ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

लाठी गांव में रहने वाले लोगों की पहचान, ये हत्या का हथियार नहीं : सुप्रीम कोर्ट*

18-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि लाठी गांव में रहने वाले लोगों की पहचान है। इसे हत्या का नहीं कहा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह बात एक मामले पर सुनवाई के दौरान कही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, हत्या (धारा 302) के एक मामले को गैर इरादतन हत्या (धारा 304 भाग दो) में बदला। साथ ही कोर्ट ने आरोपी के जेल में रहने की अवधि को सजा मानते हुए उसे रिहा करने का आदेश भी दिया है।

जस्टिस आरएफ नरीमन की अगुवाई वाली बेंच ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा, गांव के लोग लाठी लेकर चलते हैं जोकि उनकी पहचान बन गई है। यह हम मानते हैं, लाठी को हमले के हथियार की तरह इस्तेमाल में लाया जा सकता है, लेकिन, इसे सामान्य तौर पर हमला करने या हमले का हथियार नहीं स्वीकार किया जा सकता है।
कोर्ट ने कहा, मौजूदा मामले में लाठी से सिर पर वार किया गया। लेकिन, हमेशा यह सवाल बना रहेगा कि क्या यह हमला हत्या के इरादे से किया गया था? हुमला करने वाले शख्स को क्या इस बात की जानकारी थी, इस हमले से किसी की जान जा सकती है? सुप्रीम कोर्ट के यह भी कहना है इस मामले से जुड़े हकीकत, हमले की प्रकृति और उसका तरीका, वार और घावों की संख्या आदि को देखकर ही किसी के इरादे के बारे में कुछ तय किया जा सकता है।

आपको बता दें कि जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में आरोपी जुगत राम ने एक शख्स के सिर पर लाठी से हमला किया था। उस समय जुगत राम के हाथ में लाठी थी। हमले की वजह से पीड़ित की दो दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। हत्या के आरोप में आरोपी पर 302 लगाया गया था, जिसे उसने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। 


दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी उड़ानें 2 अक्टूबर तक निलंबित*

18-Sep-2020

कोरोना संक्रमित ने की थी दुबई की यात्रा, 15 दिनों के लिए उड़ानें प्रतिबंधित
दुबई/नई दिल्ली (शोर सन्देश) दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में घरेलू और विदेशी उड़ान सेवाओं को पूरी तरह से बहाल किया जाना बाकी है। हालांकि, घरेलू और विदेशी उड़ानें सीमित मात्रा में चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, जयपुर से दुबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक यात्री ने सफर किया था। दरअसल, यह यात्री पहले से ही कोरोना वायरस से संक्रमित था लेकिन एयरलाइंस ने यात्री को यात्रा करने की अनुमति दी थी।

दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली सभी उड़ानों पर 15 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि 4 सितंबर को इस यात्री ने जयपुर से दुबई के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा की थी। यह यात्री पहले से ही कोरोना पॉजिटिव था। दुबई के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इसे नियमों का उल्लंघन करार दिया है और इसीलिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी उड़ानों पर 2 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई है।

भारत में कोरोना वायरस महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में 96 से अधिक लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ, देश में कोविद -19 रोगियों की संख्या 52 लाख से अधिक हो गई है, जबकि इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 84 हजार तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के भीतर, लगभग 1200 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 96,424 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि पिछले 24 घंटों के भीतर 1,174 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, कल की तुलना में आज कुछ राहत है, क्योंकि गुरुवार को देश में लगभग 98000 मरीज पाए गए थे। अब, देश में कोरोना वायरस के रोगियों की कुल संख्या 52 लाख को पार कर 52,14,678 तक पहुंच गई है। इनमें से अब तक 84,372 मरीजों की मौत हो चुकी है। 


बेंगलुरु से आए मेल को क्लिक करते ही उड़ा गया पूरा डेटा, NIC के कंप्यूटर्स में सेंधमारी*

18-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश की राजधानी दिल्ली स्थित नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) के कंप्यूटर्स हैक करने का मामला सामने आया है और इसे सुरक्षा में बड़ी छूट बताया जा रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस बाबत इस महीने के शुरू में मामला दर्ज किया था।

NIC के इन कंप्यूटरों में भारतीय सुरक्षा, नागरिकों, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे वीवीआईपी से जुड़ी जानकारी और डेटा होता है। एनआईसी के कर्मचारियों को पिछले दिनों एक मेल आया था, जिसमें शामिल एक मेल का लिंक ने पर उसका पूरा डेटा अचानक गायब हो गया। सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु की एक फर्म से इस फाइबर एटैक हुआ था।

