ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

51 हजार की मदिरा एवं 4 लाख वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

26-Aug-2025
रायपुर। शोर संदेश  दुर्ग जिले के आबकारी विभाग की वृत्त-भिलाई क्रमांक-03 की टीम ने आज प्रातः गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर ने त्वरित विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनदीप सिंह भाटिया, निवासी नेहरू नगर चौक, भिलाई के कब्जे से 51 हजार रूपए मूल्य की अवैध रूप से परिवहन की जा रही मदिरा और स्विफ्ट कार जब्त की। इस मामले में आरोपी मनदीप सिंह भाटिया को भी गिरफ्तार किया गया। 
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु   अधिकृत 12 नग बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की तथा 48 नग बोतल मैक्डॉवेल नं. 1 व्हिस्की, कुल 45 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी बाजार कीमत 51,840 रूपए आँकी गई है, जब्त की गई। साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग की स्विफ्ट कार (सीजी 08 एफ 5491) भी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रूपए है। इस प्रकार कुल लगभग 4,51,840 रूपए मूल्य की मदिरा एवं वाहन जब्त किया गया।
छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल,भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक डी.पी. पटेल, आरक्षक संदीप तिर्की, चितेश्वरी धु्रव एवं दुर्गेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
















 

बलौदाबाजार वनमंडल में बड़ी कार्रवाई – चीतल मांस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

26-Aug-2025
रायपुर,। शोर संदेश  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध शिकार एवं वन्यजीव अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार वनमण्डल के अर्जुनी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फरार एक आरोपी की खोज-बीन जारी है। बलौदाबाजार वनमण्डलाधिकारी म्मशील गणवीर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों भूषण प्रसाद पिता रंजीत कोड़ाकू एवं कोमलसाय पिता कार्तिक, ग्राम बिलाड़ी निवासी के पास से 23.620 किलोग्राम ताजा चीतल मांस, एक मोटरसायकल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने यह मांस ग्राम अर्जुनी निवासी अनिल बरिहा पिता चमार सिंह बरिहा से लेना बताया, जो वर्तमान में फरार है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
वनमण्डलाधिकारी गणवीर ने कहा कि वन्यजीवों का अवैध शिकार हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीण एवं आमजनों से आग्रह किया है कि वन्यजीव संरक्षण में भागीदारी निभाएं, क्योंकि जंगल और वन्यजीव की सुरक्षा हम सबकी धरोहर हैं।










 

फिल्मी अंदाज में पीछा, इनोवा कार से 1 क्विंटल 90 किलो गांजा बरामद

23-Aug-2025
गरियाबंद  ( शोर संदेश ) । जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 क्विंटल 90 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तीन तस्करों में एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर इनोवा समेत दो कारों को रोककर यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, गांजा उड़ीसा से जबलपुर (मध्यप्रदेश) ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर छुआ से पीछा करते हुए पुलिस ने मालगांव इलाके में सीपीआर वाहन से कार को रोककर आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करों ने बताया कि जबलपुर में गांजे की ऊंची कीमत मिलने के कारण वे इसकी तस्करी कर रहे थे।
एसडीओपी निशा सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कहा कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं अन्य फरार तस्करों की तलाश भी जारी है।









 

जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी

21-Aug-2025
जगदलपुर।  ( शोर संदेश )जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला लालबाग निवासी 64 वर्षीय हरिनंदन सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ था।शिकायतकर्ता ने बताया कि 2020-21 में नौकरी के दौरान उन्होंने जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात बोरपदर निवासी वैद्यनाथ ठाकुर से हुई।उसने बताया कि बयागुड़ा टोल नाके के पास दिलीप सांवरा की तीन एकड़ नजूल जमीन है, जिसे बेचना है। इस पर हरिनंदन ने दिलीप से 10 लाख रुपये में जमीन खरीद ली और नौकरी में होने की वजह से उसे खेती करने की अनुमति दे दी।बाद में दिलीप ने बेटे की शादी का बहाना बनाकर हरिनंदन से 10 लाख रुपये और ले लिए। सेवानिवृत्ति के बाद जब हरिनंदन घर लौटे तो पता चला कि दिलीप ने वही जमीन किसी अन्य को बेच दी है।शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिलीप सांवरा उर्फ दिलीप कुमार नाग (48) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सहआरोपी वैद्यनाथ ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

















 

जशपुर में नशीली कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

19-Aug-2025
जशपुर। शोर संदेश ) जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। कांसाबेल पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज वर्मा (34) के रूप में हुई है। वो मूल रूप से झारखंड के रांची का रहने वाला है।
अभी वह जशपुर के ग्राम चिड़ोरा में एक ढाबा चला रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 14 अगस्त को पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस ने आरोपी से 30 पत्ते नशीली कैप्सूल बरामद की हैं। हर पत्ते में 8 कैप्सूल थीं। कुल 240 कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS बरामद की गईं। बरामद माल की कीमत लगभग 19,008 रुपए है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
आरोपी के पास इन कैप्सूल के वैध दस्तावेज नहीं मिले। औषधि निरीक्षक की जांच के बाद इन्हें प्रतिबंधित घोषित किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार में शामिल किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी को ये नशीली दवाएं कहां से मिलीं।
 

