ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर 10 दोपहिया बरामद*

05-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी पुलिस शातिर वहां चोर को पकड़ने में कामयाब हुई है। आरोपी लक्ष्मण बारले नशे की लत एवं अन्य महंगे शौक पूरा करने वाहन चोरी करता था। आरोपी के कब्जे से करीब 10 दोपहिया बरामद हुई है, जिनमे 6 एक्टिवा, 2 प्लेजर, 1 मेस्ट्रो तथा 1 होण्डा मोटर सायकल जप्त हुए है। थाना खमतरी प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक यादव ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराइ कि वह शद्दाणी दरबार हाउसिंग बोर्ड कलोनी ब्लक नंबर 26 फ्लैट नंबर 412 थाना माना जिला रायपुर का रहने वाला है तथा कोटेक महिन्द्रा बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी 23 दिसंबर को अपने दोस्त के ज्योति के होण्डा एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एच टी 8358 को लेकर डी एम टावर रावांभाठा स्थित कोटक महेन्द्रा बैंक के सामने खड़ी कर वाहन का लाॅक कर बैंक अंदर काम से चला गया। शाम करीबन 0400 बजे बाहर आकर देखा तो उक्त वाहन वहां पर नहीं थी। कोई अज्ञात चोर उक्त वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 04/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। इसी तारतम्य में थाना खमतराई की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि भनपुरी बाजार में एक व्यक्ति सस्ते दाम में एक्टीवा वाहन बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला ये अक्षय कुमार (परि.भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी खमतराई संजय पुढ़ीर के नेतृत्व में थाना खमतराई की टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी किया जाकर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लक्ष्मण बारले निवासी कबीर नगर का होना बताया। टीम द्वारा व्यक्ति से एक्टीवा वाहन तथा वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा एक्टीवा वाहन को थाना खमतराई क्षेत्र के डी एम टावर रावांभाठा स्थित कोटक महेन्द्रा बैंक के सामने से चोरी करना बताया गया। टीम द्वारा आरोपी लक्ष्मण बारले से चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा रायपुर शहर के अलग - अलग थाना क्षेत्रों से अन्य 9 नग दोपहिया वाहनों को चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 6 एक्टिवा, 2 प्लेजर, 1 मेस्ट्रो एवं 1 होण्डा मोटर सायकल कुल 10 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त अन्य 09 नग दोपहिया वाहनों पर पृथक से धारा 41(1$4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
00 गिरफ्तार आरोपी - लक्ष्मण बारले पिता गोपाल बारले उम्र 21 वर्ष साकिन हीरापुर सतनामी मोहल्ला कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर। आरोपी को गिरफ्तार करने तथा मशरूका बरामद करने में निरीक्षक संजय पुढ़ीर थाना प्रभारी खमतराई, उप निरीक्षक अजय झा, सउनि. रामनाथ चंद्रवंशी, वरूण देवता, शिवदयाल वर्मा, गेंदू राम नवरंग, प्र.आर. रमेश यादव, आरक्षक सुदीप मिश्रा, पुष्पराज परिहार, हिमांशु राठौर एवं सुनील सिलवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 


राजीव भवन की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार 3 युवक जख्मी*

05-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश राजधानी के खम्हारडीह थाना इलाके में सोमवार रात एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) की दीवार में जा घुसी। घटना के दौरान कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों को चोटें आई हैं। वहीं कार के सामने वाले हिस्से के भी परखच्चे उड़ गए। इसके अवाला कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दुकान लगाने वालों को भी छुटपुट नुकसान हुआ है। दुकानों को ठोकर मारते हुए कार दिवार में जा घुसी। इसकी सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बता दें कि शंकर नगर के इस इलाके में शाम के वक्त काफी भीड़ देखने को मिलती है। खास तौर पर शाम को लोग दोस्तों और परिवार के साथ लुत्फ उठाने निकलते हैं। जिन दुकानों को नुकसान पहुंचा है वहां लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। गनीमत रही की देर रात की घटना होने के चलते दुकान बंद थी। अन्यथा हादसा काफी बड़ा हो सकता था। 


पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप अधीक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत*

04-Jan-2021

00 एम्स में चल रहा था इलाज
रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी रायपुर में कोरोना को लेकर बड़ी खबर रही है। रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप अधीक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। उप अधीक्षक का नाम सुनील शर्मा है, जो पुलिस मुख्यालय रायपुर में फारेंसिक डिपार्टमेंट के फिंगर प्रिंट विंग में पदस्थ थे। पहले उनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन चार दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कल देर शाम सुनील शर्मा की मौत हो गयी। सुनील शर्मा की उम्र करीब 55 साल थी और वो बिलासपुर के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक सुनील शर्मा करीब दो सप्ताह पहले कोरोना पॉजेटिव हुए थे। जिसके बाद डाक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि रायपुर में अब तक कोरोना से कई पुलिस अधिकारी की मौत हो चुकी है।


