
रायगढ़ (शोर संदेश)। घरेलू विवाद में बीवी के मायके जाने के बाद एक राजमिस्त्री शराब के नशे में इस कदर डूबा कि उसने घासलेट उड़ेलकर खुद को आग के हवाले करते हुए मौत को गले लगा लिया। यह घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि समीपस्थ ग्राम कुसमुरा में रहने वाले देवेंद्र कश्यप 35 वर्ष ने शनिवार को ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। चूंकि देवेंद्र की मौत आग में जलने से हुई, इसलिए उसके शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाते हुए पुलिस ने कश्यप परिवार का बयान भी कलमबंद किया। दरअसल राजमिस्त्री का काम करने वाला देवेंद्र शराब पीने का आदी था। ऐसा में घरेलू विवाद छिड़ने पर उसकी पत्नी तकरीबन सालभर पहले रूठकर मायके चली गई। बीवी के मायके जाने के बाद जब भाईयों ने भी साथ छोड़ दिया तो देवेंद्र अपनी मां के साथ कुसमुरा में अलग रहने लगा था। परिवार का सुख नसीब नहीं मिलने पर जिंदगी से मोहभंग होते ही राजमिस्त्री ने 2 से 3 मर्तबे आत्महत्या भी करनी चाही, मगर वह मौत की दहलीज से लौट आया। परेशान देवेंद्र ने विगत 12 मार्च को अपने शरीर पर मिट्टीतेल डाला और माचिस जला दिया। आग की लपटों से बुरी तरह घिरने के बाद देवेंद्र पानी से भरे टंकी में कूद गया, लेकिन तब तक उसके हाथ-पांव और अन्य हिस्सा काफी झुलस चुका था। तदुपरांत आसपड़ोस के लोगों द्वारा अग्निदग्ध राजमिस्त्री को जिंदल हॉस्पिटल में दाखिल भी कराया गया, लेकिन उपचार के बाद भी वह बच नहीं सका। बहरहाल, अस्पताल की तहरीर पर कोतरा रोड पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
.jpg)
कबीरधाम (शोर संदेश)। बेमौसम बारिश दो लोगों के लिए मौत का पैगाम ले कर आई। कबीरधाम में बारिश से बचने के लिए पेड़ की आड़ लेने वाले दो व्यक्ति वज्रपात का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। बताया जा रहा है कि लोहारा थाना क्षेत्र के पेलपार गांव निवासी ननकू साहू और परमानंद पटेल बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ नीचे बैठे थे, तभी आसमान से बिजली तड़क गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

नई दिल्ली (शोर संदेश) ।भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। इससे पहले, पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। सेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं।
ऑपरेशन सॉर्टी के दौरान हुआ हादसा
इससे पहले, पीआरओ डिफेंस गुवाहाटी के लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया था कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशन सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09.15 बजे एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। खोज दलों को मौके पर भेज दिया गया है।
बता दें कि जब सैनिकों के एक समूह को किसी विशिष्ट मिशन पर भेजा जाता है, तो उसे ऑपरेशन सॉर्टी कहा जाता है। ऑपरेशन सॉर्टी के तहत एक फाइटर पायलट के लिए लक्ष्य पर बम गिराने और बेस पर लौटने का मिशन शामिल होता है
हेलिकॉप्टर का बीच रास्ते में टूटा संपर्क
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने कहा कि सेना के एक हेलिकॉप्टर का बीच रास्ते में संपर्क टूट गया और सेंगे गांव से मिसामारी के रास्ते में उसका पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 12.30 बजे बंगजालेप, दिरांग थाने के ग्रामीणों ने बताया कि एक दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर मिला है।

नई दिल्ली (शोर संदेश) । देशभर में हुई नोटबंटी के बाद में 500 और 1000 रुपये नोटों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अगर आपने भी उस समय पर 500 और 1000 रुपये के नोटों को नहीं बदला था तो अब आपके पास में एक और मौका है। आरबीआई की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. क्या आपके पास अभी भी घर पर पुराने वाले नोट रखे हुए हैं. अगर हां तो आइए जानिए सरकार ने क्या बात की है-
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें जानकारी दी जा रही है कि विदेशी नागरिकों के लिए 500-1000 के पुराने नोट की एक्सचेंज करने की सुविधा को और आगे बढ़ा दिया गया है। इस पोस्ट को देखने के बाद में लोगों में खलबली मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इस मामले की जांच-पड़ताल की और इसकी सच्चाई सामने लाई। पीआईबी ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है। बता दें फैक्ट चेक के बाद में पता चला है कि यह पोस्ट पूरी तरह से फेक है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके बाद उसी दिन आधी रात से 500 और 1000 रुपये नोट का चलन देश में बैन हो गया हालांकि, इसके बाद लोगों को बैंक से नोट बदलने की इजाजत दी गई थी।


