ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

*मुख्यमंत्री से शारिरिक शिक्षा शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने की मुलाकात*

02-May-2023

दुर्ग (शोर संदेश)।मुख्यमंत्री बघेल से मंगलवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शारिरिक शिक्षा शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरीश देवांगन ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके जीवन पर आधारित स्वरचित रचना भेंट की। मुख्यमंत्री ने देवांगन को उनके इस सुंदर भेंट के लिए धन्यवाद दिया।


*बृजमोहन के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब...*

01-May-2023

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के 64 वे जन्मदिन पर बीती रात से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पूजा अर्चना पश्चात सोमवार सुबह 11 बजे से बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के कोने कोने से अपने निवास में आए लोगों से भेंट कर उनकी बधाई स्वीकार करते रहे। बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों द्वारा लाए गए सैकड़ों केक काटे। हजारों लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल को टि्वटर, व्हाट्सएप फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा संगठन की राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। विभिन्न समाजों पदाधिकारियों प्रतिनिधियों ने भी अप्रत्यक्ष रूप से बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर अपने समाज की ओर से बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना। इस अवसर पर अवसर पर भाजपा नेता संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे रायपुर के बुढेश्वर चौक मे प्राचीन बुढेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान विकास अग्रवाल, रविश गुप्ता, महेंद्र तिलवार, विजय व्यास, तरल सोंलकी, अंकित अग्रवाल, मनीष शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बृजमोहन अग्रवाल ने यज्ञ व अनुष्ठान में भी भाग लिया। यह आयोजन पतंजलि योग पीठ के आचार्यों द्वारा शंकर नगर आवास में रखा गया था। इस अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर संजय नगर में भी पुजा-अर्चना पश्चात नागरिकों में मिठाई का वितरण हुआ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की बहनों ने भी अग्रवाल के निवास पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।



इस मौके पर टिकरापारा के स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय दिशा मंच के माध्यम से स्कूल ड्रेस व शैक्षणिक सामग्रियों व मिष्ठान का वितरण किया।

दिव्यांग बच्चों ने भेंट की कलाकृति
बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारी इंदिरा जैन,चंद्रेश शाह आदि के माध्यम से पहुंचे बालक गृह माना के दिव्यांग बच्चों, बाल जीवन ज्योति पुरानी बस्ती के बच्चों ने बृजमोहन अग्रवाल को अपने हाथों से बनी कलाकृति भेट की। इस अवसर पर अग्रवाल ने सभी को चॉकलेट का उपहार दिया। नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने भी विधायक अग्रवाल के निवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। 

प्रदेश भर से पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ता,समर्थक

बृजमोहन अग्रवाल की राजनीतिक पारी बीते 40 वर्षों की है। इन वर्षों में उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों में ही अपनी सक्रिय भागीदारी और भूमिका निभाई है। यही वजह है कि प्रदेश के कोने-कोने में उनका सतत संपर्क बना हुआ है वैसे भी वो संबंधों में विश्वास करने वाले नेता है इसीलिए आज उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए अंबिकापुर, जशपुर जांजगीर, बिलासपुर, दुर्ग भिलाई, धमतरी, कांकेर, राजनंदगांव,कवर्धा,जगदलपुर,दंतेवाड़ा सहित प्रदेशभर से हजारों लोग पहुंचे थे। 
बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे लोगों में सांसद सुनील सोनी, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय,डमरूधर पुजारी, देवजी भाई पटेल,मोहन एंटी,पूनम चंद्राकर,नंदे साहू, दयाराम साहू,मोतीलाल साहू, प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी नरेंद्रचंद्र गुप्ता, सह प्रभारी रजनीश शुक्ला,भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल, राजीव अग्रवाल, छगन मुंदड़ा,सुरेंद्र पाटनी, गरियाबंद पालिका अध्यक्ष गप्पू मेमन,ललित जयसिंह,प्रतिभा चौधरी,रमेश सिंह ठाकुर, रामकृष्ण धीवर,सालिक सिंह ठाकुर,अंजय शुक्ला, चूड़ामणि निर्मलकर, मुकेश पंजवानी,सचिन मेघानी,पन्ना दुबे,राजेंद्र डडसेना सहित भाजपा संगठन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों , विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

 

*राज्यपाल से हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख ने की भेंट*

28-Apr-2023

रायपुर (शोर संदेश)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से शुक्रवार को राजभवन में हेल्पेज इंडिया संस्था के राज्य प्रमुख शुभंकर बिस्वास ने मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में वृद्ध जनों के लिए उनकी संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो से राज्यपाल को अवगत कराया। इस अवसर पर किंशुक शाह और अमित भौमिक भी उपस्थित थे।


