ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

मकान मालिक की किरायेदार ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

12-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) अवंति विहार में रहने वाले 70 वर्षीय रत्नेश्वर बैनर्जी की उनके ही किराएदार मुकेश थलवानी ने हत्या कर दी थी। उसने बुजुर्ग की पत्नी माया पर भी हमला किया था। मुकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मुकेश एक महीने से बुजुर्ग के घर रह रहा था।
इस दौरान उसने बुजुर्ग को झांसे में लेकर उनसे 15 हजार रुपए उधार भी ले लिया। उनकी कार चलाकर उनको घूमाने-फिराने लगा। अंत में बुजुर्ग ने उधार के 15 हजार और किराए के पैसे मांगे तो आरोपी ने के सिर पर कई वार करके उनकी हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला था। आरोपी चंडीगढ़ में भी किराएदार बनकर रह रहा था। पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार किया।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी मुकेश ने बुजुर्ग की हत्या की। इसके बाद उनकी पत्नी पर भी जानलेवा वार किया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी बुजुर्गों के जेवर निकाल कर फरार हो गया। रायपुर से दुर्ग भाग गया। वहां जेवर बेच दिया। इसके बाद नागपुर चला गया।
इधर हत्या का पता चलने पर खम्हारडीह पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। उसका पीछा करते हुए पुलिस नागपुर पहुंची, तो आरोपी मुंबई फरार हो गया। पुलिस मुंबई पहुंची, तो आरोपी वहां से हैदराबाद, दिल्ली और फिर चंडीगढ़ फरार हो गया। उसने अपना नंबर बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस उसका पता लगाते हुए भोपाल पहुंची।
भोपाल में पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और अन्य लोगों से पूछताछ की। कॉल डिटेल की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि आरोपी मुकेश चंडीगढ़ में एक व्यक्ति के मकान में किराएदार बनकर रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम चंडीगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

करोड़ो की ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

11-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन पर रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर टीम द्वारा साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर विवेचना किया जा रहा है। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में रेंज साइबर थाना द्वारा कार्यवाही करते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर आरोपियों को 24 परगना वेस्ट बंगाल, द्वारिका दिल्ली, विजयवाडा आंध्रप्रदेश एवं कोलार कॉलोनी भोपाल मध्यप्रदेश, से गिरफ्तार किया गया है। केश 1 प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट पर रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318(4), 3(5), 238, 111 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना क्रम में पूर्व में उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई, कोलकाता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध में शामिल दो अन्य आरोपी 1 सुमन सिल पिता अमल सिल उम्र 28 वर्ष पता टेपुल, मेडिया स्वरूप नगर 24 परगना वेस्ट बंगाल 2 देवराज कुशवाहा पिता रामपाल उम्र 40 वर्ष पता कोलार कॉलोनी भोपाल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में 84 लाख रुपए विभिन्न बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।
केश 2 प्रार्थी अनिमेष तिवारी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 99 लाख रुपए ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 644/24 धारा 318 (4), 61 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना क्रम में आरोपी दीपक पिता जगदीश उम्र 29 वर्ष ग्राम भाकरोली, संभल, उत्तर प्रदेश जो छिपकर जेजे कॉलोनी द्वारिका सेक्टर 3 दिल्ली में रह रहा था को गिरफ्तार किया गया है।

वनांचल क्षेत्र में छापेमारी कर 48 लीटर महुआ शराब जब्त ,एक के खिलाफ कार्रवाई

09-Nov-2024
धमतरी।  ( शोर संदेश )  आबकारी के अधिकारी-कर्मचारियों ने वनांचल क्षेत्र में छापेमारी करके 48 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक के खिलाफ कार्रवाई की है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगरी ब्लाक के ग्राम सलोनी में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने छापेमारी कार्रवाई करके मानिक उर्फ मानू मानिकपुरी के घर से 10 लीटर महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की है। आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज करके उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वहीं नगरी से लगे जंगल में छापामार कार्यवाही करते हुए 38 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। साथ ही महुआ शराब बनाने के लिए रखे लगभग 4500 किलो महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि यह कार्यवाही आबकारी विभाग तथा पुलिस थाना केरेगांव के स्टाफ ने संयुक्त रूप से की। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रद्युम्न नेताम, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंन्हा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद स्व गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि

