ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

2 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

27-Dec-2024

रायपुर ( शोर संदेश  )। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 25.12.24 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत काशीराम नगर गार्डन के पास 01 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम हीना उर्फ बबली गोपाल निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी हीना उर्फ बबली गोपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.035 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 21,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 849/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है


बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

27-Dec-2024

 बिलासपुर ( शोर संदेश )। प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24.12.2024 को अपने ट्रैक्ट्रर क्रमांक CG10 DA-0540 को रात्रि करीबन 8. 00 बजे ग्राम झलमला के बाजार के पास अनूप साहू के घर के सामने खड़ी कर ड्राईवर सफर अली के साथ खाना खाने अपने अपने घर चले गये थे 30 मिनट बाद करीबन 8.30 बजे मै ड्राईवर  को उसके घर से लेकर ट्रैक्ट्रर के पास गये तो देखे कि ट्रेक्ट्रर में लगा EXIDE BATTEY XP880  नही था। जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर द्वारा गांव के रघुबीर उर्फ छोटे सिदार चोरी करना पता चलने पर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके मेमोरेण्डम पर से चोरी गये मशरूका उक्त बैट्री जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से उसे मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार शुदा आरोपी को न्यायालय में  पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

नाम आरोपी

1. रघुबीर उर्फ छोटे सिदार पिता धनीराम सिदार उम्र 32 साल सा० झलमाला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।


चाकू लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

27-Dec-2024

रायपुर ( शोर संदेश  )। उक्त आरोपी द्रोणाचार्य स्कूल के पास थाना न्यू राजेंद्र नगर के पास आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमका रहा है, मुखबिर सूचना पर तसदिकी कार्यवाही रास्ता पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।


वाहन सहित 58 बोरी धान जप्त

26-Dec-2024

रायगढ़ ( शोर संदेश  )। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अवैध धान विक्रय  रोकने संयुक्त टीम बनाई गई। जिसके माध्यम से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है ताकि अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के साथ ही मंडी अधिनियम का पालन सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में बीती रात्रि संयुक्त जांच दल राजस्व, खाद्य, मंडी एवं कृषि विभाग ने अंतराज्यीय सीमा ग्राम लमडांड़ बिजना, तहसील तमनार में उड़ीसा से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए बिजना निवासी भीष्म देव गुप्ता के पिकअप वाहन को पकड़ा। जिसमें 58 बोरी धान लोड था, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। वाहन को जब्त कर हमीरपुर समिति को सुपुर्द किया गया।


जांजगीर चांपा : लूट के दो फरार आरोपित गिरफ्तार, 4500 नगद बरामद

26-Dec-2024
जांजगीर चांपा,।  ( शोर संदेश ) जांजगीर चांपा पुलिस ने बुधवार को थाना सारागांव क्षेत्र में हुई लूट के मामले में दो फरार आरोपिताें को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से लूट की रकम 4500 रुपये भी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपिताें के नाम कोमल कश्यप और राहुल कुमार निर्मलकर हैं, जो दोनों जांजगीर के गौद थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने पहले ही इस मामले में एक आरोपित दीपक कुमार कश्यप उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में आरोपिताें की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई थी। अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने आरोपिताें को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ अपराध दर्ज कर बुधवार काे न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 

रिश्वत लेते हुए पटवारी और कोटवार हुए गिरफ्तार, ऋण पुस्तिका देने के लिए मांगी थी 90 हजार घूस, एसीबी ने की कार्रवाई

25-Dec-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को एसीबी ने दुर्ग जिले के पाटन में पटवारी और कोटवार को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
दरअसल, एसीबी ने सुरपा तहसील पाटन पटवारी चिन्मय अग्रवाल और उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल टेमरी को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पटवारी ने जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने के नाम पर 90 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
पाटन के रानीतराई निवासी प्रकाशचन्द्र देवांगन ने एन्टी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में शिकायत की गई थी कि, उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा तहसील पाटन में कृषि जमीन खरीदा गया था। जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सही पाने के बाद मोलभाव कर 70 हजार रुपए घूस की रकम देने की सहमति हुई थी। प्रार्थी ने घूस की पहली किश्त 20 हजार की व्यवस्था की और पटवारी चिन्मय अग्रवाल पटवारी, उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल टेमरी को पैसा दिया। जिन्हें एसीबी के अधिकारियों ने रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथों पकड़ा गया।  प्रकाश चन्द्र देवांगन ने जो घूस की रकम दी, उस नोट पर एसीबी कार्यालय से पाउडर लगे नोट दिए गए थे। 24 दिसंबर को 2024 की दोपहर जैसे प्रकाशचन्द्र ने कार्यालय जाकर रिश्वत की रकम दी, पीछे से एसीबी की टीम वहां पहुंच गई। उन्होंने दोनों आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम को जब्त कर लिया है।
 

रायपुर के जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी, मंदिर के माली ने बनाया था प्लान भाई और मां ने दिया साथ; भोपाल से हुए गिरफ्तार

25-Dec-2024
रायपुर।( शोर संदेश ) राजधानी के जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस चोरी को मंदिर में काम करने वाले माली ने ही अंजाम दिया था। इसमें उसके भाई और मां ने मदद की थी। आरोपियों ने मंदिर से करीब 15 लाख की चोरी की थी।
इसके बाद सोने-चांदी का चुराया हुआ समान लेकर भोपाल चले गए। जांच के दौरान जब पुलिस ने माली से पूछताछ की तो वह सवालों के जवाब देते वक्त उलझ गया। पुलिस ने इसके बाद कड़ाई दिखाई तो माली ने पूरा सच बता दिया। 
 
