ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

21-Aug-2024
बिलासपुर।   ( शोर संदेश )  पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।इसी परिप्रेक्ष्य में 20 अगस्त को थाना सीपत के द्वारा वाहन चेकिंग पाईंट फिक्स पाईंट ड्यूटी नवाडीह चैक सीपत ड्यूटी पर था कि नवाडीह चैक सीपत में ड्यूटी के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि देशी शराब भटठी सीपत से दो लड़के एक मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598 में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब लेकर ग्राम जांजी मटियारी की ओर जाने वाले है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी कैलाश टंडन पिता मनहरण टंडन उम्र 19 साल साकिन देवरी लाखापारा एवं अपचारी बालक साकिन देवरी लाखापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर के कब्जे से 100 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कुल मात्रा 18 लीटर कीमती 9000 रू एवं मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. कैलाष टंडन पिता मनहरण टंडन उम्र 19 साल साकिन देवरी लाखापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
2. अपचारी बालक।
जप्ती शराब-
1. 100 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कुल मात्रा 18 लीटर कीमती 9000 रू
2. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598

16 पौवा देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

21-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 19 अगस्त को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि खालबाडा तिरंगा अण्डा सेंटर के पीछे एक महिला अपने पास शराब रखी हुई है, जो शराब को सफेद नीला हरा रंग थैला में रखी हुई है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सूचना में बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।
आरोपिया कमला बेसरा पति स्व. देखन बेसरा उम्र 50 वर्ष साकिन खालबाडा तिरंगा अण्डा सेंटर के पीछे गुढियारी थाना रायपुर के पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में 16 पौवा देशी मदिरा मशाला रखा होना पाया गया, जिस पर आरोपिया कमल बेसरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सफेद नीला हरा रंग के थैला में रखे 16 पौवा देशी मदिरा मशाला कीमती 1760 रूपये बिक्री रकम 220 रूपये जुमला कीमती 1980 रूपये जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 542/24 धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपिया- कमला बेसरा पति स्व. देखन बेसरा उम्र 50 वर्ष साकिन खालबाडा तिरंगा अण्डा सेंटर के पीछे थाना गुढियारी रायपुर।

भीड़ का फायदा उठाकर उठाईगिरी करने वाली नागपुर गिरोह की तीन महिलाएं गिरफ्तार

20-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  भीड़ का फायदा उठाकर उठाईगिरी और दुकानों से चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह की महिलाएं त्योहारी सीजन देखकर रायपुर समेत कई जिलों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने के लिए आती हैं।
भीड़भाड़ वाली जगहों और सवारी वाहनों में बैठकर लोगों के पर्स, कैश, सोने की चैन, मोबाइल सहित कीमती चीजें पार कर देती हैं। यह काम इतनी सफाई से करती हैं कि शिकार व्यक्ति को इसकी जानकारी घटना के कई देर बाद लगती है। पुष्पा ध्रुव ने पुलिस में एफआईआर कराई थी कि 10 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वो अपने पति के साथ पंडरी जाने के लिए भाठागांव चौक से ऑटो में बैठी थी। वह अपने साथ एक झोला रखी थी। उसमें एक पर्स था जिसमें 14 हजार थे। चौक से थोड़ी दूर पर 3 महिलाएं ऑटो में बैठी।
बस स्टैंड के पहले हनुमान मंदिर के सामने तीनों महिला उतर कर चली गई। महिला अपने पति के साथ शास्त्री चौक में उतरी और ऑटो का किराया देने के लिए पर्स खोला तो पर्स नहीं था। उन्होंने पुरानी बस्ती थाने में तीनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी। इसी दौरान महिला के बताए अनुसार 3 महिलाओं को लाखेनगर में घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शिल्पा, रुचि बिसने और मनीषा बिसने बताया। तीनों नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।

अनुष्ठान के नाम पर महिला से 18 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

