ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

गृहमंत्री शाह की 'नक्सलवाद खात्मे' पर आज मीटिंग, दिल्ली पहुंचे सीएम साय

07-Oct-2024

 रायपुर। ( शोर संदेश )  नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बैठक लेंगे। तीन दिन पहले ही जवानों ने 31 नक्सलियों को दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर मार गिराया है। ये अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन रहा।

सीएम विष्णुदेव साय इस बैठक में मौजूद रहेंगे। उनके साथ चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी दिल्ली गए हैं। हाल ही में रायपुर में एक बैठक में शाह ने कहा था- हम मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे।
बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। दिल्ली रवाना होने से पहले CM साय ने बताया कि पिछले 9 महीनों में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ी है।
नक्सलियों के खिलाफ गृह मंत्रालय राज्यों के साथ बड़ा प्लान तैयार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग रोकी गई, वैसे ही नक्सलियों को रोकने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।
 

 


जल संरक्षण के लिए जल-जगार अनुकरणीय पहल: मुख्यमंत्री

06-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव के शुभारंभ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जो अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि पानी का अधिक दोहन हो रहा है, लेकिन जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया जाता। धमतरी जिले में भी जल स्तर काफी नीचे जा रहा था, किन्तु जल जगार से सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है।
मुख्यमंत्री साय ने रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए लोगों नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर बड़ा करने की ठान ले तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। हर घर नल से जल पहंुचाने प्रधानमंत्री जी के संकल्प को जलजीवन मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का कार्य हमारा है। उन्होंने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्र के आदिवासियों के लिए नियद नेल्ला नार योजना चलाई जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। नक्सलवाद का खात्मा करने सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है, मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को मां के नाम पेड़ लगाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जल बचाने की दिशा में जिला प्रशासन बेहतर और इनिशिएटिव कार्य कर रहा है, जिसे धमतरी ही नहीं, पूरे प्रदेश और देश के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि जल जगार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को एक बड़ी सौगात दे सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में जल संरक्षण बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने जलजीवन मिशन के तहत घर घर पानी देकर संदेश दिया है। पानी का मूल्य और महत्व को सभी को समझना होगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से जल की महत्ता को बताया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह अपने आप मे एक नवाचारी कार्यक्रम है। धमतरी जिले में 04 बड़े जलाशय होने के बाद भी यहां का भूजल स्तर गिरना चिता का विषय है। सामुदायिक भागीदारी से जल संरक्षण किया जाना प्रशंसनीय है और इसे जन-जन का आंदोलन बनाना होगा। इसके अलावा महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कांकेर सांसद भोजराज नाग, ने भी जिले में चल रहे जल जगार महोत्सव की सराहना करने हुए अनुकरणीय बताया। इस अवसर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, पूर्व विधायक रंजना साहू, श्रवण मरकाम, पिंकी शाह, इंदर चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ नागरिक मंच पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान शिव के रुद्राभिषेक और महाआरती में हुए शामिल

06-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल जगार महोत्सव में गंगरेल बांध की विशाल जलराशि के बीच भगवान शिव की प्रतिमा में जल अभिषेक किया। उन्होंने 108 चयनित जल संरचनाओं से लाए गए पानी को  शिव जी की प्रतिमा पर अर्पण किया।  इसके माध्यम से 108 जल संरचनाओं के पानी को महानदी में  मिलाया गया। इससे जल बचाव एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। जल अभिषेक संकेत के रूप में वर्षा जल जो जहाँ भी गिरे और जब भी गिरे, उसे इकट्ठा करने और भूमिगत जल तालिकाओं और नदियों को फिर से भरने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिले में पिछले कुछ वर्षों में, सामूहिक रूप से कई संरक्षण  संरचनाएँ बनाई गई हैं। जल जगार महोत्सव में रूद्राभिषेक कार्यक्रम अंतर्गत जिले में चारों विकासखंडों में जल संरक्षण हेतु निर्मित किये गये 108 जल संरचनाओं, जिसमें अमृत सरोवर, जलाशय, पारम्परिक एवं ऐतिहासिक तालाब, परकोलेशन टैंकों से जल लाकर गंगरेल बांध में भगवान शिवजी की प्रतिमा में अभिषेक किया गया। ताकि जल को धार्मिकता से जोड़ते हुए लोगों को जल संरक्षण हेतु जागरूक व प्रोत्साहित किया जा सके। इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय ने महानदी की महाआरती भी की। पंडितो ने विधि विधान से महानदी की आरती करने में सहयोग किया। जीवन देने वाली महानदी की वंदना एवं अनुष्ठान प्रकृति को जीवित रखने वाली नदियों की रक्षा और उनका संवर्धन करने की सामूहिक प्रतिज्ञा का प्रतीक है।
 

मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर करने की घोषणा

05-Oct-2024
बीजापुर।  ( शोर संदेश )   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर की घोषणा, विशेषज्ञ चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जोड़ने, बीजापुर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना, भोपालपटनम में 132 केव्ही की विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, 33 नए स्कूल खोलने, केंद्रीय पुस्तकालय की घोषणा किए। साथ ही प्रयास आवासीय विद्यालय और प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास कार्य को गति दी गई है। क्षेत्र में नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में शांति, विकास, विश्वास के साथ योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक, खनिज, वन संपदा से परिपूर्ण है साथ ही यहाँ के निवासी भी ऊर्जावान है जो प्रदेश के विकास में सहयोग कर रहे है। केंद्र सरकार और राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जनता को मिल रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार बीजापुर मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश और तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले को 263 करोड़ 66 लाख से अधिक की लागत से 209 के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री साय 228 करोड़ 53 लाख के 145 विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे और 35 करोड़ 13 लाख के 64 विकास कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, वनमंत्री और बीजापुर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद  महेश कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी  सुंदरराज पी., कलेक्टर  संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधि, नागरिकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के 70 आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश का वितरण किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंर्तगत गृह प्रवेश (चाबी वितरण) और आवास स्वीकृति पत्र, तेंदूपत्ता बोनस वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत राशि का वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त नियद नेल्लानार हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण, स्व सहायता समूह चक्रीय निधि, आय, जाति-निवास प्रमाण पत्र, खेल सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा विभागीय स्टालों का निरीक्षण के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को वन अधिकार प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि का चेक का वितरण, कौशल विकास के तहत विश्वकर्मा योजना का प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा ई रिक्शा का वितरण सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का सामग्री वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के सेंट्रल लाइब्रेरी में किया युवाओं से संवाद

