ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

संपत्ति विवाद में 7 भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से कुचलकर 2 भाई को मार डाला

28-Aug-2024
बिलासपुर।  ( शोर संदेश )  बिलासपुर जिले के ग्राम बुधवारा में जमीन विवाद में 4 भाइयों ने मिलकर खेत में दो सगे भाइयों को लाठी डंडे से पीटा फिर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला।
मुंगेली एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि बुधवारा निवासी तोरण पाटले के 7 बेटे क्रमश: भागबली पाटले, वकील पाटले, केजू पाटले, माखन पाटले, रामबलि पाटले, कौशल और नरेन्द्र है। इसमें भागबली और केजू पाटले में जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। ये विवाद इतना बढ़ा कि केजू पाटले ने अपने ही भाइयों को मारने की साजिश रची। 25 अगस्त को भागबली पाटले और वकील पाटले खेत में काम कर रहे थे। दोनों भाई काम करने के बाद जैसे ही सड़क पर आए, इस दौरान जमीन विवाद में रंजिश रखने वाले चार भाई, उनकी पत्नियां और बेटे ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस के मुताबिक इस दौरान आरोपियों ने दोनों भाई भागबली पाटले और वकील पाटले पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। भागबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील पाटले ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हमले में परिवार के कौशल पाटले और वकील पाटले की पत्नी संतोषी घायल हुए है, जिनका इलाज चल रहा है।

वारदात के बाद एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी एस.आर. घृतलहरे, कोतवाली प्रभारी तेजनाथ सिंह एवं फास्टपुर थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े की टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव को सभी तरफ से घेर लिया और आरोपी केजूराम पाटले, चित्रलेखा पाटले, रजनी, मीनाक्षी पाटले और माखन के नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। माखन पाटले, रामबलि पाटले, नरेन्द्र पाटले और एक महिला आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

रतनपुर में पुलिस के साथ झूमा झटकी की करने वाले 10 आरोपी हुए गिरफ्तार

28-Aug-2024
बिलासपुर। ( शोर संदेश ) रात्रि पेट्रोलिंग पर आरक्षक घनश्याम राठौर, कृष्णा बिंझवार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने शासकीय वाहन से रवाना हुये थे। उस दौरान शिकायत मिली कि गाधीनगर समिति वाले देर रात तक डीजे को तेज आवाज में बजाकर डॉस कर रहे हैं, मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है, तब रात्रि करीबन 11:00 बजे थाना रतनपुर पुलिस पेट्रोलिंग जाकर डीजे बंद करने हेतु समझाईस दिया गया, किंतु समिति के अध्यक्ष अमित नेताम व उनके साथीगणों द्वारा पैट्रोलिंग स्टाफ के साथ गाली गलौज एवं झूमा झटकी करने लगे तथा पत्थर से शासकीय पेट्रोलिंग वाहन को तोडफोड करने लगे जिससे दोनों आरक्षको को चोट लगी एवं शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। थाने से अतिरिक्त बल पहुंच कर तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया गया, आरोपी गण वहां से भाग गए।
पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह(IPS) के निर्देश पर तुरंत रतनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं एवं लोक संपत्ति के नुकसानी का निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया गया तथा आरोपियों की पता तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल के कुछ वीडियो के माध्यम से सभी आरोपियों आयोजन कर्ताओं को आईडेंटिफाई किया गया एवं तत्काल टीम भेज कर 10 आरोपियों की अरेस्टिंग की गई जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है तथा घटना के दौरान प्रयुक्त डीजे को भी कोलाहल अधिनियम के साथ जप्त किया गया। उक्त आरोपियों/अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपीयो की तलाश पुलिस द्वारा की जा रहीं है जिनकी गिरफ़्तारी भी जल्द की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. आदित्य सोनी पिता स्व.अजय सोनी उम्र 23 वर्ष,
2. कैलाश शर्मा पिता रामू शर्मा उम्र 23 वर्ष,
3. शुभम सिंह राजपूत पिता स्व. छत्रपाल सिंह उम्र 28 वर्ष,
4. अमित नेताम पिता हीरा सिंह नेताम उम्र 23 वर्ष,
5. पुन्नी यादव ऊर्फ राघव पिता मुन्ना यादव उम्र 27 वर्ष
6. ईशू धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 24 वर्ष,
7. प्रकाश श्रीवास पिता गोवर्धन श्रीवास उम्र 18 वर्ष,
8. नमन बिसेन पिता मुन्ना बिसेन उम्र 23 वर्ष,
9. ओम कहरा पिता संजीत कहरा उम्र 24 वर्ष, 10. एक अपचारी बालक सभी निवासी गॉधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
 

