ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

18 किलो गांजा के साथ ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज गिरफ्तार

20-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'निजात' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। आमानाका थाना क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर के सामने जी.ई. रोड पर चारपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति को 18 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज (31) निवासी कबीर नगर, रायपुर के रूप में हुई है।
गांजा, वाहन और मोबाइल फोन जप्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 किलो 500 ग्राम गांजा, एक चारपहिया वाहन (क्रमांक सीजी 04 एचसी 1057), और एक मोबाइल फोन जप्त किया है। जप्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 6,50,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 375/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विशेष अभियान और पुलिस कार्रवाई
रायपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में नशे के खिलाफ ‘निजात’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समस्त थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीमों को तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 20 अक्टूबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि इस्कॉन मंदिर के पास एक चारपहिया वाहन में गांजा तस्करी की जा रही है।
सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन झा, और उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह के नेतृत्व में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और गांजा व अन्य सामग्री को जप्त कर लिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुनील दास, प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज, उम्र 31 वर्ष, निवासी: आर.डी.ए. कॉलोनी, हिरापुर, वीर सावरकर नगर, कबीर नगर, रायपुर
पुलिस की इस सफल कार्रवाई से नशे के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता मिली है, और शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी जारी है।
 

अवैध शराब की तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार

18-Oct-2024
रायगढ़।( शोर संदेश ) थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोवर्धनपुर रोड चिड़पाल कॉलोनी के पास स्कूटी वाहन क्रमांक CG 13 AL 4162 पर अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अशोक कुमार सारथी (पिता बल्लू राम सारथी, उम्र 42 वर्ष) और जहर साय खलखो (पिता खोड़ेराम खलखो, उम्र 52 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों निवासी गांधीनगर, छोटे अतरमुड़ा, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़ के हैं। स्कूटी की तलाशी के दौरान 03 कोल्ड ड्रिंक्स बॉटल और एक पांच लीटर क्षमता वाली जरकिन में कुल 12.500 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹1250 आंकी गई है।
पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि वे इस शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब और स्कूटी वाहन CG 13 AL 4162 को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक महेन्द्र कर्ष, आरक्षक चन्द्र कुमार बंजारे और सुशील मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 


सूरजपुर दोहरा हत्याकांड का आरोपित कुलदीप साहू गिरफ्तार

16-Oct-2024
बलरामपुर।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाल ही में हुए इस दोहरे हत्याकांड के आरोपित को कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने झारखंड और बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसे सूरजपुर लाया जा रहा है। घटना में आरोपित ने हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी थी। कुलदीप साहू पहले से कई आपराधिक मामलों में आरोपित था और फरार चल रहा था।
हत्या की यह घटना तब हुई जब कुलदीप और हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के बीच विवाद हुआ था। कुलदीप साहू ने रविवार देर रात फरारी के दौरान तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटी पर तलवार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद, दोनों शवों को दूर ले जाकर अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया गया था। जिससे पूरे सूरजपुर शहर में तनाव फ़ैल गया और आक्रोशित भीड़ ने आरोपित के घर में आग लगा दी थी ।आरोपित कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के नेतृत्व में पुलिस ने झारखंड और बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उसे सूरजपुर लाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

2 क्विंटल केटनरी और कोन्टेक्ट वायर की चोरी, 8 गिरफ्तार

14-Oct-2024
रायगढ़।( शोर संदेश ) पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में, डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन के तहत तमनार थाने की टीम ने चोरी और लूट के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार थाना पुलिस टीम ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो रेलवे लाइन के निर्माण कार्य से जुड़े तारों की चोरी में काफी समय से संलिप्त थे। मामले का विवरण: जानकारी के मुताबिक दिनांक 10 फरवरी 2023 को लगभग 4:00 बजे, पेट्रोलिंग टीम ने सूचना दी कि भालूमुड़ा एसपी के पास निर्माणाधीन रेलवे लाइन से 227 मीटर केटनरी तार और 227 कोन्टेक्ट तार , जिसकी कीमत लगभग ₹40,000 है, चोरी हो गई है। प्रार्थी पार्थ सारथी पंडा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध क्रमांक 75/2023 दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अज्ञात आरोपी और चोरी किए गए माल की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए गए। लंबे समय तक अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण प्रकरण में सितम्बर 2023 में खात्मा चाक की गई थी, लेकिन थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी। आखिरकार, दिनांक 13 अक्टूबर 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कठरापाली के कुछ व्यक्ति रेलवे तार चोरी कर उसे बेचने की योजना बना रहे हैं। 

गाली-गलौज कर युवक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

14-Oct-2024
बिलासपुर। ( शोर संदेश )  बिलासपुर जिले में शराब के लिए पैसे मांगने, नहीं देने पर गाली गलौज करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने शनिवार को दर्ज कराई गई थी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अश्वनी केंवट से मोनू यादव ने शराब पीने के लिए पैसे मांगा और नहीं देने पर जाति-सूचक गालियां दी। वहीं, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। धक्का-मुक्की होने से बिजली खंभे से टकराकर बोल्डर पर गिर गया। जिससे चोटें भी आई है। मोपका पुलिस चौकी के प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि, अश्वनी यादव के मेडिकल मुलाहिजा में डॉक्टर ने चोट की प्रकृति साधारण, चोट कड़े और भोथरे (हार्ड एंड ब्लंट) वस्तु से आना बताया। इस आधार पर आरोपी मोनू यादव की गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल संचालक को धमकाया, गिरोह की गिरफ्तारी