07-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के निधन पर पुरैना स्थित निवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय गोपाल व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान  संस्थान को दान किया जाएगा। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक विक्रम उसेंडी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा व्यास छत्तीसगढ़ राजनीति के पुरोधाओं में एक थे। वे 2006 से  2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे। व्यास जी गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे। उनकी सरलता और सादगी ने सभी को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सदैव देश व समाज हित में कार्य किया। यह देश एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री साय ने व्यास जी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे अनेक अवसरों पर उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिला। सामान्यतः किसी कार्यक्रम का शुभारंभ हम फीता काट कर करते हैं, लेकिन व्यास जी कहते थे कि मुझे यह व्यक्तिगत रूप से अच्छा नहीं लगता। हमारा काम काटने का नहीं बल्कि जोड़ने का है।
व्यास जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।
 

जशपुर में कियोस्क बैंक लूट और हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

07-Nov-2024
जशपुर। ( शोर संदेश ) जिले के बटाईकेला गांव में हाल ही में हुई कियोस्क बैंक लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के 15 गांवों के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया और 11 पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
5 नवंबर को संचू कुमार गुप्ता अपने कियोस्क बैंक में लेन-देन कर रहे थे, जब करीब 11 बजे दो आरोपी—रवि उरांव उर्फ रवि कुजूर और रातु राम (29 वर्ष) लालगुडा बटाईकेला गांव से—उनके कियोस्क बैंक पहुंचे। दोनों बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आए और पहले किराने की दुकान से चॉकलेट और पानी खरीदने का बहाना किया। इसके बाद उन्होंने बैंक में प्रवेश कर संचू को पैसे देने के लिए धमकाया। संचू द्वारा विरोध करने पर रवि ने कट्टे के बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसी बीच संचू की दादी उर्मिला बाई ने विरोध किया, तो रवि ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपी रवि और रातु वहां से भाग गए, हालांकि उन्हें रोकने का प्रयास भी किया गया। सूचना मिलने पर जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 टीमों का गठन किया और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। जांच में लगे अधिकारियों ने सभी संभावित रास्तों पर पेट्रोल पंपों और 15 गांवों के जंगलों में तलाशी ली। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी सहायता के जरिए रवि के कांसाबेल में होने की पुष्टि की।
मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर से वाहन के मालिक शीतुल राम चौहान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शीतुल ने बताया कि रवि ने घटना के लिए उससे मोटरसाइकिल ली थी। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने रातु राम के घर पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि यह लूट और हत्या की योजना उन्होंने जशपुर जेल में ही बनाई थी।

गांजा तस्करी करते हुए चार युवक गि‍रफ्तार

07-Nov-2024
धमतरी।   ( शोर संदेश ) दोपहिया वाहन में गांजा तस्करी कर रहे चार युवकों को पकड़ा गया है। आरोपितों पर नारकोटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, दो संदिग्ध व्यक्ति एक लाल रंग मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट वाले में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए ग्राम मौरीकला की ओर से ग्राम कोड़ेबोड़े की ओर आ रहे हैं, मुखबिर की सूचना पर ग्राम आलेखुंटा के पास आने जाने वालों वाहन पर निगाह रखी जा रही थी, तभी आरोपितों को दोपहिया वाहन में गांजा तस्करी करते पकड़ा गया। दोनों प्लास्टिक बोरी रखे हुये थे, दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम बलराम चन्द्राकर एंव विक्रम बघेल निवासी ग्राम अण्डा थाना अण्डा जिला दुर्ग का रहने वाला बताया गया। बोरी में रखे सामान के संबंध में पूछने पर बोरी में गांजा रखना स्वीकार किया। संदेही वलराम चन्द्राकर एंव विक्रम बघेल की तलाशी व बलराम व विकम बघेल के संयुक्त कब्जे के दो प्लास्टिक बोरियों की तलाशी में गांजा मिला।
आरोपितों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर व भण्डारा महाराष्ट्र निवासी अनिल कुमार ठाकरे एंव उसके साथी मयंक यादव को देने ले जा रहे थे। अनिल कुमार ठाकरे एंव उसका साथी मयंक यादव पुराना धमतरी रोड में अभनपुर व कचना के बीच ढाबे के पास इंतजार कर रहे थे। संदेही बलराम चन्द्राकर एवं विकम बघेल के संयुक्त कब्जे से दो नग प्लास्टिक बोरियों में 11 किलो ग्राम एवं दूसरे बोरी में 17 किलो ग्राम कुल 28 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपितों पर नारकोटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