इस बीच, एनआईसी की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में एक अमेरिकी कंपनी से मेल आया था और मेल का आईपी एड्रेस वहीं का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


कृषि सुधार के लिए दो महत्वपूर्ण विधेयक लोक सभा से पारित*

18-Sep-2020

कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020
कृषक (सशक्तिकरण संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारत में कृषि सुधार के लिए दो महत्वपूर्ण विधेयक 17 सितंबर 2020 को लोक सभा से पारित कर दिये गए। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 5 जून 2020 को कृषि सुधार से संबंधित तत्संबंधी अध्यादेश स्वीकृत किए गए थे। इन अध्यादेशों को विधेयक के रूप में लोक सभा में प्रतिस्थापित करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ने प्रस्ताव रखे थे, जिन पर चर्चा के बाद लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन्हें पारित घोषित किया।

-
कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा
-
खेती-किसानी में निजी निवेश से होने से तेज विकास होगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
-
कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी।

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने बताए फायदे
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने कहा कि यह विधेयक, किसानों को विपणन के विकल्प देकर उन्हें सशक्त बनाएगा। श्री तोमर ने कहा कि किसानों के पास मंडी में जाकर लाइसेंसी व्यापारियों को ही अपनी उपज बेचने की विवशता क्यों, अब किसान अपनी मर्जी का मालिक होगा। करार अधिनियम से कृषक सशक्त होगा समान स्तर पर एमएनसी, बड़े व्यापारी आदि से करार कर सकेगा तथा सरकार उसके हितों को संरक्षित करेगी। किसानों को अधिकारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, निश्चित समयावधि में विवाद का निपटारा एवं किसान को भुगतान सुनिश्चित होगा। श्री तोमर ने कहा कि किसान हमेशा जंजीरों में जकड़ा रहा, जिसके कारण खेती कभी उसकी पसंद का प्रोफेशन नहीं बनी, अब खेती करना और लाभदायक होगा। निवेश बढऩे से जो अनाज पहले खराब हो जाता था, अब नहीं होगा। उपभोक्ताओं को भी खेत/किसान से सीधे उत्पाद खरीदने की आजादी मिलेगी। कोई टैक्स लगने से किसान को ज्यादा दाम मिले


आज प्रधनमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन, राष्ट्रपति कोविंद, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओ ने दी बधाई*

17-Sep-2020

नईदिल्ली(शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है प्रधानमंत्री देश-विदेश से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं कई देशों के नेताओं से उन्हें जन्मदिन की बधाई मिली है। वहीं, देश भर में भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है मेरी शुभेच्छा प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा- मोदी जी नेतृत्व में एक मजबूत भारत की नींव रखी गई। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- पीएम नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई 


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट*

17-Sep-2020

नईदिल्ली(शोर सन्देश) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ये जानकारी खुद ट्वीट कर दी। वही, कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नितिन गडकरी ने बुधवार को ट्वीट में कहा, `कल मैं खुद को कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श किया। मेरे चेकअप के दौरान मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मैं फिलहाल सभी लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।`

साथ ही, उन्होंने संपर्क में आए हुए लोगों से सावधान रहने और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया। बता दें कि नितिन गडकरी तीन दिन पहले यानी 14 सितंबर को मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद भी गए थे। 


श्रीनगर के बाटामलू में देर रात एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर-सीआरपीएफ के 2 जवान घायल*

17-Sep-2020

नईदिल्ली (शोर सन्देश) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर इलाके में देर रात एनकाउंटर हुआ इसमें अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ के दो जवान भी जख्मी हुए हैं श्रीनगर के बैटामालू इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ टीम को आतंकी के छिपे होने की जानकारी मिली थी रात करीब 3 बजे सर्च ऑपरेशन के दौरान उनपर आतंकियों ने गोलियां चलाईं इसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ।

सुरक्षा बलों की तरफ से चलाई गई गोलियों में पहले एक आतंकी ढेर हुआ फिर सुबह 8.30 तक दो और आतंकी मारे जा चुके थे आतंकियों की गोली से सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट भी जख्मी बताए जा रहे हैं फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। 


देश में कोरोना कहर जारी 24 घंटे में 97 हजार पार ,1132 की मौत*

17-Sep-2020

नईदिल्ली (शोर सन्देश) देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 97,894 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 51,18,254 हो गया है। वहीं, 24 घंटे में 1,132 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 97,894 नए कोविड-19 मामले सामने आए और 1,132 मौतें हुई हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 51,18,254 हो गई है जिसमें 10,09,976 सक्रिय मामले 40,25,080 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 83,198 मौतें शामिल हैं। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), बुधवार (16 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,05,65,728 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,36,613 सैंपल कल टेस्ट किए गए। 


