ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

*बड़ी खबर : राजधानी की ज्वलेरी दुकान से करोड़ों के जेवरात सहित नकदी पार*

19-Jul-2021

00 नौकर पर शक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सदर बाजार के नाहटा काम्पलेक्स स्थित नगीना जेम्स शो रूम से लगभग दो करोड़ रुपए से अधिक के हीरे-जवाहरात और चार लाख रुपए नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शो-रूम शनिवार को बंद करके कारोबारी रवाना हो गए थे। सोमवार को खुलने पर ये मामला सामने आ गया है। बताया गया है कि चोर डायमंड के खुले पैकेट नग-नगीने जवाहरात के साथ चार लाख रुपए कैश और ग्राहकों के आर्डर का माल भी ले भागा है। मामले में शोरूम का एक नाैकर संदिग्ध माना जा रहा है, वह करीब डेढ़ माह पहले काम पर लगा था। वह राजस्थान का निवासी बताया गया है । वारदात सामने आने के बाद से उसका मोबाईल बंद है और वह गायब है। बताया गया है कि इस नाैकर के हाथ में शोरूम की चाबियों का गुच्छा आया था। अनुमान है कि वह ताला खोलकर माल ले भागा। फिलहाल शोरूम संचालक सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाने पंहुचे हैं।


*बड़ी खबर : मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अबू हुरैरा समेत 3 आतंकी ढेर*

14-Jul-2021

जम्मू (शोर सन्देश)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। आईजीपी  कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर ऐजाज उर्फ अबू हुरैरा है। इसके साथ ही दो स्थानीय आतंकियों को भी मार गिराया गया है। हालांकि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अब भी जारी है। पुलिस सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद बुधवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई।जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
00 रेल सेवा शुरू किए जाने की पूर्व संध्या पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड मीरबाजार इलाके में दमजान रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की शाम आतंकियों की ओर से प्लांट आईईडी बरामद की गई। बनिहाल से बारामुला के बीच बुधवार से पूरी तरह रेल सेवा शुरू किए जाने की पूर्व संध्या पर प्लांट आईईडी की बरामदगी से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है।पुलिस ने बताया कि शाम को रेलवे ट्रैक के पास आईईडी देखी गई। इस पर तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने आईईडी को कब्जे में लेकर उसे निष्क्रिय किया। इस दौरान आस-पास के इलाकों में आवागमन रोक दिया गया था। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 
इससे पहले पिछले सप्ताह हुई मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर कर दिए गए थे। सुंदरबनी में दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत प्रदेश में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने छह दहशतगर्द ढेर कर दिए गए थे। एलओसी से सटे राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ को नाकाम करते दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में नायब सूबेदार समेत दो जवान भी शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया। सुंदरबनी के अलावा कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम में भी दो-दो आतंकी मारे गए। 


*कलेक्टर एसपी जिपं सीईओ और डीएफओ ने हरीतिमा टीम के साथ किया पौधारोपण*

25-Jun-2021

00 टीम हरीतिमा ने की मानसून सत्र की शुरूआत
कवर्धा (
शोर सन्देश)। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल कामलेक्स परिसर के सामने कदम का पौधा लगाकर शुरूआत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, वन मडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर और जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के. ने कदम के दो-दो पौधे रोपित किए।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि टीम हरीतिमा द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार निःस्वार्थ भावना से काम किया जा रहा है। शहर को हरा-भरा करने में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे है जो सराहनीय है।

 

हरीतिमा टीम के सदस्य राकेश दोशी, महेश सिंह ठाकुर, अखिल ने बताया कि जिलें में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, पौधारोपण का विकास एवं पर्यावरणीय चेतना शहर की बढती आबादी के उद्देश्य को लेकर टीम हरीतिमा का गठन किया गया। अभी तक शहर में तीन हजार से भी ज्यादा पौधो को शहरवासियो को समर्पित किया है। विगत 3 वर्ष पूर्व से शुरू किया गया यह अभियान आज जन अभियान का स्वरूप ले चुका है। शहर के विभिन्न कालोनियो जिनमें रामनगर, लोहारा रोड, महावीर नगर, शिक्षक नगर, वर्द्वमान नगर, कलेक्टर कालोनी, छीरपानी कालोनी, रायपुर रोड, पुराना बायपास, दर्री पारा, गोकुलनगर, कोर्ट कालोनी, रामनगर, कैलाशनगर, नया बायपास, जगदम्बा नगर, शांतिदीप कालोनी, नया बस स्टैण्ड परिसर, जी.श्यामनगर सहित आसपास के विभिन्न गॉवों में अनेक प्रजातियों के पौधा का रोपण करके मोहल्लेवासी के सहयोग से उसकी देखभाल करते हुए आज उसे वृक्ष के रूप में परिवर्तित करते हुए नगरवासियों को समर्पित किया गया है।

