
बेमेतरा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक रज्जू पाटन वार के अनुसार ज्यादातर लोन कृषि से संबंधित बताए गए हैं सोमवार को बैंक लोन घोटाले की जांच हेतु बेमेतरा कोतवाली के पुलिस टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई जिसमें लोन घोटाले के संबंध में जानकारी ली गई है बैंक के द्वारा पुलिस को सौंपे गए 180 लोगों की सूची में नाम एवं बैंक अकाउंट नंबर भी बताया गया है फिलहाल घोटालेबाज के बैंक अकाउंट सीज कर दी गई है ज्ञातव्य हो कि पुलिस के द्वारा बैंक लोन घोटाले के मास्टरमाइंड तत्कालिक बैंक मैनेजर विनित दास रायपुर सहित कमलेश सिन्हा बेमेतरा, सोहन वर्मा ग्राम केवांछि , नागेश वर्मा और टीकाराम माथुर बीरमपुर दाढ़ी के विरुद्ध एफ आई आर किया गया है घोटाले का मामला उजागर होने के बाद से शामिल अनेक रसूखदार लोग बचने के जुगाड़ में लगे हुए हैं दरअसल में यह मामला भारी गड़बड़ी के साथ स्थानीय ओवरसीज बैंक में पदस्थ रहे तत्कालीन बैंक मैनेजर के द्वारा किया गया इस बैंक लोन घोटाले में अधिकांश दस्तावेज फर्जी लगाकर रकम निकाली गई सूक्ष्म रुप से इस मामले में जांच पड़ताल होने पर नगर के अनेक नामी-गिरामी व रसूखदार लोगों के नाम उजागर हो सकता है फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है मास्टरमाइंड तत्कालीन मैनेजर के सहित चार अन्य लोगों को पुलिस के द्वारा फरार बताया गया है

रायपुर (शोर संदेश) वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई किये जाने से विचाराधीन बंदीयों को जेल से न्यायालय लाने की आवश्यकता नही पड़ी। विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभिरक्षाधीन अभियुक्तों के कुल 86 प्रकरण सुनवाई में लिये गये, उक्त प्रकरणों में कुल 106 बंदी विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए और कुल 14 प्रकरणों में गवाहों के बयान दर्ज कराये गये, जिसमें विचाराधीन बंदीयों ने जेल के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में रहकर अपने प्रकरण की कार्यवाही में भाग लिया तथा न्यायाधीश, अधिवक्तागण एवं गवाह ने न्यायालय कक्ष में उपस्थित रहकर कार्यवाही में भाग लिया। जिला न्यायालय एवं बाह्य न्यायालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के लिए प्रत्येक न्यायालय में माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के द्वारा ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के अंर्तगत वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधन, उपकरण उपलब्ध कराये गये है। जेलों में भी इस के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष बनाये गये हैं। इससे जेल में बंद बंदियों के प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किए जाने की व्यवस्था की गई है। न्यायालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई किये जाने से विचाराधीन बंदियों को न्यायालय में लाये बिना उन्हें सुनवाई में उपस्थित रहने का मौका मिलेगा तथा उन्हे न्यायालय लाने एवं ले जाने में लगने वाला व्यय, उनकी सुरक्षा में लगने वाले पुलिस बल की बचत होगी तथा न्यायालयों में विचाराधीन बंदियों को नहीं लाये जाने पर न्यायालीन कार्यवाही बाधित होने वाली स्थिति से बचा जा सकेगा तथा प्रकरण का शीघ्र निराकरण होगा। भविष्य में इसी प्रकार दिन नियत किया जाकर नियमित रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग की जावेगी, जिसे बाद मे पूर्णतः वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जावेगा। गत दिवस 1 अगस्त को इसी प्रकार प्रदेश भर के न्यायालयों में विचाराधीन बंदियों के आपराधिक प्रकरणों की सुनवाई की गई है।

