ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

मानव तस्करी करने वाले दो युवक और एक महिला गिरफ्तार

10-Oct-2024
भिलाई।  ( शोर संदेश )  विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर मानव तस्करी करने वाले दो युवक और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 318(4), 3 (5), 143 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। ट्रेनी आईपीएस चिराग जैन ने खुलासा करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी और ठगी करने वाले लक्ष्मी नगर लिंक रोड गुरुद्वारा टावर 1 फ्लोर रूम गोरेगांव वेस्ट मुंबई निवासी साजन शेख, कुर्ला कुरैशी नगर वर्मा सेल रेलवे लाइन उमरवाडा मुंबई महाराष्ट्र रफी उर्फ रफीक खान और मुंबई की एक महिला को गिरफ्तार किया है। विदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब के लिए गोल्डन लिंक सर्विस ट्रेड कंपनी में 2 लाख रुपए की ठगी की। उक्त कंपनी द्वारा विदेश में अधिक सैलरी पर नौकरी का वेकेंसी निकाली जाती थी। आरोपी रफीक के रिश्तेदार भिलाई में रहते हैं। वेकेंसी निकलते ही आरोपी अपने जान पहचान वालों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दिया करता था। भिलाई का युवक भी इनके चुंगल में फंस गया।
युवक को लाओस में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के लिए उक्त कंपनी के कर्मियों ने रुपए लेकर भेज दिया। जहां स्कैम की ट्रेनिंग दी जा रही थी युवक ने स्कैम करने से मना करने पर एजेंट एडी अली और जैक द्वारा कमरे में बंद कर रखा था। किसी तरह युवक पुलिस तक पहुंचा और पूरी जानकारी दी। पुलिस ने खोजबीन करना शुरू किया। इस पूरे मामले की जांच डीएसपी शिल्पा साहू के नेतृत्व में की गई। इससे जुड़े आरोपी सादन शेख, रफी उर्फ रफीक खान और महिला की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, बैंक डिटेल और लोकेशन गोरेगांव मुंबई का आसपास होने की जानकारी मिली। आखिर में पुलिस तीनों आरोपी तक पहुंच गई।

लाखो की गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार

08-Oct-2024
बलौदाबाजार।   ( शोर संदेश )  बलौदाबाजार जिले में भाटापारा पुलिस ने 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने माल धक्का भाटापारा के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे शिवानंद पटेल और पूजा पटेल को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उनके पास से 20.040 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,40,456 रुपए है। दोनों आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम- 1. शिवानंद पटेल, 44 वर्ष, दुगमा, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज, मध्य प्रदेश 2. पूजा पटेल, रीवा, थाना लालगांव, जिला रीवा, मध्य प्रदेश इस कार्रवाई में निरीक्षक हेमंत पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रखने का बात कही है।

शराब की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

04-Oct-2024
रायपुर। ( शोर संदेश ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है।
नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री व परिवहन करने वालों पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में दिनांक 03.10.2024 को थाना देवेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक स्थित मैदान पास एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब रखा है।
तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये एवं दोपहिया वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दुर्गेश खरे निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में शराब रखा होना पाया गय।
शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न कर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी दुर्गेश खरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 पौवा देश शराब तथा घटना में प्रयुक्त 1 दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 65,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 318/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

