ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

पत्नी से हो गया था परेशान, करंट लगाकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

03-Sep-2024
कवर्धा। ( शोर संदेश )   मामला पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम लालपुरकला की है। मामले में पांडातराई पुलिस को उंगली उठी, क्योंकि मृतिका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे लेकिन पुलिस हत्या के रुप में जांच नहीं कर रही थी।
जब शिकायत हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब कहीं जाकर पुलिस ने इस पर एक्शन लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार किया। प्रार्थी संतकुमार बर्मन ने ग्राम कोटवार के साथ थाना हाजिर होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहु मृतिका रात को कमरे का गेट बंद कर सोये थी। 21 अगस्त 2024 की सुबह 6.30 बजे आवाज देने और चिल्लाने पर नहीं उठने पर कमरा का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा की बहू मृतिका चंद्रकांता अपने कमरे के पलंग पर सोई हुई है जिसे उठाने पर नहीं उठी। पास में जाकर देखना जो घर के अंदर बिजली का बोर्ड उसके ऊपर गिरा था।
सूचना पर मर्ग कायम किया गया। कुण्डा तहसीलदार रविन्द्र कुर्रे द्वारा शव पंचनामा कार्यवाही किया गया। मृतिका चंद्रकांता का पोस्टमार्टम पाण्डातराई की डाक्टर शालिनी टंडन ने किया। मृतिका के शव का पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डाक्टर द्वारा बिजली करंट से मृत्यु होना लेख किया गया है। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के पिता भाई, स्वतंत्र गवाह, मृतिका के पति धनुक बर्मन, मृतिका के ससुर-सास का कथन लिया गया जिसमें तथ्यों में विरोधाभाष पाया गया। वहीं मृतिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने बताया कि जांच में आये तथ्यों के चलते पति धनुक बर्मन से पुन: बारिकी से पूछताछ किया गया, जिसके आधार पर यह पाया गया कि मृतिका चंद्रकांता बर्मन और आरोपी पति धनुक बर्मन 2 साल पहले लव मैरिज किए थे। दोनो एक ही गांव समाज के रहने वाले हैं। दोनों का घर 50 मीटर के आसपास है। आरोपी धनुक बर्मन ठेकेदारी करता है।
मृतिका शादी होने से पहले आरोपी के घर में घुस गई थी जो समाज के लोगों द्वारा कहने पर दोनों का शादी हुआ। शादी होने के बाद से ही दोनों का दापत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा था। आरोपी धनुक बर्मन अपनी मृतिका पत्नी चंद्रकांता के चरित्र पर शक करता था। 

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

03-Sep-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में शामिल आरोपियों में एक महिला और शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मचारी भी शामिल है, जो इस ठगी के पीछे मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।
पीड़िता देवकी ध्रुव, जो कि धमतरी जिले के ग्राम सांकरा की निवासी हैं, ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एक साल पहले धमतरी के सिहावा नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात स्वयं शर्मा नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को इंटक का कार्यकर्ता बताया। उसने देवकी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा नामक महिला ने रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के लिए उनसे 1,50,000 रुपये की मांग की। देवकी ने 50,000 रुपये नगद और 40,000 रुपये फोन पे के माध्यम से प्रीति शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए।
हालांकि, जब देवकी को समय पर नौकरी नहीं मिली और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया, तब उसने कई बार उनके ऑफिस में जाकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे वहां नहीं मिले। 1 सितंबर को जब देवकी ने दूसरे नंबर से फोन किया, तो प्रीति शर्मा ने सीधे तौर पर कहा कि वह पैसे वापस नहीं करेगी, जो करना है कर लो।
इस तरह से स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा ने देवचरण मानिकपुरी और अन्य लगभग 20 लोगों को अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। पीड़ितों की रिपोर्ट पर न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 352/24 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की टीम ने मुखबिरों की सहायता से आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी मिली और पुलिस ने स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, दोनों ने खुलासा किया कि खमतराई निवासी श्याम सुंदर राव, जो शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी है, उनके साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जो इस अपराध से संबंधित है।
भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा (26 वर्ष) - निवासी ग्राम तूता सेक्टर 23 बी.एस.यु.पी. कॉलोनी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।
धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा (29 वर्ष) - निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 07, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।
श्याम सुंदर राव (50 वर्ष) - निवासी सन्यासी पारा, सोलापुरी माता मंदिर के पास, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और मामले की जांच जारी है।

महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला कोचिया गिरफ्तार

03-Sep-2024
रायगढ़।  ( शोर संदेश )  कल शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम एकताल में सत्यनारायण चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के आंगन में महुआ शराब की अवैध बिक्री के लिए शराब रखे हुए है। इस सूचना पर कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी द्वारा महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम को ग्राम एकताल रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की और सत्यनारायण चौहान को उसके घर के आंगन में अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपित के कब्जे से कुल 9 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹900/- है, मौके पर ही जप्त कर ली गई। आरोपी सत्यनारायण चौहान (उम्र 50 वर्ष) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और रिमांड पर भेज दिया गया है। इस छापेमारी कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक सुशील मिंज, नंदकुमार पैकरा और चुडामणी गुप्ता शामिल थे।

ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर में पकड़ा गया तस्कर

02-Sep-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर में बेचने आए तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से डेढ़ किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। आरोपी के मोबाइल में कई लोकल गांजा तस्करों के नंबर मिले हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन के केनाल रोड में संदिग्ध युवक द्वारा गांजा तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद सिविल लाइन थाने की सिविल टीम ने उसकी घेराबंदी की। राजातालाब के रानीसती चौक पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजनांदगांव के रामनगर निवासी दिनेश खंदाड़े बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 1 किलो 505 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास मिले मोबाइल में कई संदिग्ध नंबर हैं। ये सभी लोकल तस्करों के नंबर होने की आशंका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने में एएसआई लक्ष्मी साहू, एएसआई गेंदू नवरंग, प्रधान आरक्षक मेला राम प्रधान, आरक्षक केशव यदु, गुलशन शाहू का विशेष योगदान रहा।
 

रायपुर में 73 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

02-Sep-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  रायपुर के धनेली गांव में जमीन की रजिस्ट्री करवा कर 73 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में 7 आरोपियों को पहले से ही गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार प्रभुलाल साहू, शंकरलाल साहू, शत्रुघन साहू, गणेशराम साहू और सुशीला बाई साहू के संयुक्त नाम पर ग्राम धनेली में जमीन थी। जिसे अमित झा, पुरुषोत्तम पटले, उषा यादव, राजू खत्री, धन्नू बंजारे और अन्य लोगों को बेचने के लिए 1 करोड़ 95 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। जमीन की रजिस्ट्री के बाद उन्हें 73 लाख रुपए देने का वादा किया गया था, लेकिन इन लोगों ने धोखाधड़ी करते हुए किसी और के नाम का चेक देकर उन्हें धोखा दिया और पैसे नहीं दिए।
इस मामले में 7 आरोपी अमित झा, उषा यादव, प्रमोद साहू उर्फ दादू, धन्नू बंजारे, पुरूषोत्तम पाटले, किशन जंघेल और राज वर्मा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी इम मामले में पूछताछ और जांच के बाद आरोपी सोनू खत्री के गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर सोनू खत्री को अपराध स्वीकार किया है।
 

मछली मार्केट में पुलिस की दबिश, 2 शराब कोचिए गिरफ्तार

01-Sep-2024
कुरुद।    ( शोर संदेश )  मछली मार्केट में पुलिस ने दबिश देकर 2 शराब कोचियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति सुमेन्द्र कुमार ध्रुव, लाला ध्रुव प्रतिदिन रात्रि 10.00 बजे शराब भट्ठी बंद होने के बाद अवैध रूप से शराब परिवहन कर नया बाजार मछली मार्केट कुरूद के पास गोलू ढीमर नामक व्यक्ति को उक्त दोनों व्यक्ति शराब सप्लाई करते है कि सूचना पर थाना कुरूद स्टॉफ द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही करने नया बाजार मछली मार्केट कुरूद के पास घेराबंदी कर तीन व्यक्ति अपने -अपने मोटर सायकल के उपर में थैला रखा हुआ था जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ने के दौरान गोलू उर्फ भानुप्रताप ढीमर अपने मोटर सायकल व थैला छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, दो व्यक्ति पकड़ा गया।
दो व्यक्तियों के अलग-अलग तलाशी लेने पर लाला ध्रुव के पास रखे एक आशीकी पान मशाला के चैन वाला थैला में 77 पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक में 180-180 एम०एल० भरा हुआ कुल 13.860 बल्क लीटर कीमती 8470/- रू० एवं सुमेन्द्र कुमार ध्रुव के पास रखे एक पीला लाल कलर के थैला जिसमें भूषण बर्तन भंडा लिखा में 50 पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक में 180-180 एम०एल० भरा हुआ कुल 09 बल्क लीटर कीमती 5500/- रु० तथा भानु प्रताप ढीमर के द्वारा छोडकर भागे उक्त मो०सा० में रखे एक आशीकी पान मसाला के चैन वाला बेला में 80 पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक में 180 एम० भरा हुआ कुल 14,400/- बल्क लीटर कीमती 8800/- रू० जुमला शराब 207 पौवा देशी मसाला शराब 37.260 बल्क लीटर कीमती 22,770/- रू० व तीनों मो०सा० कुल कीमती 1,35,000/- रु०, जुमला किमती 1,57,770/- रूपये मिलने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना कुरुद के अपराध क्र.373/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी भानुप्रताप उर्फ गोलू ढीमर फरार है जिसकी पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार की जायेगी। 