रायपुर (शोर संदेश)। सीएम भूपेश बघेल को कार्य में लापोरवाही बरते जाने की शिकायत मिली। सीम ने मामले की जानकारी मंगवाई और तत्काल जल संसाधन विभाग के ईई उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया।
बता दें कि, सीएम भूपेश बघेल राज्य सरकार कि योजनाओं और कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत जान्ने 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है। उल्लेखनीय है कि, कन्हार अन्तर्राज्यीय सिंचाई परियोजना में मुआवजा वितरण में देरी और समय पर व्यवस्थापन ना होने कि षिकायत सीएम को मिली थी। उमाशंकर राम के निलंबन के निर्देश, कलेक्टर को 2 महीने में अमवार बांध डुबान क्षेत्र के सभी पात्र किसानों को मुआवजा देने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं।

कोलकाता (शोर संदेश)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के विधायक आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच नौबत मारपीट तक आ गई। बताया गया है कि टीएमसी विधायक असित मजूमदार और भाजपा के मनोज तिग्गा ने एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें टीएमसी नेता घायल हो गए। इस मामले में स्पीकर ने बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज सुबह से ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की मांग शुरू कर दी। इसी को लेकर टीएमसी के विधायक भड़क उठे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मारपीट की घटना और स्पीकर द्वारा सस्पेंड किए जाने के फैसले पर टीएमसी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “सदन का आखिरी दिन होने के चलते हमने राज्य के कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। ऐसा न होने के बाद संवैधानिक तरीके से विरोध किया जिसके बाद सिविल ड्रेस पहने पुलिस कर्मी और TMC के विधायकों ने हमारे (भाजपा के) विधायकों को मारा।” उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस, उनके गुंडे और पुलिस के खिलाफ हमारा मार्च है। इसको लेकर हम स्पीकर के पास भी जाएंगे। बंगाल में जो हालत है उसको लेकर केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।”

नई दिल्ली (शोर संदेश)। कश्मीरी पंडितों के 1990 में हुए नरसंहार के मामले की दोबारा जांच के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका भेजी गई है। इस याचिका में कश्मीरी पंडितों के मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की गई है। दिल्ली के वकील विनीत जिंदल ने ये याचिका दाखिल की है। उल्लेखनीय है कि कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मामला ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी के रिलीज होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी बीते 11 मार्च को रिलीज हुई थी। ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी महज 7 दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और अब 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई घटना की दोबारा जांच करने की मांग वाली याचिका दायर की गई है।

रायपुर (शोर संदेश)। महिला एवं बाल विकास विभाग में 10 अधिकारियों का तबादला मंगलवार को सरकार ने कर दिया। इनमें विभाग के उप संचालक से लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी और महिला बाल विकास अधिकारी शामिल हैं, रायपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडेय को गरियाबंद का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया है। गरियाबंद के जिला कार्यक्रम अधिकारी रहीं, जगरानी एक्का को इसी पद पर धमतरी भेजा गया है। विभाग के उपसंचालक वरुण नागेश को दंतेवाड़ा का नया जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है। कोरबा के जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद किस्पोट्टा को राज्य महिला आयोग सचिव बनाया गया है। राज्य महिला आयोग की सचिव रहीं अनिता अग्रवाल को विभाग का उपसचिव बनाया गया है।
इसी तरह रायपुर में बाल संरक्षण आयोग की सहायक संचालक शैल ठाकुर को रायपुर जिले का नया कार्यक्रम अधिकारी बनाकर भेजा गया है। धमतरी के बहाल विकास अधिकारी एमडीए नायक को इसी पद पर कोरबा, दंतेवाड़ा के बाल विकास अधिकारी बृजेन्द्र सिंह तकहर को रायपुर में बल संरक्षण आयोग का सहायक संचालक, जशपुर की बल विकास अधिकारी बिस्मिता पाटले को इसे पद पर सुकमा और सुरेश सिंह को मुंगेली का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है।
w Fullscreen

राजेन्द्र ठाकुर( राजू) (शोर संदेश)। बलरामपुर जिले के भेदमी में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जहां स्थानीय लोगों की द्वारा 108 को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना पाते ही 108 के ईएमटी राहुल यादव पायलट विजय मौके पर पहुचे जहां सभी घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है ।आपको बता दें कि सभी ऑटो सवार बलरामपुर मरीज का इलाज करा कर अपने घर जा रहे थे। तभी भेदमी कनहर नदी के पास ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसमे आसिफ 60 वर्ष,जानी 30 वर्ष एवम

