ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

अन्य प्रांतों के रुके लोगों को अपने साधन से जाने के लिए पास जारी किया जाएगा

02-May-2020

 बिलासपुर, (वीएनएस) बिलासपुर जिले में अन्य प्रांतों के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें जिला प्रशासन अपने राज्य तक जाने के लिए पास जारी करेगा। यह पास उनके लिये ही जारी होगा, जिनके पास जाने के लिए स्वयं का साधन है। यह पास केवल अपने राज्य तक जाने के लिए मिलेगा।

लॉकडाउन के कारण जिले में दूसरे प्रांतों के भी अनेक लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें अपने राज्य तक जाने के लिये अनुमति नहीं मिल रही थी। उनकी समस्या पर संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए कलेक्टर की ओर से ऐसे व्यक्तियों को पास जारी करने की अनुमति दी गई है। जिनके पास जाने के लिए स्वयं का साधन है। इच्छुक व्यक्ति कलेक्टोरेट बिलासपुर में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. उइके (मोबाइल नंबर-9424272310) के समक्ष निर्धारित प्रारूप में आवेदन देकर पास प्राप्त कर सकते हैं।


महाराष्ट्र सीमा से अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

02-May-2020

 कांकेर, (CHHATTISHGARH) कलेक्टर जिला दंडाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक कांकेर को पत्र प्रेषित कर कहा है, कि पखांजूर क्षेत्र में महाराष्ट्र सीमा से अनाधिकृत रूप से लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएं तथा अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एपिडेमिक एक्ट 1897 तथा यथा स्थिति धारा 188 भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1860 तथा धारा 51 से 60 आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत् कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चौहान ने वन मंडलाधिकारी वन मंडल भानुप्रतापपुर पश्चिम को भी पत्र प्रेषित कर कहा है, कि पखांजूर क्षेत्र में महाराष्ट्र सीमा से लगे क्षेत्रों में अनाधिकृत रूप से लोगों के आवागमन एवं प्रवेश को रोकने के लिए अपने अधिनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करें कि कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ की सीमा में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करें, ऐसा करते हुए पाए जाने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय अनुविभागीय दंडाधिकारी अथवा तहसीलदार या स्थानीय थाना प्रभारी को दिया जाएं।


पाकिस्तानी नागरिक ने अपने ही देश की राजनयिक मलीहा लोधी से कहा- आप चोर हैं

13-Aug-2019

 जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले के खिलाफ दुनियाभर से समर्थन जुटा रहे पाकिस्तान को हर जगह मुंह की खानी पड़ रही है। हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए एक कार्यक्रम से इतर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी को उनके ही देश के एक नागरिक ने मीडिया के सामने खरी-खोटी सुनाई। उसने कहा, ‘‘आप चोर हैं, आपको पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का कोई हक नहीं है।’’ उसने आगे कहा, ‘‘इतने साल तुम सिर्फ पैसे खाती रहीं।’’


मथुरा: वृन्दावन के प्रेम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कप

09-Aug-2019

 मथुरा: 

मथुरा में दिल्ली-आगरा राजमार्ग से आगे छटीकरा-वृन्दावन मार्ग पर स्थित प्रेम मंदिर को उड़ा देने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद बीती शाम पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया. राधा और कृष्ण के अनन्य प्रेम को समर्पित इस मंदिर को उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद आनन-फानन में इसके आस-पास के इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई. मोबाइल नंबर से फोन करने वाले की सर्विलांस के आधार पर तलाश की गई तो पता चला कि यह फोन किसी मुन्ना नाम के युवक के नाम से पंजीकृत है. उसने बताया कि उसका फोन खो गया था. उससे किसी अन्य व्यक्ति ने यह कॉल की थी.




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account