
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोना महामारी के दौरान प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रॉविडेंट फंड यानी अपने पीएफ से करीब 40 हजार करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। श्रम और रोज़गार मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में इस बात की जानकारी दी।
सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान पीएफ से पैसा निकालने में दी थी छूट.
महामारी के दौरान ईपीएफओ (एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) से 39 हजार 403 करोड़ निकाले गए हैं और इसके पीछे की वजह है कि सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कर्मचारियों को पीएफ से पैसा निकालने की छूट दी थी जिसका फायदा आम लोगों ने लिया है पैसे निकालने का ये आंकड़ा 25 मार्च से 31 अगस्त के बीच का है
तीन महीने के वेतन और डीए के बराबर रकम या पीएफ खाते में जमा कुल रकम का 75 प्रतिशत हिस्सा निकालने की छूट सरकार ने कर्मचारियों को दी है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बिहार में 541 करोड़ रुपये की 7 शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे । समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि इन परियोजनाओं में से चार जल आपूर्ति, दो सीवेज ट्रीटमेंट और एक रिवरफ्रंट से संबंधित हैं।
इन परियोजनाओं का संचालन बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन कर रहा है, जो राज्य के शहरी विकास और आवास विभाग के अंतर्गत काम कर रहा है. परियोजनाओं की जानकारी देते हुए पीएमओ ने कहा कि पटना नगर निगम के तहत आने वाले बेउर और कर्मलीचक में नमामि गंगे मिशन के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं
यह कहा गया है कि सीवान नगर परिषद और छपरा नगर निगम में अमृत मिशन के तहत बनाई गई जलापूर्ति परियोजना से स्थानीय निवासियों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल मुहैया कराने में मदद मिलेगी।
नमामि गंगे के तहत बनाई जा रही मुजफ्फरपुर रिवरफ्रंट डेवलपमेंट स्कीम की आधारशिला भी पीएम मोदी रखेंगे

नई दिल्ली (शोर सन्देश)।भारत ने संयुक्त राष्ट्र में मात दी है भारत को महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के एक आयोग के सदस्य के रूप में चुना गया है, जो आर्थिक सामाजिक परिषद का हिस्सा है संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इस बात की जानकारी दी है।
मिली जानकारी मुताबिक भारत ने प्रतिष्ठित ECOSOC में सीट जीती है भारत को महिलाओं की स्थिति पर आयोग का सदस्य चुना गया है यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण आधार है हम सदस्य राज्यों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।
आयोग में इस सीट को पाने के लिए भारत, चीन अफगानिस्तान ने दावेदारी की थी इस मुकाबले में भारत अफगानिस्तान को 54 में से अधिकतर सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि चीन आधे रास्ते के निशान को पार नहीं कर सका उल्लेखनीय है कि इस साल प्रसिद्ध बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है इसी दौरान चीन को यह झटका लगा है अब भारत अगले चार साल (2021 से 2025) तक महिलाओं के दर्जे पर यूनाइटेड नेशन के कमीशन का सदस्य होगा।

नई दिल्ली(शोर सन्देश)। कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन अगले साल 2021 की शुरुआत में आ जाएगी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने रविवार को कहा, `हालांकि कोई तारीख अभी तय नहीं है लेकिन वैक्सीन 2021 की शुरुआत में तैयार हो जाएगी`
बनाई जा रही विस्तृत रणनीति.
हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों और उच्च जोखिम जगहों पर काम करने वाले लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के आपातकालीन प्राधिकरण पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सहमति बनने के बाद किया जाएगा. कोविड-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह इस पर एक विस्तृत रणनीति तैयार कर रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे टीका लगाया जाए

नई दिल्ली(शोर सन्देश)। देश में बेतहाशा बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि लोग अनपी जान खुद बचाएं क्योंकि पीएम मोदी कहीं और व्यस्त हैं।राहुल गांधी ने ट्वटी कर कहा, `कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस हफ्ते 50 लाख और ऐक्टिव केस 10 लाख पार हो जाएगे। अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया। मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिए क्योंकि पीएम मोर के साथ व्यस्त हैं।`

