ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

जनता ने सिखाया दुनिया को लोकतंत्र का सबक: नरेंद्र मोदी*

11-Nov-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के लोगों को धन्यवाद दिया है। एक के बाद एक किए गए ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर से बताया है कि कैसे लोकतंत्र मजबूत होता है।

बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं की एक रिकॉर्ड संख्या ने भी मतदान किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक निर्णय दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रत्येक मतदाता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह एक आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता केवल और केवल विकास है। बिहार में 15 साल बाद फिर से राजग के सुशासन का आशीर्वाद दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की उम्मीदें।

मोदी ने आगे लिखा कि बिहार के युवा साथियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार के लिए होगा और आत्मनिर्भर बिहार इसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपनी ताकत और राजग के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा ने अब एनडीए को पहले की तुलना में अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की बहनों और बेटियों ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है और दिखाया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हम इस बात से संतुष्ट हैं कि एनडीए को पिछले वर्षों में बिहार की मातृ शक्ति को नया विश्वास दिलाने का अवसर मिला। यह विश्वास हमें बिहार को आगे बढ़ाने में ताकत देगा। 


बिहार विधानसभा मतगणना : एनडीए 128 सीटों पर आगे, महागठबंधन 105 पर आगे*

10-Nov-2020

पटना (शोर सन्देश)। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान और नतीजे मिलने लगे हैं। राज्य के काउंटिंग सेंटर पर सुबह 8 बजे से मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन ने बढ़त बना ली थी पर समीकरण अब बदल गए हैं। दोपहर 3 बजे तक चुनाव आयोग से मिले रुझानों के मुताबिक एनडीए 128 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है। राज्य में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को तीन चरणों में 243 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। 


मप्र उपचुनाव : रुझानों में भाजपा 19 तो कांग्रेस 8 सीटों पर आगे*

10-Nov-2020

भोपाल (शोर सन्देश)। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना केंद्रों पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। अभी तक 28 सीटों का रुझान सामने आ चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए सीएम हाउस पहुंचे हैं। भाजपा को 18 सीटों पर बढ़त मिली है, वहीं कांग्रेस को 9 सीट पर बढ़त मिली है।

आपको बता दें कि ये अभी रुझान है, पल-पल में तस्वीर बदलती नजर आ सकती है। इन नतीजों से साबित होगा कि छह महीने पहले खोई सत्ता को कांग्रेस वापस पाने में कामयाब होगी, या फिर भाजपा अपनी सत्ता बचा पाएगी। यही नहीं यह उपचुनाव कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी बहुत अहम हैं। 28 में से 16 सीटें सिंधिंया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। मध्य प्रदेश में इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब 28 सीटों पर हुए उपचुनाव सत्ता का भविष्य तय करेंगे। मध्यप्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को हुए उप चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। 


एनजीटी ने देशभर में पटाखों पर लगाया प्रतिबंध, जिस शहर की हवा अच्छी वहां सिर्फ 2 घंटे की छूट*

09-Nov-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। देशभर में वायु प्रदूषण के चलते खराब हो रही हवा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बड़ा फैसला लिया है। एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में ब्रिकी-इस्तेमाल पर 9 नवंबर 2020 की रात से 30 नवंबर तक प्रतिबंध लगा दिया है वहीं देश के अन्य राज्यों के लिए भी आदेश दिए हैं। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता सही है वहां केवल ग्रीन पटाखों को ब्रिकी और इस्तेमाल किया जा सकते हैं और इसके लिए सिर्फ 2 घंटे रात 8 से 10 बजे तक का समय दिया गया है। यह छूट दिवाली, छठ पूजा, क्रिसमस और नए साल के लिए दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार पहले ही राजधानी में दिवाली पर पटाखों की ब्रिकी पर रोक लगा चुकी है। बता दें इससे पहले पटाखों के बैन के लिए देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों से मांग उठी थी। इसके बाद जैसे ही दूसरे राज्यों से ऐसी मांग उठने लगी तो एनजीटी ने मामले का दायरा बढ़ा दिया। इसके बाद इसमें देश के सभी राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया। इससे पहले एनजीटी ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए चार राज्यों और पर्यावरण मंत्रालय को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में पटाखों पर प्रतिबंध वाली याचिका पर इन राज्यों से जवाब मांगा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों ने इस संदर्भ में अपना जवाब एनजीटी को भेज दिया था, जिसके बाद एनजीटी ने सोमवार को इस अहम विषय पर फरमान सुनाया। 


