ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर में डीजल-पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, 43 लाख का ईंधन जब्त

03-Oct-2025
रायपुर ।  ( शोर संदेश ) लाखों रूपये कीमत के डीजल/पेट्रोल का अवैध रूप से संग्रहण करने वाले आधा दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए है, 1 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 03 टेकारी चौक स्थित एक यार्ड में कुछ व्यक्ति ट्रक एवं ड्रम में ज्वलनशील तरल पदार्थ डीजल एवं पेट्रोल को अवैध रूप से संग्रह कर बिक्री हेतु रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रेंज साइबर थाना रायपुर एवं थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान यार्ड में 05 व्यक्ति उपस्थित पाये गये, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी एवं राज पटेल होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा यार्ड को चेक करने पर टैंकर वाहन में डीजल/पेट्रोल भरा होने के साथ ही अलग - अलग ड्रम में भी डीजल/पेट्रोल रखा होना पाया गया। ज्वलनशील तरल पदार्थ को उपेक्षापूर्ण संग्रह कर रखने एवं विक्रय करने के संबंध में व्यक्तियों से लायसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी एवं राज पटेल को गिरफ्तार कर निशानदेही पर कब्जे से ट्रक टैंकर तथा अलग - अलग ड्रम में रखें कुल 15,300 लीटर पेट्रोल तथा 31,000 लीटर डीजल जुमला कीमती लगभग 42,90,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक टैंकर क्रमांक सी जी 10 ए एफ 0113, सी जी 04 पी आर 7421 एवं सी जी 04 पी टी 8504, एक नग चाडी एवं 02 नग प्लास्टिक पाईप जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 492/25 धारा 287 बी.एन.एस तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रेंज साइबर थाना रायपुर तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 03 पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में रेड कार्यवाही कर आरोपी अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड एवं रोहित सरोज को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से अवैध रूप से संग्रह कर बिक्री करने हेतु रखें कुल 1,500 लीटर डीजल तथा 40 लीटर पेट्रोल कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक टैंकर क्रमांक सी जी 10 बी यू 2417, 01 नग चाडी एवं 02 नग प्लास्टिक पाईप जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 493/25 धारा 287 बी.एन.एस तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपी यार्ड संचालक फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
 

भिलाई में 3 युवक अफीम की तस्करी करते गिरफ्तार

03-Oct-2025
दुर्ग । ( शोर संदेश ) जिले के भिलाई में 3 युवक अफीम की तस्करी करते पकड़ाए है। उनके पास से 147 ग्राम अफीम मिला है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। इनमें 2 आरोपी पंजाब के रहने वाले है। पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई है। आरोपियों से 147 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, नगद रकम और एक हुंडई आई-ऑरा कार जब्त की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 1 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंजीनियरिंग पार्क के पास, बद्रीनाथ धर्मकांटा के पीछे गली में एक सफेद रंग की हुंडई आई-ऑरा कार (नंबर CG 07 CY 6675) में तीन युवक अफीम की बिक्री कर रहे हैं।
थाना प्रभारी पुरानी भिलाई अपने स्टाफ और एसीसीयू टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कार सवार आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। लवप्रीत सिंह (23 साल), पंजाब का रहने वाला। इसके पास से 45.08 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 21,300 नकद मिला।
हरदीप सिंह (27 साल), पुरानी भिलाई का रहने वाला। इसके पास से 53.72 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 500 नकद। बुध सिंह (22 साल) पंजाब निवासी। 48.08 ग्राम अफीम, एक आईफोन और 1000 नकद जब्त। इसके अलावा आरोपियों की हुंडई आई-ऑरा कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ए) और 27(क) के तहत मामला दर्ज किया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।















 

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई : 42 नग अवैध साल लकड़ी जब्त

01-Oct-2025
रायपुर ( शोर संदेश ) सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग और हाथी मित्र दल की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से साल की लकड़ी ले जा रहे एक वाहन को जब्त किया गया। इस दौरान कुल 42 नग अवैध साल लकड़ी के चिरान बरामद किए गए। विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली कि ग्राम झींगादोहर के पंडोपारा में एक वाहन में लकड़ी लोड की जा रही है। सूचना के आधार पर मुख्य वन संरक्षक और वनमंडलाधिकारी के निर्देशानुसार गठित टीम ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में 19 नग अवैध साल लकड़ी के चिरान पाए गए। साथ ही आस-पास के गन्ना और मक्का के खेतों में की गई जांच में 23 नग लकड़ी के चिरान और बरामद किए गए। वन विभाग ने इस मामले में वन अधिनियम, 1927 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।







 

₹40,000 की चोरी में शामिल तीन चोर गिरफ्तार – चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