नासा ने किया सतर्क,धरती की तरफ तेजी से बढ़ रही एक बड़ी आसमानी आफत*

17-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)।अभी दुनिया के लिए साल 2020 मुसीबतों भरा रहा है। एक तरफ कोरोना जैसी भीषण महामारी दुनियाभर में के करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है, लेकिन इलाज ढूंढ़ने में कामयाबी अभी तक नहीं मिल पाई है। अब एक आसमानी आफत धरती की ओर तेजी से बढ़ रही है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, 14 सितंबर को एक एस्टेरोइड धरती के करीब से गुजरा था। लेकिन अब 17 सितंबर को भी एक एस्टेरोइड धरती के पास से गुजरने का अनुमान है।

चिंता की सबसे बड़ी बात यह है कि यह एस्टेरोइड विशालकाय है। जिसका नाम है एस्टेरोइड 2014. 110 डायमीटर वाले इस एस्टेरोइड का आकार लंदन के ब्रिज के बराबर है।
00इतने बजे गुजरेगा एस्टेरोइड.

हालांकि, नासा ने कहा है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. यह एस्टेरोइड भले ही आकार में बड़ा है लेकिन यह धरती को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा. यह बिना टकराए निकल जाएगा. तब इसकी रफ्तार 8.66 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी. स्काई लाइव के अनुसार, अगले 10 वर्षों को देखते हुए 17 सितंबर को UTC समयानुसार रात के 11 बजकर 50 मिनट पर यह धरती से निकटतम दूरी पर होगा। 


नरेंद्र मोदी ने 70 साल का सफर किया पूरा, प्रधानमंत्री के रूप में रही हैं ये सात उपलब्धियां*

17-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जिंदगी के 70 साल का सफर पूरा कर लिया है इस मौके पर उन्हें देश-विदेश से बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. वहीं, देश भर में भाजपा कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को अभी और आगे ले जाने की बहुत संभावनाएं मौजूद हैं. वहीं नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने बधाई देते हुए कहा कि मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य खुशियों की कामना करता हूं. दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एक मजबूत भारत की नींव रखी गई. सीआरपीएफ ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी सात बड़ी उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं।
1. 370 का खात्मा.
मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया और इसके साथ ही राज्य को दो हिस्सों में बांट भी दिया. अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश हैं. मोदी सरकार का यह सबसे ऐतिहासिक फैसला रहा है.
2. मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात.
मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाया. मोदी सरकार ने तीन तलाक पर पाबंदी के लिए `मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2019` को लोकसभा और राज्यसभा से पारित कराया. एक अगस्त 2019 से तीन तलाक देना कानूनी तौर पर जुर्म बन गया.
3. नागरिकता संशोधन कानून.
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नागरिकता संशोधन कानून को बड़े फैसले के तौर पर देखा जा सकता है. 10 जनवरी 2020 को इसे पूरे देश मे लागू कर दिया गया. इस कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य देशों से आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी और यहूदी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिल सकती है. इस कानून में किए गए बदलाव को लेकर देश भर में कई महीने विरोध प्रदर्शन हुए
4. सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक.
पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का काम किया है. मोदी सरकार के आने के बाद 18 सितंबर 2016 को हुए उरी अटैक के 11 दिन बाद 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने एलओसी के उस पार घुसकर तमाम आतंकी लॉन्च पैड तबाह किए और कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ तो सीआरपीएफ के हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे. इस आतंकी हमले के 12 दिन बात 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बॉर्डर पार कर पाकिस्तानी सीमा में बने आतंकियों के ठिकानों को को तबाह कर दिया. इसे एयर स्ट्राइक का नाम दिया गया था.
5.राम मंदिर का शुभारंभ.
पांच अगस्त, 2020 दिन इतिहास में दर्ज हो गया. पीएम मोदी ने भूमि पूजन कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया था. भव्य राम मंदिर के निर्माण का सपना बीजेपी तीन दशकों से दिखा तो रही थी लेकिन लोगों को इसे लेकर सबसे ज्यादा भरोसा उस समय जगा जब मई 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने.
6. लोककल्याण की योजनाएं.
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गरीब जनता की जरूरतों के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए लगभग सवा सौ गरीब कल्याण योजनाओं को शुरू किया. जिसका सीधा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गरीब जनता को मिला
7. जीएसटी लागू करने का मकसद

मोदी सरकार ने सत्ता में आने के तीन साल बाद संसद से जीएसटी को पास कराया और यह देश में एक जुलाई 2017 से लागू हो गया देश में कर सुधार की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम था। 



Feedback/Enquiry



Log In Your Account