13-Oct-2024
दुर्ग।( शोर संदेश ) दवा दुकानों में छापेमारी कर नकली दवा के नाम पर दवाओं की सैंपलिंग लेकर दुकान संचालकों को धमकाने और उगाही करने वाले पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर पकड़े गए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. धमधा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि ग्राम धुमा धमधा निवासी रघुनंदन प्रसाद वर्मा (68 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह खेती-किसानी का काम करता है. उसके बेटे दिलेंद्र कुमार वर्मा ने तीन साल पहले लाइसेंस लेकर घर में मेडिकल दुकान खोली थी. गुरुवार दोपहर वह ग्राम सिलपट्टी में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था. उस दौरान दुकान में बैठे लड़के ने बताया कि एक शख्स ने कॉल कर खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए बिना लाइसेंस के दवा दुकान चलाने पर कार्यवाई के लिए धमकाने लगा. इसके साथ ही खैरागढ़ कलेक्टोरेट में मिलने के लिए बुलाया है. बेटे से बात खत्म होने के बाद रधुनंदन ने बहू को कॉल किया. उसने बताया कि स्कार्पियों (सीजी 17 केएच 8580) में पांच लोग सवार होकर घर आए और खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर मेडिकल दुकान में घुस गए. और बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर जेल भेजने की धमकी देने लगे. इसके साथ जाते समय कुछ दवाएं सैम्पल के लिए साथ ले गए. इसके बाद जब शाम को घर पहुंचा तो ग्राम खैरझिटी निवासी वैद्यराज जोहन लाल वर्मा से मुलाकात हुई. जब उन्हें घटनाक्रम बताया तो उन्होंने ने भी स्कार्पियों में सवार होकर 5 लोग आए, खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताए और आयुर्वेदिक दवाओं के दो डिब्बे अपने साथ ले गए. बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान पंडरिया कवर्धा निवासी मनीष जंघेल, भूषण वर्मा, तारन वर्मा, टाकेश्वर जंघेल, अतेनमणी अंचित के रूप में हुई.
 

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

13-Oct-2024
धमतरी। ( शोर संदेश )नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित तुलसी राम साहू एवं अन्य के द्वारा प्रस्तुत वरिष्ठ कार्यालय के शिकायत आवेदन पत्र से आरोपी आकाश चन्द्राकर द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षक भर्ती कराने का झांसा देकर प्रार्थी एवं अन्य से 16,00,000/- रूपये रकम लेकर धोखाधड़ी करना पाये जाने से धारा 420 भादवि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं अन्य पीड़ितों का कथन लेखबद्ध कर आरोपी द्वारा दिये गये इकरारनामा व चेक की छाया प्रतियां प्राप्त की गई। आरोपी अपराध कायमी के बाद से लगातार फरार था जिस पर 5,000/- रूपये का ईनाम उद्घोषणा भी की गई थी। जिसे अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से कुल 17,85,000/- रूपये रकम लेना स्वीकार किया जो आरोपी आकाश चन्द्राकर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी.राजेश मरई, उनि. लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रआर.दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपूत ,साजिद अली का विशेष योगदान रहा। आरोपी का नाम आकाश चन्द्राकर पिता ओमकार प्रसाद चन्द्राकर उम्र 33 वर्ष सा० परसवानी थाना कोतवाली जिला महासमुंद हाल श्यामनगर वार्ड नं0 52 शैलेन्द्र सिंह का मकान बोरसी जिला दुर्ग(छ.ग.)

4 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

12-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है।
नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
जिसके तारतम्य में दिनांक 10.10.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रान्तर्गत लाभाण्डी स्थित आबकारी कार्यालय के सामने गांजा के साथ आरोपी दिलीप निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम गांजा जुमला कीमती 21,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 657/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 11.10.2024 को थाना तेलीबांधा क्षेत्र में गांजा के साथ आरोपी राम यादव उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 660/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी - 01. दिलीप निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 33 साल निवासी लाभाण्डी थाना तेलीबांधा रायपुर। 02. राम यादव उर्फ बाबा पिता स्व. बाबू लाल यादव उम्र 47 साल निवासी श्याम नगर दुर्गा मंदिर के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।

बाइक चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार

12-Oct-2024
अंबिकापुर।  ( शोर संदेश )  दोपहिया वाहन चोरी में सरगुजा पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया दोपहिया वाहन बरामद किया है। आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी में शामिल रह चुका है। आरोपी आदतन किस्म के अपराधी हैं। पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थी श्रीकांत सिंह ने 9 अक्टूबर को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अक्टूबर की शाम को गांधी स्टेडियम अपने मोटरसायकल अपाचे आरटीआर से आया था। मोटरसायकल को स्टेडियम के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया था।
शाम 7.30 ग्राउंड से निकलकर देखा तो दोपहिया अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था। पुलिस टीम ने घटनास्थल निरीक्षण कर मुखबिर तैनात किये थे। संदेही शत्रुधन पैकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी अपने साथी विद्याधर दास के साथ मिलकरउक्त दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी विद्याधर दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की, दोपहिया वाहन चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया मोटरसायकल किमती लगभग 1 लाख रुपये बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
 

शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार

11-Oct-2024
रायगढ़।  ( शोर संदेश )  थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस अवैध शराब, जुआ-सट्टा के खिलाफ मुखबिरों की सूचना पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 09.10.2024 को प्रधान आरक्षक संजय तिवारी के साथ चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर संबलपुरी रोड पर नाकेबंदी कर अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीआई प्रशांत राव ने तुरंत टीम को सक्रिय किया, जिसके तहत संबलपुरी रोड पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। कार्रवाई के दौरान 
आरोपी मुक्तिप्रकाश तिग्गा, पिता राजू तिग्गा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम छोटे रेगडा, थाना चक्रधरनगर, को एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 13 AL 3684 में 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में लगभग 4,000/- रुपये की महुआ शराब और स्कूटी जप्त की गई।
आरोपी मुक्तिप्रकाश तिग्गा के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस शराब रेड कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, आरक्षक चन्द्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account