 

00 टीम के सदस्य नियमित रूप से पौधो की करते है देखभाल
टीम के सदस्य अजय लुनिया, महेश सिंह ठाकुर, राकेश दोशी, संत थवाईत, निरंजन सारंग, राजेन्द्र सलूजा, लवली बग्गा, अनुराग उपाध्याय, राजकुमार वर्मा, अनिल जैन, कुलजीत मुटरेजा, पन्ना चन्द्रवंशी, उमेश, दीपक लॉझी, सुनील दोशी, मनोज गुप्ता, मुकेश देसाई, लालू पाली, अखिल जैन, सुरेन्दर पाहुजा, संदीप, संजय सलूजा, लवली बग्गा, पप्पू अग्रवाल, उमेश,,अजय श्रीवास्तव, लक्की चावॅला आदि नियमित रूप से सतत पौधो की देखभाल करते हुए उसकी सुरक्षा के हर संभव प्रयास कर रहे है। स्वयं के बजट से कार्यो को अंजाम टीम हरीतिमा के सदस्यों द्वारा स्वयं राशि इकट्ठा कर टी गार्ड, जाली, तार, ईंट, सीमेंट रेत, दवाई की व्यवस्था कर पौधो का संरक्षण कर रहे है।
00 समर्पण और जुड़ाव -
टीम द्वारा लगाए गए पौधे सौ प्रतिशत जीवित रहे यह प्रयास किया जाता है। दवाई का छिडकाव, कटाई, एवं पानी डालने का कार्य स्वयं टीम के सदस्य रोजाना सुबह 7 से 9 बजे करते है। इससे प्रभावित होकर कई विद्यालय एवं कार्यालय में पौधारोपण का आयोजन करते है। टीम की उपस्थिति में संस्था प्रमुख एवं गणमान्य नागरिको द्वारा पौधारोपण किया जाता है।


*बड़ी खबर : रायपुर में रात 8 बजे तक खोली जा सकेंगी दुकानें कलेक्टर ने जारी की गाइडलाइन*

25-Jun-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी रायपुर में लगातार कम होते क्रोनस संक्रमण के मामलों के चलते कलेक्टर सौरभ कुमार ने लॉकडाउन की गाइडलाइन में थोड़ी छूट और बधाई है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर रात 8 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। रायपुर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइ कर्फू लागू रहेगा।


