ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

आगरा में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी- लगाए आरोप, बोले- धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं देंगे

25-Apr-2024
नई दिल्ली। (  शोर सन्देश )  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर तुष्टिकरण का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ओबीसी आरक्षण के कोटे में चोरी कर धर्म के आधार पर आरक्षण देने की फिराक में है। आगरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो आए दिन बाबा साहेब का अपमान करती है, संविधान का अपमान करती है और सामाजिक न्याय की तो धज्जियां उड़ा देती है। देश का संविधान, देश की अदालतें कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी है, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। 
मोदी ने कहा कि धर्म के आधार पर कांग्रेस की हर बात को देश की न्यायपालिका ने ठुकरा दिया है। इसलिए अब कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू किया है। अब कांग्रेस ने ठान लिया है कि वो धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी। इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है कि 27 प्रतिशत का ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए, छीन लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। 
 उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस ने कभी कर्नाटक में, कभी आंध्र प्रदेश में, कभी अपने घोषणा पत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की। मोदी की गारंटी सबका साथ, सबका विकास की है लेकिन सपा-कांग्रेस के इंडी-गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है। उत्तर प्रदेश में जो दो लडक़ों में दोस्ती है, इसका आधार भी ये तुष्टिकरण की राजनीति ही है।  
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों मिलकर भाषण में तो ओबीसी-ओबीसी करते हैं और पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीनकर अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं। हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र, हमारा जोर सैचुरेशन पर है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिले, पूरा लाभ मिले, बिना बिचौलियों के मिले, बिना रिश्वत के मिले और हकदार को अवश्य मिले, ये भाजपा का सैचुरेशन मॉडल है।
उन्होंने कहा कि हमारा सेक्युलरज्मि भी वही है कि जो भी योजना जिसके लिए बने, बिना धर्म, जाति, भेदभाव के उसका लाभ सबको मिलना चाहिए। सच्चा सामाजिक न्याय भी यही है जब आप बिना भेदभाव, बिना अपने-पराए, बिना रश्वितखोरी सबका हक पूरा करें।मोदी तुष्टिकरण को समाप्त करके, संतुष्टिकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि हमारा रास्ता तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का है। सबका साथ, सबका विकास का मंत्र भी उसी का महामार्ग है। लेकिन, सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन घोर तुष्टिकरण में जुटा है।  2024 के चुनाव में कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उसपर 100 फीसदी मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस का पूरा मेनिफेस्टो सिर्फ वोटबैंक को मजबूत करने के लिए समर्पित है जबकि, हमारा मेनिफेस्टो देश को मजबूत करने के लिए समर्पित है। 
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपसे मांगने के लिए आया हूं। मैं आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। इसीलिए, देश एकजुट होकर कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। अब जैसे यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है, उसमें देश की सेना के लिए, आत्मनिर्भर बनने के लिए, दुनिया में निर्यात के लिए घातक अस्त्र-शस्त्र बनेंगे।

बारिश का दौर खत्म, दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी चिलचिलाती गर्मी