नई दिल्ली (शोर सन्देश) । अमेरिका के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों की पुष्टि हुई है बीते 24 घंटे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 3,07,930 नए मामले दर्ज किए हैं कोरोना के नए मामलों में सबसे तेज़ वृद्धि भारत, अमेरिका और फिर ब्राज़ील में देखने को मिल रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को भारत में कोरोना के 94,372 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि अमेरिका में 45,523 और ब्राज़ील में 43,718 नए मामले सामने आए. वहीं अमरीका और भारत, दोनों देशों में 1,000 से ज़्यादा लोगों की कोविड-19 से मौत हुई
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में ब्राज़ील में 874 लोग महामारी से मारे गये हैं. स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि बीते 24 घंटे में 5,500 से ज़्यादा लोगों की कोविड-19 से मौत हुई जिसके बाद दुनिया में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,17,417 हो गई है।
संगठन ने बताया कि दुनिया में अब तक कोरोना संक्रमण के दो करोड़ 80 लाख से ज़्यादा मामले दर्ज किये जा चुके हैं, जिनमें से लगभग आधे मामले अमेरिका में दर्ज हुए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 6 सितंबर को एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आने का रिकॉर्ड बना था 6 सितंबर को तीन लाख छह हज़ार 857 नये मामले सामने आए थे
अमरीका के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ़ अगस्त महीने में भारत में कोविड-19 के लगभग 20 लाख नए मामले सामने आए जो इस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक का सबसे बड़ा मासिक आँकड़ा रहा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भारत में सितंबर महीने की शुरुआत से ही, हर दिन औसतन एक हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमण से मारे जा रहे हैं।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोना काल के बीच संसद सत्र आज से शुरू हो गया 1 अक्टूबर तक चलने वाले मानसून सत्र ऐसे समय आयोजित हो रहा है जब देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सत्र के कई नियमों में बदलाव भी किए गए है, जैसे कि सत्र में इस बार प्रशनकाल का न होना और सत्र को लगभग आधा कर देना।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार आधा दिन लोकसभा और आधा दिन राज्यसभा की कार्यवाही होगी। लोकसभा की कार्यवाही आज सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक जबकि राज्यसभा की दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी जबकि बाकी दिनों में राज्यसभा की कार्यवाही सुबह की पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगी, वहीं लोकसभा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक बैठेगी।
बता दें कि इन 18 दिनों में रोज संसद की कार्यवाही होगी। शनिवार और रविवार को भी छुटी नहीं रहेगी, क्योंकि दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की कार्यवाही की समय सीमा कम कर दी गई है।

नई दिल्ली(शोर सन्देश)।कोरोना वायरस के नए आंकड़ों ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं । पिछले 24 घंटों में पूरी दुनिया में रिकॉर्ड 3,07,000 नए कोरोना मामले सामने आए हैं । वहीं, 5,537 लोगों की मौत हुई है । 24 घंटे में सामने आए कुल कोरोना मामलों में हर तीसरा संक्रमित मरीज भारतीय है इससे पहले 6 सितंबर 2020 को सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए थे जब 24 घंटे में कुल नए कोरोना मरीजों की संख्या 306,857 तक पहुंच गई थी ।
इसमें सबसे ज्यादा मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील से मिले हैं । आंकड़ों के मुताबिक भारत में 94,372 नए केस, अमेरिका में 45,523 नए केस और ब्राजील में 43,718 नए केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में भारत और अमेरिका में 1,000-1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, वहीं ब्राजील में 874 कोरोना मरीज जान गंवा चुके हैं. हालांकि, 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत का रिकॉर्ड 17 अप्रैल का है जब एक ही दिन में 12,430 कोरोना मरीजों की जान चली गई थी ।
देश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं इस महामारी की चपेट में आ चुके कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 लाख के पार जा चुकी है. वहीं इस वायरस से अब तक 79 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. देश में 37.7 लाख कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और यहां स्वस्थ होने की दर करीब 77.77 फीसदी है ।
विश्व में इस जानलेवा वायरस के कारण 2.88 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.2 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका रहा है जहां 1.94 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील है जहां 1.31 लाख लोगों की जान गई है । इसके बाद भारत का नंबर आता है जहां 79 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है । हालांकि, कुल कोरोना मामलों को देखें तो भारत ब्राजील से आगे है. ब्राजील में कुल मामले 43.30 लाख हैं और भारत में यह आंकड़ा 48 लाख के पार जा चुका है ।

नई दिल्ली (शोर सन्देश) । कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम के साथ संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र कुल 18 दिनों का होगा, जो बगैर किसी छुट्टी के लगातार एक अक्टूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सत्र के लिए संसद भवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना भी है और कर्तव्य भी और खुशी की बात है कि सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढ़िलाई नहीं।
सत्र के दौरान सियासी तापमान बढ़े रहने की संभावना है, क्योंकि विपक्ष चीन के साथ एलएसी पर चल रहे विवाद, अर्थव्यवस्था और कोरोना संकट जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

नई दिल्ली(शोर सन्देश)। देश में हर साल 14 सितंबर यानी आज हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देशवाशियों को संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक ये प्रसारण डीडी नेशनल पर सुबह 10.30 पर किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष हिंदी दिवस समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
00कोरोना महामारी के चलते इस बार नहीं होगा आयोजन.
हिंदी दिवस के मौके पर प्रत्येक वर्ष राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केंद्र सरकार के कार्यालयों, मंत्रालयों, उपक्रमों और बैंकों आदि में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजभाषा कीर्ति तथा राजभाषा गौरव पुरस्कार दिए जाते हैं।
00बीते दो अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे शाह.
मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बीते शनिवार की देर रात अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सा जांच के लिए भर्ती कराया गया था। शाह बीते दो अगस्त को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।