ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

एयरपोर्ट में साबुन के अंदर से निकला 38 लाख का सोना*

06-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने सोने के तस्करी करने वालों के पास से 38 लाख का सोना बरामद हुआ है वो भी साबुन के अंदर से तस्करों ने साबुन के अंदर इस तरह सोना को छिपाया था, जो पता नहीं लग पा रहा था। साबुन पैकेट में सील था और उसके अंदर सोना था। ट्विटर यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’’38 लाख का साबुन तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर जब्त किया गया।’’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

साबुन के काटने पर अधिकारियों को सोना मिला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तस्करों ने बहुत ही सफाई के साथ एक मशहूर ब्रांड के साबुन में सोना को फिट किया था। लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने उसको पकड़ लिया। अधिकारियों ने जब साबुन को चेक किया तो उसके अंदर से 38 लाख रुपये का गोल्ड बरामद हुआ। 


भारतीय मानक ब्यूरो में कई पदों पर निकली भर्ती*

06-Sep-2020

नईदिल्ली(शोर सन्देश) भारतीय मानक ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर निजी सहायक जूनियर ट्रांसलेटर(हिन्दी)समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरु हो चुकी है इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर है।

शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग अलग है असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवार का लॉ में स्नातक होना अनिवार्य है असिस्टेंट सेक्शन ऑफिस के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है. वहीं निजी सहायक के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
इसके अलावा जूनियर ट्रांसलेटर(हिन्दी)के पदों के लिए उम्मीदवार का हिंदी या अंग्रेजी विषय के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सभी पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा अलग अलग है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 साल, 30 साल और 35 साल होना अनिवार्य है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा

चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें उम्मीदवार को 150 सवालों के जवाब देने होंगे यह परीक्षा 150 अंकों की होगी। 


आज 47 शिक्षकों को मिलेगा ’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’*

05-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) आज शिक्षक दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 47 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारप्रदान करेंगे 45 सामान्य और 2 विशेष श्रेणी के शिक्षक होंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। कोरोना को देखते हुए, देश भर के शिक्षकों ने डिजिटल माध्यम से समारोह आयोजित किया गया हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रालय द्वारा गठित स्वतंत्र जूरी ने 153 शॉर्टलिस्ट किए गए शिक्षकों के आवेदनों पर डिजिटल रूप से संपर्क करके विचार किया और देशभर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 47, विशेष श्रेणी के 2 शिक्षकों सहित शिक्षकों कोराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारके लिए चुना गया था। इनमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली परमाणु ऊर्जा शिक्षा बोर्ड, नवोदय विद्यालय समिति, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद शामिल हैं।
इस साल गुजरात और उत्तर प्रदेश के 3-3 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, झारखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु के दो शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, गोवा, लद्दाख, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मेघालय, त्रिपुरा, असम, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पुदुचेरी के एक-एक शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल राष्ट्रपति ने विज्ञान भवन में 46 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया था। यह पुरस्कार उन मेधावी शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है। 


भारतीय नागरिकों को चीनी सेना ने किया अगवा, विधायक ने पीएमओ को ट्वीट कर दी जानकारी*

05-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अब अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। चीनी सेना ने पांच लोगों को अगवा कर लिया है। यह दावा अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने किया है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने सीमा से 5 भारतीयों को उठा ले गई है।

अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग का दावा है कि प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के पांच लोगों का कथित तौर पर चीन की सेना(पीएलए) ने अपहरण कर लिया गया है। कुछ महीने पहले भी ऐसी घटना घटी थी। सरकार को चीन की सेना को जवाब देना चाहिए। इसको लेकर निनॉन्ग ने पीएमओ को भी ट्वीट को टैग किया है और जानकारी दी है।
इसके अलावा कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने अपने ट्वीट में दो स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। इनमें पांच लोगों के नाम हैं, जिनका अपहरण किए जाने का दावा किया है। निनॉन्ग एरिंग का कहना कि सरकार को चीन पर कार्रवाई करनी चाहिए और चीनी विस्तारवाद नीतियों की जांच करें।
गौरतलब है कि जून में भारतीय और चीनी सेना के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, तो वहीं करीब 40 चीनी सैनिक भी मारे गए थे। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। चीन ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की है जिसे सेना ने नाकाम कर दिया है। हाल ही में चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे के कुछ भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया।
चीन लगातार बातचीत की आड़ में भारत के खिलाफ साजिश कर रहा है। एक तरफ तो चीन विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की राग अलापता है, तो वहीं सीमा पर लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है।
रूस के दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री के बीच मॉस्को में शुक्रवार को अहम बैठक हुई। चीन के रक्षी मंत्री और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच यह बैठक 2 घंटे 20 मिनट तक चली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस की राजधानी मॉस्को में चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंघे से मुलाकात की। चीन के रक्षा मंत्री फेंघे ने राजनाथ सिंह से मिलने का समय मांगा था। 