*बैठक में पीएम आवास की प्रतीक्षा सूची पर की गई चर्चा*

26-Apr-2023

सूरजपुर (शोर संदेश)।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के जिला स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक विगत दिवस कलेक्टर इफ्फत आरा की अध्यक्षता में सभाकक्ष आयोजित की गई। समिति के बैठक में योजना के स्थाई प्रतीक्षा सूची की जनपदवार स्थिति के अवलोकन सह जिले में शेष बचे हितग्राहियों पर चर्चा हुई। जिले में कुल  37568 हितग्राही को स्वीकृति प्रदाय की जा चुकी है। 15978 हितग्राही जो कि पात्र है, किंतु पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है, जिसके लिए कलेक्टर ने सुधार कराए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही जिले में एसईसीसी 2011 की सूची में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का नाम आवास प्लस अंतर्गत दर्ज किया गया है। वित्तीय वर्ष 2016-23 में स्वीकृति प्राप्त 25025 आवास पूर्ण है, शेष आवास में निर्माण कार्य प्रगति पर है। लंबित आवासों के लिए कलेक्टर ने मृत हितग्राही, पलायन, जमीन विवाद जैसे प्रकरणों के लिए कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त जिन्होंने राशि गबन करके निर्माण कार्य बंद कर दिया है, उनसे राशि वसूल किए जाने के लिए समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देषित किया। साथ ही उन्होंने सभी हितग्राहियों के खातों में राशि समय पर जारी किए जाने के निर्देश दिए। योजना के साथ अभिसरण के तहत 90 मानव दिवस की मजदूरी, शौचालय, बिजली कनेक्शन, एलपीजी कनेक्शन, पेयजल की व्यवस्था, एसएचजी की स्थिति तथा योजनान्तर्गत आरपीएल प्रशिक्षण, आरएमटी प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा हुई। समिति के उक्त बैठक में कलेक्टर ने आवास के निर्माण कार्यों को गंभीरता से किए जाने के लिए निर्देशित किया। चूंकि वर्तमान में राशि सतत प्राप्त हो रही है, जो भी हितग्राही प्राप्त राशि के विरुद्ध निर्माण पूर्ण कराते जा रहे है, उनको अगले किस्त की राशि जारी होती जा रही है। बैठक में सदस्य सह सचिव व सीईओ जिला पंचायत लीना कोसम, सभी सदस्यगण तथा योजना के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


*कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व सीएम शेट्टार ने थामा कांग्रेस का दामन*

17-Apr-2023

बेंगलुरु (शोर संदेश)। कर्नाटक में विधान सभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। टिकट न मिलने से नाराज पार्टी के दिग्गज नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने सोमवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शेट्टार ने नाराजगी जताते हुए रविवार को ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के बेंगलुरु कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। दरअसल, पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने की आशंका को देखते हुए शेट्टार ने भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था। उनके बागी तेवरों को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 12 अप्रैल को उन्हें स्वयं दिल्ली बुलाकर समझाने का प्रयास किया था। लेकिन शेट्टार, पिछले 6 चुनाव जीतने का उदाहरण देते हुए इस बार भी चुनाव लड़ने पर अड़े रहे। इसके बावजूद पार्टी शीर्ष स्तर पर उन्हें मनाने और समझाने का प्रयास करती रही। कर्नाटक के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा अन्य कई नेताओं ने उन्हें शनिवार देर रात तक मनाने का प्रयास किया, लेकिन चुनाव लड़ने पर अड़े राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी और सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

 

 


*पीएम मोदी से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा...*

03-Apr-2023

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलावे पर दिल्ली जाएंगे। स्थानीय विधायकों से प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे। 5 अप्रैल को पीएम मोदी बीजेपी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सियासी हालातों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश के विधायक केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी नरेंद्र मोदी को देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक नरेंद्र मोदी से शिकायत कर सकते हैं। स्थानीय विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी देने के प्रयास में हैं। जल्द ही प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय किया जाएगा। जिसमें वह रायपुर या बस्तर पहुंच सकते हैं। जल्द ही इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। दूसरी तरफ प्रदेश के भाजपा सांसद दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सोमवार को इनकी मुलाकात देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होगी। राष्ट्रपति बनने के बाद से स्थानीय सांसदों से पहली बार द्रोपदी मुर्मू मुलाकात कर रही हैं। यह औपचारिक मुलाकात होगी। सांसदों और विधायकों से लगातार दिल्ली के बड़े नेता मुलाकात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देशभर के नेताओं से मुलाकात हो रही है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी फोकस कर रही है। लगातार स्थानीय नेताओं को टारगेट दिए जा रहे हैं। ताकि वोटर भाजपा की तरफ आ सके। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का खास ध्यान छत्तीसगढ़ की ओर है क्योंकि यहां से 15 साल की सत्ता खोने के बाद अब एक बार फिर से सत्ता वापसी का टारगेट लेकर बीजेपी चुनाव में उतरेगी।