रायपुर एम्स में 6 लाख का रेडियोएक्टिव डस्टबिन चोरी

03-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   रायपुर एम्स में 6 लाख का रेडियोएक्टिव डस्टबिन चोरी हो गया है। ये डस्टबिन लेड धातु से बना हुआ था। जिसे सफाई कर्मचारियों ने भारी भरकम देखकर कबाड़ को बेचने की प्लानिंग की। फिर उसे चोरी कर लिया। न्यूक्लियर डिपार्टमेंट को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह पूरा मामला आमानाका का थाना क्षेत्र का है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान विज्ञान संस्थान रायपुर के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि न्यूक्लियर विभाग में रेडियोधर्मी अपशिष्ट (कचरे) को सुरक्षित रूप से खत्म करने के लिए अस्पताल में करीब 6 लाख रुपए कीमत की डस्टबिन खरीदी थी। इसे विभाग में रखा गया था। तभी यहां पर काम करने वाले तीन सफाई कर्मचारी की नियत खराब हो गई।
इन सफाई कर्मचारियों ने इस डस्टबिन को चोरी करने का प्लान बनाया। फिर चालाकी से डस्टबिन को न्यूक्लियर डिपार्टमेंट से चोरी कर किया। दरअसल आरोपियों को सफाई के दौरान डस्टबिन के भारी भरकम वजन को देखकर लगा था कि कबाड़ में बेचकर इसके अच्छे रुपए मिल जाएंगे। ये सभी आउटसोर्स के कर्मचारी थे।
पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन शुरू की तो उन्होंने एम्स कैंपस के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें कर्मचारी डस्टबिन की चोरी करते कैद हो गए। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने लेड धातु के डस्टबिन को चोरी की बात कबूल कर ली। जिसके बाद पुलिस में डस्टबिन को बरामद कर लिया। ये तीनों आरोपी दिनेश कुमार बंजारे, भूपेंद्र कुमार पटेल और राजकुमार साहू है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, गिरफ्तार

30-Sep-2024
रायगढ़ ।  ( शोर संदेश )  कोतवाली पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत थाना क्षेत्र से गुम हुई एक और नाबालिग को बरामद कर किया है। पुलिस ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले युवक को दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाबालिग के पिता ने 23 अगस्त को थाना कोतवाली में अपनी बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग 22 अगस्त के सुबह घर से मोहल्ले के दुकान चिप्स लेने के लिए निकली थी और फिर घर ना कर कहीं चली गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर अपराध क्रमांक 502/2024 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना दरमियान नाबालिग के शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में होने की सूचना पर नाबालिग को बरामद किया गया।
उसने पुलिस को बताया कि चार महीना पहले हेमचरण जांगड़े से मोबाइल पर बातचीत होता था, दोनों इंस्टाग्राम में चैटिंग करते थे। 21 अगस्त को हेमचरण जांगड़े अपने साथ चंद्रपुर घुमाने ले गया था। इस बात से घर वाले नाराज हुए और डांटे।


हेमचरण ने उसे शादी का प्रलोभन देकर 22 अगस्त को ट्रेन में बिठाकर जम्मू ले गया। जहां किराया मकान रखकर हेमचरण शारीरिक संबंध बनाया। बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 64(2)(ड),87 बीएनएस, 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित किया गया।
पुलिस ने हेमचरण जांगड़े उर्फ सोनू पिता ज्योति लाल जांगड़े उम्र 20 साल निवासी ग्राम हिर्री पोस्ट गोडम थाना कोतवाली जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। 

गांजा बेचने वाले 8 तस्कर गिरफ्तार

29-Sep-2024
सुकमा।   ( शोर संदेश )    छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी का मामला सामने आया है. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण तस्करों को इस बार कामयाबी हासिल नहीं हुई. सुकमा पुलिस ने गांजा की तस्करी करते 8 लोगों को अरेस्ट किया है.जिनमें से दो नाबालिग हैं। ये लोग बस्तर के रास्ते हैदराबाद और दिल्ली गांजा की तस्करी कर रहे थे।
कोंटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे ने बताया कि कोंटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। यात्री बस में सवार होकर गांजा तस्कर ओडिसा से कोंटा के रास्ते हैदराबाद और दिल्ली गांजा तस्करी कर रहे हैं । इसी सूचना पर कोंटा पुलिस की टीम ने जांच के लिए नाका में चेकिंग लगाई।
पुलिस ने जिन तस्करों को गिरफ्तार किया उनमें भाबेन मंडल और चिंटू माड़ी मलकानगिरी ओडिशा के निवासी हैं. वहीं कपिल उर्फ ऋतिक मल्होत्रा 21 वर्ष, गोविंद बच्चाड़ 20 वर्ष, अविनाश कुमार 19 वर्ष और सागर 18 वर्ष सेक्टर 22 दिल्ली के निवासी हैं. दो नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक हैं. जिनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
 