इस समय दोनों नेता शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक के लिए रूस के दौरे पर हैं। दोनों देशों के रक्षा मंत्री की यह बैठर मॉस्को के मेट्रोपोल होटेल में शुक्रवार रात 9:30 शुरू हुई थी जो 2 घंटे 20 मिनट तक चली। 


आरबीआई के नियमों में किया बदलाव अब छोटे किसानों और स्टार्टअप्स के लिए मिली राहत*

05-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्राथमिकता क्षेत्र ऋण श्रेणी का दायरा बढ़ा दिया है। इसके चलते छोटे किसानों को सोलर और कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट लगाने के लिए बैंकों से आसानी से कर्ज मिल सकेगा। आरबीआई द्वारा प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के रिव्यू करने की वजह से नए स्टार्टअप्स को भी 50 करोड़ रुपए तक का लोन (कर्ज) आसानी से मिलेगा। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि PSL गाइडलाइंस को रिव्यू करने के बाद इसे उभरती राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुकूल संशोधित किया है। संभी अंशधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद इसे समावेशी विकास पर फोकस किया गया है।

RBI ने कहा, संशोधित गाइडलाइंस के तहत कर्ज से वंचित क्षेत्रों तक लोन की पहुंच को बेहतर किया जा सकेगा। इससे छोटे और सीमांत किसानों तक समाज के कमजोर वर्गों को अधिक कर्ज उपलब्ध हो सकेगा। अक्षय उर्जा और स्वास्थ्य ढांचे में भी कर्ज को बढ़ाया जा सकेगा। अब PSL में स्टार्टअप्स को बैंकों से 50 करोड़ रुपए तक का फाइनेंस उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को सोलर पावर प्लांट्स और कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट्स के लिए कर्ज दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह भी कहा कि कुछ चिन्हित जिलों में प्रायोरिटी सेक्टर क्रेडिट को बढ़ाया गया है। इनमें ऐसे जिलों को शामिल किया गया है, जहां पहले प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋण का प्रवाह तुलनात्मक रूप से कम है। किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और किसान उत्पादक कंपनियों (FPC) के लिए अधिक लोन की सीमा तय की गई है। अक्षय उर्जा और आयुष्मान भारत समेत स्वास्थ्य ढांचे के लिए लोन की सीमा को दोगुना किया गया है। 


रेलवे की बड़ी तैयारी : जल्द बदलेगा रेलवे का टाइम टेबल, बंद होगी 500 ट्रेनें*

05-Sep-2020

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारतीय रेलवे अब ट्रेनों के टाइम टेबल को पूरी तरह से बदलने की तैयारी में है। नयेटाइम टेबल के लिए रेलवे अब करीब 500 ट्रेनों को बंद करने और 10 हजार स्टॉप को खत्म करने जा रही है। इस टाइम टेबल को कोरोना वायरस महामारी खत्म होने के बाद लागू किया जाएगा, जब कोरोना काल से पहले की तरह ट्रेनों का संचालन शुरू होगा. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि टाइम टेबल में इन बदलावों के बाद भारतीय रेलवे की कमाई सालाना 1500 करोड़ रुपये तक बढ़ा जाएगी। रेल मंत्रालय के एक आंतरिक आकलन के अनुसार, 1500 करोड़ रुपये की यह अनुमानित कमाई बिना किराये या अन्य चार्ज में बढ़ोतरी के ही आएगी।

यह टाइम टेबल समेत अन्य ऑपरेशनल पॉलिसी में बदलाव की जरिए होगी। 15 फीसदी ज्यादा माल भाड़ा ट्रेनों का एक्सक्लुसिव कॉरिडार में ज्यादा तेज स्पीड पर चलाया जा सकेगा। रेलवे ने अनुमान लगाया है कि पूरे नेटवर्क में पैसेंजर ट्रेन सर्विस की औसत स्पीड में 10 फीसदी का इजाफा होगा। भारतीय रेलवे ने आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों के साथ मिलकर जीरो बेस्ड टाइम-टेबल तैयार किया है। 