*मुख्यमंत्री ने किया राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का अंतरण*

25-Mar-2023

बेमेतरा (शोर संदेश) मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क का प्रदेश स्तर में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से  लोकार्पण किया। बेमेतरा जिले में महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत बेरला के ग्राम रामपुर (भांड़) एवं जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम अमलडीहा में किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। वर्चुअल कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक पुन्नू लाल मोहले एवं धरमजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। जिले के रामपुर (भांड़) में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा एवं कलेक्टर बेमेतरा पदुम सिंह एल्मा ने महात्मा गाँधी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप जलाकर राजगीत अरपा पैरी के धार महा नदी हे अपा..........के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) युगल किशोर उर्वशा, तहसीलदार बेरला मनोज गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला स्वप्निल ध्रुव, वरिष्ट जनप्रतिनिधि बंशी पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष बेरला हीरा देवी वर्मा, सहित जनप्रतिनिधिगण एवं आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।



ज्ञात हो कि बेमेतरा जिले में जनपद पंचायत बेमेतरा के अन्तर्गत गांगपुर (ब) एवं झालम, जप साजा के अन्तर्गत ग्राम राखी एवं ओड़िया, नवागढ़ के अन्तर्गत अमलडीहा एवं मोहतरा तथा जनपद पंचायत बेरला के अन्तर्गत सांकरा एवं रामपुर (भांड़) में महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। जिसमें दाल मिल एवं दाल प्रसंस्करण इकाई, फेन्सिंग वायर यूनिट, सिलाई मशीन यूनिट, साबुन निर्माण, फर्नीचर निर्माण यूनिट, फिनाइल उत्पादन यूनिट, आचार-पापड़-बड़ी निर्माण यूनिट, आटा मिल, दोना पत्तल यूनिट, चना-मुर्रा यूनिट, जैविक कीटनाशक, उत्पादन यूनिट आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी। जिसके तहत ग्रामीण आजीविका और स्वरोजगार से सम्बंधित इकाइयों का भविष्य में विस्तार किया जाएगा। बेमेतरा जिले में रीपा अन्तर्गत 19 उद्योग शुरु हो रहे हैं। इन उद्योगों में कुल 254 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा, जिसमें 107 महिलाएं एवं 147 पुरुष होंगे। रामपुर भांड़ में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने पोहा मिल का शुभारंभ किया।  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण औद्योगिक पार्क और अन्य योजनाओं का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 4.99 लाख हितग्राहियों के खाते में 149.92 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 2325041 किसानों के खाते में चौथी किस्त की राशि 174020.73 लाख रुपये का अंतरण किया गया। जिसमें बेमेतरा जिले के 140319 किसानों के खाते में चौथी किस्त की राशि 104 करोड़ रुपये अंतरित हुई। इसके अतिरिक्त गोधन न्याय योजना की 6.34 करोड़ रुपये की राशि का भी अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ, छ.ग. बेरोजगारी भत्ता योजना का वेब पोर्टल और छ.ग. सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 एप का शुभारंभ किया एवं नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेंटर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सम्बोधित करते हुए कहा कि ये किसान, मजदूर और युवा मन के भरोसा के सम्मेलन हे अउ ये भरोसा अभी के नई हे बल्कि चार साल के हे। गांव एवं नगर पंचायत (बड़ा कस्बा) के बीच मे ज्यादा फर्क नही होता है इसलिए नगर पंचायत क्षेत्र के किसानों को भी लाभांवित करने के लिए नगरीय राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत की जा रही है। इससे नगरीय क्षेत्र में रहने वाले किसानों को आर्थिक लाभ होगी। राज्य विकास के लक्ष्य को सबको मिलकर हासिल करना है। शासन ने सभी वर्गों को लाभ देने का काम किया है। प्रदेश के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन मजदूर श्रमिक को सहायता राशि दी जा रही है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी, सफाई कर्मी, कोटवार आदि का मानदेय बढ़ाया गया। नये आत्मानन्द स्कूल और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे साथ ही पत्रकार सुरक्षा योजना लागू किया गया। जैसे-जैसे गोधन न्याय योजना आगे बढ़ती जाएगी वैसे वैसे हम जैविक राज्य के दिशा में आगे बढ़ते जाऐंगे। आज के समय में व्यापार व्यवसाव और उद्योग के साथ-साथ किसानों की भी आर्थिक स्थिति सुधरी है। हमारा प्रयास सभी वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाना है। आज के इस रीपा कार्यक्रम की शुरुआत होने से प्रदेश के युवाओं महिलाओं को रोजगार मिलेगा। रीपा के माध्यम से परंपरागत उद्योगों का लाभ प्रदेश के सभी वर्गों को मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। अब 20 क्विंटल धान बेचने से किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी, मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर हमारे किसान भाईयों के दुखः दर्द को समझा है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी आज किसानों के लिए खुशी का दिन है, भुपेश है तो भरोसा है ये केवल किसानों का नारा नहीं है बल्कि सामुहिक रूप से छत्तीसगढ़ के पूरी जनता का नारा है। छत्तीसगढ़ को जैविक राज्य बनाना है। रासायनिक खादों के प्रयोग से कई प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही हैं इसलिए जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि मंत्री रवींद्र चौबे अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि-मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पिछले चार साल में 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा पैसा किसानों को दिया है। प्रदेश में 2640 रुपये में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है जो देश भर में सबसे ज्यादा है। इस साल से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी, भूपेश है तो भरोसा है। प्रदेश सरकार ने विगत 4 साल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुँचाया है। सरकार द्वारा किसानों का ऋण माफ कर, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक लाभ दिलाया जा रहा है, साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान की बोनस राशि किसानों के खाते में सीधा अंतरित किया जाता है। जिससे हर वर्ष किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है।


*सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस परेड समारोह में शामिल हुए अमित शाह*

25-Mar-2023

जगदलपुर (शोर संदेश)।गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। श्री शाह ने जगदलपुर के पास करनपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर में शहीद-स्‍मारक पर फूल चढाए तथा परेड का निरीक्षण किया। श्री शाह ने बल के जवानों को वीरता पदक तथा विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ केंद्रों के लिए ट्रॉफियां प्रदान कीं। उन्‍होंने सीआरपीएफ के भवनों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी वर्चुअल माध्‍यम से राष्ट्र को समर्पित किया। इस साल की परेड खास थी क्‍योंकि यह दूसरी बार इसका आयोजन दिल्‍ली में स्थित सीआरपीएफ मुख्‍यालय से बाहर आयोजित की गई थी। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आकाशवाणी से हल्‍बी बोली में प्रसारित होने वाले साप्ताहिक समाचार बुलेटिन का वर्चुअली शुभारंभ किया। 15 मिनट का यह बुलेटिन आकाशवाणी के जगदलपुर केन्द्र से प्रत्येक रविवार को प्रात: 7.30 बजे सुना जा सकेगा। इस अवसर पर प्रसार भारती के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी भी उपस्थित थे। 


*राज्यपाल से मिले स्काउट-गाईड के सदस्य, स्कार्फ पहना कर किया सम्मानित*

20-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सोमवार को राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों ने मुलाकात की। भारत स्काउट्स-गाईड, संगठन ने राज्यपाल को मुख्य संरक्षक के परंपरागत स्कार्फ और बैज से सम्मानित किया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया।



इस अवसर पर राज्यपाल ने स्काउट प्राॅमिस के वाचन से भारत स्काउट्स एवं गाईड संगठन के सभी सदस्यों को निरंतर देश हित में लोगों की मदद करने और स्काउट नियमों के पालन करने की याद दिलाई। राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाईड की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा हो यो कोई अन्य आपदा, इसके सदस्य राष्ट्र हित एवं समाज हित में हमेशा सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने ओडिशा शासन में अपने राजस्व मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान उन्होेंने स्वयं स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों को अनथक कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने संगठन को भविष्य में भी  इसी प्रकार समाज सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर  सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनोद चंद्राकर राज्य अध्यक्ष, सचिव कैलाश सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


*राज्यपाल से पूर्व मुख्य सचिव ने की भेंट*

20-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सोमवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव, एस.के.मिश्रा ने भेंटकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर श्रीमती इंदिरा मिश्रा भी उपस्थित थीं।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account