महासमुंद में नशीली दवाओं का भंडाफोड़:कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी करते 9 आरोपी गिरफ्तार

19-Aug-2025
महासमुंद।  शोर संदेश महासमुंद में सिटी कोतवाली और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर टीम ने महासमुंद के दलदली रोड स्थित नयापारा निवासी प्रवीण साहू को पकड़ा गया। उसके पास से 1300 ML कोडीन फॉस्फेट ट्रिप्रोलिडाइन सिरप और एक बटन चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में प्रवीण ने खुलासा किया कि नशीली दवाएं ओडिशा के पदमपुर, बरगढ़ निवासी सुशांत प्रधान से मिलती थीं।
टीम ने ओडिशा से सुशांत को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 स्ट्रीप में कुल 500 नाइट्रोजापाम टैबलेट मिलीं। इसके अलावा नशीली दवाओं की तस्करी और सेवन में शामिल 7 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। इनमें रायपुर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले टी. बजरंग, सोनू साहू, जनक बघेल, अमित यादव, सचिन ध्रुव, शुभम साहू और कुनाल फेकर शामिल हैं।
सभी आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(सी), 22 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवीण साहू पर अतिरिक्त रूप से आर्म्स एक्ट की धारा 25 भी लगाई गई है।

बलरामपुर में मवेशी तस्करी कांड, दो आरोपी गिरफ्तार

18-Aug-2025
बलरामपुर।  शोर संदेश ) जिले में शनिवार को पुलिस ने मवेशी तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो कि झारखंड के रहने वाले हैं।
विजयनगर थाना पुलिस आरोपी अकबूल और शमशेर को गिरफ्तार किया है। यह मामला 26 अप्रैल 2025 का है। विजयनगर पुलिस ने झारखंड के बूचड़खाने ले जा रहे 110 पशुओं को जब्त किया था। पशुओं को गोशाला में भेजा गया था। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
पूछताछ के दौरान पुलिस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। 15 अगस्त 2025 की रात को पुलिस ने मास्टरमाइंड अकबूल और शमशेर को तस्करी के लिए निकलते समय पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों ने पशु तस्करी में शामिल होना स्वीकार कर लिया। आरोपियों को थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक 63/2025 के तहत छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 में न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सारंगढ़ में भालू का शिकार, मांस खाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

18-Aug-2025
सारंगढ़ शोर संदेश ) बरमकेला वन परिक्षेत्र के छिछपानी 942 पीएफ नंबर से वन्यजीव शिकार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो आरोपियों ने भालू का शिकार कर उसका मांस खाया, और सिर व खाल को तालाब में फेंक दिया। कटे हुए सिर और खाल तालाब में तैरते मिले, जिससे मामला उजागर हुआ।
सूत्रों के अनुसार, वन विभाग शुरू में मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला मीडिया तक पहुँचा। इसके बाद विभाग ने कपरतुंगा गाँव के दो आरोपियों जुगलाल सिदार और ज्योतिराम सिदार को गिरफ्तार किया। घटना 13 अगस्त की रात की बताई जा रही है।
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में प्रदेश में बाघ, तेंदुआ और अब भालू के शिकार जैसी घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों पर कार्रवाई जारी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस शिकार में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
 

‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

17-Aug-2025
मुंगेली।  शोर संदेश पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन बाज' के तहत मुंगेली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना जरहागांव क्षेत्र में पुलिस टीम ने ब्राउन शुगर और चरस के साथ एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.03 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹8,000), 20.18 ग्राम चरस (कीमत ₹40,000), दो मोबाइल फोन (कीमत ₹1.10 लाख) और एक मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000) जब्त की। जप्त सामान की कुल कीमत लगभग ₹2.80 लाख आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिवी उर्फ बाबू पाठक (24), निवासी रामगोपाल वार्ड मुंगेली के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ एक नाबालिग भी शामिल था। दोनों के खिलाफ थाना जरहागांव में NDPS एक्ट की धारा 21, 22 के तहत मामला दर्ज किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की तस्करी या अवैध बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुँचाएँ। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।











 

जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए चोरी, 24 घंटे में 2 आरोपी अरेस्ट

16-Aug-2025
कोंडागांव।  शोर संदेश ) कोंडागांव में पुलिस ने जुआ खेलने की लत के कारण चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माकड़ी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों से 1.02 लाख रुपए नगद, 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपए की बाइक बरामद की है। दोनों ने जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए चोरी की थी।
जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त को नयापारा माकड़ी निवासी रत्ना दास के घर में दिन में चोरी हुई थी। वे सुबह पति के साथ घर में ताला लगाकर ड्यूटी के लिए गई थीं। दोपहर 3 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से गहने और कैश गायब थे।
साइबर टीम के मदद से आरोपियों की पहचान
पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय दो संदिग्ध व्यक्ति घर के आसपास थे। साइबर टीम की मदद से उनकी पहचान की गई। पुलिस ने फरसगांव के श्रवण कुमार कोर्राम (35) और कोंडागांव के छत्र कुमार ध्रुव (37) को गिरफ्तार किया।
चोरी के मामले में जा चुके हैं जेल
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे जुआ खेलने के आदी हैं। जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए उन्होंने चोरी की थी। दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account