ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

बलरामपुर में मवेशी तस्करी कांड, दो आरोपी गिरफ्तार

18-Aug-2025
बलरामपुर।  शोर संदेश ) जिले में शनिवार को पुलिस ने मवेशी तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो कि झारखंड के रहने वाले हैं।
विजयनगर थाना पुलिस आरोपी अकबूल और शमशेर को गिरफ्तार किया है। यह मामला 26 अप्रैल 2025 का है। विजयनगर पुलिस ने झारखंड के बूचड़खाने ले जा रहे 110 पशुओं को जब्त किया था। पशुओं को गोशाला में भेजा गया था। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
पूछताछ के दौरान पुलिस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। 15 अगस्त 2025 की रात को पुलिस ने मास्टरमाइंड अकबूल और शमशेर को तस्करी के लिए निकलते समय पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों ने पशु तस्करी में शामिल होना स्वीकार कर लिया। आरोपियों को थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक 63/2025 के तहत छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 में न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सारंगढ़ में भालू का शिकार, मांस खाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

18-Aug-2025
सारंगढ़ शोर संदेश ) बरमकेला वन परिक्षेत्र के छिछपानी 942 पीएफ नंबर से वन्यजीव शिकार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो आरोपियों ने भालू का शिकार कर उसका मांस खाया, और सिर व खाल को तालाब में फेंक दिया। कटे हुए सिर और खाल तालाब में तैरते मिले, जिससे मामला उजागर हुआ।
सूत्रों के अनुसार, वन विभाग शुरू में मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला मीडिया तक पहुँचा। इसके बाद विभाग ने कपरतुंगा गाँव के दो आरोपियों जुगलाल सिदार और ज्योतिराम सिदार को गिरफ्तार किया। घटना 13 अगस्त की रात की बताई जा रही है।
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में प्रदेश में बाघ, तेंदुआ और अब भालू के शिकार जैसी घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों पर कार्रवाई जारी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस शिकार में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
 

‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

17-Aug-2025
मुंगेली।  शोर संदेश पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन बाज' के तहत मुंगेली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना जरहागांव क्षेत्र में पुलिस टीम ने ब्राउन शुगर और चरस के साथ एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.03 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹8,000), 20.18 ग्राम चरस (कीमत ₹40,000), दो मोबाइल फोन (कीमत ₹1.10 लाख) और एक मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000) जब्त की। जप्त सामान की कुल कीमत लगभग ₹2.80 लाख आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिवी उर्फ बाबू पाठक (24), निवासी रामगोपाल वार्ड मुंगेली के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ एक नाबालिग भी शामिल था। दोनों के खिलाफ थाना जरहागांव में NDPS एक्ट की धारा 21, 22 के तहत मामला दर्ज किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की तस्करी या अवैध बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुँचाएँ। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।











 

जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए चोरी, 24 घंटे में 2 आरोपी अरेस्ट

16-Aug-2025
कोंडागांव।  शोर संदेश ) कोंडागांव में पुलिस ने जुआ खेलने की लत के कारण चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माकड़ी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों से 1.02 लाख रुपए नगद, 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपए की बाइक बरामद की है। दोनों ने जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए चोरी की थी।
जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त को नयापारा माकड़ी निवासी रत्ना दास के घर में दिन में चोरी हुई थी। वे सुबह पति के साथ घर में ताला लगाकर ड्यूटी के लिए गई थीं। दोपहर 3 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से गहने और कैश गायब थे।
साइबर टीम के मदद से आरोपियों की पहचान
पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय दो संदिग्ध व्यक्ति घर के आसपास थे। साइबर टीम की मदद से उनकी पहचान की गई। पुलिस ने फरसगांव के श्रवण कुमार कोर्राम (35) और कोंडागांव के छत्र कुमार ध्रुव (37) को गिरफ्तार किया।
चोरी के मामले में जा चुके हैं जेल
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे जुआ खेलने के आदी हैं। जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए उन्होंने चोरी की थी। दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पाकिस्तानी ड्रग्स-नेटवर्क में 11 पेडलर्स गिरफ्तार

