ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

अब नहीं लगाना डीएल और आरसी रिन्यूअल के लिए RTO के चक्कर*

12-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश)। केंद्र सरकार ने देशभर में वाहन पंजीकरण, लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि नवीनीकरण के कार्य आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है। काम ऑनलाइन होने से लोगों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही आरटीओ में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

सूत्रों ने बताया कि इस बाबत सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा है। सड़क परिवहन मंत्रालय का कहना है कि लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन सुविधा होनी चाहिए। इसके अलावा वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पता बदलने आदि के कार्य को भी आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से संभव बनाना चाहिए। 

वहीं, वाहन के आधार से जोड़ने पर चोरी के वाहनों का पुन: दूसरे राज्य में पंजीकरण कराना आसान नहीं होगा। आरटीओ सेवाएं ऑनलाइन कराने से फर्जीवाड़ा रुकने के साथ आरटीओ में भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगा। सड़क परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि वेरीफिकेशन (प्रमाणीकरण) के लिए आधार को वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में अपनाने की जरुरत है। गौरतलब है कि कोर्ट ने सब्सिडी योजनाओं के अलावा दूसरे सरकारी कार्यो के लिए आधार को अनिवार्य करने की सरकार की घोषणा पर रोक लगा दी है। 


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ हरिसिंह की कोरोना संक्रमण से मौत*

12-Sep-2020

जयपुर (शोर सन्देश)। देश में कोरोना के कहर से बचना मुश्किल हो गया है, प्रतिदिन बढ़ती मृत्युदर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी बीच राजस्थान से खबर आई है कि कोरोना संक्रमण से वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ हरिसिंह का निधन हो गया। हरिसिंह ने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। हरिसिंह प्रदेश के कद्दावर नेताओं में से एक थे। सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने डॉ। हरिसिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। डॉ हरिसिंह के निधन से कांग्रेस में बेबाकी के एक युग का अंत हो गया है। जिस बेबाकी और सपाट तरीके से हरिसिंह अपनी बात रखते थे उतना साहस अब के नेताओं में नहीं देखने को मिलता है।

बता दे की बेबाकी और खुलापन डॉ हरिसिंह की खामी और खूबी दोनों रही। बेबाकी से बोलने के कारण उन्हें राजनीति में नुकसान उठाना पड़ा। और उनके चुनाव हारने के पीछे भी उनकी बेबाकी ही बाधा बन गई, लेकिन नुकसान के बावजूद अंदाज बेबाक ही रहा। डॉ। हरिसिंह जिस सपाट और तीखे अंदाज में बयान देते थे वह साफगोई आज के नेताओं में दुर्लभ है। हरिसिंह उस पुरानी पीढ़ी के नेताओं में से थे जिन्होंने अंग्रेजी राज और सामंती व्यवस्था का दौर भी देखा तो आजाद भारत में आकार लेती और फिर फलती फूलती एक नई राजनीतिक व्यवस्था के साझेदार भी बने। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की तीन- तीन पीढ़ियों के साथ काम किया। इतने अनुभवों के बावजूद हरिसिंह से बेबाकी और बागी तेवर नहीं छूटे। कांग्रेस में रहते हुए अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष को क्रमश: धनानंद और जर- खरीद गुलाम तक बता दिया था।

झुंझुनू के कैरू गांव में 6 जुलाई 1936 को जन्मे डॉ हरिसिंह का एक लंबा और उतार- चढ़ाव भरा राजनीतिक सफर रहा है। आपातकाल के बाद हुए चुनावों में 1977 में पहली बार जनता दल से विधायक बने, भैरोसिंह शेखावत के नेतृत्व में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार में डॉ हरिसिंह जलदाय मंत्री रहे। फुलेरा से तीन बार विधायक और सीकर से एक बार सांसद रहे। 1977 से 1985, 1989 से 91 और 1993 से 1996 तक फुलेरा से विधायक रहे। 1987 से 1989 तक फुलरा पंचायत समिति के प्रधान भी रहे। 1996 में सीकर से सांसद बने। वहीं, कांग्रेस में प्रदेश महासचिव और उपाध्यक्ष रहे। पर मतभेदों के चलते 25 अक्टूबर 2011 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बाद में 27 अक्टूबर 2016 को कांग्रेस में वापसी की। 2016 में घर वापसी के बाद से पार्टी में कोई पद नहीं मिला था। 


राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर सेना प्रमुखों के साथ पांच-सूत्रीय शांति-फॉर्मूले पर की चर्चा*

12-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) मास्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच एलएसी पर शांति कायम करने के लिए पांच-सूत्रीय सहमति के बाद शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी दिल्ली में एनएसए अजीत डोवाल, सीडीएस‌ और तीनों सेना प्रमुखों के साथ एलएसी के हालात को लेकर समीक्षा-बैठक की जानकारी के मुताबिक, बैठक में भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर मौजूदा हालात और मास्को में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच तय हुए शांति-फॉर्मूले पर चर्चा हुई।

पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर दोनों देशों के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी हुई है खास तौर से फिंगर-एरिया और पैंगोंग-त्सो लेक से सटे दक्षिण इलाकों गुरंग हिल, मगर हिल, मुखपरी और रेचिन ला दर्रे पर स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है इन इलाकों पर भारतीय सेना के अपने अधिकार-क्षेत्र में लिए जाने से चीनी सैनिक इन इलाकों में टैंक और आईसीवी व्हीकल्स के साथ-साथ मध्यकालीन बरछी-भाले लेकर भारत की फॉरवर्ड-पोजिशन के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
इसके साथ ही पूर्वी लद्दाख से‌ सटी पूरी 826 किलोमीटर लंबी एलएसी पर चीनी सेना ने करीब 50 हजार सैनिक, टैंक, तोप, आईसीवी व्हीकल्स, एस-400 मिसाइल सिस्टम और दूसरी हैवी मशीनरी जमा कर रखी है भारतीय सेना ने भी एलएसी पर मिरर-डिप्लोयोमेंट कर रखी है ऐसे में भारत क्या चीन के दावों पर विश्वास कर सकता है, इस पर ही रक्षा मंत्री ने समीक्षा-बैठक ली थी. साथ ही क्या दोनों चीनी सेना अप्रैल महीने वाली पोजिशन पर सकती है, इस पर भी विचार हुआ।
00विवाद नहीं बढ़ाने पर बनी थी सहमति.
दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री विदेश मंत्री वांग यी के बीच एलएसी पर शांति बनाए रखने के लिए डि‌सइंगेजमेंट और डि-एस्कलेशन पर सहमति बनी है हालांकि, इसके लिए कोई तय समय-सीमा नहीं दी गई है साथ ही पांच-सूत्रीय फॉर्मूलें में दोनों देशों की सेनाओं को भी हिदायत दी गई है कि वे विवाद को किसी भी तरह नहीं बढ़ाएंगी।

इस फॉर्मूलें में ये भी कहा गया है कि दोनों देश सैन्य और राजनियक स्तर पर भी बातचीत करते रहेंगे. इसी कड़ी में माना जा रहा है कि अगले हफ्ते दोनों देशों की सेनाओं के कोर-कमांडर स्तर की बैठक हो सकती है. इससे पहले पिछले चार महीनों में दोनों देश के कोर कमांडर पांच बैठकें कर चुके हैं, लेकिन पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर टकराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को भी दोनों देशों के बीच ब्रिगेडियर स्तर की एक बार फिर बैठक हुई। 


आज से पटरी पर दौड़ने 80 नई स्पेशल ट्रेनें*

12-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोना काल में ट्रेनों की संख्या में कटौती के बाद अब पहले से अधिक ट्रेनें धीरे-धीरे पटरी पर दौड़ने को तैयार हैं। भारतीय रेलवे आज यानी शनिवार से 80 नई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है, जिसकी बुकिंग दस सितंबर से ही जारी है। आज से 40 जोड़ी ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों में पटरियों पर दौड़ेंगी।बता दें कि इस समय करीब 230 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है।

आज से 80 नई विशेष ट्रेनें या 40 जोड़ी ट्रेनें शुरू हो रही हैं। इसके लिए आरक्षण 10 सितंबर से आरंभ हो गया। ये ट्रेनें पहले से ही चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि रेलवे वर्तमान में संचालित सभी ट्रेनों की निगरानी कर पता लगाएगा कि किन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है । 