25-Apr-2024
नई दिल्ली। (  शोर सन्देश )  दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली. मगर अब इस पर ब्रेक लग सकता है. कुछ दिनों पहले ही हल्की बूंदाबादी और हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट है, मगर आने वाले समय में भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यहां पर गर्मी से राहत का दौर खत्म हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार रात एक बार फिर राजधानी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. मगर इसका असर बस कुछ देर के लिए ही रहने वाला है. आपको बता दें कि मंगलवार को हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार की सुबह काफी सुहावनी रही. सुबह का तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली. 
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार की सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहने वाले हैं. यहां पर अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. वहीं 26 अप्रैल की रात के वक्त एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है. यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहेगा. इसके बाद 27 अप्रैल को एक बार फिर आंशिक बादल देखने को मिलेगा. पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा. ऐसा ही मौसम  28 से 30 अप्रैल के बीच रह सकता है. यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री तक रहने वाला है. 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बूंदाबांदी के कारण तापमान में कुछ कमी रह सकती है. शुक्रवार को रात के वक्त के दिल्ली में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की आशंका है. इसका प्रभाव मुख्य रुप से दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तरी गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर देखने को मिलेगा. यहां पर बारिश की संभावना बनी हुई है. 28 अप्रैल से राजस्थान और दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.  27 अप्रैल के बाद मैदानी इलाकों में बारिश पर ब्रेक लग जाएगा. इस कारण अप्रैल के अंतिम दिनों और मई की शुरुआत गर्मी में तेजी देखने को मिलेगी. इस दौरान दिल्ली सहित आसपास के कई शहरों में तापमान पहली बार 40 डिग्री को पार करने वाला है. यहां पर गर्मी का दौर लंबे वक्त रहने वाला है. 

ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा- उनके आचरण से ही लग रहा वो शराब घोटाले के दोषी

25-Apr-2024

 नई दिल्ली। (  शोर सन्देश )  शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब ईडी ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दिया है। इस हलफनामे में ईडी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल ने जांच अधिकारी को अपने आचरण से दिखाया है कि वो मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी हैं।


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर अपने जवाबी हलफनामे में कहा कि ्र्रक्क नेता नौ समन के बावजूद जांच अधिकारी के सामने उपस्थित नहीं होकर पूछताछ से बच रहे थे। ईडी ने कहा, ‘आरोपी ने अपने आचरण से गिरफ्तारी की आवश्यकता को बढ़ावा दिया।

केजरीवाल की याचिका खारिज करने योग्य
गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका को ‘योग्यताहीन’ और खारिज किए जाने योग्य बताते हुए ईडी ने कहा कि जिस कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उसके कारणों को विभिन्न अदालतों ने अध्ययन किया है। हलफनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए आप ने आरोप लगाया कि ईडी ‘झूठ बोलने की मशीन’ बन गई है।
 

पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, 18 घायल

25-Apr-2024
नई दिल्ली। (  शोर सन्देश )  बिहार के पटना रेलवे जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लग गई जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि 18 लोग अस्पताल में घायल हैं. 12 लोगों की हालत गंभीर है, वे आईसीयू में भर्ती हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक-आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण आग लगी.
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा के अनुसार, भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित उक्त बहुमंजिला इमारत से अग्निशमन कर्मियों ने 20 से अधिक लोगों को निकाला है, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, उनकी पहचान की जा रही है.घटनास्थल पर अग्निशमन दस्ते का नेतृत्व कर रहे उपमहानिरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है.
गर्मियों के आते ही कई जगह आग लगने की खबरें सुनने को मिल चुकी है.आज दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में स्थित जामिया नगर की एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई.दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. अधिकारी ने कहा, ‘जामिया नगर इलाके में दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर प्लास्टिक के कुछ पाइप में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद दमकल विभाग की चार गाडिय़ों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया.’ उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका.
बता दें कि हाल ही में दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगी जो काफी मशक्कत के बाद काबू की गई. दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण  ‘लैंडफिल’ में भीषण आग लगी थी.