छत्तीसगढ़ में भी 30 जून तक लॉक डाउन रहेगा लागू

31-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। देश में कोरोना संक्रमण के दूसरे वेव के बाद अब कई राज्यों में संक्रमण कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन देश में कोरोना की दूसरी लहर की तबाही को मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर, राज्यों में 30 जून तक लॉक डाउन बढ़ने के निर्देश दिए हैं। इससे छत्तीसगढ़ में सोमवार 31 मई को खत्म होने वाली लॉक डाउन की अटकलें ख़त्म हो गई है, अब छत्तीसगढ़ में भी 30 जून तक लॉक डाउन लागू रहेगा। हालाँकि राज्य सरकार की तरफ से समाचार लिखे जाने तक केंद्र सरकार के पत्र पहुंचे लगभग 3 दिन हो गए फिर भी कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। वैसे आगे की नई गाइडलाइन और नई तारीखें कलेक्टर जारी करेंगे। माना जा रहा है कि वर्तमान में दी जा रहीं रियायतें जारी रहेंगी। केंद्र सरकार ने राज्यों में आवागमन की छूट दी है, बावजूद इसके राज्य सरकार ने अपनी सीमाओं को नहीं खोलने का फैसला लिया है। गाइडलाइन के मुताबिक पहले की तरह 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। यानी अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए ही ई-पास अनिवार्य होगा। यही व्यवस्था अंतर जिला आवागमन के लिए लागू होगी। प्रदेश में 7 जून तक धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, स्पा, शैक्षणिक संस्थान, भीड़ भरे आयोजन पर रोक रहेगी। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की व्यवस्था भी अगले आदेश तक जारी रहेगा। वहीं रोजमर्रा की सभी दुकानें सुबह छह से शाम छह बजे तक तथा देसी शराब दुकानें रात आठ बजे तक ही खोली जा सकेंगी। जीएडी सचिव का कहना है कि राज्य सरकार की नई गाइडलाइन सोमवार को जारी होगी तथा यह मंगलवार 1 जून से प्रभावशील होगी। पूर्व की तरह जिले के कलेक्टर अपने जिलों में संक्रमण की दर को ध्यान में रखकर ही दिशा-निर्देश जारी करेंगे।इसके पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को जारी अपने आदेश में केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि स्थानीय हालात, जरूरत और स्रोतों का आकलन करने के बाद राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उचित समय पर चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में किसी तरह की रियायत देने पर विचार कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि मई महीने के लिए 29 अप्रैल को जारी किए गए दिशा-निर्देश 30 जून तक लागू रहेंगे। बयान के अनुसार जिन क्षेत्रों में मामलों की संख्या ज्यादा है, वहां जरूरी गतिविधियों को छोड़कर, रात के दौरान लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी, इसमें कहा गया कि सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, त्योहार से संबंधित मौकों पर लोगों के जमा होने और सभाएं प्रतिबंधित हैं। शादी में 50 लोगों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत है, सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, बार, खेल परिसर, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। बयान के अनुसार सार्वजनिक परिवहन अपनी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जा सकते हैं, जरूरी वस्तुओं के परिवहन सहित अंतर राज्यीय और राज्य के भीतर आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगाा, सरकारी एवं निजी कार्यालय अधिकतम 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम कर सकते हैं।                                                                                                                                                                                                                                                                                                               


*धीरे-धीरे अनलॉक हो रही राजधानी जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद*

