ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

*संदीप बांगड़े बने इंस्टीट्यूट ऑफ़ टाउन प्लानर्स छग क्षेत्रीय इकाई के नए अध्यक्ष*

28-Apr-2022

रायपुर (शोर संदेश)। इंस्टीट्यूट ऑफ़ टाउन प्लानर्स भारत में कार्यरत नगर नियोजकों की एक ग़ैर-सरकारी शीर्ष संस्था है जिसके तत्वाधान में छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय इकाई की आठवीं कार्यकारी समिति का गठन 27 अप्रैल को किया गया। चैप्टर की वार्षिक आम बैठक की प्रक्रिया में सर्वसम्मति से संदीप बांगड़े का चैप्टर के चेयरमैन के पद के लिए निर्वाचन किया गया। संदीप बांगड़े ने अध्यक्ष पद के प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किये जाने पर इकाई के सभी सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वार्षिक आम बैठक की अगली कड़ी में विभिन्न समितियों के सदस्यों का भी निर्वाचन किया गया। जिसमे संदीप बांगड़े अध्यक्ष, संजीव कुमार लतारे सचिव विनीत नायर कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारी समिति के सदस्यों डॉ. अबीर बंद्योपाध्याय, रोहित खंडेलवाल, ज़ाहिद अली, एम. के. गुप्ता, मनीष पिल्लीवार, नितीश श्रीवास्तव, सूर्यभान सिंह ठाकुर और हिमांशु सोनबेर का निर्वाचन हुआ। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नीलकंठ अग्रवाल और सदस्यों रोहित खंडेलवाल, हिमांशु सोनबेर, नीरज बाजपेई, राहुल पंजवानी एवं गौरव अग्रवाल का निर्वाचन हुआ। प्रकाशन समिति के प्रमुख डॉ. वंदना अग्रवाल एवं सदस्यों डॉ. पी. सी. ताम्रकार, आलोक त्रिपाठी, श्रीमती शाश्वती कर्मोकर घोष और कैलाशपति मौर्या का निर्वाचन हुआ। कार्यशाला समिति के प्रमुख श्रीमती कबिता बिस्वास शर्मा और सदस्यों शैलोनील साहू, आलोक त्रिपाठी, श्रीमती शाशवती कर्मोकर घोष, सचिन कुमार साहू एवं विवेक अग्निहोत्री सदस्य का निर्वाचन हुआ। यह समिति आगामी 1 वर्ष तक प्रदेश में संस्था की गतिवधीयों का परिचालन करेगी।


*देश और प्रदेश के विकास के लिए एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण: राज्यपाल उइके*

