ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

बागपत के होटल में थूक लगाकर सेंक रहा था रोटी, आरोपी गिरफ्तार

25-Sep-2024
बागपत। ( शोर संदेश )   उत्तर प्रदेश के बागपत में नरेश चिकन कॉर्नर नाम के होटल में थूक की रोटी बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ है. रोटी बना रहा युवक हर बार रोटी सेकने से पहले थूकता हुआ नजर आ रहा है. होटल पर खाने गए युवक ने इसका वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया है. बागपत में इस तरह का यह तीसरा वीडियो है. 
वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बे स्थित नरेश चिकन कॉर्नर का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से रोटी बना रहा युवक पहले रोटी पर थूकता है और फिर उसको पकाने के लिए तंदूर में डाल देता है. 1 मिनट की वीडियो में युवक द्वारा तीन बार रोटी पर थूकता हुआ नजर आया. इसका वीडियो बनाकर युवक ने इसे वायरल कर दिया और यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनी मामलें में की धोखाधडी, ठगबाज गिरफ्तार

24-Sep-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )   सिटी कोतवाली थाना रायपुर में आवेदक संजय जैन द्वारा एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि संजीव सिंह यादव द्वारा अपने सह खातेदार पंकज दास के संयुक्त आधिपत्य एवं स्वामित्व की कृषि भूमि को जो डुमरतराई तहसील रायपुर जिला रायपुर में स्थित है को अपनी भूमि बता कर कुट रचित दस्तावेज दिखाकर प्रति वर्गफिट 2150 रुपए के हिसाब से इकरनामा तैयार कर आरटीजीएस के माध्यम से 10,00,000/ एवं नगद 44,30,000/ रुपए अलग-अलग किस्तों में बयाना के रूप में प्राप्त किया, संजीव यादव द्वारा उक्त भूमि का रजिस्ट्री नहीं करने एवं टालमटोल करने से उक्त भूमि का कार्यालय में सर्च करने पर वह भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर होना पाया गया। जिसकी जानकारी प्रार्थी द्वारा संजीव यादव को जानकारी दिया गया एवं अपने दिए हुए पैसे वापस मांगने पर घुमाने लगा। कुछ दिन बाद उसके द्वारा अपने बैंक खाते के चेक दिया लेकिन खाते में पैसा नहीं होने से चेक बाउंस हो गया। इस प्रकार संजीव यादव द्वारा प्रार्थी संजय जैन को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर पैसा प्राप्त सही पाए जाने से एवं पर्याप्त साक्ष्य होने से थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक289/24 धारा 420,467 468, 471भादवी कायम कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम- संजीव सिंह यादव पिता हर चरण सिंह उम्र 55 वर्ष साकिन नलघर रोड परिसर कांपलेक्स के बगल थाना टिकरापारा रायपुर जिला रायपुर।

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

24-Sep-2024
रायगढ़।  ( शोर संदेश )  पुसौर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी- गणेश उरांव (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। बालिका के पिता द्वारा 18 सितंबर को थाना पुसौर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 14 सितंबर को लड़की तालाब नहाने गई थी। जहां आरोपी गणेश ने बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 64, 65(1) BNS, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था । पुलिस की दबिश पर आरोपी के महासमुंद की ओर भाग जाने की जानकारी मिली, थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगाकर रखा गया था। आज मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी को ग्राम लिटाईपाली में देखे जाने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में निरीक्षक रोहित बंजारे, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा, ओशनिक विश्वाल, महिला आरक्षक देवमती मांझी की अहम भूमिका रही है।