29-Sep-2025
बिलासपुर। ( शोर संदेश ) ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिलासा इंजीनियरिंग गैराज से कार का सिलेंडर हेड और एल्युमिनियम पिस्टन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। चोरी गए माल की कीमत लगभग ₹40,000 आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सैयद आरिफ, निवासी तालापारा ने 20 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके गैराज का ताला तोड़कर कीमती पिस्टन चोरी कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने स्थानीय मुखबिर की सूचना के आधार पर 28 सितंबर को कार्रवाई की। पुलिस ने प्रदीप कौशिक और अजय यादव को एक्टिवा में लोहे का सामान ले जाते हुए पकड़ा।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी दीनानाथ रजक के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। चकरभाठा पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का उदाहरण है।
इस चोरी में गैराज के मालिक को लगभग ₹40,000 की आर्थिक हानि हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। ऐसी घटनाएं अक्सर व्यवसायिक स्थलों पर सुरक्षा उपायों की कमी के कारण होती हैं। इसलिए व्यापारियों को अपने गैराज, दुकान या गोदाम की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
चकरभाठा पुलिस ने बताया कि इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें। पुलिस ने चोरी के दौरान प्रयुक्त वाहन, उपकरण और आरोपी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की है। इसके अलावा, चोरी की गई सामग्री की बरामदगी के लिए भी जांच जारी है।


















 

पति ने पत्नी की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

27-Sep-2025

 दुर्ग। ( शोर संदेश ) जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आपसी पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन उतई पुलिस की त्वरित कार्रवाई में उसे खोपली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से खून से सना कपड़ा और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त किया गया है।

मामला 26 सितंबर 2025 का है। पीड़िता श्वेता टंडन (23 वर्ष) निवासी हथखोज पारा, उतई ने शासकीय अस्पताल उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति सनी झा उर्फ शिव (25 वर्ष), पिता अमलेश झा, निवासी प्रेम नगर, दिल्ली, पिछले कुछ माह से ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में सनी ने पहले पत्नी से गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि जब उसकी मां और दादी बीच-बचाव करने आईं तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।
हमले की रिपोर्ट मिलते ही उतई थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और खोपली रोड पर आरोपी के मौजूद होने की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सने कपड़े और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। मौके से वैज्ञानिक अधिकारी को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए।
आरोपी के खिलाफ थाना उतई में अपराध क्रमांक 391/2025 दर्ज किया गया है। उस पर धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27 लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में उतई थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, पुरेंद्र वर्मा, गिरधर वर्मा समेत थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की हरकतों में शामिल रहा है या नहीं।

सितार गुटखा निर्माता गुरूमुख जुमनानी कर चोरी में गिरफ्तार

25-Sep-2025
रायपुर( शोर संदेश )।  राज्य कर(जीएसटी) विभाग ने गुटखा कारोबार में बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए सितार ब्रांड के गुटखा निर्माता गुरूमुख जुमनानी को गिरफ्तार कर लिया है। विभागीय जांच में सामने आया कि जुमनानी पिछले चार वर्षों से बिना जीएसटी पंजीयन के गुटखा निर्माण कर करोड़ों रुपये का कर अपवंचन कर रहा था।
जीएसटी विभाग द्वारा 25 और 27 जून 2025 को दुर्ग और राजनांदगांव में की गई जांच के दौरान यह मामला उजागर हुआ। जांच में पाया गया कि वर्ष 2021 से लगातार सितार गुटखा का उत्पादन अवैध रूप से किया जा रहा था। इसके बाद विभाग द्वारा जुमनानी को समन जारी किया गया, लेकिन वह दो माह तक उपस्थित नहीं हुआ।
जांच में पाया गया कि उन्होंने अप्रैल 2021 से सितम्बर 2022 तक राजनांदगांव के ग्राम मनकी और खैरागढ़ के ग्राम ठेलकाडीह में, जनवरी 2023 से जून 2023 तक रायपुर के मंदिर हसौद एवं भनपुरी में तथा जुलाई 2023 से जून 2025 तक दुर्ग के बाईरडीह, जोरातराई और गनियारी क्षेत्र में फैक्ट्रियां संचालित कीं। प्रशासनिक छापों से बचने के लिए कारोबारी हर महीने फैक्ट्री का स्थान बदल देते थे तथा माल को विभिन्न नामों से गोदामों में छिपाकर बाजार में बेचते थे।
जांच में यह भी सामने आया कि जुमनानी ने अपने बेटे सागर जुमनानी के नाम से कोमल फूड नामक सुपारी गोदाम दुर्ग जिले में संचालित किया। यहां से सुपारी को गुटखे में बदलकर बेचा जाता था, जबकि कागजों में केवल सुपारी बिक्री दर्शायी जाती थी। उल्लेखनीय है कि सुपारी पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू है, जबकि गुटखे पर 28 प्रतिशत तथा 204 प्रतिशत तक का सेस लगाया जाता है। इस हेराफेरी से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।
पूर्व में भी विभाग ने मार्च 2024 में दुर्ग और राजनांदगांव में छापेमारी कर 50 लाख रुपये टैक्स जमा कराया था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी लगभग 1.5 करोड़ रुपये की सुपारी जब्त की थी।
जांच से यह भी पता चला कि जुमनानी फैक्ट्री में मध्यप्रदेश के युवकों को बंधुआ मजदूर की तरह काम कराता था। मजदूरों से पूरी रात काम लिया जाता था और उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। हर तीन माह में मजदूरों को बदल दिया जाता था। मजदूरों को रातभर काम करना होता था और उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकलने की मनाही थी। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि फैक्ट्री का वास्तविक संचालन स्वयं गुरूमुख जुमनानी ही कर रहे थे।
राज्य कर (जीएसटी) विभाग ने 23 सितम्बर 2025 को जुमनानी को जीएसटी अधिनियम की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी प्रतिदिन लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का गुटखा तैयार कर विक्रय करता था। पिछले चार वर्षों से जारी इस अवैध कारोबार के आधार पर विभाग द्वारा अपवंचित कर की गणना की जा रही है। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी, अवैध कारोबार और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सरकार ने दोहराया कि जो भी कारोबारी या संस्था कानून तोड़कर अवैध ढंग से व्यापार करेगी, राजस्व की चोरी करेगी या आम नागरिकों की सेहत को खतरे में डालेगी, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में न केवल टैक्स वसूला जाएगा बल्कि दंडात्मक प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
 

