ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

विस उपचुनाव :27 सीटों के लिए मचेगा धमसान, पुनः सरकार बनाने कांग्रेस को चाहिए पूरी 27 सीटें*

29-Aug-2020

भोपाल (शोर सन्देश) मध् प्रदेश में इस समय विधानसभा की खाली 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों के ऐलान का सभी राजनीतिक पार्टियों इंतजार कर रही हैं। संभव है कि चुनाव आयोग इसका ऐलान जल् कर सकता है। यकीनन भाजपा और कांग्रेस के लिए ये उपचुनाव बेहद अहम हैं और इसी वजह से दोनों को ही पूरी ताकत झोंक देनी होगी। यहां असली चुनौती सरकार बचाना या फिर उसका तख्तापलट है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी गद्दी बचाए रखने के लिए कम से कम नौ सीटों पर जीत हासिल करने की चुनौती होगी और अगर आंकड़ा कम रहा तो मुश्किल सकती है। वहीं, कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए ये उपचुनाव कहीं बड़ी चुनौती पेश करने वाले हैं, क्योंकि उन्हें शिवराज सरकार को बेदखल करने के लिए सभी 27 सीटों पर विजय हासिल करनी होगी, जो कि मुश्किल लग रहा है।

मध् प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, जिनमें से 27 सीटें रिक्त हैं। इस वक्त 203 सीटों वाली विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान सरकार के पास 107 विधायक हैं, जो बहुमत के आंकड़े से पांच अधिक हैं। जबकि कांग्रेस के पास 89 विधायक हैं। 27 सीटों पर उपचुनाव के साथ विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 116 विधायक का हो जाएगा। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी को कम से कम नौ सीटों पर जीत हासिल करनी होगी, लेकिन 15 महीने बाद ज्योतिरादित् सिंधिया के बागी तेवरों के बाद सत्ता से बाहर होने वाली कांग्रेस को फिर से सीएम की कुर्सी पर कब्जे के लिए सभी 27 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।
बहरहाल, अगर उपचुनाव में भाजपा नौ से कम सीटें जीत पाती है, तो उसे समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवारों का रुख करना होगा। वहीं, 89 विधायकों के साथ उपचुनाव में उतने वाली कांग्रेस को सभी सीटों पर जीत हासिल करनी होगी, तभी वह दोबारा सीएम की कुर्सी हासिल कर सकेगी। फिलहाल, भाजपा नौ से कम सीट पर सिमटती है और कांग्रेस 20 से अधिक सीटें जीत लेती है तो ऐसी स्थिति में कमलनाथ चार निर्दलीय विधायकों के अलावा बसपा के दो और सपा के एक विधायक की मदद से राज्य के फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं। ये चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य के लिए हैं। कमलनाथ
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर आगामी उप-चुनाव के बारे में पूछे गये सवाल पर कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा, `ये उपचुनाव, आम चुनाव नहीं हैं। मैं इसे उपचुनाव भी नहीं मानता। ये चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य के लिए हैं।` इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने से मैंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है, क्योंकि हमारी लड़ाई भाजपा की उपलब्धियों के साथ नहीं बल्कि उनके संगठन के साथ है. साथ ही कहा कि प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस के 15 महीने का शासन और भाजपा के 15 साल के कार्यकाल की तस्वीर है। हमने अपनी नीतियों और नीयत का परिचय दिया है। जनता सच्चाई को पहचाने और सच का साथ दे। उन्होंने कहा, `मैं मध्य प्रदेश की पहचान बदलने की कोशिश कर रहा था लेकिन भाजपा इसे स्वीकार नहीं कर पा रही थी और इसलिए उन्होंने मेरी सरकार को गिरा दिया।`

आपको बता दें कि इस साल मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी थी और वे अब भाजपा के साथ हैं। इसी वजह से कमलनाथ सरकार सत्ता से बाहर हो गयी थी। यही नहीं, इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य विधायक भी विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हुए हैं. वहीं, दो सीट विधायकों के निधन ( भाजपा और कांग्रेस एक-एक) के कारण रिक् हैं। इसी वजह से 230 सदस्यों वाली मध् प्रदेश विधानसभा में 27 सीट खाली है। इस उपचुनाव में 16 सीट ग्वालियर-चंबल अंचल में हैं और कांग्रेस इस इलाके में खासा जोर लगा रही है। 