लोकल फोर दिवाली अपनाएं, इससे आएगी अर्थव्यवस्था में नई चेतना : नरेंद्र मोदी*

09-Nov-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को त्योहारों के मौसम में देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ``लोकल फोर दिवाली`` का आह्वान किया और उम्मीद जताई कि इससे अर्थव्यवस्था में नई चेतना आ जाएगी।

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों का निर्माण करने वालों को बढ़ावा मिलने से उनका हौसला बुलंद होगा जो हिन्दुस्तान को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में एक बड़ी भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा, ``आजकल, `लोकल के लिए वोकल` के साथ ही, `लोकल फोर दिवाली` के मंत्र की गूंज चारों तरफ है। हर एक व्यक्ति जब गर्व के साथ लोकल सामान खरीदेगा, नए-नए लोगों तक ये बात पहुंचाएगा कि हमारे लोकल प्रोडक्ट कितने अच्छे हैं, किस तरह हमारी पहचान हैं, तो ये बातें दूर-दूर तक जाएंगी।``
उन्होंने कहा, ``मेरा बनारस के लोगों से भी और देशवासियों से भी आग्रह है कि `लोकल फोर दिवाली` को खूब बढ़ावा दें और उनका प्रचार करें।`` प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय पहचान तो मजबूत होगी ही, जो लोग इन सामानों को बनाते हैं उनकी दिवाली भी और रोशन हो जाएगी।
उन्होंने कहा, ``मैं देशवासियों से बार-बार आग्रह करता हूं कि `लोकल के लिए वोकल` बनें। हर कोई लोकल के साथ दिवाली मनाए, आप देखिए पूरी अर्थव्यवस्था में नई चेतना आ जाएगी`` मोदी ने कहा कि लोकल के लिए वोकल बनने का अर्थ सिर्फ दीये खरीदना नहीं है, हर चीज है। उन्होंने कहा, ``ऐसी चीज जो अपने देश में बनना संभव नहीं है, बाहर से लेना ही पड़ेगा तो वह अलग बात है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ऐसी चीजों को गंगा जी में बहा दीजिए।``
उन्होंने कहा, ``मैं इतना ही चाह रहा हूं कि मेरे देश के लोग जो पसीना बहा रहे हैं, मेरे देश के नौजवान अपनी बुद्धिशक्ति और सामर्थ्य से कुछ न कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी उंगली पकड़ना, उनका हाथ पकड़ना हम सबका दायित्व बनता है। हम उनकी चीजें लेते हैं तो उनका हौसला बुलंद हो जाता है। अपने आप विश्वास से भरा एक बड़ा वर्ग तैयार हो जाएगा, जो हिदुस्तान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक नई शक्ति बन जाएगा।``

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बनारस में हुए विकास कार्यो का भी विस्तार से जिक्र किया और कहा कि कई क्षेत्रों में पूर्वांचल का यह केंद्र तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ``एक तरफ शिलान्यास हो रहा है तो दूसरी तरफ लोकार्पण हो रहा है। आज भी लगभग 220 करोड़ रुपये की योजनाओं के लोकार्पण के साथ-साथ करीब 400 करोड़ रुपये की 14 योजनाओं पर काम शुरू हुआ है।`` 


इतिहास में पहली बार योगी सरकार मनाएगी अनोखी दिवाली*

09-Nov-2020

जलेंगे दीप, होगी आतिशबाजी, वर्चुअल रूप से मनेगी भव्य दिवाली
प्रयागराज (शोर सन्देश)। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इस बार राज्य में भव्य दिवाली मनाने की बात कही है और इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 500 वर्षों में पहली बार रामजन्मभूमि पर होने जा रही दीपावली को यादगार बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है। लेकिन ये दिवाली रियल नहीं डिजीटल होगी। इस मौके पर अयोध्या में पहली बार डिजिटल आतिशबाजी होगी और भक्तों के दीप जलाने के भी इंतजाम होंगे।

