ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

*राष्ट्रपति ने कोरोना के घातक वेरिएंट को लेकर जारी किया अलर्ट*

19-Jun-2021

 00 नागरिकों से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील

वाशिंगटन/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कोरोना डेल्टा वेरिएंट को खतरनाक बताते हुए नागरिकों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने अपील की। व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बाइडन ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट बिना टीकाकरण वाले लोगों को एक महीने पहले की तुलना में और अभी अधिक असुरक्षित बना देगें। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। यह इसलिए क्योंकि विशेषज्ञ डेल्टा वैरिएंट को घातक बता रहे हैं। यह कोरोना वायरस का ऐसा वेरिएंट है जो अधिक आसानी से प्रसारित, संभावित रूप से घातक और विशेष रूप से युवा लोगों के लिए खतरनाक है।कोरोना वायरस के इस डेटा वेरियंट को खतरनाक बताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक प्रकार की सूची में शामिल किया है। यह वेरिएंट कुछ देशों में तेजी से फैला है, विशेष रूप से भारत में संक्रमण में इससे तेज वृध्दि हुई जहां इसे पहली बार पाया गया था। बता दें कि अमेरिका विश्व में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में से एक है। कोरोना संक्रमण के कारण अमेरिका में जान गंवाने वालों की संख्या 6 लाख के पार हो गई है। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से मौतों में होने वाली संख्या में बेहद कमी आई है।इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कोरोना महामारी को एक वास्तविक त्रासदीबताते हुए कहा था कि वैश्विक महामारी के कारण जान गंवाने वाले अमेरिकियों की संख्या 6 लाख होने वाली है। बाइडन ने ब्रसेल्स में उत्तरी अटलांटिका संधि संगठन शिखर सम्मेलन के बाद सोमवार को पत्रकारों से यह भी कहा था कि अब देश में संक्रमण से औसत मामलों और उससे होने वाली मौत के मामले में कमी आ रही है।

 


*फेसबुक की नई पहल हेल्थ एक्सपर्ट आपको रखेंगे फर्जी खबरों से दूर*

17-Jun-2021

नई दिल्ली(शोर सन्देश)। अपने यहां जैसे-जैसे कोरोना का कहर बढ़ा है, इसके बारे में लोगों के बीच भ्रांति भी खूब फैली है। कहीं लोग कोरोना माई की पूजा कर रहे हैं तो कहीं इसका मंदिर भी बन गया। इन सब बातों को सोशल मीडिया के जरिए भी खूब फैलाया गया है। लेकिन अब सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक इस बारे में एक नई पहल कर रह है। इससे आप फर्जी खबरों से दूर रहेंगे।

थर्ड पार्टी चेकिंग
फेसबुक से जारी एक बयान में बताया गया `भारत में कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए और कोरोना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए फेसबुक बड़ी पहल करने जा रहा है। फेसबुक थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी।`

द हेल्दी इंडियन प्रोजेक्ट के साथ साझेदारी
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझने में मदद के लिए फेसबुक ने द हेल्दी इंडियन प्रोजेक्ट यानि थिप के साथ साझेदारी की है। थिप भारत में फेसबुक का पहला हेल्थ स्पेशलिस्ट पार्टनर है। कंपनी का कहना है कि थिप अनुभवी और वेरिफाइड डॉक्टरों की मदद से फैक्ट चेकिंग करेगा और गुमराह करने वाली खबरों और गलत दावों से आपको दूर रखेगा।

कई भाषाओं में मिलेगी जानकारी
यह हिंदी, अंग्रेजी, बंगला, पंजाबी और गुजराती भाषा में लोगों को दवा, डाइट और इलाज के बारे में जानकारी देगा।

 