तलवार लहराकर गांव में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

06-Nov-2024
धमतरी।   ( शोर संदेश ) तलवार लहराकर गांव में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार हुआ है। भखारा पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक व्यक्ति जो ग्राम कानामुका महावीर चौक के पास अपने हाथ में एक लोहे का धारदार हथियार तलवार को लहराते हुये आने जाने वाले आम लोगो को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा की सुचना पर तत्काल भखारा पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान ग्राम कानामुका में महावीर चौक में पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार लोहे की तलवार को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।
उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रोहित धनकर पिता कली राम धनकर उम्र 24 वर्ष साकीन कानामुका वार्ड क्र.15,थाना भखारा जिला धमतरी का रहने वाला बताया। आरोपी के कृत्य अपराध आर्म्स एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष आरोपी से धारदार लोहे का तलवार को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में धारा 25,27आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शहर एवं ग्रामों में बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 


रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

05-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) राजधानी में अब बदमाशा बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। खुलेआम गोली चलाने में भी नीं डर रह हैं। सोमवार को फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने दूसरे गैंग के बदमाश को जेल परिसर के गेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी फरार होने सफल भी हो गए थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। शहर में चारों नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस की तफ्शीश तेज कर दी गई और 10 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम उन्हें पकड़ने में लगी है। 
पुलिस के अनुसार दोपहर 12:30 बजे संतोषी नगर निवासी शेख साहिल(22) जेल में बंद अपने भाई शाहिद से मिलने सेंट्रल जेल गया था। वहां से मिलकर वह जेल से बाहर निकल रहा था कि उसी समय दोपहिया पर सवार तीन बदमाशों में से एक ने कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली उसके गले में जा फंसी। 
फायरिंग के बाद तीनों अपनी दोपहिया छोड़कर पैदल भाग निकले। उनके अन्य साथी दोपहिया में थे, जो दूसरी दिशा में भाग निकले। फायरिंग से जेल परिसर में अफरातफरी मच गई। जेल सुरक्षा अधिकारी सहित पुलिस के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य है। गंज पुलिस ने गोली मारने वाले मौदहापारा के शानू उर्फ शहनवाज, शाहरूख, हीरा छुरा सहित अन्य बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

गांजा बेचते पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

04-Nov-2024
अंबिकापुर। ( शोर संदेश ) सरगुजा जिले के सीतापुर थाना पुलिस ने 5.88 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय नाई और उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी के रूप में हुई है, जिनके पास से 60,000 रुपये मूल्य का गांजा बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार 2 नवंबर 2024 को सीतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अमलभिट्टी दरिमा निवासी संजय नाई और उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी, जो पहले भी गांजा तस्करी में पकड़े जा चुके हैं, पत्थलगांव क्षेत्र से अवैध गांजा लेकर रायगढ़ से सासाराम जाने वाली सिंह बस से सीतापुर होते हुए अपने गांव जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सूर तिराहा पर बस को रोक कर जांच की। बस में यात्रा कर रहे संजय नाई (उम्र 39 वर्ष) और उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी (उम्र 34 वर्ष) को बस से उतार कर पूछताछ की गई। उनकी तलाशी लेने पर उनके बैग से कुल 5 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह गांजा पत्थलगांव से खरीदा गया था और उसे तस्करी के उद्देश्य से लाया जा रहा था।इस मामले में पर्याप्त सबूत मिलने पर सीतापुर थाने में अपराध क्रमांक 317/24 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
 

सुपेला में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

04-Nov-2024
भिलाई।  ( शोर संदेश ) सुपेला पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने युवक की हत्या मामले में आरोपी राहुल सिंह उर्फ राहुला और रोशन यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मामुली झगड़े को सुलह करने के बहाने धीरज महानंद उर्फ टकला की हत्या कर दी थी। मामला 2 नवंबर 2024 का है, जब धीरज महानंद को लक्ष्मी मार्केट के पीछे कचरा मैदान में चाकू मारा गया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राहुल सिंह उर्फ राहुला, अंकुश और एक नाबालिक बालक के रूप में की है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर सुपेला पुलिस और एसीसीयू की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
आरोपियों को कुम्हारी से गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि धीरज महानंद का उनके भतीजे से झगड़ा हुआ था और उन्हें सुलह करने के बहाने बुलाया गया था। वहां झगड़ा बढ़ गया और आरोपियों ने धीरज महानंद की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोपी राहुल सिंह उर्फ राहुला और रोशन यादव को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिक बालक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई है।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account