इस मामले में पुलिस ने भोपाल निवासी संदीप माली (27), सागर माली (25) और उनकी मां सुषमा माली(48) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुए करीब 15 लाख का माल भी बरामद कर लिया है।
सोने-चांदी के कीमती सामान किया पार 
चोरों ने जैन मंदिर से भगवान के ऊपर लगा हुआ गोल्ड पॉलिश तीन चांदी के छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्ट प्रतिहार्य, 2 चांदी की बड़ी थाली, 1 सोने का कलश, 9 चांदी का अभिषेक कलश, 6 शांति धारा झारी, 4 छत्र चांदी, 2 चांदी की थाली, 3 आशिका, 5 छोटी चांदी की प्लेट, 1 चांदी का लोटा, एक चांदी की बड़ी गंजी, चांदी का चम्मच और अन्य सामान चोरी किया है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
इस मामले में पुलिस को सुबह 5-6 बजे के करीब शिकायत मिली थी। तेलीबांधा पुलिस के टीम मौके पर पहुंची। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किया है। गार्ड का कहना था है कि वारदात के वक्त उसकी आंख लग गई थी। उसे किसी भी तरह की कोई आवाज नहीं आई थी। जबकि चोरों ने आरी से ताला को काटा था।

रिश्वत लेते हुए पटवारी और कोटवार हुए गिरफ्तार, ऋण पुस्तिका देने के लिए मांगी थी 90 हजार घूस, एसीबी ने की कार्रवाई

25-Dec-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को एसीबी ने दुर्ग जिले के पाटन में पटवारी और कोटवार को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
दरअसल, एसीबी ने सुरपा तहसील पाटन पटवारी चिन्मय अग्रवाल और उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल टेमरी को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पटवारी ने जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने के नाम पर 90 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
पाटन के रानीतराई निवासी प्रकाशचन्द्र देवांगन ने एन्टी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में शिकायत की गई थी कि, उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा तहसील पाटन में कृषि जमीन खरीदा गया था। जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सही पाने के बाद मोलभाव कर 70 हजार रुपए घूस की रकम देने की सहमति हुई थी। प्रार्थी ने घूस की पहली किश्त 20 हजार की व्यवस्था की और पटवारी चिन्मय अग्रवाल पटवारी, उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल टेमरी को पैसा दिया। जिन्हें एसीबी के अधिकारियों ने रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथों पकड़ा गया।  प्रकाश चन्द्र देवांगन ने जो घूस की रकम दी, उस नोट पर एसीबी कार्यालय से पाउडर लगे नोट दिए गए थे। 24 दिसंबर को 2024 की दोपहर जैसे प्रकाशचन्द्र ने कार्यालय जाकर रिश्वत की रकम दी, पीछे से एसीबी की टीम वहां पहुंच गई। उन्होंने दोनों आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम को जब्त कर लिया है।

साल लकड़ी की तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ़्तार

25-Dec-2024
अम्बिकापुर।  ( शोर संदेश )  अंबिकापुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन और पुलिस टीम ने 56 नग साल चिरान लकड़ी लोड पिकअप को पकड़ा है।
इस दौरान आरोपियों के पास से साल चिरान लकड़ी, पिकअप वाहन को जब्त किया गया। जब्त किए गए लकड़ी की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। 
दरअसल, यह पूरा मामला थाना उदयपुर क्षेत्र का है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर वन और पुलिस टीम ने 56 नग साल चिरान लकड़ी लोड पिकअप को पकड़ा।
इस दौरान साल चिरान लकड़ी, पिकअप वाहन को जब्त किया गया है। लकड़ी की कीमत अनुमानित 2 लाख रुपये है। वहीं छापामारी के दौरान एक मोटर साइकल तीन आरा,दो बसूला,और दो नग लकड़ी की सिल्ली भी जब्त की गई है। वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। 

दिगंबर जैन मंदिर का कर्मचारी ही निकला चोर, मां और भाई ने दिया साथ, गिरफ्तार

24-Dec-2024

रायपुर ( शोर संदेश  )। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के भोपाल के निवासी हैं। चोरी किए गए करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिए गए हैं।

घटना का विवरण
22 दिसंबर की सुबह, मंदिर के सदस्यों ने सूचना दी कि मंदिर में चोरी हो गई है। मौके पर पहुंचे प्रार्थी रासू जैन ने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के ताले टूटे हुए थे। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए गए थे। गर्भगृह में रखे सोने और चांदी के आभूषण, कलश, थालियां, और अन्य कीमती सामग्री गायब थीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद्र सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों का विस्तृत अध्ययन किया गया। पूछताछ के दौरान, मंदिर कर्मचारी सुदीप माली पर शक हुआ। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था और जांच को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी मां सुषमा माली और भाई सागर माली के साथ चोरी की बात कबूल की।

बरामद सामान
गिरफ्तार आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी की गई सामग्री बरामद की गई, जिसमें सोने का कलश: 1 नग, चांदी का सामान: थालियां, कलश, झारियां, छत्र, लोटा, पंचमेरू, और अन्य सामग्री कुल कीमत: ₹15,00,000 शामिल है।

गिरफ्तार आरोपी
    सुदीप माली (27), भोपाल निवासी
    सागर माली (25), भोपाल निवासी
    सुषमा माली (48), भोपाल निवासी

पुलिस टीम की भूमिका
मामले को सुलझाने में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निरीक्षक विनय सिंह बघेल और परेश पांडे के नेतृत्व में टीम ने पेशेवर तरीके से आरोपियों को चिन्हित और गिरफ्तार किया।

इस सफल कार्रवाई से न केवल मंदिर का चोरी किया गया कीमती सामान बरामद हुआ, बल्कि अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ भी हुआ। पुलिस की तत्परता और टीमवर्क ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account