अवैध शराब बेचने वाला कोचिया गिरफ्तार

01-Sep-2024
रायपुर। ।   ( शोर संदेश )  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में 31 अगस्त को थाना राखी पुलिस की टीम द्वारा राखी क्षेत्रांतर्गत मेन रोड कुर्रू मोड पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी नकुल मारकंडे पिता स्व. फुलचंद मारकंडे उम्र 45 साल निवासी सतनामी पारा वार्ड 8 ग्राम कुर्रू थाना राखी जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 36 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन सीजी 04 पी एच 3559 जुमला कीमती लगभग 43960/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

बीजापुर में तीन अलग-अलग क्षेत्रों से छह नक्सली गिरफ्तार

01-Sep-2024
बीजापुर।   ( शोर संदेश )   बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए नक्सली कमांडर सोमारू माड़वी सहित छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को अपने पहले अभियान में नक्सली कमांडर सोमारू माड़वी को गिरफ्तार किया है। नक्सली कमांडर सोमारू माड़वी पर जन अदालत लगाकर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप है। दूसरे अभियान में पुलिस ने भोसागुड़ा के जंगल से मोड़ियम आयतू को गिरफ्तार किया। आयतू के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनमें हत्या, अपहरण, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमला और आईईडी विस्फोट शामिल हैं। यह नक्सली लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। तीसरे अभियान में बीजापुर थाना और डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के बल ने बंड़ागुड़ा-गोरना क्षेत्र में छापेमारी कर चार अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इन नक्सलियों के कब्जे से पुलिस ने विस्फोटक सामग्री, टिफिन बम, सेफ्टी फ्यूज और डेटोनेटर बरामद किए हैं। यह सामग्री नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बनाने के लिए उपयोग की जा रही थी।

छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

30-Aug-2024
कवर्धा।   ( शोर संदेश )  शहर में प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया. युवती ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में भी दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की. शुरुआत में आरोपी डॉक्टर ने पुलिस को बहुत छंकाया लेकिन आखिरकार डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया. सिटी कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा के अनुसार "युवती 3 अगस्त को अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई. युवती ने बताया कि 3 अगस्त को रात लगभग 8 बजे उसके पिता खाना खाने के बाद टहलने गए थे. उसका बड़ा भाई और बहन पड़ोसी के घर बैठे थे. इसी दौरान आरोपी डॉक्टर उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. युवती ने जब शोर मचाया तो पड़ोस में बैठे भाई बहन घर पहुंचे. लोगों को आता देख आरोपी डॉक्टर फरार हो गया. 
घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना से डरी युवती और परिवार वालों ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में की. कोतवाली प्रभारी के अनुसार- "पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 74 BNS के तहत मामला दर्ज आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरू की. लेकिन डॉक्टर यहां वहां भागता रहा. सायबर सेल की मदद से गुरुवार को आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया. कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. आरोपी के खिलाफ पहले भी अपराध का मामला दर्ज है. 

शराब तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

29-Aug-2024
रायगढ़।  ( शोर संदेश )  जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत कल थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के कलमीडीपा लाइन पारा मेन रोड के पास घेराबंदी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोपीराम साहू (32 वर्ष) निवासी डुगरपाली, थाना भूपदेवपुर, और नागेश्वर साहू (25 वर्ष) निवासी सकर्रा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 पाव देशी प्लेन मदिरा, 04 पाव जम्मू अंग्रेजी शराब, 04 नग 650 ML शिम्बा बियर, 08 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब (कुल 28 पाव शराब/बियर-₹3,000) और शराब परिवहन में प्रयुक्त एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 AP 7959) जप्त की, जिसकी कुल कीमत 1,10,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करूणेश राय और आरक्षक चन्देश पाण्डेय शामिल थे।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account