*बोत्स्वाना में मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा*

17-Jun-2021

गबोरोने/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। अफ्रीका के बोत्स्वाना में दुनिया का `तीसरा सबसे बड़ा` हीरा मिला है।  बोत्सवाना हीरा फर्म देबस्वाना ने बुधवार को कहा कि उसने 1,098 कैरेट के एक पत्थर का पता लगाया है जिसे उसने दुनिया में अपनी तरह का तीसरा सबसे बड़ा बताया है।1,098 कैरेट का हीरा देबस्वाना कंपनी के इतिहास में पाया जाने वाला सबसे बड़ा गुणवत्ता वाला पत्थर है। दुर्लभ श्रेणी का हीरा मिलने के बाद बोत्स्वाना की राजधानी गैबोरोन में राष्ट्रपति को दिखाया गया। देबस्वाना के प्रबंध निदेशक लिनेट आर्मस्ट्रांग ने कहा कि यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा रत्न-गुणवत्ता वाला खोज माना जाता है। दुर्लभ और असाधारण पत्थर हीरे और बोत्सवाना के संदर्भ में बहुत मायने रखता है, उसने कहा। यह उस राष्ट्र के लिए आशा लाता है जो संघर्ष कर रहा है।

 


*भारतीय मूल की सरला विद्या बनीं अमेरिका में संघीय जज*

16-Jun-2021

वाशिंगटन (शोर सन्देश)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी नागरिक अधिकार वकील सरला विद्या नगाला को कनेक्टिविटी राज्य का संघीय न्यायाधीश मनोनीत किया है। अभी इस नियुक्ति की सीनेट से मंजूरी ली जाएगी। सरला दक्षिण एशिया की पहली महिला होंगी, जो इस पद पर नियुक्त होंगी। सरला वर्तमान में यूएस अटार्नी आफिस में बड़े अपराधों के मामलों को देख रही हैं। उन्होंने 2008 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बर्कले स्कूल आफ ला से स्नातक की उपाधि और ज्यूरिस डाक्टर की डिग्री प्राप्त की थी। सरला को कानूनी संस्थाओं में रहने का लंबा अनुभव है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल और मैक्सिको सहित नौ देशों में नए राजदूतों की नियुक्ति की है। इनमें रिटायर्ड एयरलाइन पायलट सीबी सुलेनबर्गर भी शामिल हैं। सुलेनबर्गर ने एक उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण यात्री विमान को हडसन नदी पर सुरक्षित उतारा था, वह इसमें विमान में सवार सभी यात्रियों की जान बचाने में सफल हुए थे। इन सभी राजनयिकों को पहले सीनेट की मंजूरी प्राप्त करनी होगी। इनमें विदेश मंत्री एटोंनी ब्लिंकनकी वरिष्ठ सलाहकार जूली ज्यून चुंग को श्रीलंका का राजदूत नियुक्त किया गया है।

 


*आमने-सामने से टकराईं दो ट्रेनें अब तक 30 की मौत, 50 जख्मी*

07-Jun-2021

इस्लामाबाद (शोर सन्देश)। पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोमवार तड़के एक भीषण रेल हादसा हो गया। सिंध प्रांत के डहारकी में दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई, जिससे 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के डहारकी के घोटाकी जिले में सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस की आपस में टक्कर हो गई। इससे मिल्लत एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। मिली सूचना के मुताबिक, अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।


*प्रधानमंत्री मोदी एक जिम्मेदार नेता चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम : पुतिन*

06-Jun-2021

मॉस्को/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। कहा है कि पीएम मोदी एक जिम्मेदार नेता हैं। उन्होंने भारत-चीन के बीच चल रही सीमा विवाद पर कहा कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग दोनों जिम्मेदार नेता हैं, और आपसी विवाद को बेहतर तरीके से सुलझा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, इस मसले पर किसी तीसरी ताकत को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है. भारत औऱ चीन अपने मसले खुद सुलझा सकते हैं।

00 चार देशों के समूह क्वाड की रुस ने की आलोचनाः
रुस की ओर भारत और चीन को लेकर यह बयान तब आया है, जब खुद रुस भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया को लेकर बने ग्रुप क्वाड का सार्वजनिक रुप से निंदा कर रहा है। इस बारे में रुस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि किसी भी साझेदारी का मकसद किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि भारत के क्वाड ग्रुप में शामिल होने के बारे में जब पुतिन से एक सवाल पूछा गया तो इसके जबाव में पुतिन ने यह बात कही। गौरतलब है कि चीन भी क्वाड समूह का हमेशा विरोध करता आया है। चीन का कहना है कि यह समूह हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर में चीन प्रभाव को नियंत्रण करने के लिए बनाया गया है।
00
क्वाड में शामिल नहीं होगा रुसः
रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया है कि रुस किसी भी हालत में क्वाड का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि हर स्वतंत्र देश को यह निर्णय लेने का अधिकार है कि, वो किस समूह में शामिल होना चाहता है, और किसमें नहीं। उन्होंने कहा कि रुस किसी भी देश के आंतरिक मामलों में दखन नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समूह का मकसद अन्य राष्ट्र के खिलाफ लामबंद होना सही नहीं हैं।
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। इस मसले को लेकर कई बार दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हो चुकी हैं। कुछ मामलों में तो दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़पे भी हो चकी हैं। बीते साल 2020 में ऐसे ही एक खूनी संग्राम में दोनों देशों के कई सैनिक की मौत हो गई थी।