डीजल की कीमत में की गई कटौती, पेट्रोल स्थिर*

05-Sep-2020

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश) सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमत में कोई दलाव नहीं किया है, लेकिन डीजल आज सस्ता हो गया है। कल पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर थे। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में अभी भी सुस्ती छाई हुई है। बहुत दिनों बाद डीजल के दाम पिछले दिनों कम हुए थे। आज देश में डीजल की कीमत में 13 पैसे की कटौती की गई है। जबकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में आज 5 सितंबर को पेट्रोल के दाम स्थिर हैं, डीजल के दाम में 13 पैसे की कटौती हुई है। पेट्रोल 82.08 रुपए लीटर है और डीजल 73.27 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल कल के भाव 88.73 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 13 पैसे घटकर 98.81 रुपए प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल की कीमत कल के बराबर है। पेट्रोल 83.57 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 13 पैसे कम होकर 76.77 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 85.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे सस्ता हो गया है। इसकी कीमत 78.58 रुपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिये भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं। 


शिक्षक दिवस : प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को सराहा*

05-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को गढ़ने के उनके प्रयासों के लिए देश सदैव उनका आभारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, `राष्ट्र निर्माण और छात्रों को गढ़ने में हमारे मेहनती शिक्षकों के योगदान के प्रति हम सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षकों के अतुलनीय प्रयासों के लिए हम उनका आभार जताते हैं।`
इस अवसर पर मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों से बेहतर कौन देश के भव्य इतिहास से हमारे जुड़ाव को और गहरा कर सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने पिछले रविवार के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रममन की बातके उस अंश को भी साझा किया जिसमें उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाने का आग्रह किया था।

अपने संबोधन में उन्होंने गुमनाम नायकों की कहानी सामने लाने के लिए शिक्षकों से इसके लिए तैयारी शुरू करने और एक माहौल बनाने की दिशा में काम शुरू करने का आह्वान किया था। 


देखें बड़ा हादसा : ट्रक ने महिला समेत 4 वाहनों को रौंदा, रेलवे फाटक भी तोड़ा*

05-Sep-2020

जबलपुर (शोर सन्देश) शहर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। हादसे में एक ट्रक ने महिला को घसीटते हुए बंद गेट को तोड़कर 3 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इस हादसा में कुल 4 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। मौके पर महिला की मौत हो गई है। गेट बंद होने से महिला और उसके साथ में जा रहे पुरुष किनारे खड़े थे। सामने फाटक के उस तरफ खड़ी रेलवे कर्मचारी की मोटरसाइकिल भी चकनाचूर हुई। 


चीन और पाकिस्तान एक साथ खोल सकते हैं मोर्चा : सीडीएस रावत*

04-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) चीन से जारी तनातनी के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत ने बड़ा बयान दिया है। जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान एक साथ मोर्चा खोल सकते हैं, लिहाजा भारत दोनों फ्रंट पर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। सीडीएस जनरल रावत ने सख्त लहजे में कहा कि सरहद पर चीन और पाकिस्तान किसी भी तरह का गुस्ताखी करता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

सीडीएस रावत ने पाकिस्तान को भी चेताते हुए कहा कि हम सीमा पर शांति चाहते हैं। पर चीन की उकसावे वाली कार्रवाईयों से निपटने में सक्षम हैं।
सीडीएस जनरल रावत ने सख्त लहजे में कहा कि सरहद पर चीन और पाकिस्तान किसी भी तरह का गुस्ताखी करता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारे तीनों अंग (थल सेना, वायु सेना और जल सेना) खतरों से निपटने में समर्थ हैं। भारत-अमेरिका रणनीति साझेदारी मंच से जनरल रावत ने पाकिस्तान की तरफ से की जा रही नापाक कोशिशों के बारे में बताते हुए कहा, `पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर छेड़ा हुआ है। वह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ के अलावा भारत के अन्य हिस्सों में आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है। वह उत्तरी सीमा पर हमारे लिए कुछ मुश्किल खड़ा करना चाहता है, लेकिन वह इसमें नाकाम होगा और उसे भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।`
सीडीएस रावत ने कहा कि चीन की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को दी जा रही आर्थिक सहायता और पाक को लगातार उपलब्ध कराया जा रहा सैन्य राजनयिक सहयोग यह मांग करता है कि हम उच्च स्तर की तैयारियां करें। उन्होंने कहा कि `हमने अपनी सीमाओं पर इससे निपटने के लिए एक रणनीति तैयार की है।`
जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को वर्तमान के हालातों से निपटना होगा और आने वाले समय की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार भी सशस्त्र बलों के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीडीएस ने कहा कि `हम क्षेत्र के अधिकांश देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत में संलग्न हैं, जिसमें चीन भी शामिल है।`

आपको बता दें कि भारत और चीन की सेनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले चार महीने से आमने-सामने हैं। बातचीत के कई स्तरों के बावजूद, अभी तक गतिरोध खत्म करने को लेकर कोई सफलता नहीं मिल सकी है। 



Feedback/Enquiry



Log In Your Account