
नईदिल्ली(शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है प्रधानमंत्री देश-विदेश से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं कई देशों के नेताओं से उन्हें जन्मदिन की बधाई मिली है। वहीं, देश भर में भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है मेरी शुभेच्छा प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा- मोदी जी नेतृत्व में एक मजबूत भारत की नींव रखी गई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- पीएम नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई

नईदिल्ली(शोर सन्देश)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ये जानकारी खुद ट्वीट कर दी। वही, कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नितिन गडकरी ने बुधवार को ट्वीट में कहा, `कल मैं खुद को कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श किया। मेरे चेकअप के दौरान मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मैं फिलहाल सभी लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।`
साथ ही, उन्होंने संपर्क में आए हुए लोगों से सावधान रहने और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया। बता दें कि नितिन गडकरी तीन दिन पहले यानी 14 सितंबर को मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद भी गए थे।

नईदिल्ली (शोर सन्देश)। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर इलाके में देर रात एनकाउंटर हुआ इसमें अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ के दो जवान भी जख्मी हुए हैं श्रीनगर के बैटामालू इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ टीम को आतंकी के छिपे होने की जानकारी मिली थी रात करीब 3 बजे सर्च ऑपरेशन के दौरान उनपर आतंकियों ने गोलियां चलाईं इसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ।
सुरक्षा बलों की तरफ से चलाई गई गोलियों में पहले एक आतंकी ढेर हुआ फिर सुबह 8.30 तक दो और आतंकी मारे जा चुके थे आतंकियों की गोली से सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट भी जख्मी बताए जा रहे हैं फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

नईदिल्ली (शोर सन्देश)। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 97,894 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 51,18,254 हो गया है। वहीं, 24 घंटे में 1,132 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 97,894 नए कोविड-19 मामले सामने आए और 1,132 मौतें हुई हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 51,18,254 हो गई है जिसमें 10,09,976 सक्रिय मामले 40,25,080 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 83,198 मौतें शामिल हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), बुधवार (16 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,05,65,728 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,36,613 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)।अभी दुनिया के लिए साल 2020 मुसीबतों भरा रहा है। एक तरफ कोरोना जैसी भीषण महामारी दुनियाभर में के करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है, लेकिन इलाज ढूंढ़ने में कामयाबी अभी तक नहीं मिल पाई है। अब एक आसमानी आफत धरती की ओर तेजी से बढ़ रही है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, 14 सितंबर को एक एस्टेरोइड धरती के करीब से गुजरा था। लेकिन अब 17 सितंबर को भी एक एस्टेरोइड धरती के पास से गुजरने का अनुमान है।
चिंता की सबसे बड़ी बात यह है कि यह एस्टेरोइड विशालकाय है। जिसका नाम है एस्टेरोइड 2014. 110 डायमीटर वाले इस एस्टेरोइड का आकार लंदन के ब्रिज के बराबर है।
00इतने बजे गुजरेगा एस्टेरोइड.
हालांकि, नासा ने कहा है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. यह एस्टेरोइड भले ही आकार में बड़ा है लेकिन यह धरती को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा. यह बिना टकराए निकल जाएगा. तब इसकी रफ्तार 8.66 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी. स्काई लाइव के अनुसार, अगले 10 वर्षों को देखते हुए 17 सितंबर को UTC समयानुसार रात के 11 बजकर 50 मिनट पर यह धरती से निकटतम दूरी पर होगा।