70 साल बाद लंदन में उतरा टाटा एयरलाइन्स का विमान*

29-Aug-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) जून 1948 में एअर इंडिया की फ्लाइट में जेआरडी टाटा उन 35 लोगों में से थे, जिन्होंने मुंबई तक की उड़ान भरी थी। अब करीब 72 साल बाद टाटा ग्रुप की एक और फ्लाइट विस्तारा ब्रिटिश राजधानी में मीडियम हॉल लॉन्च के लिए लैंड कर चुकी है। एअर इंडिया का राष्ट्रीयकरण 1953 में हुआ था। एअर इंडिया की बतौर टाटा ग्रुप एयरलाइन सबसे पहले लंदन के लिए उड़ान भरी थी। टाटा ग्रुप और सिंगापुर की विस्तारा की इस ज्वाइंट वेंचर ने दिल्ली से लंदन के लिए पहली उड़ान भरी है। कुछ समय पहले खबरें थीं कि यह ज्वाइंट वेंचर एअर इंडिया की नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है।

00 विस्तारा ड्रिमलाइनर लंदन के लिए नॉनस्टॉप उड़ान भरेगी
विमान कंपनी ने इसके लिए बोईंग 787 ड्रिमलाइनर का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने चौड़ी बॉडी वाली B787s खरीदा है। इसमें से पहला विमान इसी साल मार्च में कंपनी को मिला है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस ड्रिमलाइनर का पहला मीडियम हॉल इंटरनेशनल नॉनस्टॉप उड़ान में देरी हुई है। अब यह फ्लाइट ब्रिटेन के साथ विशेष एयर बबल के तहत दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भर रही है।
00 सप्ताह में 3 बार भरेगी उड़ान
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है, `द्विपक्षीय एयर बबल के तहत विस्तारा नॉनस्टॉप फ्लाइट का ऑपरेशन कर रही है। यह 28 अगस्त से 24 अक्टूबर 2020 के बीच के लिए होगा। दोनों शहरों के बीच विस्तारा की यह फ्लाइट एक सप्ताह में 3 बार उड़ान भरेगी।`
विस्तारा सीईओ लेसली थंग ने कहा, `भेल ही रेगुलर फ्लाइट्स नहीं ऑपरेट कर रहे हैं। लेकिन हम अपने लॉन्ग-हॉल ऑपरेशन के लिए उत्साहित हैं। यह कई मायनों में विस्तार के वैश्विक ऑपरेशन में विस्तार की एक शुरुआत है।`

विस्तारा दोनों देशों के वीज़ा एंट्रीज अन्य जरूरतें पूरी होने के बाद कस्टमर्स को एक्सेप्ट करेगी। यह दोनों देशों द्वारा तय नियमो के आधार पर होगा. विस्तारा ने अपने कस्टमर्स से कहा है कि वो सरकार की गाइडलाइंस को पूरी तरह से समझने के बाद ही बुकिंग का फैसला लें। 


रायबरेली एम्स में आरक्षण नियमों की अनदेखी, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब*

29-Aug-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) एम्स रायबरेली में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन में आरक्षण नियमों की अनदेखी करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है। मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। संविधान बचाओ ट्रस्ट ने याचिका दायर कर एम्स रायबरेली के विभिन्न पदों पर जारी भर्ती विज्ञापन में आरक्षण संबंधी केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। याचिका के अनुसार एम्स रायबरेली ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर के 158 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला है, लेकिन इसमें आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है।

याचिका के अनुसार 31 जनवरी, 2019 को केंद्र के कार्मिक, जन समस्या पेंशन विभाग ने कार्यालय ज्ञापन जारी कर स्पष्ट किया था केंद्र की सिविल पोस्ट की सीधी भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसद आरक्षण दिया जाएगा।