25-May-2021

00 रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश
रायपुर (शोर सन्देश)। कोरोना संक्रमण घटते मामलों के बीच राजधानी की दिनचर्या अब सामान्य होते जा रही है। बेमेतरा, राजनांदगांव के बाद राजधानी में भी लॉकडाउन के आदेश में संशोधन किया गया है। रायपुर में अब सभी प्रकार की दुकानें खुलेंगी, लेकिन कुछ गतिविधियों को अभी भी बंद रहेंगी। कलेक्टर एस भारती दासन ने नया आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा और आगामी आदेश तक यह लागू रहेगा। जारी आदेश के अनुसार अनलॉक में सभी प्रकार की स्थायी और अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सभी ठेला-गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल, सब्जी मंडी, बाजार, अनाज मंडी, शो-रुम, क्लब, शराब दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क और जिम शाम 6 बजे तक खोल सकेंगे।
केवल रविवार को सभी दुकानों बंद रहेगी। क्लब-रेस्टोरेंट्स, होटलों और रेस्टोरेंट्स से ऑनलाइन, टेलीफोनिक ऑडर पर होम डिलीवरी और टेक-अवे की अनुमति होगी, लेकिन इन-हाउस डाइनिंग पूर्ववत प्रतिबंधित रहेगी। क्लब-रेस्टोरेंट्स, होटलों और रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी का समय पूर्ववत रात 9 बजे तक और आम जनता, ग्राहक के निवास तक होम डिलीवरी का अधिकतम समय रात 10 बजे तक ही रहेगा। किसी होटल में इन-हाउस अतिथियों के लिए होटल किचन/ स्वयं के रेस्टोरेंट्स के उपयोग की अनुमति रहेगी। रायपुर जिले के सभी कार्यालय आगामी आदेश पर्यन्त सामान्यतः आम जनता के लिए बंद रहेंगे। लेकिन अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कर्मचारियों के 50 प्रतिशत रोटेशन के साथ कार्यालयीन और आम जनता विषयक अति-आवश्यक प्रयोजन के लिए कार्यालय खोले जाएंगे। उप पंजीयक कार्यालय आवश्यक स्टाफ सहित पूर्ववत टोकन,ऑनलाइन सिस्टम के साथ संचालित होंगे। टेलीकॉम, रेलवे और एयरपोर्ट संचालन व रख-रखाव से जुड़े कार्यालय, वर्कशॉप, रेक प्वाइंट पर लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य, खाद्य सामग्री के थोक परिवहन, धान मिलिंग के लिए परिवहन की अनुमति पूर्ववत रहेगी।
सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लिनिक और पशु-चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में संचालन की अनुमति होगी। मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। पेट्रोल पंप, गैस एजेन्सी और मेडिकल दुकानें पूर्ण समयावधि तक खुल सकेंगे, लेकिन गैस एजेंसियाँ टेलीफोनिक या ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से ग्राहकों को गैस सिलेन्डरों की होन डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। शासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य नियंत्रक, रायपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिग, नियमित सेनिटाइजेशन और भीड़-भाड़ नहीं होने देने की शर्त का कड़ाई से पालन कराने के अधीन, टोकन व्यवस्था के साथ खोलने की अनुमति होगी। सभी संचालित दुकानों में निःशुल्क वितरण, विक्रय के लिए मास्क रखना और दुकान में कार्यरत कर्मचारियों, ग्राहकों के उपयोग के लिए सैनेटाइजर रखना अनिवार्य होगा। होम डिलीवरी व्यवस्था में संलग्न सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 जांच कराना आवश्यक होगा। साथ ही होम डिलीवरी के दौरान मास्क धारण करना और फिजिकल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा। किसी दुकान को फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए भीड़-भाड़ एकत्रित कर या राज्य शासन/इस कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित करने और 30 दिवस के लिए दुकान सील करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन लॉकडाउन लागू रहेगा। जिसके दौरान होटल, रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी और थोक माल, वेयरहाउस, कार्गो, फल, सब्जी की लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति निर्धारित समयावधि में रहेगी। इमरजेंसी गतिविधि को छोड़कर सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।


*ब्लैक-व्हाइट के बाद अब येलो फंगस ने दी दस्तक यहां मिला पहला मामला*

24-May-2021

गाजियाबाद (शोर सन्देश)। कोरोना संक्रमण, ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस से अभी राहत भी नहीं मिली थी कि येलो फंगस नाम के नए खतरे ने दस्तक दे दी है। गाजियाबाद में येलो फंगस के पहले मरीज की पुष्टि हुई है। ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब गाजियाबाद के एक मरीज में येलो फंगस की पुष्टि हुई है। इलाज करने वाले डॉक्टर बीपी त्यागी ने बताया कि 45 वर्षीय मरीज पहले कोरोना संक्रमित हुए थे और वह डायबिटीज से भी पीड़ित हैं।  ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए ओटी में सफाई चल रही थी, इसी दौरान जांच में पता चला कि मरीज येलो फंगस से भी संक्रमित हैं। फिलहाल मरीज की हालत में सुधार है। बताया गया कि इस बीमारी को म्यूकर स्पेक्टिक्स कहा जाता है। बता दें कि येलो फंगस के इस मामले ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टरों के अनुसार यह ब्लैक और व्हाइट फंगस से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यह इस हद तक खतरनाक हो सकता है कि मरीज के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।डॉक्टर ने बताया कि अभी तक यह येलो फंगस छिपकली और गिरगिट जैसे जीवों में पाया जाता था। इतना ही नहीं, यह जिस रेपटाइल को यह फंगस होता है वह जिंदा नहीं बचता इसलिए इसे बेहद खतरनाक और जानलेवा माना जाता है। पहली बार किसी इंसान में यह फंगस मिला है।
डॉक्टर के अनुसार येलो फंगस गंदगी के कारण होता है। यह फंगस सामान्य रूप से जमीन पर पाया जाता है। छिपकली और गिरगिट जैसे जिस जीव की रोग निरोधक क्षमता कम होती है यह उसे असर करता है और कमजोर कर के जानलेवा तक बन जाता है। डॉक्टरों का अनुमान है कि कोरोना के कारण अब इंसानों की इम्युनिटी कमजोर हो रही है इसलिए यह फंगस उन्हें चपेट में ले रहा है।
00 येलो फंगस के लक्षण
- नाक का बंद होना।
- शरीर के अंगों का सुन्न होना।
- शरीर में टूटन होना और दर्द होना।
- शरीर में अत्यधिक कमजोरी होना।
- हार्ट रेट का बढ़ जाना।
- शरीर में घावों से मवाद बहना।
- शरीर कुपोषित सा दिखने लगना।