राहुल गांधी-हेमा मालिनी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

25-Apr-2024
नई दिल्ली। (  शोर सन्देश )  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसे लेकर हाई-वोल्टेज प्रचार अभियान बुधवार शाम को थम गया. 26 अप्रैल को केरल की सभी 20 सीटों पर, कर्नाटक की 28 में से 14 सीटों पर, राजस्थान की 13 सीटों पर, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर, असम और बिहार की 5-5 सीटों पर, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 सीटों पर, जबकि मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीट पर मतदान होगा. बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले फेज के तहत 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इसमें करीब 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था.
दूसरे फेज में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है, वहां से कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इसमें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (तिरुवनंतपुरम), भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या (कर्नाटक), मथुरासे हेमा मालिनी, मेरठ से अरुण गोविल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (वायनाड), तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश (कांग्रेस) और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस) शामिल हैं.
देश की 16 फीसदी सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. दूसरे चरण की 88 सीटों में पिछली बार चुनाव में एनडीए ने 61 सीट जीती थी और यूपीए ने 24, जबकि अन्य को तीन सीट मिली थी. जनता दूसरे चरण में 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला करेगी. इस चरण में 29 सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी ने कभी जीत हासिल नहीं की है. इनमें सबसे ज्यादा केरल की 20 सीटें हैं. उत्तर प्रदेश की बात करें तो दूसरे चरण में आठ सीटों पर वोटिंग है, जिनमें से 7 सीट पिछली बार 2019 में बीजेपी के ही पास थी. 
बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले जो पहले शेड्यूल जारी किया था, उसके मुताबिक दूसरे चरण में कुल 89 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा कैंडिडेट के निधन के बाद यहां का चुनाव तीसरे फेज शिफ्ट कर दिया गया था. इसके चलते अब दूसरे चरण में कुल 88 सीटों पर मतदान होगा.
यूपी की 8 सीटों पर होगा दूसरे फेज में मतदान
दूसरे फेज में यूपी की जिन 8 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है, उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं. दूसरे चरण के मतदान में 91 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा. इसमें मथुरा से तीसरी बार चुनाव लड़ रहीं हेमा मालिनी और मेरठ से चुनावी ताल ठोक रहे अरुण गोविल भी शामिल हैं. अमरोहा से कांग्रेस के दानिश अली, गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग, गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा भी चुनावी मैदान में हैं, और अपने क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से लगातार समर्थन मांग रहे हैं.
 

26 अप्रैल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, इन संस्थानों की भी रहेगी छुट्टी

24-Apr-2024
नई दिल्ली :  (  शोर सन्देश )  26 अप्रैल को देश में 89 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है. इसलिए शुक्रवार से लगातार तीन दिनों तक छत्सतीसगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में सिर्फ बैंक ही नहीं बल्कि सभी सरकारी संस्थान व कुछ प्राइवेट सेक्टर भी बंद रहेगा.  चूंकि 26 अप्रैल को शुक्रवार उसके बाद माह चौथा शनिवार और फिर रविवार है. इसलिए लगातार तीन दिनों तक बैंक की छुट्टी रहने वाली है. यदि आपका बैंक संबंधी कोई काम है तो आज और कल में संपादित कर लें. अन्य लटकने पूरे चांस हैं. हालांकि आजकल बैंक संबंधी ज्यादातर काम ऑनलाइन मोड में हो जाते हैं.  इसके  बावजूद भी कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें बिना बैंक जाए पूरा नहीं किया जा सकता है. 

स्कूल-कॉलेजों की भी छुट्टी
आपको बता दें कि शुक्रवार यानि 26 अप्रैल को सिर्फ बैंक ही बंद नहीं रहेंगे. बल्कि देश के जिन भी हिस्सों में मतदा है, वहां सभी जगह स्कूल कॅालेजों की भी छुट्टी रहेगी. इसके अलावा ज्यादातर सरकारी संस्थाओं को बंद रखने के आदेश दिये गये हैं. पास्टपोर्ट कार्यालय को भी तीन दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा कई ऐसे निजी संस्थान भी हैं, जहां वोटिंग वाले दिन छुट्टी निर्धारित की गई है. ताकि सभी लोग अपने मत का उपयोग कर सकें. वेस्ट यूपी की मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, आदि सभी सीटों पर दूसरे फेज में वोटिंग है.  जिसके चलते यहां सभी सरकारी संस्थान व बैंक तीन दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. 
26 अप्रैल को यहां बंद रहेंगे बैंक
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग के चलते वेस्ट यूपी की वेस्ट यूपी के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर में तीन दिनों तक बैंक बंद  रहेंगे. इसके अलावा  असम की करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर, बिहार के किशनगंज, छत्तीसगढ़ के कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, राजनांदगांव, महासमुंद , कांकेर, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक के उडुपी, चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार में बैंक बंद रहेंगे. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट में भी छुट्टी रहेगी.
 