27-Apr-2022

रायपुर (शोर संदेश)। राज्यपाल उइके और मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित दावते रोजा इफ्तार में शामिल हुए और प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी। राज्यपाल उइके ने दावते रोजा इफ्तार में सभी समुदाय के धर्म गुरूओं को एक साथ आमंत्रित कर आपसी भाईचारा तथा खुशहाली से मनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बुराई का त्याग करने के लिए प्रेरित करता है और अपनी धार्मिक मान्यता के अनुरूप व्यक्ति को सदाचरण की ओर ले जाता है। उन्होंने दावते रोजा इफ्तार में सभी धर्म गुरूओं के शामिल होने पर उसे गंगा-जमुनी तहजीब का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए यह एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। इस महीना में लोग रोजा रखकर ईश्वर की आराधना करते हैं। यह एक ऐसा महीना है जो इंसान को बुराई से अच्छाई की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। रोजा खुदा की इबादत का एक ऐसा जरिया है जो रोजेदार को उस दुनिया के साथ-साथ इस दुनिया के लिए भी लायक बनाता है। इस पवित्र महीने में सभी के मन के भाव एक हो जाते हैं, सभी का लक्ष्य एक हो जाता है। सभी एक जैसा तप करते हैं और एक जैसी अनुभूतियों से गुजरते हैं। भावों और अनुभूतियों का एक हो जाना ही आध्यात्म की चरम ऊंचाई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रमजान का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि एक दूसरे से सम हुए बिना ईश्वर-अल्लाह के साथ सम नहीं हुआ जा सकता। जहां समता होगी, वहीं पर परस्परता होगी। जहां पर परस्परता होगी वहीं पर एकजुटता होगी। और जहां एकजुटता होगी वहीं पर भाईचारा होगा। इस्लाम की परंपराएं परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं। मिल-जुलकर जीने के साथ-साथ मिल-जुलकर ईश्वर को प्राप्त करना सिखाती हैं। गरीबों, मजलूमों और कमजोर लोगों का हाथ पकड़कर उन्हें भी अपने साथ चलाना सिखाती हैं। आप सभी ने इस पवित्र महीने में रोजा रखकर खुदा की इबादत की है। वह आपकी हर दुआ कबूल करेगा। मैं आप सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, महापौर नगरपालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायकगण सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, सभापति प्रमोद दुबे सहित विभिन्न समुदायों के धर्मगुरू बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। इस महीना में लोग रोजा रखकर ईश्वर की आराधना करते हैं। यह एक ऐसा महीना है जो इंसान को बुराई से अच्छाई की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। रोजा खुदा की इबादत का एक ऐसा जरिया है जो रोजेदार को उस दुनिया के साथ-साथ इस दुनिया के लिए भी लायक बनाता है। इस पवित्र महीने में सभी के मन के भाव एक हो जाते हैं, सभी का लक्ष्य एक हो जाता है। सभी एक जैसा तप करते हैं और एक जैसी अनुभूतियों से गुजरते हैं। भावों और अनुभूतियों का एक हो जाना ही आध्यात्म की चरम ऊंचाई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रमजान का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि एक दूसरे से सम हुए बिना ईश्वर-अल्लाह के साथ सम नहीं हुआ जा सकता। जहां समता होगी, वहीं पर परस्परता होगी। जहां पर परस्परता होगी वहीं पर एकजुटता होगी। और जहां एकजुटता होगी वहीं पर भाईचारा होगा। इस्लाम की परंपराएं परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं। मिल-जुलकर जीने के साथ-साथ मिल-जुलकर ईश्वर को प्राप्त करना सिखाती हैं। गरीबों, मजलूमों और कमजोर लोगों का हाथ पकड़कर उन्हें भी अपने साथ चलाना सिखाती हैं। आप सभी ने इस पवित्र महीने में रोजा रखकर खुदा की इबादत की है। वह आपकी हर दुआ कबूल करेगा। मैं आप सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

 


जोगी कांग्रेस का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर और वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन 29 अगस्त 2021 रविवार को बीरगांव रायपुर में

27-Aug-2021

संजीव सेन रायपुर (शोर संदेश)। जोगी कांग्रेस  का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन 29 अगस्त 2021 रविवार को बीरगांव रायपुर में आयोजित किया गया है | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के रायपुर शहर जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अमीत जोगी के निर्देशानुसार अगस्त माह में प्रदेश के सभी जिलों में जोगी कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन जारी है इसी क्रम में रायपुर जिला का प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 29 अगस्त 2021 रविवार को सुबह 10:00 बजे से जनता कांग्रेस जे.के सुप्रीमो अमीत जोगी के मुख्य आतिथ्य में बीरगांव के रायपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया है जिसमें रायपुर जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के संभावित पार्षद प्रत्याशी भी अपने वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होंगे | रायपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने बताया है कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रायपुर शहर में करना तय किया गया था परंतु बीरगांव नगर निगम के निकट चुनाव को ध्यान में रखकर सभी 40 वार्डों  में जोगी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने एवं बीरगांव में जोगी कांग्रेस का ही महापौर बनाने के उद्देश्य से बीरगांव के जनता कांग्रेस जे. के महापौर प्रत्याशी एवज देवांगन, जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शकील, पूर्व नेता प्रतिपक्ष भीखम देवांगन और ब्लॉक अध्यक्ष बेद राम साहू के विशेष निवेदन पर इस  कार्यकर्ता सम्मेलन को बीरगांव में आयोजित किया जा रहा है | इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बीरगांव नगर पालिका के जनता कांग्रेस जे. के समस्त कार्यकर्ताओं को 4 घंटे का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा | रायपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश देवांगन ने कहा है कि कार्यक्रम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम तय हो गया है जो इस प्रकार है : - दिनांक 29 अगस्त 2021 रविवार को सुबह 10:00 बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होगा, सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर जनता कांग्रेस जे. के संस्थापक छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रदेश के राज्य गीत "अरपा पैरी के धार " गीत गाकर वंदना किया जाएगा तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उसके पश्चात मुख्य अतिथि जनता कांग्रेस जे. के सुप्रीमो अमीत जोगी के उदबोधन के बाद 15 मिनट का समय चाय - पानी एवं संक्षिप्त चर्चा के लिए निर्धारित है, फिर पार्टी के विशेष प्रशिक्षकों के द्वारा दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक 4 घंटे का कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, ध्यान रहे प्रशिक्षण के दौरान लोगों का बाहर आना जाना एवं मोबाइल पर बातचीत प्रतिबंधित रहेगा, प्रशिक्षण के बीच में दोपहर 2:00 बजे से आधा घंटा का लंच समय रहेगा | रायपुर जिला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने प्रदेश एवं जिले के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को इस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है ताकि आने वाले चुनाव के लिए एक अच्छी रणनीति बनाकर प्रदेश में जनता कांग्रेस जोगी की बहुमत की सरकार बनाई जा सके | 