नई दिल्ली(शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जिंदगी के 70 साल का सफर पूरा कर लिया है इस मौके पर उन्हें देश-विदेश से बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. वहीं, देश भर में भाजपा कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को अभी और आगे ले जाने की बहुत संभावनाएं मौजूद हैं. वहीं नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने बधाई देते हुए कहा कि मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य व खुशियों की कामना करता हूं. दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एक मजबूत भारत की नींव रखी गई. सीआरपीएफ ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी सात बड़ी उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं।
1. 370 का खात्मा.
मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया और इसके साथ ही राज्य को दो हिस्सों में बांट भी दिया. अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश हैं. मोदी सरकार का यह सबसे ऐतिहासिक फैसला रहा है.
2. मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात.
मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाया. मोदी सरकार ने तीन तलाक पर पाबंदी के लिए `मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2019` को लोकसभा और राज्यसभा से पारित कराया. एक अगस्त 2019 से तीन तलाक देना कानूनी तौर पर जुर्म बन गया.
3. नागरिकता संशोधन कानून.
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नागरिकता संशोधन कानून को बड़े फैसले के तौर पर देखा जा सकता है. 10 जनवरी 2020 को इसे पूरे देश मे लागू कर दिया गया. इस कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य देशों से आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी और यहूदी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिल सकती है. इस कानून में किए गए बदलाव को लेकर देश भर में कई महीने विरोध प्रदर्शन हुए
4. सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक.
पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का काम किया है. मोदी सरकार के आने के बाद 18 सितंबर 2016 को हुए उरी अटैक के 11 दिन बाद 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने एलओसी के उस पार घुसकर तमाम आतंकी लॉन्च पैड तबाह किए और कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ तो सीआरपीएफ के हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे. इस आतंकी हमले के 12 दिन बात 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बॉर्डर पार कर पाकिस्तानी सीमा में बने आतंकियों के ठिकानों को को तबाह कर दिया. इसे एयर स्ट्राइक का नाम दिया गया था.
5.राम मंदिर का शुभारंभ.
पांच अगस्त, 2020 दिन इतिहास में दर्ज हो गया. पीएम मोदी ने भूमि पूजन कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया था. भव्य राम मंदिर के निर्माण का सपना बीजेपी तीन दशकों से दिखा तो रही थी लेकिन लोगों को इसे लेकर सबसे ज्यादा भरोसा उस समय जगा जब मई 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने.
6. लोककल्याण की योजनाएं.
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गरीब जनता की जरूरतों के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए लगभग सवा सौ गरीब कल्याण योजनाओं को शुरू किया. जिसका सीधा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गरीब जनता को मिला
7. जीएसटी लागू करने का मकसद.
मोदी सरकार ने सत्ता में आने के तीन साल बाद संसद से जीएसटी को पास कराया और यह देश में एक जुलाई 2017 से लागू हो गया देश में कर सुधार की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम था।

नईदिल्ली (शोर सन्देश)।केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि कल रात्रि में मेरी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है,जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

चेन्नई(शोर सन्देश)। तिरुपति से लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका इलाज चेन्नई के एक अस्पताल में चल रहा था। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के 65 वर्षीय सांसद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थे। तीन सप्ताह पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राव तिरुपति की सुरक्षित सीट से पहली बार सांसद बने थे। तीन बार के विधायक और पूर्व राज्य मंत्री के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। मोदी ने ट्वीट किया, `लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद के राव गारू के निधन से दुखी हूं। वह अनुभवी नेता थे, जिन्होंने आंध्र प्रदेश की प्रगति में प्रभावी योगदान दिया था। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति है। ओम शांति।`

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोनावायरस के कारण लंबी-लंबी रेल यात्रा अब धीरे-धीरे वापस ट्रैक पर आ रही है। यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने कुछ रेल मार्गों के लिए 40 और ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें से 19 जोड़ी विशेष क्लोन ट्रेनें होंगी, जबकि एक जोड़ी जन शताब्दी ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों का संचालन अगले सोमवार यानि 21 सितंबर से शुरू होगा। रेलवे के अनुसार, 21 सितंबर से चलने वाली 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनों में से अधिकांश बिहार जा रही हैं और वहां से वापस आ रही हैं।
ट्रेनों को चलाने की सबसे अधिक माँग उन क्षेत्रों से आ रही है जहाँ से प्रवासी श्रमिक अपने रोजगार के लिए औद्योगिक शहरों में लौटना चाहते हैं। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली और दक्षिण के राज्य शामिल हैं, जिनके बीच क्लोन ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। रेलवे के अनुसार, इन सभी ट्रेनों में वही किराया लिया जाएगा जो उनकी मूल ट्रेनों में लिया गया है। जन शताब्दी ट्रेन लखनऊ से दिल्ली के बीच चलेगी। इन सभी ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण और टिकटों की बुकिंग शुरू होने से 10 दिन पहले शुरू हो जाएगी।
प्रस्तावित क्लोन ट्रेनें बिहार के सहरसा, राजगीर, दरभंगा, मुज़फ़्फ़रपुर, राजेंद्र नगर और कटिहार से चलकर दिल्ली के लिए चलेंगी, जबकि पटना से अहमदाबाद, छपरा से सूरत, दरभंगा से अहमदाबाद, दानापुर से सिकंदराबाद और बिहार से बैंगलोर तक। इसी तरह, उत्तर प्रदेश में बनारस, बलिया और लखनऊ से दिल्ली के बीच कई ट्रेनें चलेंगी, जो मध्य स्टेशनों से होकर चलेंगी जबकि क्लोन ट्रेनें अमृतसर से जयनगर, जलपाईगुड़ी और बांद्रा के बीच चलेंगी।
00 रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनों की सूची
पूर्व मध्य रेलवे के तहत बिहार और दिल्ली के बीच 10 ट्रेनें संचालित होंगी। ये ट्रेनें बिहार के सहरसा, राजेंद्र नगर, राजगीर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में चलेंगी और समाप्त होंगी।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तहत चलने वाली दो ट्रेनें बिहार से भी हैं। कटिहार से दिल्ली और दिल्ली से कटिहार।
उत्तर रेलवे के तहत 10 ट्रेनें चलेंगी जो दिल्ली और बिहार के बीच चलेंगी। यह पश्चिम बंगाल से दिल्ली, पंजाब से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश से दिल्ली के बीच ट्रेनों का संचालन करेगा।
क्लोन ट्रेनों` में से 19 जोड़े हमसफर एक्सप्रेस की रैक चलाएंगे, जिसमें हर एक में 18 कोच होंगे, जबकि एक जोड़ी 22 कोचों के साथ यह दिल्ली-लखनऊ रूट पर चलेगी। यात्रियों को इन ट्रेनों में रिजर्वेशन 10 दिनों के भीतर करना होगा।
00 हमसफर की तरह लगेगा किराया
हमसफर ट्रेन रैक के साथ क्लोन ट्रेनों का किराया हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों जितना वसूला जाएगा, जबकि दिल्ली-लखनऊ रूट पर क्लोन ट्रेन का किराया जनशताब्दी एक्सप्रेस के किराए जितना लिया जाएगा। ये ट्रेनें वर्तमान में चल रहीं 310 जोड़ी ट्रेनों के अलावा होंगी।