वहीं, शिक्षा मंत्रालय ने 12 जुलाई, 2019 को जारी अधिसूचना में केंद्रीय शिक्षा संस्थानों की सीधी भर्ती के लिए आरक्षण संबंधी नियमों को स्पष्ट करते हुए कहा था कि एससी को 15 फीसद, एसटी को 7.5 फीसद तथा ओबीसी के लिए 27 फीसद और 10 फीसद पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित रखा जाना अनिवार्य है। याचिकाकर्ता ने भर्ती संबंधी विज्ञापन में संशोधन का निर्देश देने की मांग की है। वहीं, एम्स रायबरेली ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ही विज्ञापन दिया गया है। 


खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड विजेता को बढ़कर मिलेगी इनामी राशि, आज किया जाएगा सम्मानित*

29-Aug-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) आज मेजर ध्यान चंद की जयंती है, इस दिन को सम्पूर्ण देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस दिन खेल रत्न अवार्ड, अर्जुन अवार्ड आदि के लिए नामित खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी इन अवार्ड्स के लिए नामित खिलाड़ियों को अवार्ड से नवाजा जाएगा, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से ये शो वर्चुअल होगा। खेल मंत्रालय ने इस बार खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड के लिए इनामी राशि को बढ़ाया है।

खेल रत्न अवार्ड के लिए इनामी राशि को बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है, वहीं पहले ये इनामी राशि साढ़े 7 लाख रूपये थी। अर्जुन अवार्ड के लिए भी इनामी राशि 5 लाख से बढाकर 15 लाख रूपये कर दिया गया है।

इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, मनिका बत्रा, पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु और महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को देश के सर्वोच्च खेल अवार्ड खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा, वहीं अर्जुन अवार्ड 2020 के लिए 27 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में क्रिकेटर इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा भी शामिल है। 


जब हॉकी के जादूगर ने जब थामा था क्रिकेट का बल्ला (जन्मदिन विशेष)*

29-Aug-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के हाथों में थमी हॉकी स्टिक की बाजीगरी को सभी जानते हैं, लेकिन एक बार उन्होंने क्रिकेट खेलते हुए हाथों में बल्ला थामा था और गेंद को एक बार भी विकेट के पीछे नहीं जाने दिया था। ध्यानचंद का शनिवार 29 अगस्त को जन्मदिन है जिसे पूरे देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