बच्चों को भी लगेगा वैक्सीन फाइजर के टीके को इस देश में मिली मंजूरी

05-Jun-2021

लंदन/ नई दिल्ली (शोर सन्देश)।  मॉडर्ना और फाइजर ने अपने आंकड़ों को जारी कर दिया है जिससे संकेत मिलता है कि उनके टीके किशोरों के लिये उपयुक्त और कोविड-19 की रोकथाम में बेहद प्रभावी हैं। कनाडा, अमेरिका और यूरोपीय संघ पहले ही 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को फाइजर का टीका लगाए जाने के लिये मंजूरी दे चुके हैं। ब्रिटेन ने भी अब 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों को फाइजर के लिए फाइजर के टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। लेकिन कई कारणों से इसे तत्काल लागू करने को लेकर सवाल हो सकते हैं। कोई टीका किसी के लिये लाभदायक है यह तीन चीजों पर निर्भर करता है: संक्रमण के बाद उनके गंभीर रूप से बीमार पड़ने की आशंका कितनी है, टीका कितना प्रभावी है और टीकाकरण का जोखिम कितना है। वयस्कों के मुकाबले बच्चों में कोविड-19 कम गंभीर होता है। सात देशों में हुए एक हालिया अध्ययन से संकेत मिलता है कि कोविड-19 से हुई 10 लाख मौत के मामलों में बच्चों की मौत के दो से भी कम मामले सामने आते हैं। भले ही टीका बच्चों पर बेहद प्रभावी हो, यह पहले से ही बेहद मामूली जोखिम को सिर्फ खत्म कर सकता है। निश्चित रूप से, अन्य समस्याएं, जैसे दीर्घकालिक कोविड आदि हैं लेकिन हम अभी यह नहीं जानते के बच्चों में यह कितनी सामान्य हैं।


*डोमिनिका कोर्ट ने खारिज की मेहुल चोकसी की जमानत याचिका*

03-Jun-2021

 00 तेज हुई चोकसी को भारत लाने की तैयारी

रुसाउ/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। डोमिनिका की जेल में बंद भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को वहां की अदालत से बड़ा झटका लगा है। डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी चोकसी के देश में अवैध प्रवेश के मामले में उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि पिछले दिनों मेहुल चोकसी एंटीगुआ से लापता होकर डोमिनिका में पकड़ा गया था। पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में आरोपी चोकसी जनवरी 2018 से ही भारत से भागने के बाद एंटीगा और बारबुडा में रह रहा है। पिछले दिनों उसे डोमिनिका पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में चोकसी के वकील ने कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उसके वकील ने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल को एंटीगुआ के जॉली हार्बर से अगवा कर उसे करीब 100 नॉटिकल मील दूर एक नौका से डोमिनिका ले जाया गया। 
00
एंटीगुआ भेजने पर कोर्ट ने लगाई रोक
पिछले दिनों बताया गया था कि भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से एंटीगुआ भेजने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन डोमिनिका कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी। कोर्ट ने साफ कर दिया कि अगली सुनवाई तक मेहुल को कहीं नहीं भेजा जाएगा। इससे पहले डोमिनिका सरकार ने कहा था कि वो मेहुल चोकसी को भारत के बजाय एंटीगुआ भेजेगी। बीते दिनों मेहुल चोकसी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें चोकसी जेल के भीतर खड़ा दिख रहा था। मेहुल चोकसी की आंखें सूजी हुई थी और उसके हाथ पर चोट के निशान भी दिख रहे थे। उसके वकील ने पुलिस पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। उसके बाद चोकसी की पत्नी ने भी पिटाई करने का आरोप लगाया था। 
00
चोकसी को भारत लाने की तैयारी तेजबता दें कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी भी जोरों पर चल रही है। डोमिनिका पुलिस और भारतीय जांच एजेंसियां लगातार संपर्क में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोकसी को लाने के लिए सीबीआई और ईडी की टीम डोमिनिका पहुंच चुकी है। कागजी कार्रवाई के बाद उसे भारत लाया जा सकता है।


*विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को किया गिरफ्तार*

25-May-2021

बमाको/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। माली में विद्रोही सैनिकों ने देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के कुछ ही घंटों पहले सरकार में फेरबदल किया गया था और सेना के दो सदस्यों को सरकार में शामिल नहीं किया गया था। अफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी। माली में नौ महीने पहले सेना ने सैन्य तख्तापलट करके सत्ता अपने हाथ में ले ली थी। पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्रीय खंड (ईसीओडब्ल्यूएएस) और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अन्य सदस्यों ने एक संयुक्त बयान जारी कर राष्ट्रपति बाह एन`डॉव और प्रधानमंत्री मोक्टर ओउने को तुरंत रिहा करने की मांग की है। दोनों नेताओं को काती सैन्य मुख्यालय ले जाया गया है। संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने वालों ने माली की राजनीतिक व्यवस्था को तत्काल बहाल करने तथा तय समयसीमा के अंदर उसे अपना कार्यकाल पूरा करने की मांग की है। बयान में कहा गया है, ``अंतरराष्ट्रीय समुदाय जबरन इस्तीफे समेत तमाम कार्रवाइयों का विरोध करता है।`` उन्होंने कहा, ``आज का यह अविवेकपूर्ण फैसला भविष्य में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को माली के समर्थन में आने से रोकेगा।`` इस घटनाक्रम से एक नयी चिंता उभर कर सामने आयी है कि क्या मौजूदा सरकार स्वतंत्र रूप से भविष्य में काम कर पायेगी और अगले साल फरवरी में माली में तय लोकतांत्रिक चुनाव को आयोजित कराने की योजना को आगे बढ़ा पायेगी। संयुक्त राष्ट्र माली में शांति अभियानों पर हर साल 1.2 अरब डॉलर खर्च करता है।


*न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर जानें किन किन मुद्दों पर होगी चर्चा*

24-May-2021

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर पांच दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पर पहुंचे हैं। जयशंकर अपने अमेरिकी दौरे की शुरुआत में न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। उनका यह दौरा 28 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान विदेश मंत्री अमेरिकी कंपनियों के साथ कोविड-19 रोधी टीके, घरेलू उत्पादन के लिए कच्चे माल की खरीद और टीकों के संयुक्त उत्पादन की संभावना के बारे में चर्चा करने की संभावना है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ``विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 से 28 मई तक अमेरिका की यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयार्क में उनके संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से मुलाकात करने की संभावना है।``मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ चर्चा करेंगे। वे अमेरिकी मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं वहां के प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जनवरी में सत्ता संभालने के बाद भारत के किसी वरिष्ठ मंत्री की यह पहली यात्रा है।समझा जाता है कि इस यात्रा के दौरान जयशंकर भारत में कोविड-19 रोधी टीके के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के लिए अमेरिका से कच्चे माल की आपूर्ति तेज करने पर जोर दे सकते हैं। साथ ही टीके के संयुक्त उत्पादन की संभावना के बारे में भी वह चर्चा करेंगे। मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान उनका, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक एवं कोविड-19 महामारी से जुड़े सहयोग को लेकर कारोबारी मंचों से संवाद का कार्यक्रम है।
जयशंकर की अमेरिका यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब एक दिन पहले ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत, अमेरिकी उद्यमों के साथ कोविड-19 रोधी टीकों की खरीद और बाद में देश में उसके उत्पादन की संभावना के बारे में बातचीत कर रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित भारत कोविड-19 रोधी टीके के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के साथ विदेशों से टीके की खरीद पर जोर दे रहा है



Feedback/Enquiry



Log In Your Account