तेलीबांधा में चालक की चाकू से हत्या, तीन आरोपी पकड़ाये

24-Sep-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  रायपुर में सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के एक ड्राइवर को 3 लुटेरों ने सोमवार तड़के करीब 3 बजे मार डाला। मरीन ड्राइव पर बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। तेलीबांधा थाना इलाके की ये घटना है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े है, जो अंबिकापुर का रहने वाला था। वह सरगुजा कलेक्ट्रेट में ड्राइवर का काम करता था। रविवार को सरकारी अधिकारी को लेकर रायपुर पहुंचा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की 10 विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए आरोपियों को मोवा पण्डरी की ओर जाना पाया गया था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मोवा पण्डरी क्षेत्र का सघन चेकिंग करते हुए 19 घंटों के भीतर प्रकरण में संलिप्त सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. रोहित बघेल पिता शल्लू बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर। 02. सूरज उर्फ खिड़की निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर। 03़. हरीश बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर। SDO राजीव पाठक ने बताया कि ईश्वर के साथ मैं ऑफिस काम से रायपुर पहुंचा था। मुझे रूम में छोड़कर वो परिचित के साथ चला गया। ईश्वर ने मुझे बताया था कि उसके 4 साल के बच्चे का आज जन्मदिन है। मिली जानकारी के मुताबिक ईश्वर राजवाड़े अधिकारी को लेकर रायपुर आया था। तेलीबांधा तालाब के पास गाड़ी लगाया था, तभी तीन बदमाश मोबाइल लूटने लगे। इसी बीच विवाद हो गया। बीच बचाव के कारण 3 अज्ञात लुटेरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के पेट, पीठ और शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। इस दौरान युवक ने मदद मांगने की भी कोशिश की, लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। युवक को तत्काल इलाज नहीं मिलने और खून ज्यादा बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

अवैध कारोबार पर कार्रवाई, 9 लोग गिरफ्तार

24-Sep-2024
कोरबा।    ( शोर संदेश )  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कटघोरा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम पतरापाली में दबिश दी। इस दौरान गाँव में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाते हुए मौके पर धरपकड़ की। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को मौके पर महुआ शराब बनाने का भट्ठा व बड़ी मात्रा महुआ लाहन बरामद किया गया।इस कार्यवाही में टीम को 600 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया, 3 हज़ार 4 सौ किलो महुआ लाहन को नष्ट किया गया साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34/1 (क, ख), 34 (2), 59 (क) के तहत कार्यवाही की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस की टीम गठित कर ग्राम चीतापाली के बरभौना नाला के किनारे कच्ची महुआ शराब बना रहे स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपियों द्वारा 20 भट्टी स्थापित कर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा था, पुलिस को आता देख आरोपिगण जंगल तरफ़ भाग गये, घटना स्थल स्थापित 20 भट्टी चूल्हा, उपकरण तथा लगभग 3000 किग्रा महुआ पास को ध्वस्त किया गया एवं 500 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 19 नग बड़ा गंज, 22 नग बड़ा कड़ाही को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की गई। इसी प्रकार सिविल लाइन पुलिस द्वारा कुल 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा।

गाजीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर रखा था लकड़ी का बोटा, हुआ गिरफ्तार

19-Sep-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )   गाजीपुर में बीते सोमवार की भोर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रखने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को जमानियां रजागंज रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने लकड़ी का बोटा रखने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी जिले के ही सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल गांव का रहने वाला है।
कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि सोमवार की भोर में बिहार से दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने से पहले जमानियां रेल ओवरब्रिज के नीचे लकड़ी का बोटा रख दिया गया था। इससे टकराकर ट्रेन के इंजन का प्रेसर पाइप फट गया था जिस कारण ट्रेन को ढाई घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। बाद में उसे दूसरा इंजन बुलाकर भेजा गया था। इस मामले में रेलवे के जेई निशान्त कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जमानियां रजागंज रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से आशीष गुप्ता निवासी सुहवल थाना सुहवल को गिरफ्तार किया गया।
पत्नी के छोड़ने के बाद रोज आता था ट्रैक पर
पूछताछ में आशीष गुप्ता ने बताया कि मेरी पत्नी सुधा गुप्ता छोड़ कर बच्चों के साथ चार साल पहले मायके चली गई। मेरी कोई बात नहीं सुन रही है। जिस कारण इधर उधर घूम फिर कर नशा करके जीवन व्यतीत कर रहा हूं। 16 सिम्बर की भोर में भी मैं इसी पुल के नीचे आया था और रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखकर बैठा था। लेकिन जाने के दौरान लकड़ी भूल गया था।
 