05-Oct-2024
बीजापुर।   ( शोर संदेश )   बीजापुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थानीय लायब्रेरी में "युवा संवाद" कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मुख्यमंत्री से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं होने दिया जाएगा। अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए सभी को अवसर दिया जा रहा है। इस युवा संवाद में युवाओं ने माँग को पूरा करने हेतु कलेक्टर बीजापुर को निर्देशित किए साथ ही शून्य प्रतिशत ब्याज में शिक्षा लोन की सुविधा देने की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मिलना एक शुभ अवसर है सरकार शिक्षा के लिए सजग है। सरकार ने छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के सभी संस्थानों की स्थापना की है सभी जिलों में लाइब्रेरी की सुविधा दी गई है। रायपुर के नालंदा परिसर में प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि की गई है साथ ही दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी हेतु संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई। पीजी में रहने वाले का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वनमंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चौतराम अटामी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर  डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर संबित मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉ, जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साथ उनके भविष्य, शिक्षा और रोज़गार के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साय ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जो उनके सशक्तिकरण में सहायक हो सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। लाइब्रेरी में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम ने जिले के युवाओं को एक सकारात्मक मंच दिया जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकें और उनके समाधान के बारे में जान सकें। युवा राकेश ताती ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के होने से प्रारंभिक शिक्षा दूसरे गाँव में किया। वर्तमान में गाँव में पुलिस कैंप के साथ-साथ स्कूल खुल गए हैं। मैं सहायक प्रोफेसर की तैयारी कर रहा है, इस लायब्रेरी से उसको तैयारी करने में बहुत सहायता मिली है। यूपीएससी, पीएससी की तैयारी करने के आवासीय व्यवस्था के साथ कोचिंग की सुविधा रूखसार खान ने बताया कि जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से पढ़ाई का स्तर अच्छा हुआ है कॉलेज में अन्य विषय की सुविधा तो मिल रही है लेकिन जिले में बीएड, डीएड कॉलेज की कमी से उच्च शिक्षा के लिए अन्य बड़े जिले में जाना पड़ता है, आर्थिक स्थिति कमजोर होने से कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित होना पड रहा है कृपया बीएड, डीएड कॉलेज की खोलने की पहल की जाए। इसी प्रकार सामया हसरत ने साइंस विषय के लिए कॉलेज में प्रोफेसर की सुविधा के लिए आभार किंतु मेडिकल नर्सिंग कॉलेज की माँग की। पामेड के निवासी जगपति कुर्सा ने बताया कि गाँव में अभी सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्य को गति मिल गई है। जगपति ने नीट, जेईई की तैयारी हेतु सेंट्रल लाइब्रेरी में कोचिंग की माँग रखी। पुजारी कांकेर निवासी लक्ष्मण ने बताया कि उनके गाँव में पहले स्कूल नहीं था मुझे दूसरे स्थल में जा कर पढ़ाई करनी पढ़ी, अब गाँव में स्कूल भी है खुल गया है गाँव के बच्चे घर के समीप पढ़ाई की सुविधा मिल जा रही है, लाइब्रेरी में कम्प्यूटर लैब की माँग की।

जल जगार महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान

05-Oct-2024
धमतरी।  ( शोर संदेश )  जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ समारोह में 5 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत के तहत बिरेतरा सरपंच उषा साहू, भेण्डरी सरपंच प्रीतराम देवांगन, स्वच्छता शुल्क संग्रहण के लिए मेघा सरपंच शंकरलाल साहू और ग्रीन आर्मी स्वच्छाग्रही सुलोचना सोनी का सम्मान किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सांकरा सरपंच शशि ध्रुव,अरूण सार्वा और बालप्रसाद/रामसिंग और लखपति दीदी योजना के हितग्राही पोटियाडीह की संतोषी हिरवानी का मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान किया जाएगा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कौहाबाहरा सरपंच शिवप्रसाद नेताम, जिला अध्यक्ष कमार समाज बुधलाल नेताम, सर्कल अध्यक्ष चंदनपुर मयाराम नेताम और एनआरएलएम बिहान के तहत नवदुर्गा स्व सहायता समूह रींवागहन की सदस्य शशि कौशल का सम्मान किया जाएगा।
वन विभाग की ओर से वनधन विकास अंतर्गत हर्बल प्रोडक्ट निर्माण प्रसंस्करण केन्द्र दुगली के तहत सांकरा की जय मां वैष्णी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष संतोषी मरकाम, उद्योग विभाग की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोहरसी के राजमिस्त्री संघ अध्यक्ष तिलक देवांगन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से जल जीवन मिशन रेट्रोफिटिंग ’’हर घर जल’’ प्रमाण पत्र रूद्री सरपंच अनिता यादव और जल बहिनी महेश्वरी साहू का सम्मान किया जाएगा। खाद्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत भोयना की हिमोती कमार, कृषि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत परसतराई के किसान कृतम साहू का सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत अछोटा के प्रियंका महार, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कन्हारपुरी के तेजेन्द्र कंवर, सफाई कर्मकार योजना के तहत पोटियाडीह की सोहद्रा बाई और उद्यानिकी विभाग की ओर से हर्बल नर्सरी एवं औषधी पौध तैयार करने के लिए बेन्द्रानवागांव के  देवला पाल और किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पाहंदा के भानु कमार, पोषण ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी कुरूद अर्चना सोरी, प्रधानपाठक चोरभट्ठी कुंती बाई साहू, शिक्षक लक्ष्मीनाथ कौर और छात्र योगेश कुमार साहू का सम्मान किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह कार्यक्रम के तहत कंडेल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंगूरी रैदास, आयुर्वेद विभाग की ओर से सुप्रजा कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रेमा सिंह, स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तहत गोकुलपुर धमतरी की मितानिन माधुरी साहू तथा शिक्षा विभाग की ओर से सहायक शिक्षक राकेश कुमार चन्द्राकर और कहकशां ताज का सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल जगार महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