*युवक को थप्पड़ मरना कलेक्टर को पड़ा भारी मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से हटाया*

23-May-2021

 00 रणवीर शर्मा को भेजा मंत्रालय, गौरव कुमार सिंह सूरजपूर के नए कलेक्टर
रायपुर (
शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर ने एक युवक को थप्पड़ मारा और पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर पद से हटाने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने रणबीर शर्मा को सूरजपुर कलेक्टर पद से हटाकर संयुक्त सचिव, मंत्रालय स्थानांतरित कर दिया है। वहीँ गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेद व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। ट्विटर पर उन्होंने कह - सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर रणवीर शर्मा ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर एक युवक को थप्पड़ मर दिया था, इतना ही नहीं उसका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार, मास्क लगाए एक युवक को पुलिस ने जब रोका तब वह कलेक्टर को एक कागज और मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान कलेक्टर ने उसका फोन लिया और उसे जमीन पर फेंक दिया। बाद में कलेक्टर ने युवक को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां पहुंचे और दो पुलिस कर्मियों ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। वीडियो में कलेक्टर द्वारा युवक की पिटाई का आदेश देते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर ने घटना के लिए माफी मांगी थी।


*शासन के निशाने पर हमेशा सेलून व्यवसाई ही क्यों छत्तीसगढ़ सेलून व्यवसाय संघ ने बीमा आर्थिक मदद सहित वैक्सीन लगाने पर प्राथमिकता की मांग शासन से की*

21-May-2021

नारायण प्रसाद सेन रायपुर (शोर संदेश) सेलून व्यवसाय करने वाले ऐसे लोग होते हैं जो रोज कमाते हैं और रोज उसी आय से अपने घर परिवार का खर्चा चलाते हैं | छत्तीसगढ़ में लगातार प्रथम एवं द्वितीय लॉकडाउन के  चलते लंबे समय से सेलून व्यवसाय बंद होने के कारण सेलून  व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चुकी है साथ ही सेलून व्यवसायियों को व्यवसाय करने हेतु कब तक अनुमति मिलेगी यह भी अभी अनिश्चित है | ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में जब पहला लॉकडाउन 2020 में लगा था तब सेलून व्यवसाय संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार सेन ने कहा था कि चुंकि सेलून व्यवसाई अभी तक सेवक के रूप में काम करते आए हैं तो उन्हें लॉकडाउन की इस विषम परिस्थितियों में सेलून व्यवसायियों को 15000 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद एवं 50 लाख रुपये का बीमा तथा सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सैनिटाइजर, पी.पी.ई.किट तथा कोरोना से  सावधानी बरतने वाले गाइडलाइन का पोस्टर निःशुल्क सरकार सैलून व्यवसायियों को उपलब्ध कराएं| इसकी मांग संजीव कुमार सेन  ने माननीय राज्यपाल महोदया अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत,  रायपुर कलेक्टर महोदय एस. भारतीदासन से  ज्ञापन सौंपकर प्रथम  लॉकडाउन के समय शासन से मांग की थी जिसका आज तक शासन की ओर से इन बातों को संज्ञान में लेकर कुछ कार्यवाही हुई या नहीं इसका जवाब आज तक नहीं मिल पाया |लगातार सेलून व्यवसाय पर कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते दुकान ना खुलने से 40 से 60 प्रतिशत ग्राहक ट्रिमर खरीद कर घर में ही कटिंग और दाढ़ी बना रहे हैं जिससे ग्राहकी का बहुत फर्क पड़ रहा है | एक तरफ राज्य सरकार तो मान ही रही है कि सेलून व्यवसाय से दुकान खोलने पर कोरोना संक्रमण फैलता है साथ ही दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी यह मान रही है कि सेलून व्यवसाय से कोरोना संक्रमण फैलता है तभी तो दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है जबकि  सैलून व्यवसाय करने वाले पुरखों से यह व्यवसाय करते आ रहे हैं लेकिन किसी को कोई संक्रमण नहीं फैला है लेकिन बैठे-बिठाए कुछ लोग जबरदस्ती का झूठा आरोप लगाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं तो इसका खामियाजा सेलून व्यवसाई क्यों भुगते | सेलून व्यवसाय के लिए अभी तक कोई कठोर व्यवस्था नहीं की गई है लेकिन सेलून व्यवसायियों को ही व्यवस्था बनाने के लिए शासन द्वारा हमेशा प्रतिबंधित क्यों किया जाता है यह सेलून व्यवसाय संघ जानना चाहता है? छत्तीसगढ़ सैलून व्यवसाय संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार सेन ने पुनः शासन से मांग की है कि सेलून व्यवसाय को अति शीघ्र ही व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए व शासन द्वारा सेलून  व्यवसायियों को लॉकडाउन अवधि के लिए आर्थिक मदद हेतु 15000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाए साथ ही सैलून व्यवसायियों को 50,00000 रुपये  का बीमा एवं शासन की गाइडलाइन के अनुसार सैनिटाइजर,  पी.पी. ई. किट  एवं कोरोना की सावधानी हेतु गाइडलाइन वाले पोस्टर  शासन निःशुल्क उपलब्ध कराएं एवं सेलून व्यवसायियों को वैक्सीन में प्राथमिकता देकर अतिशीघ्र वैक्सीनेशन कराया जाए |


