ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

प्रधान पाठक ने आपा खोया, महिला बीईओ को पीटा, सस्पेंड के बाद गिरफ्तार

04-Dec-2024
रायपुर (  शोर संदेश ) । जिले के अभनपुर इलाके में एक प्रधान पाठक ने महिला बीईओ के साथ मारपीट कर दी। गुस्से में आगबबूला प्रधान पाठक ने महिला अधिकारी को टेबल पर पटककर गला दबाने की कोशिश भी की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके बाद प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया गया। बाद में उसके खिलाफ थाने में मारपीट का केस भी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि महिला अफसर और प्रधान पाठक के बीच ऑफिस के अंदर पहले किसी बात को लेकर बहस होती है, जो हाथापाई में बदल गई।
जानकारी के मुताबिक मीडिल स्कूल परसदा सोंढ के प्रधान पाठक राजन बघेल बीईओ दफ्तर अभनपुर पहुंचे थे। वे कुछ महीनों में रिटायर होने वाले हैं। सीआर (कामकाज की गोपनीय रिपोर्ट) में क यानी उत्तम, ख यानी अच्छा, ग यानी खराब और घ यानी बहुत खराब लिखा जाता है। प्रधान पाठक के सीआर में (ख श्रेणी) लिखा था।
उन्होंने बीईओ धनेश्वरी साहू से इसे उत्तम (क श्रेणी) करने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों के बीच बहस हुई। लेकिन बीईओ ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए प्रधान पाठक ने बीईओ को टेबल पर पटक दिया और मारपीट की। इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को मिली जो जॉइंट डायरेक्टर राकेश पांडेय ने प्रधान पाठक राजन को सस्पेंड कर दिया। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में जांच भी बैठाई गई है।
मारपीट को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें यह दिख रहा है कि प्रधान पाठक राजन की बीईओ अभनपुर के साथ ऑफिस के अंदर पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुआ। गुस्साए प्रधान पाठक ने टेबल पर फाइल पटकी। इसके बाद महिला बीईओ धनेश्वरी ने भी फाइल पटकी। बहस के बीच प्रधान पाठक महिला बीईओ से मारपीट करने लगता है। इसी तरह महिला अधिकारी को टेबल पर पटककर गला दबा दिया। स्टॉफ ने बीच बचाव किया।

 


महासमुंद के खेमड़ा जांच चौकी में 140 कट्टा धान जब्त

03-Dec-2024

महासमुंद (  शोर संदेश   )। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में मंडी इंस्पेक्टर ने खेमड़ा जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई की है।  

बीती रात मंडी इंस्पेक्टर सिदार और साजिदखान की उपस्थिति में रजन यादव, निवासी टरबोड़ा, नुआपड़ा (ओडिशा) से 140 कट्टा धान जब्त किया गया। रजन यादव द्वारा दो अलग-अलग वाहनों के माध्यम से 70-70 कट्टा धान अपने घर से खेमड़ा ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान रजन यादव परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान व्यापार पर प्रशासन की सख्त नजर है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


शादी का झांसा देकर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म, कबाड़ व्यवसायी गिरफ्तार

03-Dec-2024
कोरबा।  ( शोर संदेश ) परित्यक्ता महिला शिक्षिका को प्रेमजाल में फांस कर विवाह करने के नाम पर दुष्कर्म करने वाले रायपुर के कबाड़ व्यवसायी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामले में आरोपित से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना अंतर्गत मानिकपुर पुलिस चौकी में पीड़िता शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराते कहा था कि वह क्षेत्र में संचालित एक शासकीय स्कूल की शिक्षिका है।
दो साल पहले उसकी सहेली के साथ रायपुर निवासी कबाड़ व्यवसायी राजीव बसंल उसके घर आया था। इस दौरान पहचान हुई और बातचीत के दौरान मोबाइल नंबर भी उसने ले लिया।

मोबाइल पर दोनों कई बार बातचीत भी करते थे। एक बार अचानक बंसल ने उसके (शिक्षिका) खाते में 10 हजार रुपये डाल दिया। इस संबंध में पूछताछ किए जाने पर उसने गलती से रुपये जाने की बात कही।
इस तरह दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। शिक्षिका शादीशुदा है और पारिवारिक कारणों से उसके पति ने उसे छोड़ दिया है, इसलिए वह अपने परिवार वालों के साथ रहती है।


वहीं बंसल ने शिक्षिका को बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। बंसल कई बार कोरबा आकर शिक्षिका से मिलने आता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
जब शिक्षिका ने शादी करने की बात कही तो बंसल ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की।