20-Aug-2024
 रायपुर।  ( शोर संदेश )  रायपुर के गुढ़ियारी में 18 लाख रुपए की डकैती की खबर झूठी निकली। पति-पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठाकर एक तांत्रिक ने महिला से अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपए मांगे थे। जिसके बाद महिला ने उसे 16 लाख कैश 2-3 लाख के जेवर उसे दे दिए। इसके बाद पुलिस के पास जाकर शिकायत कर कहा कि, घर पर डकैती हो गई है।
मामला आदर्श विहार गुढ़ियारी इलाके का है। पुलिस को रक्षाबंधन के दिन सुबह-सुबह डकैती की खबर मिलती है, पता चलता है कि, एक घर पर 3-4 लोगों ने डकैती को अंजाम दिया है। पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ वहां पहुंचती है और जांच शुरू करती है।
पहले तो डॉग बार-बार परिवार के मेंबर के पास जाकर रुक जा रहा था। उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच में भी दूसरी ही कहानी सामने आ रही थी। जब कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि महिला एक तांत्रिक के संपर्क में थी।
पुलिस ने बताया कि, महिला स्वाति केसरवानी घर में सुख-शांति के लिए तांत्रिक विजय पांडेय से मिलते रहती थी। तांत्रिक ने महिला को बताया कि, तुम्हारा पति एक तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा है, जिसमें तुम्हारे दोनों बच्चे और तुम मर जाओगी। लगातार डराते हुए उसने महिला को झांसे में लिया।
विजय पांडेय ने यह भी कहा कि, अगर मुझे 30 लाख रुपए देती हो तो एक ऐसा अनुष्ठान करूंगा की सब ठीक हो जाएगा। सब बच जाएंगे और घर पर भी सब अच्छा हो जाएगा। महिला उसकी बात में आकर पैसे के जुगाड़ में लग गई।
तांत्रिक ने कहा- झूठी कहानी बताओ
घर पर स्वाति के पति रवि के पैसे रखे हुए थे। तांत्रिक विजय पांडेय ने महिला से कहा कि, उस पैसे को वहां से निकालकर ले आओ। साथ ही सोने-चांदी के जो भी जेवरात हैं उसे भी ले आओ और एक झूठी कहानी बता देना कि 3-4 लोग डकैती कर ले गए।
तांत्रिक के कहने पर महिला ने पहले उसे अनुष्ठान के लिए 16 लाख रुपए और जेवर दे दिए। घर आकर रविवार की सुबह 112 में कॉल कर घर में डकैती की सूचना दी। मौके पर पहुंची गुढ़ियारी पुलिस को महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि घर पर रात तीन बजे चार चोर घुसे थे।
महिला ने बच्चों को झूठी कहानी बताई थी
महिला के बताए मुताबिक, बच्चों ने भी पुलिस से कहा कि, सभी चोर काला कपड़ा पहने हुए थे जिसमें से एक व्यक्ति 6 फीट की हाइट का था। महिला ने कहा कि, वह और उसके बच्चे एक कमरे में सो रहे थे और उसके पति दूसरे कमरे में थे। चोर छत से घर में घुसे थे, मुझे रस्सी से बांधा और सारे रुपए और जेवर लेकर फरार हो गए।
हालांकि मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो कहानी और ही नजर आई। महिला ने भी डरकर अपने पति को सारी सच्चाई वहीं बता दी। इसके बाद एंटी क्राइम साइबर यूनिट की मदद से आरोपी की तलाश की गई और उसे भाटागांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कैश और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

20-Aug-2024
बिलासपुर। ( शोर संदेश )  गांव का सुनील सूर्यवंशी पीडिता को गंदा ईशारा करके हाथ बाह कमर को पकडकर छेडखानी किया है मना करने पर सुनील सूर्यवंशी पीडिता के बाल एवं गला को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट से मना किया तो सुनील सूर्यवंशी का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी भी हाथ मुक्का से पीडिता के साथ मारपीट किया है जिससे पीडिता को चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 388/2024 धारा 74, 75, 115(2), 3(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छेडखानी के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की पता साजी कर आरोपी सुनील सूर्यवंशी एवं राधेश्याम सूर्यंवशी को गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी-
 1. सुनील कुमार सूर्यवंशी पिता राधेश्याम सूर्यवंशी उम्र 27 साल 
2. राधे सूर्यवंशी उर्फ राधेश्याम पिता गंगाराम उम्र 58 साल साकिनान थाना सीपत           
 

छात्रा को परेशान करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, जेल दाखिल

20-Aug-2024
बिलासपुर। ( शोर संदेश )   रविवार की शाम सीपत क्षेत्र मोहल्ले के नल में पानी लेने के लिए गई पीड़ित छात्रा ने बताया कि सीपत में रहने वाले सुनील कुमार सूर्यवंशी (27) ने उससे छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर युवक ने छात्रा की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान छात्रा ने शोर मचाया तो युवक का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी (58) वहां पर आ गया। उसने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए मारपीट करते हुए छेड़खानी की। इस दौरान गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। इसे देखते हुए पिता-पुत्र वहां से चले गए। छात्रा ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि सीपत क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़खानी की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को न्यायालय में पेश किया है।
 