*देश में ब्लैक फंगस के कुल 7251 मरीज अब तक 219 की मौत*

21-May-2021

 00 महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1500 मामले
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोना के कहर के बीच देश में म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस तेजी से पांव पसार रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ब्लैक फंगस के अब तक 7251 मामले सामने आए हैं और 219 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने कहा कि राज्यों को महामारी अधिनियम, 1897 के तहत ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करना चाहिए। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर के तीन सरकारी अस्पतालों - लोक नायक, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल को ब्लैक फंगस के लिए समर्पित केंद्र स्थापित करने के लिए कहा है। इससे पहले राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कई राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। सबसे प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र की स्थिति चिंताजनक है। यहां म्यूकरमाइकोसिस के 1,500 मामले हैं और इसके कारण 90 मौतें हुई हैं। इसके बाद नंबर आता है गुजरात का, जहां 1,163 मामलों का पता चला है और 61 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस के 575 मामले और 31 मौतें हुई हैं। हरियाणा में 268 मामले सामने आए हैं, जिसमें म्यूकरमाइकोसिस के कारण आठ मौतें हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में म्यूकरमाइकोसिस के 203 मामले दर्ज किए गए हैं और इसके कारण एक मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस के 169 मामले दर्ज किए गए हैं और इससे आठ मौतें हुई हैं। बिहार में अब तक 103 मामले आए हैं, म्यूकरमाइकोसिस के कारण 2 मौतें दर्ज की गई हैं। छत्तीसगढ़ के 101 लोगों में म्यूकरमाइकोसिस पाया गया है और इससे राज्य में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कर्नाटक में म्यूकरमाइकोसिस के 97 मामले सामने आए हैं, आधिकारिक आंकड़ों में अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। तेलंगाना में म्यूकरमाइकोसिस के 90 मामलों का पता चला है और 10 मौतें भी दर्ज की गई हैं।
00 एम्फोटेरिसिन बी दवा की डिमांड बढ़ी
इस बीच म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के बढ़ते संक्रमण के कारण इसके इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली एंटी-फंगल दवा एम्फोटेरिसिन बी की डिमांड बढ़ गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सुझाव दिया कि केंद्र देश में मांग को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दवा की खरीद करे।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account