38 पेटी अवैध शराब के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार

03-Dec-2024
जगदलपुर। ( शोर संदेश )  जिले के थाना बकावण्ड पुलिस ने साेमवार काे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले दाे आराेपिताें काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपिताें के संयुक्त कब्जे से 38 पेटी गोवा विस्की अंग्रेजी शराब जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम करंजी कुरलुमारी पारा के पास जंगल से लगा हुआ लाडी-कोठार में ग्राम खोटलापारा के डोमन नेताम व आयतु कश्यप दोनों साथ मिलकर गोवा विस्की अंग्रेजी शराब ग्राहको को बिक्री कर रहे है। सूचना पर ग्राम करंजी कुरलुमारी पारा के पास जंगल से लगा हुआ लाडी-कोठार में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां लाड़ी कोठार में दाेनाें काे पकड़ा गया। पूछताछ में दाेनाें ने अपना नाम डोमन नेताम पिता स्व. रघु नेताम निवासी खोटलापाल ठोठीयापारा एवं आयतु कश्यप पिता मनबोध कश्यप निवासी खोटलापाल पटेलपारा बताया। पुलिस ने दोनों आरोपिताें के कब्जे से 38 पेटी गोवा विस्की अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपिताें के विरूद्ध थाना बकावंड में अपराध दर्ज कर आज साेमवार काे न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया । 

आबकारी विभाग की कार्रवाई, चार ठिकानों पर छापा मारकर जब्त किया हरियाणा की शराब

02-Dec-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) आबकारी विभाग ने रविवार को अलग-अलग प्रकरणों में रायपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में छापा मारकर हरियाणा शराब जब्त की है। हरियाणा की कुल 97.46 लीटर शराब जब्त कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस से आरोपी परमानंद विश्वकर्मा के आधिपत्य से कुल 55.28 लीटर विदेशी शराब जिसमें हरियाणा में बेचने के लिये ले जाया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने शहर के फॉर्म हाउस और आरोपियों के घर से प्रीमियम ब्रांड की शराब जब्त की है।  
वहीं छत्तीसगढ़ बेचने के लिये प्रीमियम ब्रांड की लेबल लगी शराब जब्त की। अवंती विहार निवासी राजकुमार निषाद उर्फ राजू कबाड़ी से 115 पाव मसाला एवं 35 पाव व्हिस्की जब्त की। जोरापुरा निवासी काजल शर्मा से 50 पाव देशी शराब मसाला जब्त की । भटिया गांव थाना खरोरा निवासी जगमोहन भारद्वाज से 10 पाव और 6 पाव मसाला शराब, 5 बोतल, पांच हजार बियर जब्त  कर केस दर्ज किया है। इन कार्रवाईयों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र तिवारी, आशीष सिंह, वैभव मित्तल एवं आबकारी उपनिरीक्षकगण प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
 

पुलिस आरक्षक को चाकू मारने वाले तीन नकाबपोश गिरफ्तार

25-Nov-2024
धमतरी  ( शोर संदेश ) । ड्यूटी कर घर जा रहे पुलिस आरक्षक को चाकू मारकर घायल करने वाले तीन नकाबपोश युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपित युवक नगरी के है।
नगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीओपी कार्यालय नगरी में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक गैंदराम मरकाम 40 वर्ष पुत्र सदाराम मरकाम दाबगांव थाना नगरी निवासी 23 नवंबर को डयूटी कर घर जा रहा था, तभी कर्राघाटी चमेदा तिराहा के पास स्कूटी में तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। आरक्षक गैंदराम मरकाम का पीछा कर मोटरसाइकिल रोककर युवकों ने चाबी निकालकर एक आरोपित पीड़ित के गर्दन के पास चाकू टिकाकर 200 रुपये को लूट लिया। वहीं एक आरोपित ने उनके कूल्हे पर चाकू से वार कर चोट पहुंचाया। एक ने हाथ से थप्पड़ मारा और भाग निकले। इसके बाद घायल जवान ने घटना की जानकारी अपने दोस्तों को दी, तो मौके पर पहुंचकर जवान गैंदराम मरकाम को घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की रिपोर्ट जवान ने नगरी थाने में दर्ज कराई। पुलिस नकाबपोश युवकों को पकड़ने जुट गई। घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ एवं मूखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपितों की पतासाजी कर धीरज बिसेन, हितेश्वर मरकाम व ज्ञानेंद्र नेताम तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से लूट के 200 रुपये व दो नग चाकू को जब्त कर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में धीरज बिसेन 22 वर्ष नगरी, हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान 21 वर्ष नगरी और ज्ञानेन्द्र नेताम 22 वर्ष नगरी शामिल है। आरोपितों को पकड़ने में थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक शरद ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक श्रीराम पटेल, तानसिंह साहू प्रधान आरक्षक, ईशुकुमार साहू, जीवन ध्रुव आदि का योगदान रहा।