150 क्विंटल चावल से भरे ट्रक चुराए, 2 शातिर गिरफ्तार

19-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   150 क्विंटल चावल से भरे ट्रक वाहन को चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है।अभिषेक अग्रवाल ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सदर रोड लोहा बाड़ा नवापारा के पास रहता एवं राईस मिलर्स का व्यवसाय करता है। 17.08.2024 को प्रार्थी को उसके ट्रक चालक ने फोन पर सूचना दिया कि 16.08.2024 के प्रातः 11.00 बजे उसने चांवल 300 बोरा 150 क्विंटल से भरी टाटा ट्रक क्रमांक सी जी 07 सी ए 1347 को थ्ब्प् गोदाम नवापारा मेन रोड किनारे खड़ी कर अपने घर पारागांव चला गया था दिनांक 17.08.2024 के सुबह आकर ट्रक वाहन को अपने खड़े स्थान पर देखा तो वाहन वहां नही था। जिस पर प्रार्थी उक्त स्थान पर जाकर देखा तो ट्रक खड़ी किये स्थान पर नही था कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के चांवल से भरे ट्रक को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 353/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर कर्ण कुमार उईके, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, थाना प्रभारी गोबरानवापारा प्रशिक्षु उपुअ प्रांशु तिवारी तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके वाहन चालक से विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गोबरा नवापारा निवासी दीपेश बांधे एवं उमेश धु्रव की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ट्रक वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सम्पूर्ण मशरूका चावल 300 बोरा 150 क्विंटल मय ट्रक वाहन सी जी 07 सी ए 1347 जुमला कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी - 01. दीपेश बांधे पिता हेमुराम बांधे उम्र 24 साल निवासी पारागांव वार्ड नं. 03 थाना गोबरानवापारा रायपुर। 02. उमेश धु्रव पिता इन्दरमन धु्रव उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 06 शिव चौक पारागांव थाना गोबरानवापारा रायपुर।

हॉस्पिटल से ऑक्सीजन पाईप चुराने वाला गिरफ्तार

19-Aug-2024
धमतरी।   ( शोर संदेश )  हॉस्पिटल से ऑक्सीजन पाईप चुराने वाला गिरफ्तार हुआ है। 18/08/2024 को 12:40 बजे करीबन सिविल अस्पताल कुरूद आक्सीजन हाउस मे घुसकर दिनदहाडे आक्सीजन प्लांट का 04 नग पाईप कीमती 40,000/- रू को चोरी कर ले जाने थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी एवं थाना स्टॉफ द्वारा आरोपी का त्वरित पतासाजी कर आरोपी दुर्गा प्रसाद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर उसके पास से अस्पताल के पीछे छिपाकर रखे 04 नग आक्सीजन पाईप 3.3 फीट का 04 नग बोल्ट, 04 नग नट, 04 खिला कापर, 01 नग पाना को जप्त कर अपराध सबुत पाया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अप०क्र. 360/24 धारा 331 (3), 305 (e) बीएनस.के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल दाखिल कराया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी.अरूण साहू,सउनि.सुरेश नंद,आर.दिलेश्वर टंडन, आर.महेश साहू,लोकेश सिन्हा का विशेष योगदान रहा। आरोपी का नाम दुर्गा प्रसाद ध्रुव पिता राधेश्याम ध्रुव उम्र 28 वर्ष सा० कन्हारपुरी थाना कुरूद जिला धमतरी छ०ग 

नवा रायपुर की सड़कों में स्टंटबाजी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

17-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर  संदेश )  थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत नया रायपुर के सड़कों में अलग-अलग दोपहिया वाहनों में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने दोपहिया वाहनों में स्टंट करते हुए स्वयं तथा दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी कर सड़क में बाईक से स्टंट करने वाले 5 बाईक राईडर्स को पकड़कर उनके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।
 

ओडिशा से गांजे लेकर आने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

17-Aug-2024
अंबिकापुर।  ( शोर  संदेश ) ओडिसा से गांजा लाकर बनारस जाने बस की प्रतीक्षा कर रहे दो युवकों को अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों में दिनेश पासवान उर्फ़ छोटन (30) तथा प्रदीप पासवान उर्फ़ अलोक (20) निवासी मचवन पोस्ट तियरा थाना शाहबगंज जिला चंदौली उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। दो युवक अपने ट्रॉली बैग एवं एक अन्य बैग में गांजा लेकर नया बस स्टैंड रैन बसेरा के अंदर बनारस जाने वाली बस का इंतज़ार कर रहे हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर दोनों युवकों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ओडिसा से गांजा क्रय कर अंबिकापुर लाकर उत्तरप्रदेश बिक्री हेतु ले जा रहे थे। आरोपितों से पूछताछ में गांजा के अवैध कारोबार के संबंध में भी पुलिस को जानकारी मिली है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक केके यादव, प्रधान आरक्षक देवनारायण नेताम, आरक्षक शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता, संजय तिवारी शामिल रहे।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account