सूचना के मुताबिक, फिलाहल 30 राजधानी टाइप और 200 स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। आज से चलने जा रहीं ये 80 ट्रेनें इनके अतिरिक्त हैं। कोरोना लॉकडाउन के बाद नियमित ट्रेन संचालन बंद करने के बाद अब रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों को पटरियों पर ला रहा है। पैसेंजर्स इन स्पेशल ट्रेनों में रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या फिर इंडिनय रेलवे के ऐप्प (आईआरसीटीसी ) से टिकट बुक करा सकते हैं। 


बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार, देश में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 97,570 नए केस, 1,201 मौतें*

12-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। आज कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कोरोना केसों की संख्या भारत में 46 लाख पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में 97 हजार से अधिक लोग आए हैं, वहीं 1200 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 97,570 नए केस सामने आए हैं और कोविड-19 से 1201 लोगों की मौतें हुई हैं। फिलहाल भारत में कोरोना वारयरस के मामलों की कुल संख्या 46,59,985 है, जिनमें 9,58,316 एक्टिव केस हैं और 36,24,197 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आज 1203 मौतों के साथ ही भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 77,472 हो गया। अब कोरोना केस और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश है। अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या फिलहाल 6,636,247 है और 197,421 मौतें हो चुकी हैं। 


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर बस-ट्रक की टक्कर से दो की मौत, कई यात्री घायल*

12-Sep-2020

लखनऊ (शोर सन्देश)।उत्तर प्रदेश में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों को जान गवानी पड़ी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह स्लीपर बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस के ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 70 सवारियां थीं, जिसमें आगे बैठे 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कन्नौज जिले के तालग्राम थाना के पास हुआ। आगरा से लखनऊ की तरफ जी रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, ट्रक और बस के बीच फंसे ड्राइवर और हेल्पर की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।यात्रियों ने बताया कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा और एनसीसी के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल सवारियों को इलाज के लिए तिर्वा में स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 


भारत बायोटेक ने ट्वीट कर बताया- कोरोनावायरस की स्वदेशी वैक्सीन का जानवरों पर ट्रायल कामयाब*

12-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने एक अहम घोषणा की है भारत बायोटेक ने ट्वीट के जरिए बताया है कि उसकी कोविड -19 वैक्सीन कोवैक्सीन के पशु परीक्षण (एनिमल ट्रायल) सफल रहे हैं कहा गया है कि परिणामों ने लाइव वायरल चैलेंज मॉडल में वैक्सीन की सुरक्षात्मक प्रभावकारिता का प्रदर्शन किया हैदराबाद स्थित फर्म ने ट्वीट किया, `भारत बायोटेक गर्व से COVAXIN के पशु अध्ययन परिणामों की घोषणा करता है।

ये परिणाम एक लाइव वायरल चैलेंज मॉडल में सुरक्षात्मक प्रभावकारिता प्रदर्शित करते हैं. कहा गाय है कि प्राइमेट्स पर अध्ययन के आंकड़ों वैक्सीन उम्मीदवार की प्रतिरक्षा क्षमता को सिद्ध करते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस को रोकने के लिए `भारत बायोटेक` द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी `कोवैक्सीन` को ड्रग रेगुलेटरी ने ट्रायल के दूसरे चरण की मंजूरी दे दी है दूसरे चरण में प्रवेश के लिए वैक्सीन पूरी तरह तैयार है।

दूसरे चरण में कोवैक्सीन का ट्रायल सोमवार 7 सितंबर से शुरू हो चुका है भारत बायोटेक की इस वैक्सीन को पहले चरण में देश के कई अलग-अलग हिस्सों में टेस्ट किया जा चुका है दूसरे चरण में 380 वॉलंटियर्स पर वैक्सीन को टेस्ट किया जा रहा है। 


रामदास अठावले का कंगना का समर्थन कहा- बीजेपी से जुड़ने पर मिल सकती है राज्यसभा की सीट*

