इस दौरान IML में सचिन समेत कई पुराने दिग्गज मैदान में मैच खेलते दिखेंगे। डी.वाई. नवी मुंबई के पाटिल स्टेडियम में चार मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।  
इनके बीच होगा मुकाबला 
भारत vs इंग्लैंड 28 नवंबर
श्रीलंका vs इंग्लैंड 30 नवंबर
भारत vs वेस्टइंडीज 1 दिसंबर
श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया 2 दिसंबर
वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड 3 दिसंबर
पहला सेमीफाइनल 5 दिसंबर
दूसरा सेमीफाइनल 6 दिसंबर
फाइनल 8 दिसंबर रायपुर


Feedback/Enquiry



Log In Your Account