मकान की दीवार ढही दबने से मासूम की मौत वृद्ध गंभीर*

03-Jan-2021

महासमुंद (शोर सन्देश) शनिवार को भंवपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम ललितपुर में मकान की कच्ची दीवार ढहने से दादा और नाती दबकर घायल हो गए। उपचार के दौरान जहां पोते की मौत हो गई वहीं घायल दादा को गंभीर हालत में रायुपर रिफर किया गया है। मामले में सूचना पर सरायपाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बरतराम रात्रे पिता बुधुराम रात्रे (65) और हरीश रात्रे पिता छबीलाल रात्रे (5) अपने निर्माणाधीन घर के आंगन में धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान आंगन मेें मिट्टी से निर्मित दीवार अचानक ढह गई और दादा और नाती दोनों दब गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरायपाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पोता हरीश रात्रे की मौत हो गई, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद भी दादा बरतराम रात्रे के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होनेे पर उन्हें रायुपर रिफर कर दिया गया। मामले की जानकारी डायल 112 की टीम ने सरायपाली पुलिस को दी। थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि सूचना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। चूंकि मामला बसना थाना क्षेत्र का है। इसलिए जांच के लिए बसना थाना को भेजा जाएगा। दीवार के ढहने की वजह ग्रामीणों ने दीवार के गीली होने का बताया है। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी की दीवार थी जो काफी पुरानी थी। शनिवार को अचानक ढह गई।


मुख्यमंत्री का एसईसीएल हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत*

03-Jan-2021

बिलासपुर (शोर सन्देश)  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के बिलासपुर आगमन पर एस..सी.एल. हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान लोक निर्माण, धर्मस्व, गृह, जेल, विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, राजेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


बीएसपी के प्रभारी निदेशक ने किया संयंत्र में सुरक्षा माह 2021 का शुभारंभ*

02-Jan-2021

भिलाई (शोर सन्देश) भिलाई इस्पात संयंत्र में जनवरी, 2021 को सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। संयंत्र के सुरक्षा अभियाँत्रिकी विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 01 जनवरी को बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने इस्पात भवन में सुरक्षा ध्वज फहराकर सुरक्षा जागरूकता माह का शुभारंभ किया इस्पात भवन के सभागार में अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाई गई एवं सुरक्षा अभियाँत्रिकी विभाग द्वारा तैयार सेफ्टी आडिट शेडयूल का उपस्थित उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में विमोचन किया गया द्य इसके साथ ही संयंत्र के निदेशक(प्रभारी)अनिर्बान दासगुप्ता समेत समस्त उच्च अधिकारियों ने संयंत्र कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रदान की। कार्यपालक निदेशक संकार्य राजीव सहगल ने संयंत्र भवन में सुरक्षा ध्वज फहराकर, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए अपने सुरक्षा संदेश में कहा कि संयंत्र में उत्पादन से संबंधित सभी कार्य महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण हैं। सुरक्षित व्यवस्थित हाउसकीपिंग एक महत्वपूर्ण साधन है जो दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करते हुए कार्मिकों को सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराता है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षित आचरण व्यवहार अन्य कार्मिकों में सकारात्मक माहौल उत्पन्न कराता है।
राजीव सहगल ने एसओपीज़/एसएमपीज़ का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की7 साथ ही रोको-टोको अभियान द्वारा कार्मिकों एवं श्रमिकों में जागरूकता बढ़ाने एवं एक्सीडेंट फ्री स्टील के उत्पादन में योगदान देने पर जोर दिया। द्य सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई


अत्यधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत*

02-Jan-2021

धमतरी (शोर सन्देश) नगर पंचायत भठेली-भखारा निवासी अधेड़ की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रमऊराम यादव 50 वर्ष पिता कार्तिक राम एक सप्ताह से रोजाना शराब का सेवन का रहा था। शुक्रवार शाम शराब पीकर अचेत पड़ा हुआ था। रमऊ की पत्नी ने परिजनों को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस से गुजरा फिर रात 9 बजे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह 4:45 बजे मौत हो गई। एक अन्य घटना में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि कुरमातराई थाना अर्जुनी निवासी भूषण लाल साहू 20 वर्ष पिता डूमनलाल शुक्रवार शाम 7:30 बजे देवव्रत साहू से बाइक मांगकर धमतरी आया हुआ था। वापस लौटते वक्त देमार के पास ट्रक के पीछे टकरा गया। सिर चेहरे पर गंभीर चोट आई थी जिसे जिला अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर होने पर मसीही अस्पताल फिर रायपुर रिफर किया गया। रास्ते मौत हो गई। वापस जिला अस्पताल लाने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया।