ध्यानचंद ने 1961 में माउंट आबू में शौकिया तौर पर क्रिकेट खेली थी। माउंट आबू में ध्यानचंद हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। उसी हाकी मैदान के पास के मैदान पर क्रिकेट का प्रशिक्षण भी चल रहा था। इसी बीच ध्यानचंद भी क्रिकेट पिच पर गए और शौक़ियाना अंदाज में बल्ला लेकर बैटिग करने लगे। बॉलर बॉल फेंकते जा रहे थे और ध्यानचंद बॉल को अलग अलग दिशाओं में बाउंड्री के बाहर बड़ी कुशलता से भेजते जा रहे थे। उन्होंने कोई भी बॉल विकेटकीपर के दस्तानों में नहीं पहुंचने दी।
जब ध्यानचंद से पूछा गया कि आपने तो विकेट के पीछे गेंद ही नहीं जाने दी तब उन्होंने कहा कि हम हॉकी स्टिक के दो इंच के छोटे से ब्लेड से गेंद को पीछे नहीं जाने देते और गेंद को छिटकने नहीं देते तो फिर यह क्रिकेट का चार इंच का चौड़ा बैट है इससे गेंद पीछे कैसे जा सकती है।
क्रिकेट से जुड़ा ध्यानचंद का एक और दिलचस्प वाक्या है। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर जून,1985 में एक फेस्टिवल मैच खेलने लखनऊ पहुंचे थे। इस फेस्टिवल क्रिकेट मैच के लिए भारत के उस समय के चोटी के क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर, कपिल देव, सैयद किरमानी, दिलीप वेंगसरकर ,संदीप पाटिल आदि लखनऊ पहुंचे थे।
मैच समाप्ति के बाद रात में एक भव्य भोज का आयोजन इन खिलाड़यिों के सम्मान में आयोजित किया गया था। उस रात्रि भोज में प्रख्यात मूर्तिकार अवतार सिह पवार भी उपस्थित थे। अवतार सिह पवार ख्याति प्राप्त मूर्तिकार और संस्मरणों का खजाना रहे थे। 15 से अधिक महान व्यक्तियों की मूर्ति का निर्माण पवार के हाथों से हो चुका था। कार्यक्रम उद्घोषक ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रख्यात मूर्तिकार कार्यक्रम में कुछ कहना चाहते हैं और साथ ही वह सुनील गावस्कर को अपने हाथों से बनाई गई एक मूर्ति भेंट करना चाहते हैं।
मंच पर अवतार सिह पवार पधारे और कहना शुरू किया कि मैंने अपने जीवन में अनेकों महान व्यक्तियों की मूर्तियों का निर्माण किया है आज मैं गावस्कर को एक मूर्ति भेंट करना चाहता हूं क्योंकि आज गावस्कर की उपलब्धियां को देखते हुए मैं यह समझता हूं कि यह मूर्ति के लिए वह उपयुक्त व्यक्ति हैं और वह उसके सही हकदार है।
मूर्ति को गावस्कर को भेंट करते हुए पवार ने फिर कहा कि गावस्कर साहब मेरे पास आपको देने के लिए जमीन, प्लॉट, कार आदि कुछ नहीं है किन्तु मैंने ध्यानचंद जी की एक मूर्ति बड़ी मेहनत और भावना से अपने जीवन में बनाई है जो मैं आपको भेंट करना चाहता हूं। पवार ने वह मूर्ति गावस्कर को बड़ी ही श्रद्धा के साथ भेंट की।
गावस्कर ने मूर्ति ग्रहण करते हुए कहा कि पवार साहब जिदगी में मुझे बंगला, गाड़ी , प्लॉट बहुत मिले है और भी मिल जायेंगे लेकिन आपने मुझे मेजर ध्यानचंद जैसे दुनिया के महानतम खिलाड़ी की मूर्ति भेंट की है वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी धरोहर तथा उपलब्धि है।
गावस्कर ने कहा, ``ध्यानचंद ने देश का नाम पूरी दुनिया में अपने खेल कौशल और व्यक्तित्व से रोशन किया और वह भी ऐसे समय जब हम गुलाम थे, खेलने के लिए कोई साधन नहीं थे, फिर भी ध्यानचंद विपरीत परिस्थितियों में खेलने गए और ओलंपिक खेलों में भारत के लिए एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन स्वर्ण पदक जीतकर लाए।

उन्होंने भारत वर्ष का नाम दुनिया में स्थापित कर दिया। यदि वह ध्यान सिह से ध्यान चंद बने तो उन्होंने वास्तव में चांद की रोशनी की भांति ही भारत का नाम भी दुनिया में रोशन कर दिया। मेरे लिए ध्यानचंद जी की मूर्ति जीवन की अमूल्य और सबसे बड़ी धरोहर है और मैं अवतार सिह पवार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे ध्यानचंद जी की मूर्ति भेंट करने के लायक समझा। 


सितंबर महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें सूची*

29-Aug-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) अगर बैंक से जुड़ा आपका कोई काम अगले महीने सितंबर के लिए बचा है तो आपको सबसे पहले सितंबर 2020 में बैंकों की छुट्टी के बारे में जानकारी होनी चाहिए। सितंबर महीने में बैंक जाने से पहले आप अगले महीने के बैंक हॉलीडेज की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको वहां जाकर वापस आना पड़े। चाहे सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर लेन-देन की प्रक्रिया हो आपको अपने बैंक जाना पड़ता है। बैंक जाने से पहले अगर आपके पास बैंकों की छुट्टी की लिस्ट होगी तो आपको काम में आसानी होगी।