60 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

19-Sep-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला सरकारी कर्मचारी (शिक्षक) गिरफ्तार हो गया है। संदीप कुमार बंजारे ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि केशव प्रसाद बंजारे निवासी ग्राम बहतरा मस्तुरी बिलासपुर अपनी राजनीतिक पहुंच बताकर जिला एवं सत्र न्यायालय में भृत्य के पद पर नौकरी लगवा देने की बात बोलकर प्रार्थी से नगदी रकम 7,00,000 रू. लेकर न तो नौकरी लगवाया और न ही पैसा वापस किया है। इसी तरह अन्य कई लोगां से नौकरी लगवाने एवं ट्रांसफर करवाने के नाम पर कुल 60,59,000/रू. लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत आवेदन पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना दौरान साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपी को 18 सितंबर को थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी केशव प्रसाद बंजारे पिता रेवाराम बंजारे उम्र 38 साल साकिन ग्राम बहतरा पो. भटचाैका थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी केशव प्रसाद बंजारे पिता रेवाराम बंजारे उम्र 38 साल साकिन ग्राम बहतरा पो. भटचाैका थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम भाठागांव चैक सिमरन स्कवेयर म.नं. 501 ब्लाक नं. सी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर

राजधानी में 5 नाबालिग लड़के गिरफ्तार

15-Sep-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) चोरी मामले में 5 नाबालिग लड़कों की गिरफ्तारी हुई है। प्रार्थी चंदन कुमार झा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 01.09.2024 को तीर्थयात्रा के लिए गये थे। जहां से वापस आने पर घर पता चला कि घर के खिडकी में लगे ग्रिल फैला हुआ, टूटा हुआ है एवं स्लाइडर ग्लास खूला हुआ है।
प्रार्थी तीर्थयात्रा से घुमकर 08.09.2024 को वापस घर आया और ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि घर के प्रथम तल के दोनो बेडरूम के आलमारी में रखे सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ था तथा एक बेडरूम में लकडी के आलमारी के अंदर रखे नकदी रूपये एवं सोने चांदी के जेवरात नहीं था।
किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर विधि से संघर्षरत बालकगण को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया जो जुर्म स्वीकार करते हुए बताया करना बताये जिसमे दिनांक 11.09.2024 को 02 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत मे लेकर न्यायालय पेश किया जा चुका है। अन्य फरार विधि से संघर्षरत बालको की पतासाजी हेतु उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर थाना पंडरी से निरीक्षक मल्लिका तिवारी, उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, आरक्षक मुकेश सिंह, दुष्यंत बांधे, मनीष साहू, सत्यप्रकाश साहू, गौतम साहू का टीम बनाकर आरोपी पता तलाश किया।
13.09.2024 को फरार विधि से संघर्षरत बालको को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना बताये। जिसे विधिवत कार्यवाही कर फरार 03 विधि से संघर्षरत बालकों को न्यायालय पेश किया गया तथा प्रकरण मे चोरी की मषरूका नगदी रकम 52,000/- रूपये तथा चांदी का 05 जोडी पायल, 03 जोडी चांदी का बच्चों का कंगन, चांदी का सिक्का, चांदी का बिछिया, सोने का एक टूटा हुआ पतला चैन, एक नग सोने जैसा धातु का रानी हार, एक नग सोने का टूटा पतला धातु का चैन बरामद कर जप्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव, 5 युवक गिरफ्तार

14-Sep-2024
महासमुंद।    ( शोर संदेश )  शुक्रवार को ट्रायल रन पर विशाखापट्टनम से वापस लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होने की खबर है। यह घटना बागबाहरा में हुई जहां 5 युवकों ने चमचमाती ट्रेन पर पत्थर फेंकें। इसमें तीन कोच के विंडो क्रेक हुए।
पांच में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं। बागबाहरा आर पी एफ ने 5 को पकड़ा और जमकर पिटाई के बाद गिरफ्तार किया।
आरपीएफ आज सभी को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। यहां बता दें कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भी भिलाई के आसपास पत्थर बाजी होती रही है।

50 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

14-Sep-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 किलो गांजा पकड़ा है, साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।  जहां पुलिस ने देर रात ओडिशा पासिंग अर्टिगा कार को दबोचा है। पुलिस को आशंका है कि गांजा को ओडिशा से लाए थे और यहां खपाने की फिराक में थे। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने कार को देवेंद्र नगर थाना के पीछे ही पकड़ा है। 
बताया जा रहा है कि कार जुबेस्ता अस्पताल के पास खड़ी थी। जिसका पासिंग नंबर ओडिशा का था। इस दौरान पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें 50 किलो गांजा मिला। पुलिस ने इसके साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गांजा किसके पास ले जा रहे थे।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account