*रमन सिंह का तंज: छत्तीसगढ़ में सिर्फ दारू है ऑनलाइन.. बाकी के लिए लग रही लंबी लाइन*

11-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर फिर एक बार राज्य सरकार पर हमला बोला है, पूर्व सीएम ने राहुल गांधी को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है किराहुल जी छग भी इसी देश का हिस्सा है, काश आपको यहां की बदहाली और अव्यवस्था दिखती। रमन सिंह ने आगे कहा कि यहां टेस्टिंग के लिए लाइन, अस्पताल के लिए लाइन, ऑक्सीजन के लिए लाइन, इंजेक्शन और दवाई के लिए लाइन, वैक्सिनेशन के लिए लाइन। बता दें कि बीते 10 मई सोमवार से राज्य सरकार ने ऑनलाइन शराब ब्रिकी के लिए पोर्टल शुरू किया है, जहां एक ही दिन में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक की शराब बुक की गई थी। लोगों की भारी डिमांड के कारण पोर्टल भी क्रैश हो गया था। हालाकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया। सरकार के शराब होम डिलीवरी को लेकर लिए गए फैसले के बाद से ही राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है।


*महापौर-निगम आयुक्तों के साथ मुख्यमंत्री कर रहे चर्चा*

22-Apr-2021

00 कोरोना संक्रमण के रोकथाम की व्यवस्था टीकाकरण की प्रगति की ले रहे जानकारी

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा कर रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. और विभिन्न नगर निगमों के महापौर एवं आयुक्त शामिल हैं। 


*मंत्री मोहम्मद अकबर ने मेडिकल कालेज पेण्ड्री को दिए 120 ऑक्सीजन सिलेण्डर*

18-Apr-2021

00 संस्कारधानी में प्रेस क्लब एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की
राजनांदगांव (शोर सन्देश) वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने कोविड संक्रमण की विषम परिस्थितयों के मद्देनजर शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री को 120 ऑक्सीजन सिलेण्डर प्रदान किये हैं। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर स्थितियों पर नजर बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री में शीघ्र ही वेटिंलेटर चालू हो रहे है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी घर पर रहें, आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर जाएं। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं, हाथों को समय-समय पर साबुन से धोते रहें एवं दो गज की दूरी का पालन करें। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने संस्कारधानी राजनांदगांव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां विशेषकर प्रेस क्लब द्वारा कोविड केयर सेंटर आरंभ कर सेवाएं देने का कार्य अविस्मरणीय है। इसके साथ ही उद्याचल एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं, समाज सेवी एवं व्यापारिक औद्योगिक प्रतिष्ठान इस कठिन समय में सेवा के लिए आगे आए हैं, जो सराहनीय है। आपसी सहयोग एवं समन्वय से हम कोरोना की इस विभीषिका का सामना कर सकते हैं। उन्होंने एकजुट होकर किए गए इस प्रयास के लिए सभी को साधुवाद दिया है। 


*लॉकडाउन का जायजा लेने निकले गृहमंत्री ड्यूटी में तैनात जवानों से पूछा हाल*

18-Apr-2021

रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। पहले इसकी मियाद 19 अप्रैल थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 26 अप्रैल की सुबह तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में राजधानी में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेना आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नगर भ्रमण किया। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों-अधिकारियों से मिलकर उनका हाल जाना और स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने तैनात जवानों की हौसला अफजाई की और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। 