नई दिल्ली (नई दिल्ली (वीएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार विनोद दुआ की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा बढ़ा दी है और कहा है कि 18 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में उनके खिलाफ दर्ज राजद्रोह मामले में अगली सुनवाई तक कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने बुधवार को एक अंतरिम आदेश देते हुए कहा कि उन्हें मामले में अगली सुनवाई तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने अदालत में कहा, `विनोद दुआ पर अपने यूट्यूब कार्यक्रम` द विनोद दुआ शो `में कुछ बयान देने का आरोप है, जो कथित तौर पर सांप्रदायिक घृणा को उकसाने और शांति और सांप्रदायिक घृणा के उल्लंघन के कारण हो सकता है। `
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पहले पत्रकार पर राजद्रोह के आरोप की जांच के संबंध में शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट सील कर दी थी। वरिष्ठ वकील और पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) विकास सिंह ने दुआ की अपील करते हुए शीर्ष अदालत से कहा था कि एक पत्रकार होने के नाते अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सभी अधिकार हैं और सरकार की आलोचना करने का वैध अधिकार भी है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह के आरोपों के खिलाफ विनोद दुआ की याचिका और शिमला में उनके यूट्यूब वीडियो के लिए उनके खिलाफ दायर एफआईआर और केंद्र के खिलाफ सुनवाई कर रही थी।)। सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार विनोद दुआ की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा बढ़ा दी है और कहा है कि 18 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में उनके खिलाफ दर्ज राजद्रोह मामले में अगली सुनवाई तक कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने बुधवार को एक अंतरिम आदेश देते हुए कहा कि उन्हें मामले में अगली सुनवाई तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने अदालत में कहा, `विनोद दुआ पर अपने यूट्यूब कार्यक्रम` द विनोद दुआ शो `में कुछ बयान देने का आरोप है, जो कथित तौर पर सांप्रदायिक घृणा को उकसाने और शांति और सांप्रदायिक घृणा के उल्लंघन के कारण हो सकता है। `
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पहले पत्रकार पर राजद्रोह के आरोप की जांच के संबंध में शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट सील कर दी थी। वरिष्ठ वकील और पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) विकास सिंह ने दुआ की अपील करते हुए शीर्ष अदालत से कहा था कि एक पत्रकार होने के नाते अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सभी अधिकार हैं और सरकार की आलोचना करने का वैध अधिकार भी है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह के आरोपों के खिलाफ विनोद दुआ की याचिका और शिमला में उनके यूट्यूब वीडियो के लिए उनके खिलाफ दायर एफआईआर और केंद्र के खिलाफ सुनवाई कर रही थी।