नई दिल्ली (शोर संदेश)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने देश में दस्तक दे दी है। अमेरिका के बाद भारत में ही अब सबसे ज्यादा मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से भारत में हर दिन एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, अमेरिका में हर रोज छह से सात लाख लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इस बीच, संक्रमण ने देश के बड़ी राजनीतिक हस्तियों को भी निशाना बना लिया है। इस लहर में पिछले 10 दिन के अंदर देश के 39 बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, दो राज्यों के तीन डिप्टी सीएम, पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।
पढ़िए पूरी लिस्ट…
इन मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों को हुआ कोरोना
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली (अब रिकवर हो चुके हैं।)
नीतीश कुमार, बिहार
बसवराज बोम्मई, कर्नाटक
रेणु देवी, डिप्टी सीएम, बिहार
तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी सीएम, बिहार
मनोगर अजगांवकर, डिप्टी सीएम, गोवा
दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम, हरियाणा
ये केंद्रीय मंत्री संक्रमण की चपेट में
नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री
महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री (अब रिकवर हुए)
भारती पवार, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री
अश्वनी चौबे, केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
भाजपा के ये दिग्गज नेता संक्रमित
जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष
मनोज तिवारी, सांसद
वरुण गांधी, सांसद
राधा मोहन सिंह, प्रभारी यूपी भाजपा
खुशबू सुंदर, दक्षिण की अभिनेत्री और भाजपा नेता
पंकजा मुंडे, भाजपा नेता
कांग्रेस के नेता
रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता, कांग्रेस
दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस सांसद
महाराष्ट्र के मंत्री और सांसद
सुप्रिया सुले, एनसीपी सांसद
अरविंद सांवत, शिवसेना सांसद, साउथ मुंबई
राजन विचारे, शिवसेना सांसद, ठाणे
एकनाथ शिंदे, नगर विकास मंत्री, महाराष्ट्र
बालासाहब थोराट, राजस्व मंत्री, महाराष्ट्र
वर्षा गायकवाड, शिक्षा मंत्री, महाराष्ट्र
यशोमति ठाकुर, महिला बाल कल्याण मंत्री, महाराष्ट्र
बिहार के मंत्री और नेता
राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेडीयू
जीतनराम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार
अशोक चौधरी, कैबिनेट मंत्री, बिहार
सुनील कुमार, कैबिनेट मंत्री, बिहार
पश्चिम बंगाल में नेता हुए कोरोना संक्रमित
डेरेक ओ ब्रायन, टीएमसी नेता
बाबुल सुप्रियो, पूर्व केंद्रीय मंत्री व टीएमसी नेता
कुणाल घोष, टीएमसी प्रवक्ता
पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मंत्री भी कोरोना संक्रमित
गोविंद सिंह राजपूत, राजस्व एवं परिवहन मंत्री, मध्य प्रदेश
टीएस देव सिंह, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ (रिकवर हो चुके हैं)
राणा गुरजीत सिंह, मंत्री पंजाब
समाजवादी पार्टी
डिंपल यादव

रायपुर (शोर संदेश)। प्रदेश में कोरोना का बढ़ते मामलों और नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए राज्य शासन ने नया निर्देश जारी किया है। इसमें नए वर्ष के आयोजन के लिए हॉल की क्षमता का केवल एक तिहाई इस्तेमाल की अनुमति होगी। यही नहीं आयोजन मैं दो सौ सै अधिक व्यक्ति होने पर कलक्टर से पहले से लिखित अनुमति लेनी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की और से सभी संभागायुकत, आईजी, कलेक्टरों और एसपी को निर्देश जारी किया गया है।