*शैलेश नितिन ने केंद्र सरकार से मांगा उम्र की सीमा समाप्त कर सबको दिया जाए टीका*

06-Apr-2021

रायपुर ((शोर सन्देश))। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बढ़ने को देखते हुये जरूरत इस बात की है कि टीकाकरण में उम्र की सीमा समाप्त की जाये। टीका सबको उपलब्ध कराया जाये। मोदी सरकार टीम नहीं टीका भेजे। राजनैतिक पैतरे बाजी और बयानबाजी की जरूरत नहीं आज छत्तीसगढ़ को टीके की जरूरत है। कोरोना के नये वेरियेंट में परिवार के परिवार संक्रमित हो रहा है ऐसी स्थिति में कांग्रेस मोदी सरकार से मांग करती है कि नौजवानों को भी टीका उपलब्ध कराया जाना चाहिये। टीका में उम्र की सीमा समाप्त की जाये। पत्रकारों ने भी कोरोना संक्रमण में अपनी जान खतरे में डालकर काम किया है इसलिये पत्रकार जगत को भी प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाये। बार-बार वैक्सीन खत्म होने के समाचार आ रहे है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराया जाये। टीकाकरण महामारी से लड़ने के मामले को राजनीति से परे रखा जाना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राजनीतिक पैंतरों और बयानबाजी से ऊपर उठकर अब संक्रमण से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ को ठोस मदद की जरूरत है।भाजपा नेताओं की कोरोना को लेकर खोखली बयानबाजी से छत्तीसगढ़ में नाराजगी बढ़ रही है । डॉ. रमन सिंह जी 15 वर्ष तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे है। उन्हें इस राज्य ने मान, सम्मान, प्रतिष्ठा, सत्ता सब कुछ दिया इसलिये उन्हें भी कांग्रेस के इस टीकाकरण की मांग और छत्तीसगढ़ में आयु सीमा में छूट की मांग टीकारण के लिये इस मांग में सहयोग करना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अब टीम नहीं टीका भेजने की जरूरत है। संक्रमण की तीव्र गति को देखते हुए केंद्र छत्तीसगढ़ को ज्यादा मात्रा में टीका उपलब्ध कराए। जब देश में टीका बड़ी मात्रा में उपलब्ध तो छत्तीसगढ़ को तो टीकाकरण के मामले में मॉडल्स्टेट बनाने की जरूरत है। पहले ही टीकाकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बहुत अच्छा काम कर रहा है। कोरोना के नए संक्रमण में जो स्वरूप सामने आ रहा है परिवार के सभी सदस्यों को और खासकर नौजवानों को और बच्चों को भी करो ना संक्रमण हो रहा है। इसे देखते हुए अब जरूरत इस बात की है कि केंद्र सरकार टीकाकरण में उम्र की सीमाओं को समाप्त करें। देश में टीका निर्माताओं के पास कोरोना के करोड़ों डोज उपलब्ध हैं। जरूरत इन टीकों को टीकाकरण केंद्रों तक भेजने और टीका बनाने की गति को तेज करने की है। छत्तीसगढ़ में डबल म्युटेंट संक्रमण और टीकाकरण में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रशंसनीय कार्य को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराए जाएं ताकि वैक्सीन की कमी की स्थिति अब छत्तीसगढ़ में निर्मित ना हो। इसी के साथ-साथ छत्तीसगढ़वासियों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 45 वर्ष के नीचे के लोगों को भी अनुमति दी जाए और 45 वर्ष से कम आयु के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव लेकर टीकाकरण योजना के अनुसार जो लगवा सके उन्हें स्ववित्तपोषित और अपने साथ-साथ अन्य लोगों के टीकाकरण का आर्थिक व्यय उठाने की अनुमति दी जाये। इसके साथ-साथ समाज सेवी संस्थाओं सामाजिक संस्थाओं और अन्य सार्वजनिक संस्थाओं को, स्वयंसेवी संस्थाओं को भी टीकाकरण अभियान में लोगों को शामिल करने के लिए भूमिका निभाने की अनुमति दी जाए जिससे कोरोना महामारी के खिलाफ इस अभियान में सबकी भागीदारी संभव हो सके। इसके पहले जब लाखों प्रवासी मजदूर छत्तीसगढ़ लौट कर आए थे तब छत्तीसगढ़ के लोगों ने इसी प्रकार सबकी भागीदारी से, जनभागीदारी से, सब के सहयोग से जिम्मेदारी को उठाया था और इसमें पूरे छत्तीसगढ़ की पंचायती राज संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं ने बड़ी भूमिका निभाई थी। छत्तीसगढ़ में वैक्सीन की कमी की बार-बार हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि चिकित्सा विशेषज्ञों से मिल रही जानकारी के अनुसार L452R और E484Q के म्यूटेंट के कारण महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कोरोना की सेकंड वेव का प्रसार हो रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने टीकाकरण केन्द्र बढ़ाकर लगातार राष्ट्रीय अभियान में अच्छा काम किया है। देश में 7.9 करोड़ लोगों को टीका लगा है जबकि छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल तक 30 लाख 11हजार 444 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया था छत्तीसगढ़ में टीकाकरण केंद्र बढ़ाकर टीका लगाने की व्यवस्था बहुत ही अच्छे ढंग से सुनिश्चित की गई है लेकिन जरूरत ज्यादा मात्रा में ज्यादा संख्या में टीको की आपूर्ति की है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना महामारी से लड़ने के इस महत्वपूर्ण अभियान में इन सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक हो गया है। संक्रमण से लड़ने के मामले में राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर राज्य को वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की जरूरत है।