12-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच छिड़ी जंग बीतते समय के साथ बढ़ती ही जा रही है। इस दौरान कंगना को फैंस के साथ-साथ राजनीतिज्ञों का भी समर्थन मिल रहा है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री और रामदास अठावले भी कंगना के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। रामदास अठावले ने कहा कि कंगना के साथ अन्याय हुआ है और ये सब महाराष्ट्र सरकार ने बदले के रूप में किया है।

रामदास अठावले ने कंगना का समर्थन करने के साथ-साथ उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाने तक की बात कर दी। रामदास अठावले ने कहा कि कंगना हमारी पार्टी में आती हैं तो उन्हें ज्यादा फायदा नहीं होगा लेकिन अगर बीजेपी में शामिल होती हैं तो उन्हें राज्यसभा की सीट मिल सकती है।
00रामदास अठावले ने बीएमसी पर भी साधा निशाना.
कंगना का समर्थन करते हुए रामदास अठावले ने बीएमसी पर आरोप लगाया है और कहा कि अवैध निर्माण के 52 हजार मामले हैं जिसपर बीएमसी ने कोई कार्रवाई नहीं की, यहां तक की दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भी एक्शन नहीं लिया गया, इसकी जांच जरूर होनी चाहिए। इसके साथ ही रामदास अठावले ने कहा कि कंगना का ऑफिस तोड़कर जितना उनका नुकसान किया गया है, उसकी भरपाई की जानी चाहिए।
कंगना से मिलने उनके मुंबई स्थिति आवास पर गए थे रामदास अठावले

कंगना के ऑफिस की हुई तोड़फोड़ के बाद रामदास अठावले मुंबई में स्थित कंगना के घर में उनसे मिलने गए थे। कंगना और रामदास अठावले की मुलाकात करीबन एक घंटे तक चली। इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए रामदास अठावले ने बताया कि उन्होंने कंगना से कहा है कि उन्हें मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुंबई सबकी है। रामदास अठावले ने कंगना को एक राष्ट्रवादी लड़की बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी हमेशा अभिनेत्री के साथ रहेगी। आपको बता दें, कंगना जब मुंबई पहुंचीं थीं तो आरपीआई भी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और समर्थन करने के लिए मौजूद थी। 


देश में कोरोना की रफ्तार जारी, 24 घंटे में 89706 नए केस, 1115 की मौत, कुल संक्रमित 43 लाख के पार*

09-Sep-2020

नईदिल्ली(शोर सन्देश)। देश में कोरोना की रफ्तार जारी है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जाती ताजा आकंड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89,706 नए केस सामने आए हैं और 1,115 लोगों की जान चली गई है।

वहीं, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 43,70,129 हो गया है। इसमें 8,97,394 मामले सक्रीय हैं। वहीं, 33,98,845 लोगों को इलाज के अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक देश में 73,890 लोगों की मौत हो चुकी है। 


प्रधानमंत्री आज रेहड़ी पटरी दुकानदारों से करेंगे संवाद और उनकी समस्याओं को जानेंगे*

09-Sep-2020

नईदिल्ली (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और विक्रेताओं के साथ `स्वनिधि सम्मान’ का आयोजन करेंगे भारत सरकार ने रेहड़ी-पटरी लगाने वाले गरीब दुकानदारों की मदद के लिए 1 जून को `पीएम स्वनिधि योजना` शुरू की थी, इस योजना के तहत कोरोना के संक्रमण के दौरान जिनकी आजीविका प्रभावित हो गई थी, वे अपनी व्यापारिक गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में 4.5 लाख स्ट्रीट वेंडर पंजीकृत थे, जिनमें 4 लाख से अधिक विक्रेताओं को पहचान और विक्रेता प्रमाणीकरण दिया गया था। पोर्टल के माध्यम से 2.45 लाख पात्र लाभार्थियों के आवेदन बैंकों को प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें से 140 करोड़ रुपये की राशि के लगभग 1.4 लाख स्ट्रीट वेंडरों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मध्य प्रदेश राज्य स्वीकृत कुल आवेदनों की संख्या में पहले स्थान पर है। 



Feedback/Enquiry



Log In Your Account