सितंबर में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद
सितंबर महीने में बैंक जाने का सोच रहे हैं तो उससे पहले बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट जरूर देख लें। RBI द्वारा निर्धारित की गई बैंकों की छुट्टी की लिस्ट के मुताबिक शनिवार-रविवार को छोड़कर सितंबर महीने में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के द्वारा घोषित की गई बैंक की छुट्टियों में कुछ देशव्यापी छुट्टियां होती है, जो पूरे देशभर के बैंकों पर लागू होती है। वहीं कुछ छुट्टियां प्रदेशों के आधार पर होती है।
11 दिन बंद रहेंगे बैंक
सितंबर 2020 में बैंकों की छुट्टी पर नजर डाले तो 2 सितंबर के बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में नारायण गुरु जयंती की छुट्टी होगी। गंगटोक, कोच्ची और तिरुवंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। 6 सितंबर 2020 को रविवार को बैंकों की छुट्टी होगी। इसके बाद 12 सितंबर को देशभर के बैंक दूसरे शनिवार की वजह से बंद रहेंगे। वहीं 13 सितंबर को देशभर के बैंकों में रविवार की छुट्टी होगी।
सितंबर में इस-इस तारीख को बंद रहेंगे बैंक

17 सितंबर को अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी होगी। बैंक में महालया अमावस्या की छुट्टी होगी। इसके अलावा 20 सितंबर को रविवार की छुट्टी होगी और देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 21 सितंबर को कोच्ची, तिरुवनंतपुरम के बैंकों में श्री नारायण गुरु समाधी की छुट्टी होगी। वहीं 23 सितंबर को हरियाणा के सभी बैंक बंद रहेंगे। `हरियाणा हीरोज मर्त्य्रडोम डे` के मौके पर यहां बैंकों की छुट्टी होगी। इसके अलावा 26 सितंबर को महीने के चौथे शनिवार की छुट्टी होगी और देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी होगी। वहीं 28 सितंबर को पंजाब में शहीद भगत सिंह जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 


दो लोगों को लगाया गया कोविद का पहला टीका, चिकित्सकों ने कहा कि स्थिति सामान्य*

27-Aug-2020

पुणे। भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज के द्वारा दो लोगों को ऑक्सफोर्ड की ओर से बनाया गया कोविड-19 का टीका लगाया गया था स्वास्थ्य संबंधी अहम मानक सामान्य हैं. अस्पताल की ओर से एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आज यह जानकारी दी क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे चरण में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की ओर से निर्मित कोविशिल्ड टीके का पहलाशॉट’ 32 वर्ष और 48 वर्ष के दो व्यक्तियों को बुधवार को लगाया गया था एक अधिकारी ने बताया कि इसकी खुराक (डोज) एक महीने बाद दोहरायी जाएगी।
मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के चिकित्सा उप निदेशक डॉ. जितेंद्र ओस्वाल ने कहा, ’’कल से हमारा चिकित्सा दल दोनों लोगों के संपर्क में है और वे दोनों ठीक हैं. टीकाकरण के बाद उन्हें दर्द, बुखार, इंजेक्शन का कोई दुष्प्रभाव या और कोई तकलीफ नहीं है’’
उन्होंने बताया कि बुधवार को टीका लगाने के बाद दोनों पर आधे घंटे तक नजर रखी गई, उसके बाद ही उन्हें घर जाने दिया गया डॉ. ओस्वाल ने कहा, ’’उन्हें सभी आवश्यक नंबर दिए गए थे जिन पर आपात स्थिति में संपर्क साधा जा सकता है. हमारी मेडिकल टीम भी उनके साथ लगातार संपर्क में है.’’

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय ललवानी ने बुधवार को कहा कि दोनों व्यक्तियों को एक महीने के बाद टीके की एक और खुराक दी जाएगी तथा अगले सात दिन में 25 लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। 


केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कोरोना पॉजिटिव*

27-Aug-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) लोकसभा सांसद और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं उन्होंने को ट्वीट कर जानकारी दीस्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा जितने भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया वह कोरोना को गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें.“

बता दें कि, हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि मंत्री जेपी दलाल सहित करीब आठ विधायक संक्रमित हो गए हैं। 


एम्स विशेषज्ञों का दावा : कोरोना वायरस से सिर्फ फेफड़े ही नहीं सभी अंगों को है ख़तरा*