13-Aug-2025
रायपुर।  ( शोर संदेश )  पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते प्रदेश में आ रही ड्रग्स को खपाने में स्थानीय पैडलर्स शामिल हैं। उनकी मदद से ही अंतरराज्यीय तस्कर राजधानी के बड़े होटलों और अन्य स्थानों पर युवाओं को बेंच रहे हैं। पुलिस ने नशे के इस कारोबार में लगे गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1 करोड़ रुपये की 412.87 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद की गई थी। 11 अगस्त को पुरानी बस्ती क्षेत्र से तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इनके पास से 1.20 लाख रुपए की 6.42 ग्राम हेरोईन और मोबाइल फोन जब्त किया है।
आरोपियों से पूछताछ के आधार पर 11 पैडलर्स को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों से नेटवर्क में लगे अन्य आरोपियों की जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क में बिक्री करने वाले 11 पेडलर्स को पकड़ा गया।
यह हुए गिरफ्तार
मुजम्मिल खान उर्फ बाबा, ताज नगर
छत्रपति अम्भोरे उर्फ ददु (30) महावीर नगर
रितुराज ठाकुर (34) बेहरा, जिला दरभंगा, बिहार
हुसैन खान उर्फ मुर्गी (32) गोकुल नगर
मोहम्मद फोरात अब्बास (22) मोमिन पारा
शिशिर राय (34) मोतीनगर, सागर
संतोष धनवानी (29) कटोरा तालाब
सैय्यद आसीफ अली (35) नया पारा
मोहम्मद जाहिद (33) संजय नगर
साहिल रज़ा (25) संजय नगर
अफजिया अख्तर उर्फ मेहक (21) नेहरू नगर, चांदनी चौक।
 

बॉयफ्रेंड के शौक पूरे करने गर्लफ्रेंड ने कर डाली लाखों की चोरी

13-Aug-2025
कांकेर।  ( शोर संदेश ) नरहरपुर थाने की हल्बा चौकी से अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए चोरी की पूरी योजना बनाई और घटना को अंजाम भी दे दिया। चोरी की यह वारदात पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा ली। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। चोरी किया गया करीब दो लाख का माल भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त को कन्हैया पटेल ने हल्बा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे वे अपने घर डूमरपानी से सब्जी बेचने बाजार गए थे। रात 8 बजे घर लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो दो पेटियों के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखा कीमती सामान गायब था।
चोरी गए सामान में 95,000 नगद, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की 1 मराठी माला, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, चांदी की एक करधनी और 1 जोड़ी चांदी की पायल शामिल थे। चोरी हुए कुल सामान की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई। कन्हैया पटेल की रिपोर्ट पर धारा 305(ए), 331(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूरा पैसा और माल बरामद किया गया
पुलिस ने ताम्रध्वज विश्वकर्मा के घर से 95,000 नगद बरामद किया। वहीं, करूणा पटेल के घर से सारे जेवरात बरामद किए गए। इस तरह पूरे करीब दो लाख रुपए के सामान की जब्ती हो चकी है। गिरफ्तार आरोपी करूणा अभी 22 साल की है और राजेश भी इतने ही साल का है। दोनों डूमरपानी गांव के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पूरे ऑपरेशन में हल्बा चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केंवट, हैड कॉन्स्टेबल सुकदेव ध्रुव, चंद्रभान टेकाम समेत अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा एक-दूसरे से प्यार करते हैं। ताम्रध्वज को बाइक खरीदनी थी पर पैसों की कमी थी। इसी के चलते दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। 8 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे करूणा पटेल ने कन्हैया पटेल के घर घुसकर बसूला से ताला तोड़ा। कमरे के अंदर रखी दो पेटियों को खोलकर पैसे और गहने चुरा लिए। इस दौरान ताम्रध्वज बाहर निगरानी करता रहा। चोरी के बाद नगद रकम ताम्रध्वज को दे दी, ताकि वह बाइक खरीद सके। वहीं गहनों को करूणा पटेल अपने घर ले गई।

भाई ने बहन का गला काटा, फोन चलाने से मना करने पर हुआ था विवाद

07-Aug-2025
अंबिकापुर।  ( शोर संदेश )   9 अगस्त को पूरे देश भर में भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। कहा जाता है कि भाई बहन का रिश्ता सिर्फ एक पारिवारिक संबंध नहीं, बल्कि प्यार, सुरक्षा और भरोसे का सबसे मजबूत बंधन होता है, लेकिन इससे पहले एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
थाना क्षेत्र की कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लिपिंगी में 5 अगस्त की रात बहन ने भाई को मोबाइल चलाने से मना किया तो भाई आक्रोशित हो गया। उसने टांगी से ताबड़तोड़ वार कर बहन को मौत के घाट उतार दिया।
जानें क्या है पूरा मामला- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी स्मिथ मझवार ने 6 अगस्त को कुन्नी पुलिस चौकी पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतका मुनेश्वरी अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खाकर जमीन पर सोई हुई थी और उसी कमरे में जयप्रकाश पिता बिंद्रा राम मझवार लगभग 12.30 बजे खाट पर मोबाइल चला रहा था।
मुनेश्वरी ने अपने भाई जयप्रकाश को मोबाइल चलाने से मना करते हुए मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों भाई बहन में लड़ाई हुआ, फिर मुनेश्वरी रात लगभग एक बजे सो गई। कुछ देर बाद जयप्रकाश ने गुस्से में आकर टांगी उठाकर बहन के गले और चेहरे में कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी जयप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बहन की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





