ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

छ. ग प्रान्त सर्व नाई सेन समाज पंजीयन क्रमांक 82 के आह्वान पर समाज के संग चलौ अभियान के तहत

01-Feb-2021
 (शोर सन्देशजशपुर जिला सर्व नाई सेन समाज के द्वारा कुनकुरी ब्लाक व दुलदुला ब्लाक स्तरीय समाज का बैठक कुनकुरी के सनातन धर्मशाला में आयोजित किया गया।बैठक कि अध्यक्षता समाज के प्रदेश प्रतिनिधि श्री फूलचंद पवार जी  के द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उमा शंकर ठाकुर जी व जिले के पत्थलगांव ब्लाक के पदाधिकारी गण ,कांसाबेल ब्लाक के प्रमुख पदाधिकारी गण, कुनकुरी ब्लाक, दुलदुला ब्लाक ,जशपुर, और बगीचा ब्लाक के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।बैठक में सर्व प्रथम श्री सेन जी महाराज के  चित्र पर माल्यापर्ण कर श्री सेन जी महाराज के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज के विकास के लिए किए गए प्रयास व पथ पर चलने के लिए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश प्रतिनिधि श्री फूलचंद पवार जी, जिला अध्यक्ष श्री उमा शंकर ठाकुर जी, शिक्षक श्री राजेश कुमार श्रीवास जी ,अधिवक्ता श्री महेश श्रीवास जी, अधिवक्ता श्री अर्जुन ठाकुर जी, बद्रीनाथ श्रीवास जी, मुरारी ठाकुर जी , निर्मल ठाकुर जी ,संजीव कुमार ठाकुर जी सन्तोष ठाकुर जी(जशपुर) चर्चा करते हुए समाज मे कुरीतियों को दूर करने व मुख्यधारा में जोड़ने शिक्षा पर जोर दिये ।बैठक में दुलदुला विकासखंड संगठन का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्री हरिहर कुमार ठाकुर जी को अध्यक्ष व सैलून व्यवसाय सह युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी के लिए श्री सौरभ कुमार ठाकुर जी को अध्यक्ष पद के लिए चुने गए ,वही संगठन का विस्तार करते हुए  उपाध्यक्ष पद पर श्री राजकुमार ठाकुर जी,परमेश्वर ठाकुर जी, परशुराम ठाकुर जी चुने गए।सचिव पद के लिए श्री विक्की ठाकुर जी सह सचिव श्री अभिषेक ठाकुर जी,कोषाध्यक्ष श्री लवकुश ठाकुर जी व महामंत्री श्री अखिलेश ठाकुर जी बनाये गये , सदस्य श्री सन्तोष ठाकुर, नन्दलाल ठाकुर, पिंटू ठाकुर, चंचल ठाकुर, कमल ठाकुर, भुनेश्वर ठाकुर, श्रवण ठाकुर, विनोद ठाकुर महेंद्र ठाकुर, योगी ठाकुर, सेवक ठाकुर, वली ठाकुर जी को बनाया गया ।बैठक में शामिल  पत्थलगांव विकास खंड सैलून संघ अध्यक्ष श्री रवि कुमार सेन, बुद्धदेव ठाकुर, निर्मल, सेवक,मुरारी ठाकुर जी विकास खंड फरसाबहार से अधिवक्ता श्री अर्जुन ठाकुर जी इंदर ठाकुर जी विकास खंड बगीचा से श्री लक्ष्मीधर श्रीवास, उमेश कुमार श्रीवास विकास खंड कांसाबेल से श्री मानित राम श्रीवास, राजू कुमार ठाकुर, अशोक कुमार श्रीवास विकास खंड जशपुर मुख्यालय से श्री विनोद कुमार ठाकुर जी, रूपेश ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर,यशवंत ठाकुर विकास खंड कुनकुरी से श्री फूलचंद पवार जी,  शिक्षक श्री राजेश कुमार श्रीवास जी , बद्रीनाथ श्रीवास, अधिवक्ता श्री महेश श्रीवास जी ,आशीष कुमार, कुंदन ठाकुर कलिंदर ठाकुर, कैलाश ठाकुर, मुलतान पवार,रनिष श्रीवास, सुरेश ठाकुर, ब्रह्मदेव ठाकुर, गणेश ठाकुर विजय ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अनोज कुमार, दीपक कुमार नरेश ठाकुरसन्तोष कुमार जगना ठाकुर, विफल ठाकुर, सुनिल कुमार ठाकुर, दौलत ठाकुर अभिषेक कुमार, मोहन ठाकुर,सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार,संदीप कुमार, कृष्ण कुमार महेंद्र ठाकुर जी बड़ी संख्या में शामिल हुये 