एटीएम से पैसा नहीं निकला तो कर दी तोड़फोड़, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

26-Aug-2024
भिलाई।  ( शोर संदेश )   नेवई और उतई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उमरपोटी और उतई के पीएनबी और हिताची कंपनी की एटीएम मशीन में तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और नकदी जब्त किया है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों उमरपोटी में हिताची कंपनी के एटीएम मशीन में दो युवक घुसे और पैसा निकालने की कोशिश की। जब नहीं निकला तो पत्थर उठाकर तोड़फोड़ किया।

इसी तरह उतई स्थित पीएनबी के एटीएम मशीन में तोड़फोड़ की गई। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर नेवई टीआई आनंद शुक्ला और उतई टीआई विपिन रंगारी ने टीम गठित कर संयुक्त कार्रवाई की। त्रिनयन ऐप के जरिए सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। फुटेज के आधार पर संदेहियों की खोजबीन शुरू की। पता चला कि संदेही खुर्सीपार थाना क्षेत्र के हैं।
संदेह के आधार पर आरोपी बालाजीनगर निवासी एस वंशीराव (20 वर्ष), केनाल रोड उडिया मोहल्ला के दीसू जगत (19 वर्ष) और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने एटीएम में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 324(5),62, 3(5), 331 (4), 303(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

मकान से आपत्तिजनक हालत में 6 महिला और 1 पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

26-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   रायपुर टिकरापारा इलाके में फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। बोरियाखुर्द इलाके में एक मकान में पुलिस ने छापा मारा। मौके पर एक दलाल सहित 6 युवतियां मिलीं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया है। कई दिनों से यहां देहव्यापार किया जा रहा था। आसपास के लोग शिकायत कर रहे थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। लोगों ने जब हंगामा किया, तो पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक बोरियाखुर्द में एक मकान में देहव्यापार की सूचना मिलने पर छापा मारा गया। मौके से 20 से 25 वर्ष की 6 युवतियां मिलीं। युवतियां अलग-अलग शहरों से देह व्यापार करने आई थी। पुलिस ने दलाल सहित सभी सेक्स वर्कर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। 
 