हाथरस में स्कूल की ‘तरक्की के लिए दी गई 11 साल के बच्चे की बलि, 5 आरोपी गिरफ्तार

28-Sep-2024
हाथरस।   ( शोर संदेश )  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र में बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने घिनौनी घटना का खुलासा किया है। जानकरी के अनुसार स्कूल की तरक्की के लिए तांत्रिक क्रिया के तहत कृतार्थ की बलि दी गई। सहपऊ पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना रासगवां गांव स्थित एक आवासीय स्कूल डीएल पब्लिक स्कूल से संबंधित है। दूसरी कक्षा के छात्र कृतार्थ कुशवाहा (11 साल) की हत्या गला दबाकर की गई थी। छात्र का शव स्कूल प्रबंधक की कार से बरामद किया गया था। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हाथरस पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
मृतक के पिता कृष्ण कुमार की ओर से 23 सितंबर को सहपऊ थाना में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए थाना सहपऊ पुलिस को निर्देश दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राम प्रकाश सोलंकी, दिनेश बघेल, जशोधन सिह उर्फ भगत, लक्ष्मण सिंह, और वीरपाल सिंह उर्फ वीरू शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।
तंत्र-मंत्र के चक्कर में स्कूल प्रबंधक बना हैवान
पुलिस के अनुसार, इस घटना की जड़ स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल के पिता जशोधन सिंह से है, जो तंत्र-मंत्र करता था। स्कूल प्रबंधक और उसके पिता ने बच्चे की हत्या इसलिए की क्योंकि उनका मानना था कि बच्चे की बलि देने के बाद उनका स्कूल और काम धंधा अच्छा चलने लगेगा। उन्होंने स्कूल की तरक्की के लिए तांत्रिक क्रिया के तहत कृतार्थ की बलि दी।
मृतक छात्र के परिजनों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव
सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि यह एक भयानक और निंदनीय कृत्य है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले में अब आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है, आगे की जांच जारी है। मृतक छात्र के परिजनों ने बीते दिनों एसपी कार्यालय का भी घेराव किया था। हाथरस एसपी से छात्र के परिजनों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की थी। इस दौरान बड़ी संख्या महिलाएं भी मौजूद थीं।

सुने मकान से चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

28-Sep-2024
रायगढ़ ।  ( शोर संदेश )   धरमजयगढ़ के पतरापारा में बुजुर के सुने मकान से दो लाख 80 हजार रुपये का नगद सोना चांदी चोरी के प्रकरण में पुलिस सफलता हासिल की है। जिसमें 1 अपचारी समेत 2 युवकों को पकड़ा गया है इनके कब्जे से धान की फसल लगे खेत से सोने चांदी के जेवरात को बरामद की गई है।
रिपोर्टकर्ता ने बताया कि वे 08 सितंबर को अपनी नतनीन का जन्मदिन मनाने राजनांदगांव गए थे और 24 सितंबर की शाम जब वे घर लौटे, तब चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़, सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर डाग स्क्वायड की मदद भी ली। टीआई कमला पुसाम ने सक्रिय मुखबिरों से जानकारी जुटाकर थाना क्षेत्र के संदिग्धों और पूर्व के अपराधियों से पूछताछ की। इसी क्रम में आदतन अपराधी सागर सारथी उर्फ चेमे ( 21) को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ के बाद सागर ने अपने साथियों, रोहन सारथी उर्फ विपुल सारथी (18.6) निवासी तुर्रापारा और एक अपचारी बालक के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपित सागर सारथी ने अपने निशानदेही में बयान में बताया कि चोरी की नकदी में से उसने 2000-2000 रुपये अपने दोनों साथियों को दिए, जबकि चोरी किये सोने के जेवरातों को बिक्री के लिए अपने साथी सुमीत उर्फ सर्किट निवासी घरघोड़ा को नकदी 7000 के साथ दिया है और चोरी किए गए चांदी के जेवरातों को उसने तुर्रापारा के एक खेत में छिपा दिया था।
बरसात के बावजूद थाना प्रभारी कमला पुसाम और उनकी टीम ने खेत में छिपाए गए चोरी के सामान को बरामद किया, जिसमें 1 चांदी की चूड़ी, 1 जोड़ा चांदी की पायल, 1 चांदी का छोटा शिवलिंग, 1 चांदी का त्रिशूल, और 1 चांदी का छल्ला, जिसकी कुल कीमत लगभग 13,000 है। साथ ही, आरोपी सागर सारथी से 1000 नकद भी जब्त किए गए। अन्य दोनों आरोपियों को दबिश देकर हिरासत में लिया गया जिनसे भी चोरी में हिस्सेदारी के 2000-2000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपित सुमीत उर्फ सर्किट अपने घर से फरार है, धरमजयगढ़ पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है । 
 