गंगरेल में पार्किग वसूली को लेकर हो रही मनमानी*

02-Jan-2021

धमतरी (शोर सन्देश) जिले का गंगरेल बांध सैलानियों के लिए पहली पंसद है। जब से यहां मोटर बोट समेत इससे संबंधित सुविधाएं दी जा रही हंै, तब से गंगरेल बांध क्षेत्र में खास मौको पर भारी भीड़ जुटती है। इन दिनों नए वर्ष को लेकर विभिन्न जिलों के अलावा धमतरी जिले के लोग हजारों की तदाद में गंगरेल पहुंच रहे हैं। शासन ने 8-10 एकड़ में पार्किग स्थल निर्धारित कर उसका ठेका दिया गया है। यह स्थान अंगारमोती मंदिर के पहले निर्धारित है। लेकिन ठेकदार और उनके कर्मचारी निर्धारित स्थल पर पार्किग वसूली कर पार्किग स्थल से बहुत पहले वसूली करने में लगे रहते हैं। इससे बार बार जाम की नौबत रही है। पिछले कुछ दिनों से रोज ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है। गंगरेल पहुंचने वाले कुछ सैलानियों ने शिकायत करते हुए बताया कि पार्किग वालों की मनमानी को रोकने पुलिस बल की व्यवस्था नहीं है। गंगरेल बांध के पहले भिलाई नहर पुल के पास पार्किग की वसूली की जा रही है। जबकि अंगार मोती मंदिर के पहले निर्धारित पार्किग स्थल पर पार्किग शुल्क लिया जाना चाहिए। दो पहिया वाहनों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे ठेकेदार के लोगों और सैलानियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। लोगों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जल संसाधन विभाग और पर्यटन मंडल से विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा हो।


बड़ी खबर : राज्य सरकार ने रायपुर के संभागीय आयुक्त को भेजा बस्तर*

02-Jan-2021

00 टोप्पो को रायपुर, दुर्ग का प्रभार
रायपुर (शोर सन्देश) राज्य सरकार ने आईएएस स्तर के दो अधिकारियों का प्रभार बदला है। एके टोप्पो को आयुक्त रायपुर सहित दुर्ग संभाग का प्रभार सौपा गया है। वहीं रायपुर आयुक्त जीआर चुरेन्द्र को बस्तर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। उक्त आदेश सचिव सामान्य प्रशासन विभाग कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है।


दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन 13 से*

02-Jan-2021

उत्तर बस्तर कांकेर (शोर सन्देश) जिलेे के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार 13 से 30 जनवरी तक प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक विकासखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सद्भावना भवन पखांजूर में 13 जनवरी दिन बुधवार, उन्मुक्त खेल मैदान दुर्गूकोंदल में 15 जनवरी दिन शुक्रवार, जनपद पंचायत अंतागढ़ में 18 जनवरी सोमवार, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में 20 जनवरी दिन बुधवार, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में 22 जनवरी दिन शुक्रवार, शहीद गैंदसिंह स्टेडियम चारामा में 27 जनवरी बुधवार, उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर में 29 जनवरी शुक्रवार और प्राथमिक शाला कोदाभाट मैदान कांकेर में 30 जनवरी दिन शनिवार को दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित की जाएगी। कलेक्टर चन्दन कुमार ने सभी जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बने हैं या जिनका यूडीआईडी कार्ड बनाया जाना है, ऐसे समस्त दिव्यांगजनों को उक्त शिविरों में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें। जिन दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाया जाना है, उन दिव्यांगों के मेडिकल सर्टिफिकेट की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो अनिवार्य रूप से लाने के लिए कहा गया है, इसके अलावा जिन दिव्यांगजनों के मेेडिकल सर्टिफिकेट बनाया जाना है, उन दिव्यांगों के आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज की फोटो अनिवार्यतः लाने के निर्देश भी दिये गये हैं, साथ ही जिन दिव्यांगों के मेडिकल सर्टिफिकेट का नवीनीकरण कराया जाना है, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ उपस्थित होने कहा गया है।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account