ATM में तोड़फोड़ कर की चोरी, गिरफ्तार

26-Aug-2024
भिलाई।   ( शोर संदेश ) पीएनबी बैंक और हिटाची एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले दो युवक और दो अपचारी बालको को पुलिस ने पकड़ा है।आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 324(5),62,3(5), 331(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि नेवई भाठा उमरपोटी मार्ग में स्थित हिटाची कंपनी का एटीएम मशीन में आसामिजक तत्वों द्वारा चोरी कर तोडफोड किया था। इस दौरान पुलिस ने सीसी कैमरों को खंगालने पर तीन युवकों द्वारा घटना को अंजाम देना दिख रहा था। नेवई टीआई आनंद शुक्ला और उतई टीआई विपिन रंगारी अपने अपने थाना के बल के साथ मौके पर पहुचे। इस दौरान संदेही युवकों में बालाजी नगर गांधी विद्यालय खुर्सीपार निवासी एस वंशी राव और वार्ड 34 केनाल रोड उडिया मोहल्ला दीशु जगत, दो अपचारी बालको को पकड़ा गया। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो दोस्तों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी बाइक सीजी 07 सीके 7795 में बैठकर उमरपोटी रोड उतई पहुंचे। जहां सड़क किनारे पीएनबी बैंक का एटीएम में गार्ड नहीं होने से आरोपियों ने डंडा से एटीएम को तोडकर 23 हजार रूपये चोरी किया। उसके बाद उमरपोटी स्वागत गेट के पास स्थित हिटाची एटीएम में भी जमकर तोडफोड किया। आरोपियों से बाइक और नगदी जब्त किया गया है। कार्रवाई में टीआई नेवई आनंद शुक्ला, टीआई उतई विपिन रंगारी, सउनि गंगाराम यादव, सुरेन्द्र तारम, अश्वनी कुमार;उतई प्रआर सूरज पाण्डेय, दिनेश्वर, उतई आरक्षक अजित यादव, रवि बिसाई, चंदन भास्कर, लक्ष्मी नारायण यादव, विकास शर्मा, अब्दुल शफीक, चितरंजन देवांगन, संतोष कोमा, छत्रपाल वर्मा, हेमशंकर, भानुप्रताप यादव शामिल थे।

अवैध शराब की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

26-Aug-2024
रायपुर।    ( शोर संदेश )   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मुजगहन के सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार साहू हमराह आरक्षक 602 योगेश वर्मा महिला आरक्षक 1873 गायत्री खरे एवं हमराह पेट्रोलिंग स्टॉफ 2444 के मुखबीर सूचना तस्दीक पर आरोपी 1. गौतम बघेल उम्र 26 साल साकिन सिद्धार्थ चौक थाना टिकरापारा रायपुर जो बोरियाकला भाटापारा तालाब के पास में अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिलने पर कब्जे से जप्ति 32 पौवा देशी मंदिरा मसाला शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 3840 रुपए जप्त कर अपराध क्रमांक 216/2024 धारा 34(2) ख आब.एक्ट अपराध कायम किया गया न्यायिक रिमांड हेतु रायपुर न्यायालय रवाना किया गया।
 

लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

25-Aug-2024
रायगढ़।  ( शोर संदेश )  घरघोड़ा टीआई अमित कुमार तिवारी ने छापेमारी कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटंगडीह के जंगल में मेन रोड किनारे कुछ लोग हार-जीत के नाम पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीआई अमित कुमार तिवारी ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ ग्राम कटंगडीह की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, जबकि 6 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1,24,940 नगद, 52 पत्तों की ताश, और एक चटाई बरामद की। 
आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके खिलाफ पृथक से धारा 170/126,135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस रेड कार्रवाई में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा, आरक्षक किशोर कुमार राठौर, राजेश कुमार राठौर, चंद्रशेखर चंद्राकर, भानु प्रताप चंद्रा, और दीप रोशन एक्का शामिल थे। 
 

लग्जरी कार में घूम घूम कर युवाओं को कर रहे थे नशे की सप्लाई, दो आरोपी पकड़ाए

24-Aug-2024
भिलाई।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लग्जरी कार से घूम-घूमकर लोगों को हेरोइन बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास छह ग्राम हेरोइन जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों के जरिए जल्द ही बड़े सरगना को पकड़ेंगे।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि दुर्ग पुलिस अधीक्षक पूरे जिले में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत हर संदिग्ध वाहन को चेक करने और अवैध नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
23 अगस्त को जामुल पुलिस को मुखबिर के जरिए ये सूचना मिली कि 2 लोग हेरोइन (चिटटा) लेकर सिलवर रंग की डस्टर कार से घूम रहे हैं। आरोपी नशे को जामुल क्षेत्र में युवाओं को बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल और क्राइम की टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी करने का प्लान बनाया।
इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी कार से खुर्सीपार से शंकर नगर जामुल की ओर आ रहे हैं। पुलिस की टीम ने एसएस हॉस्पिटल शंकर नगर के पास डस्टर कार CG 10 NC 9998 को रोक लिया। कार के अंदर दो लोग सवार थे।
6 ग्राम हेरोइन की कीमत 40 हजार
पूछने पर उन्होंने अपना नाम रोशन कुमार और दीपक गुप्ता बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 40 हजार रुपए कीमत की 6 ग्राम हेरोइन। उसे तौलकर देने के लिए इलेक्ट्रानिक तराजू और एक चाकू मिला। पुलिस ने गाड़ी सहित सभी चीजों को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ की है। वह लोग इसे किसी ट्रक ड्राइवर से लिए थे। जिस तरह से इनके पास इलेक्ट्रॉनिक तराजू और हेरोइन मिला है, उससे साफ है कि वो लोग नशे का अवैध कारोबार करते हैं। पुलिस जल्द उनको रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी और मुख्य आरोपी तक पहुंचेगी।

तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराते युवक गिरफ्तार

22-Aug-2024
तिल्दा।   ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा में पुलिस ने शराब दुकान के सामने मेन रोड पर युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अकबर पारधी (21) ग्राम जलसो का रहने वाला है।
20 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेवरा शराब दुकान के सामने मेन रोड पर अपने हाथ में एक धारदार चाकू लेकर खड़ा है। युवक चाकू लहराते हुए आने जाने वालो लोगों को डरा धमका रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। युवक के के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र की महिला चोर गिरोह प्रदेश में सक्रिय, भीड़ वाली वाली जगहों पर महिलाओं को करती हैं टारगेट

21-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   रायपुर में महाराष्ट्र की महिला चोर गैंग का खुलासा हुआ है। ये ऑटो में बैठी महिलाओं से सवारी बनकर चालाकी से पर्स, गहने पार कर देती थीं। पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
शातिर महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी महिलाओं को टारगेट कर चेन, पर्स और मोबाइल पार करती थीं। पुलिस ने इस तरह की ठगी के पैटर्न और इनसे बचने के तरीके भी बताएं हैं।
इस तरह देते थे चोरी को अंजाम
पीड़िता पुष्पा धुव्र के मुताबिक 10 अगस्त को पंडरी जाने के लिए वो भाठागांव चौक से ऑटो में सवार हुई। पुष्पा अपने बैग के अंदर एक छोटे पर्स में करीब 14 हजार रुपए नगद और कुछ चिल्लहर रखे थे। कुछ दूरी पर ऑटो में तीन महिलाएं भी सवार हो गई जो आपस में मराठी भाषा में बातें कर रही थी। फिर बस स्टैंड के पहले हनुमान मंदिर के पास तीनों महिलाएं उतर गई।
ऑटो जब शास्त्री चौक के पास पहुंचा तो पुष्पा ने पैसे देने के लिए बैग देखा तो पर्स गायब मिला। पुष्पा को उन महिलाओं पर शक हुआ तो उसने पुरानी बस्ती थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराई।
इस घटना के करीब 10 दिन बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए तीन महिलाओं को लाखेनगर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर पश्चिम ASP दौलतराम पोर्ते के मुताबिक पकड़ीं गई तीनों महिलाएं नागपुर की रहने वाली हैं। गैंग के सदस्य अलग-अलग राज्यों में घूम कर शातिर तरीके से चोरी और ठगी को अंजाम देतीं हैं। ये ज्यादातर सोने की चेन, पर्स और मोबाइल को टारगेट करती हैं।
ये भीड़भाड़ वाली जगह में टारगेट खोजते हैं। चोरी के बाद ये एक दूसरे को इशारा कर देती हैं। फिर सभी एक साथ मौके से फरार हो जाती हैं। गैंग किसी भी शहर में करीब 6 से ज्यादा वारदातें करता है। फिर ये उस शहर को छोड़ देते हैं।
गिरफ्तार की गईं महिला चोरों के नाम
शिल्पा उमे (35) निवासी, नागपुर महाराष्ट्र।
रुचि बिसने (40) नागपुर, महाराष्ट्र।
मनीषा बिसने (30) नागपुर, महाराष्ट्र।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account