 

इनोवा कार से चार करोड़ रुपये नगद बरामद, दो गिरफ्तार

12-Mar-2025
रायपुर।  ( शोर संदेश ) होली के चलते चौक चौराहों पर पुलिस की चेकिंग चल रही है। देर रात आमानाका चैकिंग पॉइंट पर पुलिस ने एक इनोवा कार से करीब चार करोड़ रुपए नगद बरामद किए हैं। यह रकम रायपुर से महाराष्ट्र की तरफ ले जाई जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, सफेद रंग की इनोवा कार (क्र.नं. 23 बीएच 8886 जे) में बड़ी मात्रा में नगद छुपाए गए थे। कार के अंदर एक डेक तैयार कर रकम को छुपाया गया था। पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर इस कार को आमानाका क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रोका गया और तलाशी ली गई, जिसमें नगद रकम की बरामदगी हुई। पुलिस ने कार के चालक और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इस रकम के बारे में कुछ नहीं जानते और उन्हें सिर्फ नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह रकम हवाला या सट्टे से संबंधित हो सकती है।इस मामले की जांच अभी पुलिस कर रही है, पुलिस के अफसरों ने कहा है कि गहन जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।  
 

दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 7 नक्सली गिरफ्तार

16-Feb-2025
दंतेवाड़ा।   ( शोर संदेश ) अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत अरनपुर गांव में एक युवक की हत्या करने वाले 7 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रात में घर में घुसकर इन्होंने पहले युवक को घर से घसीटकर बाहर निकाला था। फिर गला घोंटा और धारदार हथियार से काट डाला। वारदात के 11 दिन बाद पुलिस ने हत्या के 7 आरोपियों 1. नंदा सोड़ी , मिलिशिया सदस्य 2. जोगा मड़काम , मिलिशिया सदस्य 3. हांदा मरकाम, 4. नंदा सोरी , मिलिशिया सदस्य 5. नंदा मरकाम, मिलिशिया सदस्य 6. नंदा सोरी , मिलिशिया सदस्य 7. सुला हेमला , मिलिशिया सदस्य को पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी की देर रात ककाड़ी के रहने वाले हड़मा हेमला के घर मलांगेर एरिया कमेटी के नक्सली पहुंच गए थे। उन्होंने पहले हड़मा को घर से बाहर निकाला, उस पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर ही लाश फेंक दी थी। जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की जांच में मलांगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों के शामिल होने की जानकारी के बाद जवानों को लगातार ऑपरेशन पर भेजा जा रहा था। जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे थे। जिसके बाद इस हत्या की वारदात में शामिल कुछ लोगों को उसी गांव के अलग-अलग ठिकाने से पकड़ा गया। जिनकी शिनाख्त नक्सल संगठन के सदस्यों के रूप में हूई। पूछताछ और जांच में पता चला कि ये ग्रामीण की हत्या में 7 आरोपी शामिल थे। एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि सभी 7 आरोपपियों की गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया गया है।

रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया गांजा का तस्कर

10-Jan-2025
जगदलपुर। ( शोर संदेश ) बस्तर जिले में गांजा की तस्करी के बाद शातिर तस्करों द्वारा गांजा की आसान निकासी के लिए अब उसकी तेल निकालकर तरल पदार्थ में परिवर्तन कर चरस के रूप में तस्करी का नया तरीका अपनाने लगे हैं। बोधघाट थानांतर्गत रेल्वे स्टेशन में गुरूवार की सुबह पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को गांजा और चरस के साथ धर दबोचा है।
घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि काले रंग की टीशर्ट पहने एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन में संदिग्ध अवस्था में अकेले बैठे होने की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन में पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया।  आरोपी रामा पांगी 42 वर्ष निवासी ग्राम पड़वा जिला कोरापुट द्वारा आपने पास रखे प्लास्टिक बोरी में घरेलू सामान होने की बात कही गई। जिसकी तलाशी लेने पर बोरी में लगभग 2 किलोग्राम गांजा तेल (चरस) तथा 10 किलो गांजा पाई गयी। बरामद चरस और गांजा की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रामा पांगी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जा रहा है।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account