 


छत्तीसगढ़ के कर्मठ समाज के रूप में जाना जाता है निषाद समाज : अटल श्रीवास्तव*

29-Jan-2021

00 भोथीडीह ग्राम में गुहा निषाद और बिलासा जयंती का आयोजन
बिलासपुर (शोर सन्देश) मस्तूरी के लावर भोथीडीह ग्राम पंचायत में आज गुहा निषाद और बिलासा जयंती का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव, अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, धर्मेश शर्मा, तैय्यब हुसैन, शंकर यादव, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। गुहा निषाद जयंती के अवसर पर पूजा पाठ कर एवं समाज के चबूतरा एवं शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन भी अतिथियों के द्वारा किया गया। जनपद अध्यक्ष नितेश सिंह की निधि से यह निर्माण कार्य सम्पादित किया जा रहा है, मंचीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के स्वागत के पश्चात् बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गुहा निषाद समाज प्रदेश का कर्मठ समाज है, पूर्वकाल से ही इन्हें जल के राजा के रूप में जाना जाता है, गुहा निषाद समाज का इतिहास रामायण और महाभारत काल से चला रहा है। भगवान श्रीराम को नाव से पार कराने के साथ ही वनवास के समय में पूरे समय उनके साथ रहने का इतिहास है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए निषाद समाज को चुनावी टिकट प्रदान किया था, कुंवर निषाद समाज की ओर से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी कार्य हेतु मैं सदैव तत्पर रहूंगा।
अरूण सिंह चैहान ने संबोधित करते हुए कि जिला पंचायत के रूप में ग्राम पंचायत लावर भोथीडीह एवं जनपद क्षेत्र के विकास के लिए जो भी मांग मेरे पास आयेगी, उसे तत्काल पूरा करूंगा, उन्होंने समाज की मांग पर ग्राम पंचायत में द्वार बनाने हेतु राशि देने की घोषणा की और जिला पंचायत मछुवारा समाज द्वारा बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामशरण यादव ने कहा कि मैं समाज की ओर से माननीय भूपेश बघेल का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने चकरभाटा एयरपोर्ट का नाम बिलासा दाई केंवटीन के नाम पर रखा। हम लोगों ने चर्चा के दौरान उनसे आग्रह किया था कि बिलासा दाई के नाम पर ही बिलासपुर बसा है, इसलिए एयरपोर्ट का नाम भी बिलासा दाई के नाम पर होना चाहिए, जिसकी घोषणा 3 जनवरी को की गई। रामशरण यादव ने सामाजिक रूप से बहुत सी बातों की चर्चा और कहा कि पानी के बीच जीवनयापन करने वाले, अपना रोजगार मछली के व्यापार से चलाने वाले समाज का गौरवशाली इतिहास है, उन्होंने यह भी घोषणा की कि समाज द्वारा मुझसे अपेक्षा की गई है कि बिलासपुर नगर निगम के रायपुर की ओर एक बिलासा दाई के नाम पर भव्य द्वार का निर्माण हो और पचरी घाट पर बिलासा म्यूजियम का निर्माण हो, नगर निगम की ओर से प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जायेगा और इसे पूरा कराया जायेगा । कार्यक्रम को शेख नजरूद्दीन, अभय नारायण राय, परस कैवत्र्य, बद्री कैवत्र्य, छेदीलाल कैवत्र्य ने भी संबोधित किया और बिलासा दाई के इतिहास पर प्रकाश डाला। आयोजक भोथीडीह लांवर केवट नवयुवक समाज के अध्यक्ष चंदन कैवत्र्य एवं साथियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता लखन टण्डन, कल्याण सिंह, भरत जुरयानी, ग्राम सरपंच, उपसरपंच, समाज के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन हलप्रसाद कैवत्र्य ने किया। 


लेप्रोस्कोपिक से पीड़ित नवजात बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता, पिता ने की सहयोग की अपील