05-Oct-2024
धमतरी। ( शोर संदेश )  जिले के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल में 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। समारोह के शुभारंभ अवसर पर 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जिलेवासियों को 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रूपये के कुल 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रूपये के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 30 करोड़ 94 लाख 49 हजार रूपये के 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग के तहत 26 करोड़ 39 लाख 33 हजार रूपये के 4 कार्य, विद्युत विभाग के 4 करोड़ 20 लाख 8 हजार रूपये के 2 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के तहत एक करोड़ 52 लाख 73 हजार रूपये के 6 कार्य, जनपद पंचायत नगरी के तहत एक करोड़ 39 लाख 88 हजार रूपये के 9 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत एक करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये के 5 कार्य और जनपद पंचायत धमतरी के तहत 25 लाख रूपये की लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री साय द्वारा 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत 7 करोड़ 41 लाख 96 हजार रूपये के 2 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 6 करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपये के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग धमतरी कोड 90 के तहत 4 करोड़ 40 लाख 62 हजार रूपये के 2 कार्य, हाउसिंग बोर्ड के तहत एक करोड़ 86 लाख 53 हजार रूपये के एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत 93 लाख 48 हजार रूपये के 4 कार्य, जनपद पंचायत धमतरी के 25 लाख रूपये के 3 कार्य और क्रेडा के तहत 16 लाख 13 हजार रूपये के एक कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज दंतेवाड़ा और बीजापुर दौरे पर रहेंगे

04-Oct-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  ख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चार अक्टूबर को प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे।  वे इन जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 11:25 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।  मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री अपरान्ह 01:50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2:10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे। यहां वे 2:15 बजे सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।  इसके बाद सीएम साय 2:20 बजे वहां मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3:35 बजे पुलिस लाईन बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ चर्चा करने के बाद 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:5 बजे रायपुर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

03-Oct-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में साय ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ पूजा की जाती है। कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनको भोजन कराया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।
 

छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी 25% की छूट : विष्णुदेव साय

03-Oct-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर 25% की बड़ी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती पर यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना आर्ट वाली कोसा की साड़ी भी खरीदी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा की 02 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक खादी वस्त्रों की खरीद पर प्रदेशवासियों को 25% की बड़ी छूट मिली मिलेगी।  उन्होंने प्रदेशवासियों से खादी वस्त्र खरीदने की अपील की और छूट का लाभ लेने को कहा। साय ने कहा कि बुनकर-कलाकार बहुत मेहनत से खादी वस्त्र तैयार करते हैं और उस पर तरह-तरह की कलाकृतियां भी उकेरते हैं। कई मायनों में यह हमें अपनी संस्कृति से भी जोड़े रखता है। उन्होंने कहा कि देश में खादी वस्त्रों के उपयोग की लंबी परंपरा रही है। आजादी की लड़ाई के दौर में हमें खादी वस्त्रों के उपयोग का जिक्र मिलता है। कारीगर बहुत मेहनत से इन वस्त्रों को तैयार करते हैं और गांधी जयंती के खास मौके पर आप सभी के लिए यह बड़ी छूट की घोषणा हुई है, आप सभी इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account