मुख्यमंत्री साय के कार्यक्रम में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार

25-Nov-2024
रायपुर ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार शाम को बिलासपुर दौरे के दौरान , प्रतिबन्ध के बावजूद अरपा रिवर व्यू के नो-फ्लाइंग ज़ोन में बिना अनुमति ड्रोन को उड़ाने के मामले में यहाँ की सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को रविवार की देर रात गिरफ्तार किया है। ड्रोन मुख्यमंत्री के आसपास भी मंडराता नजर आया था। इसे सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है।
 

भिलाई में प्रधान आरक्षक दस हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

24-Nov-2024
भिलाई ।  ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। भिलाई के स्मृति नगर चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी से केमिकल लगे नोट जब्त किए गए हैं। यह पूरा मामला भिलाई के स्मृति नगर चौकी का है जहां प्रार्थी बी-फार्मा का विद्यार्थी है जो नेहरू नगर भिलाई में निवास करता है। उसने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी कि उसका कुछ दिन पूर्व एक विवाद हुआ था जिसकी शिकायत थाने में लंबित थी।
जांच दौरान प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा से मुलाकात करने पर शिकायत को नस्तीबद्ध करवाने के एवज में उसके द्वारा प्रार्थी से 20,000 रू. रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी प्रधान आरक्षक ने 10,000 रू. लेने को सहमत हुआ।
सत्यापन पश्चात् आज 23.11.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा-7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। वहीं एसीबी ने जनता से भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है।
 

महासमुंद में कार से 60 किलो गांजा जब्त

22-Nov-2024

महासमुंद ( शोर संदेश )। महासमुंद जिले के बागबाहरा पुलिस ने कार से 9 लाख कीमत का 60.190 किलो ग्राम गांजा पकड़ा है। ओडिशा का तस्कर गांजा छत्तीसगढ़ में खपाने ला रहा था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रं. CG – 04 NS 9971 पर ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद की ओर जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम कोमा जाने का तिराहा प्रियंका ऑटो के फार्म हाउस के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। कार में ओडिशा नुआपड़ा निवासी खिरोद सुनानी (38) सवार था। पुलिस ने ओडिशा से आने का कारण पूछा तो गोलमोल जवाब देते हुए गुमराह करने की कोशिश करता रहा। शंका हुई तो पुलिस ने कार की तलाशी ली ।
तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की से 3 प्लास्टिक बोरियों से 60. 190 किलो ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कार और गांजा को जब्त कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 9 लाख 2 हजार 850 रुपए बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में आबकारी वित्त सरायपाली की टीम ने दो लोगों से साढ़े 6 किलोग्राम गांजा जब्त कर नारकोटिक एक्ट 20 (बी) के तहत कार्रवाई की है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त गांजे व वाहन की कुल कीमत 1. 48 लाख बताया गया है। पकड़े गए आरोपी 2 बार पहले भी ओडिशा से गांजे का परिवहन कर चुके हैं।


ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी की चोरी, आरोप‍ित गिरफ्तार

22-Nov-2024
धमतरी ।  ( शोर संदेश )   ज्वेलरी दुकान के शटर में लगे ताला को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी की चोरी करने वाले रायगढ़ के चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से जेवरात व नकदी जब्त कर कार्रवाई की गई है।
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आठ नवंबर की रात आठ बजे प्रार्थी प्रवीण वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा नयापारा वार्ड धमतरी निवासी अपने रिसाईपारा धमतरी स्थित ज्वेलरी दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था। रात करीबन साढ़े तीन बजे प्रार्थी को फोन के माध्यम से दुकान का शटर आधा खुला होने की सूचना मिलने पर घर से प्रार्थी दुकान आकर देखा तो शटर आधा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो ज्वेलरी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे चांदी कीजेवरात, बैटेक्स के सामान एवं नगदी रकम 17000 रुपये कुल जुमला 95000 रुपये नही था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अज्ञात चोर को ढूंढने में जुट गई थी।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपित की पतासाजी की जा रही थी, तभी 20 नवंबर को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैंड धमतरी के पास संदेही आरोपित अमन उर्फ आर्मी चौहान 23 वर्ष निवासी पंचधार थाना सरिया, जिला रायगढ़ को पकड़कर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया, तो आरोपित ने बताया कि आठ नवंबर की रात राधेकृष्ण ज्वेलरी दुकान रिसाईपारा धमतरी के शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे चांदी के जेवरात, बैटेक्स आभूषण एवं नगदी रकम 17000 रुपये को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित के कब्जे से चांदी के जेवरात, बैटेक्स आभूषण कुल कीमत तीन लाख 73640 रुपये को बरामद किया। आरोपित आर्मी चौहान को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account