28-Jan-2021

सेन लोकनाथ (शोर संदेश) रायपुर। छत्तीसगढ़ सेन समाज के सदस्य श्री यशवंत सेन ने अपने नवजात शिशु के इलाज हेतु लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है। कनौजिया सैलून संघ के अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर ने बताया की हमारे सेन समाज के एक सैलून व्यवसायी भाई यशवंत सेन जी की दो जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ था। जिसमें से एक ही वर्तमान में जीवित है, जो पैदा होने के कुछ दिनों बाद बच्ची के सिर में पानी भर गया है और 6 किलो का वजन हो गया है। यह एक लेप्रोस्कोपी करके एक बिमारी है जिससे यह बच्ची लड़ रही है। इनके सैलून कार्य से संबंध रखने वाले पिता व माता ने इनके इलाज व दवाईयों में अपनी समस्त जमा-पूंजी लगा दिया है। वर्तमान में उनकी स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई है और वे आगे इलाज करवाने के लिए सक्षम नहीं है ऐसे में उनके द्वारा समाज के लोगों से मदद की गुहार लगाई गई है। जिसके लिए यशवंत सेन द्वारा अपना एकाउंट का खाता नंबर जारी किया गया है एवं समाज के लोगों द्वारा यथायोग्य जिससे जैसा बन सके सहयोग राशि प्रदान करने हेतु विनती की गई है। 


मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रमुखों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात*

28-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विश्राम गृह कांकेर में विभिन्न समाज के प्रमुखों, संघ और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समाज प्रमुखों द्वारा उनके ध्यान में लाए गए विषयों एवं ज्ञापन पर नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर दौरान समाज प्रमुखों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कांकेर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया और कांकेर जिले को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विश्राम गृह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कुर्मी, गोंडवाना, बौद्ध, साहू, महार, यादव, हल्बा, कायस्थ, मुस्लिम, मसीही, सेन, डड़सेना, गंधर्व, रजक इत्यादि समाज सहित 139 सामाजिक एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर कांकरे जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर.चुरेन्द्र, आईजी बस्तर संभाग सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक विनीत खन्ना, कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक एम.आर अहिरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे। 


मांदर की थाप पर जम कर थिरके मुख्यमंत्री बघेल*

28-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज कांकेर के गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में पहुंचने पर लोक नर्तक दलों ने पारम्परिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। नर्तक दल का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री बघेल स्वयं को रोक नहीं सके और नर्तक दलों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ मांदर की थाप पर थिरक उठे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवं कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने भी नर्तक दलों के साथ वाद्ययंत्र बजा कर साथ में नृत्य में साथ दिया। अतिथियों ने लोक नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया। 


बिग ब्रेकिंग : एआईसीसी ने गृहमंत्री साहू को दी बड़ी जिम्मेदारी पार्टी का जताया आभार*

24-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को एआईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी इसकी जानकारी दी है। गृहमंत्री साहू को कांग्रेस ने गुजरात लोकल बॉडी इलेक्शन का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से मिले इस दायित्व के लिए ताम्रध्वज साहू ने पार्टी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।


राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को *

21-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.भारतीदासन के निर्देंश पर आगामी 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह प्रेरक वक्ता, खिलाड़ी एवं पर्वतारोही चित्रसेन साहू के मुख्य आतिथ्य में रेडक्राॅस सोसायटी सभाकक्ष, कलेक्टोरेट परिसर, रायपुर में आयोजित किया जायेगा। यह समारोह दोपहर 1 बजे से होगा।


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने घोषित किये असिस्टेंट प्रोफेसर के नतीजे*

20-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को देर शाम असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है सभी 24 विषयों के लिए पदों और इंटरव्यु के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या दी गई है। कुछ विषयों का मामला उच्च न्यायालय में पेंडिंग होने की वजह से उनके नतीजे जारी नहीं किए गए हैं। बता दें कि कुल 1384 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 एवं 8 नवंबर को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में 2896 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। 27 में 24 विभिन्न विषयों के लिए 1372 पदों पर भर्ती की जाएगी। साक्षात्कार के लिए आयोग अलग से तारीखें अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। 


‘खुशियों का शुक्रवार’  में 40 पुलिस परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति डीजीपी डीएम अवस्थी ने एक दिन में 40 परिजनों को दिये अनुकंपा नियुक्ति पत्र