*रायपुर में नहीं लगेगा लॉकडाउन शाम छह बजे तक ही खुलेंगी दुकानें*

03-Apr-2021

रायपुर (शोर सन्देश) । शनिवार को सरकार ने रायपुर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। अफसर और मंत्रियों ने तय किया कि रायपुर में लॉकडाउन नहीं लगेगा। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह तय हुआ कि अब शहर की दुकानें शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी। इसके बाद नाइट कर्फ्यू के नियम का पालन करवाया जाएगा। ये बैठक सिविल लाइंस के सर्किट हाउस में हुई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कृषि व संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, महापौर एजाज ढेबर के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, रायपुर कलेक्टर, एसपी, पुलिस विभाग के अफसर मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक के बाद कहा कि हमने अफसरों को टीकाकरण का और विस्तार करने को कहा है। टीकाकरण होने के बाद भी शरीर में इम्यूनिटी आने में समय लगता है। अगर टीकाकरण ही देर से होगा तो लोगों के शरीर में इम्यूनिटी आने में देर होगी जो कि ठीक नहीं। हमने अब तक वैक्सीनेशन में अच्छा काम किया है।


*आज असम में आमने सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी*

20-Mar-2021

गुवाहाटी (शोर सन्देश)। असम और पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस चुनाव प्रचार करने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज (20 मार्च) और रविवार (21 मार्च) को असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और असम के छबुआ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी भी आज असम में ही होंगे। राहुल गांधी 19 मार्च और शनिवार यानी 20 मार्च को असम दौरे पर हैं। आज असम में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का राज्य के घोषणापत्र भी जारी कर सकते हैं। असम में आज एक और जहां पीएम नरेंद्र मोदी विपक्ष पर निशाना साधेंगे तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी बीजेपी पर हमलावर होंगे। असम के चुनाव में इस बार कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को चुनावी मुद्दा बनाने में लगे हुए हैं।
00 भाजपा के विकास एजेंडा के बारे में जनता को बताऊंगा : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने बंगाल और असम दौरे से पहले ये विश्वास जताया है कि दोनों राज्यों में एनडीए की जीत होगी, क्योंकि जनता चाहती है कि एनडीए दोनों राज्यों में सत्ता में आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और असम के छबुआ में रैली करेंगे। इसके अलावा ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, रैली के दौराम मैं भाजपा के विकास एजेंडा के बारे में दोनों राज्यों की जनता को बताऊंगा। यह पूरी तरह साफ है कि दोनों राज्य आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को जिताना चाहते हैं।
00 राहुल गांधी का आज असम का कार्यक्रम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार को असम के तिनसुकिया में आईओसी रिफाइनरी में कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। उसके बाद जोरहाट और बिश्वनाथ में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। शुक्रवार (18 मार्च) को राहुल गांधी ने डिब्रूगढ़ में एक कॉलेज में छात्रों से बात की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था।
00 ममता बनर्जी हल्दिया में करेंगी चुनावी सभा
शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी हल्दिया में रैली में हिस्सा ले सकती है। शनिवार दोपहर 12 बजे ममता बनर्जी हल्दिया में रैली करेंगी। इसके बाद एक बजे सीएम ममता खेजूरी में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दिन के 2 बजे मेचोग्राम में ममता बनर्जी रैली करेंगी। आज ममता बनर्जी कुल तीन रैलियां करने वाली हैं। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account