नई दिल्ली (शोर संदेश)। देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रही है। साथ ही भारतीय सेना में शामिल बेटियां देश की रक्षा भी बखूबी कर रही है। ऐसी ही एक बेटी कर्नल गीता राणा ने इतिहास रचा है। कर्नल गीता राणा के नाम बड़ी उपलब्धि हुई है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख के फॉरर्वड और दूरस्थ इलाके में फील्ड वर्कशॉप की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। गीता राणा अभी कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में कर्नल हैं। गीता राणा को ये जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सैन्य अधिकारियों ने उनकी तारीफ भी की है।

रायपुर (शोर संदेश) । होली के लिए जिले में एक हजार जवानों की तैनाती रहेगी। 60 जगहों में चेक पाइंट बनाए जाएंगे। रंग खेलने वाले दिन 40 पेट्रोलिंग वाहन भ्रमण करते रहेंगे। वहीं 10 से ज्यादा जगहों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा आइटीएमएस के कैमरों की मदद पुलिस लेगी। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों की जांच मंगलवार शाम से ही शुरू हो जाएगी। सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारी मुस्तैद रहेंगे। होली पर हुड़दंग करने वालों को रोकने पुलिस ने योजना बना ली है। इसके लिए थाना पुलिस के बल के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पुलिस ने 60 चेक पाइंट तय किए हैं, जहां संदिग्धों की जांच की जाएगी। तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले, दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। रायपुर पुलिस ने होली में क्या न करें, इस बात को लेकर पोस्टर भी जारी किया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने का आग्रह किया जा रहा है।रायपुर पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि होली खेलने में हर्बल रंगों का प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें। होली खेलते समय एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें और बिजली के खंभों और तारों का ध्यान रखें। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। एक हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा पेट्रोलिंग भी होगी। साथ ही चेक पाइंट बनाए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इन बातों का ध्यान दें
- होली में नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
- किसी के ऊपर जबरन रंग न लगाएं।
- ग्रीस और कांचयुक्त रंग का प्रयोग न करें।
- मवेशियों पर रंग न डालें।
- अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग न करें।
- बेवजह शहर में घूम कर हुड़दंग न मचाएं।
- दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न चलें।
- किसी प्रकार के मुखौटों का प्रयोग न करें।
- ज्वलनशील पदार्थ उपयोग में न लाएं।
- गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग न करें।
- तेज आवाज या फटाखे की तरह आवाज वाले साइलेंसर दोपहिया में न उपयोग करें।

नई दिल्ली (शोर संदेश) । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी को खराब स्वास्थय के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन है, हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

रायपुर (शोर संदेश)। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच सदन में 4143 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित हो गया है। अनुपूरक बजट पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि, आज सदन की शुरुआत होते ही विपक्ष ने कई मुद्दों को लकेर हंगामा शुरू कर दिया था। इस हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दी गई थी। हंगामा करने वाले विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद विस उपाध्यक्ष ने भाजपा विधायकों का निलंबन समाप्त कर दिया और कार्यवाही फिर से शुरू की गई। भाजपा के सदस्यों ने गर्भगृह में प्रवेश कर नारेबाजी की थी। बीजेपी विधायकों के अलावा जनता कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा भी गर्भ गृह में नारेबाजी कर रहें थे।

नई दिल्ली (शोर संदेश) । घरेलू रसोई गैस और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में बुधवार (1 मार्च) से क्रमश: 50 रुपए और 350.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ, दिल्ली में रसोई गैस की खुदरा कीमत अब 1,103 रुपए प्रति सिलेंडर हो जाएगी, जबकि वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 2,119.50 रुपए होगी। घरेलू गैस की कीमतों में पिछली बार जुलाई 2022 में संशोधन किया गया था। एक घरेलू गैस सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का वजन 19 किलोग्राम होता है। प्रत्येक परिवार एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों का हकदार है। इसके अलावा, ग्राहकों को बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर की अतिरिक्त खरीदारी करनी होगी।