दुर्ग में करोड़ों की नकदी बरामद, पुलिस ने चार को दबोचा

20-Sep-2025
दुर्ग ।  ( शोर संदेश )  दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी थाना क्षेत्र में दो स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। दोनों गाड़ियों में बने गुप्त चेंबर से यह भारी-भरकम राशि बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी है।
दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो में बड़ी मात्रा में नगदी ले जाई जा रही है। निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान दोनों गाड़ियों के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबर मिले। इन्हीं से करोड़ों रुपये नकद बरामद हुए।
बरामद नगदी को लेकर पुलिस ने तत्काल आयकर विभाग को सूचित किया। अब आगे की जांच और कार्रवाई आयकर विभाग कर रहा है। फिलहाल शक जताया जा रहा है कि पकड़े गए लोग हवाला कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आयकर विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई और किस उद्देश्य के लिए ले जाई जा रही थी।
 

गौरेला जमीन विवाद: महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

12-Sep-2025
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ( शोर संदेश )  पुराना गौरेला में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट और बलवा मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर गैर-जमानतीय धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गौरतलब है कि 4 सितंबर को पुराना गौरेला में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और घातक हथियारों से मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए गौरेला थाना में बीएनएसएस की धारा 191(3), 115(2), 296, 351(3) और 333 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
यह विवाद खेरमाई चौक इलाके में दुकानों के कब्जे को लेकर था। प्रदीप दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि व्यवसायी साजन अग्रवाल और उनके परिवार ने जबरन हमला कर उनके घर पर धावा बोला और परिवार के साथ मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने उस मामले में अग्रवाल परिवार के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की थी।
इस बीच फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और एसडीओपी श्याम सिदार के नेतृत्व में रणनीति बनाई गई।
थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8 सितंबर को पंकज अग्रवाल उर्फ लक्की, आसिफ अंसारी और रवि साहू को गिरफ्तार किया गया। वहीं 10 सितंबर को मनोज अग्रवाल उर्फ कालू, मुकेश अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल उर्फ मोंटी, प्रमोद अग्रवाल और सलमा खान उर्फ रानी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।





















 

सुकमा में अवैध सागौन परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, 2 लाख का माल जब्त

11-Sep-2025
रायपुर,  ( शोर संदेश )  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटाई पर रोक लगाने हेतु सुकमा वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।
डीएफओ अक्षय भोंसले के नेतृत्व में 09 एवं 10 सितम्बर 2025 को उप वनमंडलाधिकारी सुमेध सुरवाडे  के निर्देशन तथा वन परिक्षेत्राधिकारी गुरुवचन सिंह के मार्गदर्शन में सघन छापामार कार्रवाई कर अवैध सागौन परिवहन एवं हाथ चिरान लकड़ी जब्त किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान 10 नग सागौन हाथ चिरान (0.162 घन मीटर) से भरा एक ऑटो जब्त किया गया। साथ ही सुकमा नगर स्थित रवि फर्नीचर मार्ट, गोल्डन फर्नीचर मार्ट और नंदिनी फर्नीचर मार्ट में छापे मारकर 61 नग अवैध हाथ चिरान (लगभग 1.138 घन मीटर), अवैध मशीनें और औजार बरामद किए गए।
इस पूरे अभियान में कुल 71 नग अवैध सागौन हाथ चिरान (लगभग 1.3 घन मीटर) जप्त कर नियमानुसार प्रकरण (पीओआर) दर्ज किया गया। जब्त सागौन की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए आँकी गई है।
इस कार्रवाई में वन विभाग के कमलोचन कश्यप, विमल कालोनी, रामप्रसाद टेकाम, राजू सोड़ी, ईश्वर मौर्य, केवल प्रसाद नेगी, हरीश पदामी, इरामती मण्डावी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। 



 

खनिजों का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त

10-Sep-2025
रायपुर,  शोर संदेश ) बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज खनिज विभाग की टीम ने 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन बिना वैध अभिवहन पास के साधारण पत्थर का परिवहन कर रहे थे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक, खनिज विभाग के मार्गदर्शन में सीपत, पंधी, देवरी, कौड़िया, सेंदरी, लोफन्दी एवं कछार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कौड़िया क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन पकड़े गए। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।














 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account