
रायपुर (शोर संदेश) कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन पर मंथन कर रही है, वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 21 लोगों के नाम शामिल है। भाजपा के उम्मीदवारों की इस लिस्ट में साहू समाज के चार लोगों का नाम भी शामिल है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण में से एक सीट यानी की पाटन से सांसद विजय बघेल को उम्मदीवार बनाया गया है। बता दें कि, वर्तमान में पाटन से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया भी था।

रायपुर (शोर संदेश) छत्तीसगढ़ के बिजली ठेकेदार 31 जुलाई से काम बंद कर हड़ताल पर जा रहे हैं। 5 लाख तक के टेंडर को ऑनलाइन किए जाने का ठेकेदारों ने विरोध किया है। इसके अलावा अन्य 6 मांगों को लेकर पावर कंपनी के मुख्यालय डंगनिया में प्रदर्शन होगा।

संजीव सेन (शोर संदेश) रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा ग्राम सिवनी तहसील जिला रायपुर में आज बृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में ग्राम सिवनी के सरपंच पुरषोत्म धीवर के साथ ही साथ पूरे ग्रामवासी एकत्र हुए ।कार्यक्रम की शुरुवात पूर्व अध्यक्ष भरत डागा , एन आर नायडू , चंपालाल साहू , अंजली शितूत , पुष्पा काले , रेखा शेष , कृष्णप्रिया डागा , द्वारा पीपल वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई । रोटरी द्वारा यहां बड़े पैमाने पर आम , अमरूद , कटहल , आंवला जैसे फलदार वृक्षों के अलावा पीपल , बरगद , नीम , अशोक , लक्ष्मी तुलसी आदि के 75 पौधे लगाए गए । रोटरी अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से बात करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्ध ऑक्सीजन हेतु वृक्षारोपण अति आवश्यक है हमारे धर्म में भी इसकी आवश्यकता और महत्व का उल्लेख किया गया है । खेतों के मेड़ों पर भी वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने से पानी संचय होगा साथ ही साथ शुद्ध वायु भी हमें प्राप्त होगी । रोटरी सह सचिव विकास अग्रवाल ने ग्रामवासियों से पशुधन की अच्छी देखभाल व रसायनिक खाद की जगह गोबर खाद का अधिक उपयोग कर अपने अनाज उत्पादन को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट बनाने की सलाह दी । वृक्षारोपण हेतु एन आर नायडू का विशेष सहयोग रहा । इनके द्वारा विशेष रूप से पीपल के पौधों के वृक्षारोपण हेतु प्रयास किए जा रहे हैं । धर्म के अनुसार पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु स्वरूप है. महात्मा इस वृक्ष की सेवा करते हैं और यह वृक्ष मनुष्यों के पापों को नष्ट करने वाला है. इसके साथ ही पीपल में पितरों और तीर्थों का निवास होता है. यही वजह है कि पीपल के पेड़ की पूजा और पीपल का पेड़ लगाना चेतना शुभ और लाभकारी माना जाता है । इनकी आयु भी सर्वाधिक होती है और ये ऑक्सीजन का सर्वाधिक उत्सर्जन करते हैं। ग्राम के सरपंच पुरषोत्म धीवर ने रोटरी के पर्यावरण काम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हम गांव वाले इन पौधों की जतन एवं सुरक्षा की जवाबदारी लेंगे। उन्होंने गांव मे बन रहे उद्यान में वृक्षारोपण की मांग की । उपाध्यक्ष नवीन आहूजा ने जल्द ही उद्यान का निरीक्षण कर उसको विकसित करने का आश्वासन दिया। रोटरी क्लब के नमो चंद मोरियानी ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में सरपंच के आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि हम प्रतिवर्ष यहां वृक्षारोपण कर इस क्षेत्र को घने वृक्षों से आच्छादित कर देंगे । इस अवसर पर मनुजा काले , सीतु अग्रवाल , तन्मय , सुखदा ,आशीष लाखे , रीना नितिन दानी , सहित मालीकराम , कामिनी एवं ग्रामवासियो के साथ ही साथ गांव के बच्चों का विशेष सहयोग मिला ।

रायपुर (शोर संदेश)। भूपेश केबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हुआ है। शुक्रवार को मोहन मरकाम के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम हाउस में केबिनेट के बैठक बुलाई गई। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा जा रहा है। बैठक में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हुआ है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऊर्जा विभाग उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को दिए जाने के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय दिया जा रहा है। वहीं रविंद्र चौबे से कृषि, पशु पालन, मछली पालन विभाग गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दिया जा रहा है।रविंद्र चौबे को डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा संभाले जा रहे स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा जा रहा है। डॉ. प्रेमसाय सिंह हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।

रायपुर (शोर संदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की।इस दौरान बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ।


रायपुर (शोर संदेश)।राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना गुरुवार को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

रायपुर (शोर संदेश)।जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ गुरुवार देर रात हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए। उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था।पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं किसानों को भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है । इस अवसर पर प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति सर्वे, कोषाअध्यक्ष सतीश चन्द्राकर, सह-सचिव बृजेश राजपूत, रायपुर जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी, संरक्षक संतोष त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव मुरली वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विरेन्द्र बैस सहित सुदर्शन पनका एवं नीरज सिंह मौजूद थे।

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ बीजेपी में बुधवार कोकई कलाकार, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। जिन लोगों ने भाजपा की आज सदस्यता ली, उसमें पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री राधेश्याम बारले, निर्दलीय पार्षद अमर बंसल, पटेल मरार समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नायक, रिटायर्ड आईएएस और पूर्व कांग्रेसी नेता आरपीएस त्यागी,छत्तीसगढ़ स्वामी कृष्ण कुमार प्रपन्नाचार्य ने बीजेपी प्रवेश किया। हालांकि चर्चा नीलकंठ टेकाम की भी थी, लेकिन वीआरएस मंजूर नहीं होने की वजह वो बीजेपी कार्यालय नहीं पहुंचे। भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और वरीष्ठ बीजेपी नेताओं की उपस्थिति में होगा पार्टी की सदस्यता इन लोगों ने ग्रहण की।इधर पद्मश्री अनुज शर्मा के भाजपा में शामिल होने की खबर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुज शर्मा पहले भी उन्हीं के ही साथ थे, अब अगर उन्होंने पार्टी ज्वाइन कर लिया है, तो कोई आश्चर्य की बात कहां है। पहले भी वो रमन सिंह के बेटे के साथ बैठे रहते थे। अब बीजेपी में चले गये हैं, तो कोई बड़ी बात नहीं हैं।