15-Jan-2021
रायपुर (शोर सन्देश)  15 जनवरी 2021। दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों के लिये आज का दिन ऐतिहासिक रहा। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने आज 40 शहीद एवं सामान्य मृत्यु के पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में श्री अवस्थी ने कहा कि आप लोग अपने को अकेला ना समझें। पुलिस मुख्यालय द्वारा आप लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिये ये कार्यक्रम शुरू किया गया है। आपने अपनों को असामायिक रूप से खोया है। उनकी कमी तो दूर नहीं की जा सकती है। लेकिन आपकी दुख तकलीफ को अनुकंपा नियुक्ति से कुछ कम किया जा सकता है। आप लोग हमारे परिवार के हैं। आपकी समस्याओं को दूर करना हमारा फर्ज है। इन लोगों को दिये गये नियुक्ति पत्र- शिपा, अमन बड़ा, परमानंद यादव, असवंती, छवींद्र देहारी, सफक बनर्जी, हेमंत कुमार, शालिनी केमरो, दिव्यांश ठाकुर, आयुष ठाकुर, मोहिनीश ध्रुव, बेट्टी संध्या, दिव्यांशु सेन, दिलीप खलको, गायत्री कुमारी, करिश्मा यादव, सीमा यादव, नीलेश्वरी बाई, पूजा शुक्ला, निर्मला एक्का, रिंकू शाह, हिमांशु सायतोड़े, प्रमोद भगत, गीतांजली बनर्जी, सरोज मरकाम, मनोज कुमार ध्रुव, विमला चौधरी, स्वाति रात्रे, अंजु पानके, आरती ध्रुव, त्रिलोतमा ध्रुव, श्रेया राजपुर, अंकिता उइके, सौरभ सिंह, ईशान पोया, अविनाश पांडे, अजय लक्ष्मी पोरामे, लक्ष्मी सिंहा, सीमा यादव, सती बाई 

छत्तीसगढ का ड्रोन मास्टर संदेहास्पद तरीक़े से लापता, परिजन परेशान*

15-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ का ड्रोन मास्टर लापता हो गया है। मूलतः अंबिकापुर का निवासी और अरसे से रायपुर में रहकर ड्रोन के काम में विश्वसनीयता की मिसाल क़ायम करने वाला ड्रोन मास्टर पीयूष बीते दस जनवरी से दंतेवाड़ा से संदेहास्पद रुप से लापता है। पीयूष झा के बनाए ड्रोन सीआरपीएफ़ और बीएसएफ़ इस्तेमाल करती है। पीयूष झा के ड्रोन के बेहद स्तरीय और गुणवत्ता में बेहतरीन होने की वजह से ना केवल पैरा मिलेट्री फ़ोर्स बल्कि कृषि क्षेत्र, वन विभाग और रेलवे में भी ज़बर्दस्त मांग रखते हैं। राजधानी से ही पीयूष ने 2015 में इंजीनियरिंग की डिग्री ली और ड्रोन बनाने में महारत हासिल की। शुरुआती संघर्ष के दौर में एक दिन ऐसा वक्त ऐसा आया था जबकि पीयूष हॉस्टल अधीक्षक की सरकारी नौकरी का लेटर आया और उसी दिन ड्रोन के लिए उसका मुद्रा लोन के तहत 45 हजार का लोन स्वीकृत हुआ। पीयूष ने ड्रोन बनाने का काम करना तय किया और फ़िलहाल उसकी कंपनी साढ़े तीन करोड़ वार्षिक का टर्न ओव्हर कर रही है। परिजनों के अनुसार पीयूष का विवाद विशाल सिंह नामक व्यक्ति से चल रहा था और उसने उसकी शिकायत डीजीपी से बीते 22 दिसंबर को लिखित रूप में की थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष झा के साथ दस जनवरी को इस विवाद के संदर्भ में कुछ अप्रिय घटना घटी जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी थी, और उसके ठीक बाद उसका सेल फ़ोन ऑफ़ हो गया। पीयूष झा के पिता संजय झा ने राजधानी स्थित विधानसभा थाने में पूरी सूचना दी है लेकिन मामले में फ़िलहाल केवल गुम इंसान की सूचना ली गई है, जबकि लापता पीयूष के पिता संजय झा ने चल रहे विवाद को लेकर की गई शिकायत और लापता होने के पहले के संदर्भ बताए गए है।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account