बाइक चुराने वाले नाबालिग गिरफ्तार

28-Sep-2024
रायपुर । ( शोर संदेश )  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा चोरी जैसे अपराधो पर रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रार्थी मुकेश‍ कुमार स‍िंह प‍िता उमाशंकर स‍िंह उम्र 49 साल साक‍िन एलआईजी 02टाटीबंध थाना आमानाका ज‍िला रायपुर छग0 थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 27.08.24 को प्रार्थ‍ि का मोटर सायकल(हीरो) स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG-04-NP-5042 को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना आमानाका में अपराध क्रमाक 314/24 धारा 303(2)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त मोटर सायकल चोरी पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश व अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम तथा नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक के मार्गदर्शन पर थाना से टीम गठीत करते हुये सीसीटीव्ही फुटेज के सहायता से तीन अपचारी बालको को उक्त चोरी हुये मोटर सायकल के साथ पकडा गया जिनसे और पुछताछ करने पर अन्य जगह से भी मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये व सभी मोटर सायकल को बरामद किया गया तीनो अपचारी बालको से कुल 6 चोरी के वाहन जप्त किये गये है जो निम्नानुसार है। 

प्रधानमंत्री जनधन मुद्रा के नाम से ऑनलाइन धोखाधड़ी व ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

28-Sep-2024
सारंगढ़/बिलाईगढ़।  ( शोर संदेश ) बिलाईगढ़ थाना में लगातार बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। जब से प्रमोद यादव थाने का इंचार्ज लिया है तब से कई बड़े मामलें के आरोपियों को लगातार पकड़ने में कामयाबी मिल रही हैं। आज भी प्रधानमंत्री जनधन मुद्रा जैसे योजना के तहत दो लाख रुपये की लोन देने के नाम से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  

देवरबोड निवासी फुलसाय पंकज ने 2 सितम्बर 2023 को बिलाईगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था की उन्हें 13 जुलाई 2023 को एक अनजान नम्बर से फोन आया और प्रधानमंत्री जनधन मुद्रा के तहत ऑनलाइन दो लाख रूपये की लोन देने की बात कहकर उन्हें प्रलोभन दिया  गया साथ ही उनसे प्रोसेसिंग चार्ज व अन्य शुल्क के नाम पर फोन पे व नगदी 19 किस्तों में कुल 76,808/- (छिहत्तर हजार आठ सौ आठ ) रुपये उनसे खाते में ट्रांसफर करवा लिये। जिसके बाद बिलाईगढ़ पुलिस इस मामलें में 420 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया और जाँच किया। आगे पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देश के बाद एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया जिसे सायबर सेल की मदद से टीम को रोहतक हरियाणा भेजा गया.  जहां अनेक बैंक खातों की जाँच की गई, मोबाईल नंबरों का विशलेषण किया गया साथ ही कई स्थानों में पतासाजी की गई। तब रोहतक हरियाणा निवासी मनोज कुमार पिता मुरारी लाल और दिनेश नागपाल पिता भगवान दास का नाम संदेह हुआ। फिर दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुल्म कबूल किया और बताया कि दोनों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित दिल्ली के लोंगों के साथ प्रधानमंत्री जनधन मुद्रा के नाम से ऑनलाइन लोन देने के नाम पे ठगी किया है। पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुये दोनो आरोपियों के पास से 5 एटीएम कार्ड, 3 आधारकार्ड,1पेनकार्ड और 2 सिम तथा चेक बुक और बैंक पासबुक सहित केवायसी डिटेल जप्त किया गया। इस तरह दोनों आरोपियों को पकड़ने में बिलाईगढ़ पुलिस  बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। इस कार्रवाई में बिलाईगढ़ पुलिस टीम व सायबर सेल का विशेष योगदान रहा। अब दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account