इस बार दिवाली पर आयोजित लेजर शो के माध्यम से सरयू तट पर आतिशबाजी होगी। वहीं योगी सरकार अयोध्या में पहली बार वर्चुअल दीपोत्सव का आयोजन कर रही है जो अपने आप में अद्भुत होगा। इस अनोखे दीपोत्सव के लिए जल्द ही नई वेबसाइट लॉन्च होगी। अयोध्यावासियों को यह वर्चुअल दीपोत्सव रियल जैसा अनुभव देगा। इतना ही नहीं दीप जलाने के बाद सरकार की तरफ से धन्यवाद-पत्र भी मिलेगा। योगी सरकार का ये अनूठा वर्चुअल दीपोत्सव बिल्कुल रियल जैसा अनुभव देगा।
इस अनोखे वेबसाइट के पोर्टल पर श्रीरामलला के विराजमान की तस्वीरें होंगी, जिसके समक्ष वर्चुअल दीप का प्रज्वलन किया जाएगा। इस वर्चुअल आयोजन में ये सुविधा होगी कि श्रद्धालु अपने भावानुसार मिट्टी, तांबे, स्टील और किसी अन्य धातु के दीप-स्टैंड का चयन कर सकेंगे और साथ ही दीप को जलाने के लिए घी, सरसों और तिल के तेल का विकल्प भी उपलब्ध होगा। 

इस तैयारी के साथ ही ये भी होगा कि श्रद्धालु अगर पुरुष है तो पुरुष के वर्चुअल हाथ और महिला होने पर महिला के वर्चुअल हाथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। दीप जलाने के बाद श्रद्धालु के विवरण के आधार पर रामलला की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से धन्यवाद-पत्र भी जारी किया जाएगा। बता दें कि 13 नवम्बर को प्रस्तावित मुख्य समारोह से पहले यह वेबसाइट आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगी। 


कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 45,903 नए मामले और 490 लोगों की हुई मौत*

09-Nov-2020

नई दिल्‍ली (शोर सन्देश)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अपडेट किए गए जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,903 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही 490 मौत के मामले सामने आए। वहीं इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 79 लाख पार कर गई है, जिसके बाद राष्ट्रीय रिकवरी दर 92.56 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

इसके साथ देश में कुल कोरोना वायरस के मामले 85,53,657 लाख हैं और मरने वालों की संख्या 1,26,611 हो गई, जबकि मृत्यु दर में 1.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दसवें दिन 6 लाख से नीचे रही। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,09,673 सक्रिय मामले हैं, जो कुल केसलोएड का 5.96 प्रतिशत शामिल हैं।
ICMR के अनुसार, 11,85,72,192 नमूनों का कुल परीक्षण किया गया है, जबकि 08 नवंबर तक 8,35,401 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, `हमारे आंकड़ों को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ सामंजस्य बिठाया जा रहा है।` 


दो हिस्सों में बंटी हमसफ़र एक्सप्रेस, ऊपर-नीचे हो गई यात्रियों की सांसें*

09-Nov-2020

प्रयागराज (शोर सन्देश)। दिल्ली से कटिहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई। इससे ट्रेन में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह सूचना देकर ट्रेन को रुकवाकर दोनों हिस्सों को जंजीर से जुड़वाया गया। थोड़ा चलने पर एक बार फिर ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर रेलवे की हमसफर एक्सप्रेस दिल्ली से कटिहार जा रही थी। कानपुर के चंद्री-चकेरी एरिया के पास पहुंचने पर इंजन से चौथे नंबर पर लगे AC-3 कोच की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रेन के पीछे वाले तेज झटके के साथ रूक गए। वहीं इंजन 1 किमी आगे निकल गया।
कपलिंग ठीक करने के बजाय जंजीर से जोड़ा गया।
कपलिंग टूटने का पता चलने पर इंजन को वापस लाया गया और कपलिंग ठीक करने के बजाय मोटी जंजीर डालकर ट्रेन के दोनों हिस्सों को जोड़ा गया। जब ट्रेन सरसौल से प्रेमपुर के बीच पहुंची तो वह जंजीर भी टूट गई और 12 कोच फिर से अलग हो गए। 