27-Aug-2020

नई दिल्ली/रायपुर (शोर सन्देश) देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेज़ी से पैर पसार रहा है। रोजाना इस वायरस से होने वाली मौतों और संक्रमितों के आंकड़े में इजाफा हो रहा है। इस बीच दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञों ने डराने वाला खुलासा किया है। एम्स के विशेषज्ञों ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 सिर्फ फेफड़े को बल्कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के सभी अंगों को प्रभावित कर सकता है। साथ ही प्रारंभिक लक्षण छाती की शिकायत से बिल्कुल हटकर हो सकते हैं।

विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि अन्य अंगों को शामिल करने के लिए, बस सांस के लक्षणों के आधार पर हल्के, मध्यम और गंभीर श्रेणियों में मामलों के वर्गीकरण पर फिर से विचार करने की जरूरत है।
एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया, स्नायु विभाग के प्रमुख डॉक्टर एम वी पद्मा श्रीवास्तव, हृदय चिकित्सा विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अंबुज राय, मेडिसीन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल समेत संस्थान के विशेषज्ञों ने नीति आयोग के साथ मिलकर आयोजित अपने साप्ताहिकनेशनल क्लीनिकल ग्राउंड राउंड्समें कोविड-19 का फेफड़े पर होने वाले संभावित जटिलताओं पर चर्चा की।
रणदीप गुलेरिया ने कहा क्योंकि हमने कोविड-19 के बारे में ज्यादा से ज्यादा जाना है तो ऐसे में हमने अहसास किया है कि यह फेफड़े पर भी अपना प्रभाव दिखाता है। यह मूल तथ्य है कि यह वायरस एसीई 2 रिसेप्टर से कोशिका में प्रवेश करता है इसलिए सांस की नली और फेफड़े में वह बड़ी मात्रा में होता है लेकिन वह अन्य अंगों में भी मौजूद होता है और इस तरह अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं।

रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमने कई ऐसे मरीज देखे हैं, जिसमें फेफड़े की कम बल्कि अन्य अंगों की अधिक परेशानी रही। विशेषज्ञों ने कई ऐसे उदारहण दिए जहां मरीज को बिना लक्षण वाला या हल्के कोविड वाला बताया गया लेकिन उनमें फेफड़े के बजाय अन्य जानलेवा परेशानियां थीं। 


इस सांसद ने दिया शिवसेना से इस्तीफा, उद्धव ठाकरे को पत्र लिख जताई नाराजगी*

27-Aug-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) लोकसभा सांसद संजय जाधव ने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया है। सांसद ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंप दिया है।परभणी से शिवसेना सांसद संजय जाधव ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि इस्तीफा स्वीकार करें। जाधव ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को न्याय मिलने पर नाराजगी जताई है।सांसद संजय जाधव ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि जिंतुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति में गैर सरकारी प्रशासक मंडल की नियुक्ति करने के लिए पिछले 8 से 10 महीने से आपके पास फॉलोअप कर रहा हूं।जिंतुर से एनसीपी कांग्रेस का एक भी विधायक होने के बावजूद वहां की कॄषि उत्त्पन्न बाजार समिति पर एनसीपी का गैर सरकारी प्रशासक मंडल चुना जाना, यह बात मेरे मन को काफी तकलीफ दे रही है। जिंतुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति में आपने एनसीपी के सामने घुटने टेक, उनके हाथ में सौप दी है। इस वजह से शिवसैनिकों में काफी नाराजगी है। जाधव ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा कि जिले के भाजपा, कांग्रेस और एनसीपी के कई जनप्रतिनिधि शिवसेना में आने चाहते हैं, लेकिन जब मैं अपने मौजूदा पार्टी कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं दिला पा रहा हूं तो दूसरे दलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को कैसे न्याय दिला पाऊंगा? जाधव ने आगे कहा कि मैं बालासाहब ठाकरे का शिवसैनिक हूं। अगर कार्यकर्ता को न्याय नहीं दे पाऊंगा तो मेरे सांसद का पद किस काम का? मुझे इस पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। कृपया आप मेरा इस्तीफा स्वीकार करिए। 



Feedback/Enquiry



Log In Your Account