गोड़मर्रा में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण
मुख्यमंत्री गोड़मर्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए
बालोद (शोर संदेश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पुरखों के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में किसानों गरीबों और श्रमिकों के श्रम को सम्मान दिलाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुरखों के सपने को पूरा करने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल में ‘‘किसानों को दाम, युवाओं को काम, महिलाओं को सम्मान, संस्कृति को पहचान, आदिवासियों का उत्थान, श्रमिकों और ग्रामीणों का कल्याण’’ का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद जिले के विकासखण्ड डौण्डीलोहारा के ग्राम गोड़मर्रा में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर वहां देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस मौके पर गोड़मर्रा-सुरेगांव तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण, गोड़मर्रा पाट का सौंदर्यीकरण, खरखरा जलाशय का नामकरण भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी के नाम पर तथा खरखरा-मोहंदी पाट परियोजना का नामकरण दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर करने की घोषणा की। कार्यक्रम में संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जनपद पंचायत के अध्यक्ष जागृत सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में सिर्फ आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी गई, बल्कि उन्होंने श्रम को सम्मान दिलाने का काम किया। महात्मा गांधी ने छोटा नागपुर में नील की खेती करने वाले मजदूरों को अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में प्रतापगढ़ में आंदोलन हुआ। दूसरी ओर बुनकर के यंत्र चरखे को महात्मा गांधी ने देश की लड़ाई का प्रतीक चिन्ह बनाया। देश की आधी आबादी लेकिन चारदीवारी के भीतर बंद रहने वाली महिलाओं को शिक्षा, संपत्ति का अधिकार दिलाने का काम किया। मुख्यमंत्री बघेल ने देश की आजादी की लड़ाई में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों को याद किया। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी, संत कबीर जी, रामकृष्ण परमहंस पंडित सुंदरलाल शर्मा, डॉ. खूबचंद बघेल को नमन करते हुए कहा कि हमें छत्तीसगढ़ में गरीबी, भूखमरी, असमानता को दूर कर समृद्ध, मजबूत, शिक्षित तथा शांति और भाईचारे का छत्तीसगढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के विचारों के अनुरूप राज्य में किसानों, गरीबों और श्रमिकों की तरक्की और बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों से हरित क्रांति का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, किसानों एवं गरीब तबकांे के लिए बैकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। उन्होंने कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए अनेक सिंचाई योजना की शुरुआत की। अब किसानों के मेहनत से अनाज उत्पादन की स्थिति यह है कि देश में अकाल के हालात भी आ जाने पर देश की 140 करोड़ जनता के लिए अगले तीन साल तक अनाज की उपलब्धता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने में जब अड़चन आयी तो राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई। समर्थन मूल्य के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों को इनपुट सब्सिडी के रूप में 09 हजार रुपए प्रति एकड़ के मान से दी जा रही है। इस बार अब तक 45 सौ करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुंच चुका है, वहीं 12 सौ करोड़ रुपए मार्च महीने में खातों में पहुंच जाएगा। बीते वर्ष हमने किसानों को 57 सौ करोड़ रुपए भुगतान किया और इस वर्ष भी पूरा भुगतान करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने सरकार बनते ही जहां किसानों की ऋण माफी और किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने का वादा निभाया। साथ ही इससे आगे बढ़कर कोदो, कुटकी, रागी का भी समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघुवनोपजों को 07 से बढ़ाकर 52 कर दिया गया है। इतना ही नहीं वनोपजों के वैल्यू एडिशन (मूल्य संवर्धन) का भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को इतना समृद्ध करना चाहती है कि सभी के जीवन स्तर में सुधार हो। गौपालन को अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में लगभग 08 हजार गौठान बन चुके हैं। गोबर खरीदी कर रहे हैं। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाए जा रहे हैं। गोबर से गौ-काष्ठ, दीये, गमला जैसे कई उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उन्होंनेे कहा कि गोबर से अब दीवारों की पुताई भी होगी। गोबर से पेंट बनाने के लिए एमओयू किया गया है। गौठानों में इससे बिजली बनाने का भी काम चल रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों की बहनें गोबर से बिजली बनाकर बिजली उत्पादक के रूप में जानी जाएंगी, जिसका पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र से अपने हिस्से की डीएपी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरा प्रयास करेगी लेकिन डीएपी नहीं मिलता है तो गोबर से बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट खाद के रूप में काम आएगा। उन्होंने किसानों से ज्यादा-से-ज्यादा वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए आह्वान किया।