मोटी जंजीर डालकर ट्रेन को धीरे-धीरे चलाते हुए प्रयागराज लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के आला अधिकारी प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचे। जहां प्रभावित कोच को अलग करके उसके यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट किया गया। इसके बाद ट्रेन की कमी को ठीक करके आगे कटिहार के लिए रवाना किया गया। 


कल तय होगा कि बिहार में किसकी बनेगी सरकार*

09-Nov-2020

चुनाव आयोग ने पूरी की मतगणना की तैयारी
पटना (शोर सन्देश)। बिहार में चुनाव संपन्न हो चुका है। एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। एग्जिट पोल के नतीजों से महागठबंधन में खुशी की लहर दिखाई दे रही है तो एनडीए गठबंधन में मायूसी है। हालांकि ये असल नतीजे नहीं है। 10 नवंबर को स्थिति साफ हो जाएगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। मतगणना को देखते हुए चुनाव आयोग ने सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पोल पैनल के मुताबिक सभी 38 जिलों में कुल 55 काउंटिंग सेंटर्स, 414 हाउसिंग हॉल्स तैयार किए गए हैं।

चार जिलों में तीन काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं- पश्चिमी चंपारण (12 विधानसभा सीटें), गया (10 विधानसभा सीटें), सिवान (आठ विधानसभा सीटें) और बेगूसराय (सात विधानसभा सीटें), अन्य जिलों में एक या दो काउंटिंग सेंटर्स बनाए जा रहे हैं।
वहीं अगर राजधानी पटना की बात करें तो सभी 14 विधानसभा सीटों के लिए अनुग्रह नारायण (एएन) कॉलेज में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। बता दें, बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया तीन चरणों में (28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर) संपन्न हो गई है।
00 कांग्रेस को सता रहा टूटने का डर
एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को अब अपने विधायकों के टूटने का डर सताने लगा है।
कांग्रेस अब एक्टिव मोड में आ गई है। कांग्रेस ने मतगणना के बाद विधायकों को एकजुट रखने के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को पटना भेजा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी महासचिव अविनाश पांडेय और रणदीप सिंह सुरजेवाला को पटना भेजा है। इन दोनों नेताओं को चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद के हालात में प्रबंधन की जिम्मेदारी देकर भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक एग्जिट पोल में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच करीबी लड़ाई का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में विरोधी खेमे की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास किए जा सकते हैं। इसे देखते हुए दोनों नेताओं को पटना भेजा गया है। ये दोनों नेता बिहार में रहेंगे और गठबंधन सहयोगियों के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। 


पीएम मोदी आज देंगे काशी को दिवाली का उपहार, करेंगे 614 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास*

09-Nov-2020

वाराणसी (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दिवाली का तोहफा देने जा रहे हैं। मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काशी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 614 करोड़ रुपये है। इस कार्यक्रम के दौरान मोदी इन परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस अवसर पर मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

00 इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
बतादें की मोदी सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का प्रबंध, बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह, 100 मीट्रिक टन कृषि उपज क्षमता वाले गोदाम, आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिये एक आवास, वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य, 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्रों जैसी तमात परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा मोदी दशाश्वमेध घाट और खिड़किया घाट का पुनर्विकास, पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक, काशी के कुछ वार्डों का पुनर्विकास, बनिया बाग में पार्क के पुनर्विकास के साथ पार्किंग सुविधा, गिरिजा देवी संस्कृत शंकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल के उन्नयन सहित शहर में सड़कों की मरम्मत और पर्यटन स्थलों के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। 



Feedback/Enquiry



Log In Your Account