24 हजार शिक्षकों की नौकरी बचाने ममता सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

24-Apr-2024
नई दिल्ली: (  शोर सन्देश )  पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला केस में एक बड़ा अपडेट आया है. 24 हजार शिक्षकों की नौकरी बचाने के लिए बंगाल की ममता सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है और कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है. ममता सरकार ने अपनी याचिका में कहा है कि हाईकोर्ट के फैसले से स्कूलों में एक बड़ा शून्य पैदा हो जाएगा.
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में साल 2016 में की गई शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की लगभग 24,000 नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले को चुनौती है. शीर्ष अदालत के समक्ष याचिका में राज्य सरकार ने आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट ने मौखिक दलीले के आधार पर, साथ ही रिकॉर्ड पर किसी भी हलफनामे के अभाव में मनमाने ढंग से नियुक्तियां रद्द कर दी. राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है. सरकार ने कहा है कि यह फैसला तथ्य की ‘पूरी तरह से उपेक्षा’ करते हुए दिया गया. इससे स्कूलों में एक बड़ा शून्य पैदा हो जाएगा.

दरअसल, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में राज्य स्तरीय चयन परीक्षा-2016 (एसएलएसटी) की चयन प्रक्रिया के जरिए हुई सभी नियुक्तियों को रद्द करते हुए सोमवार को इसे ‘अमान्य’ करार दिया था. हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती को अवैध ठहराते हुए 24000 उम्मीदवारों को अवैध भर्ती के बाद प्राप्त वेतन वापस करने का आदेश दिया था.

बता दें कि इससे पहले खुद ममता बनर्जी ने कहा था कि हाईकोर्ट का फैसला अवैध है और उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती देगी. वहीं, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार ने भी सोमवार को कहा था कि वह 2016 में शिक्षक भर्ती परीक्षा के जरिए हुई सभी नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देंगे. उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विद्यालय सेवा आयोग (एसएससी) को नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी दिया.

जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! मात्र 20 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

24-Apr-2024
नई दिल्ली। (  शोर सन्देश )  छुट्टियों का सीजन शुरू हो गया है और इस समय ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है. आलम यह है कि बड़े स्टेशनों पर भी स्टॉपेज के दौरान भीड़ के चलते यात्री प्लेटफार्म पर उतर नहीं पा रहे हैं और खाने-पीने के सामान के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में रेलवे ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत ट्रेन के जनरल डिब्बो में यात्रा करने वाले यात्रियों तक किफायती दर पर भोजन पहुंचाने की कवायत शुरू की गई है.
सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
इस भोजन को ‘इकोनामी मील’ नाम दिया गया है. इसकी कीमत ‘20 और 50 रखी गई है. दरअसल, ट्रेनों के एसी और स्लीपर क्लास के यात्रियों तक तो खाने पीने का सामान चलती ट्रेन में भी उपलब्ध हो जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत जनरल कोच के यात्रियों को होती है. ऐसे में उन तक सस्ते दर पर भोजन पहुंचाने की दिशा में रेलवे की यह पहल सराहनीय है. रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों को किफायती दर पर भोजन (इकोनॉमी मील) उपलब्ध कराया जा रहा है. यात्रियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ये भोजन प्लेटफार्मों पर सामान्य श्रेणी के कोचों के निकट स्थित काउंटरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि यात्रियों को यह सुविधा बिना किसी परेशानी के आसानी से उपलब्ध हो सके.
रेलवे प्रशासन ने दी जानकारी
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व सीपीआर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय रेल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) के साथ मिलकर यात्रियों विशेषकर अनारक्षित कोचों में यात्रियों की सेवा के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसमें किफायती दर पर 20 रूपए में इकोनॉमी मील (किफायती भोजन) और 50 रूपए में स्नैक्स मील (कॉम्बो भोजन) उपलब्ध कराया जा रहा है.

राजस्थान में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी- ‘मैंने सत्य देश को बताया तो मिर्ची क्यों...’

23-Apr-2024
जयपुर। (  शोर सन्देश )  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए स्थायी सरकार जरूरी है. देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी. लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है, जब भी हम बंटे हैं दुश्मन को फायदा हुआ है. कांग्रेस का राज होता तो आए दिन ब्लास्ट होते, ह्रक्रह्रक्क लागू नहीं होता. कांग्रेस के राज में आस्था का पालन मुश्किल है. कांग्रेस ने रामनवमी पर रोक लगा दी. कर्नाटक में हनुमान चालीसा पढऩे पर पीटा गया.
हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं
बता दें कि राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप सभी का प्यार, आशीर्वाद और उत्साह मुझे प्राप्त हुआ. आज रामभक्त हनुमान जी की जयंती का पवित्र दिन है, पूरे देश को हनुमान जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...’
लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि एकता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है. जब-जब हम बंटे हैं तब-तब देश के दुश्मनों ने फायदा उठाया है. अब भी राजस्थान और यहां के लोगों को बांटने की पूरी कोशिश हो रही है, इससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है.
कांग्रेस होती देश के कोने-कोने में बम धमाके हो रहे होते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया तो देश ने वह फैसले लिए जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन अगर कांग्रेस 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में होती तो क्या-क्या हुआ होता... कांग्रेस होती तो जम्मू-कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते, कांग्रेस होती तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते और कांग्रेस सरकार कुछ न करती, हमारे सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं होता, देश के कोने-कोने में बम धमाके होते ही रहते... कांग्रेस होती तो अपने लिए भ्रष्टाचार के नए रास्ते तलाशती...’

रामदेव और बालकृष्ण से सुप्रीम कोर्ट का सवाल- क्या माफ़ीनामा भी विज्ञापन जितना बड़ा ही छपवाया?

23-Apr-2024
नई दिल्ली। (  शोर सन्देश ) भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मामले में योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बालकृष्ण ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उन्होंने अख़बारों में माफ़ीनामा छपवाया है.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद से सवाल किया कि कल के अख़बारों में छपे ये माफ़ीनामे क्या उतने ही बड़े थे, जितने उनके उत्पादों के विज्ञापन थे?
पिछली सुनवाई में रामदेव और बालकृष्ण दोनों ने सुप्रीम कोर्ट से माफ़ी मांगी थी और सार्वजनिक रूप से माफ़ीनामा छापने का भी प्रस्ताव दिया था.
जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस एहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच पतंजलि आयुर्वेद, इसके मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण और सह-संस्थापक रामदेव के ख़िलाफ़ भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े केस की सुनवाई कर रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रामदेव और बालकृष्ण की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि सोमवार को 67 अख़बारों में माफ़ीनामा छपवाया गया था. इस मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल तक के लिए टल गई है. जस्टिस कोहली ने इसके बाद पतंजलि आयुर्वेद को आदेश दिया है कि वे अख़बारों में छपे विज्ञापन को काटकर रिकॉर्ड पर रखें. अगर इसकी फ़ोटोकॉपी कर के, इसे बड़ा कर के दिखाया गया तो ये सुप्रीम कोर्ट को अच्छा नहीं लगेगा.
जस्टिस कोहली ने कहा कि वह ये देखना चाहती हैं कि विज्ञापन कितना बड़ा छपा था.-
कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में हुई सुनवाई में रामदेव, बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद की बिना शर्त वाली माफ़ी को ये कहते हुए स्वीकार करने से इनकार कर दिया था कि माफ़ी ‘गलती पकड़े जाने पर’ मांगी गई है.
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account