ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

बांसुरी स्वराज ने दाखिल किया नामांकन, रोड शो कर दिखाई ताकत

30-Apr-2024
नई दिल्ली। (  शोर सन्देश  )  नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहें। भाजपा की दिग्गज नेता रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को नामांकन दाखिल करने से पहले दिल्ली की सड़कों पर रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई।
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के रोड शो के दौरान उनके साथ चुनावी रथ पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद रहे।
उनके साथ-साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम भी 'अबकी बार 400 पार' के नारे लगाते हुए अलग-अलग गाड़ियों यहां तक कि पैदल भी चलता नजर आया। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच बांसुरी स्वराज ने इस रोड शो के जरिए दिल्ली में भाजपा की ताकत दिखाई।
रोड शो से पहले बांसुरी स्वराज ने पूजा अर्चना भी की। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बांसुरी स्वराज के भारी मतों से जीतने का दावा करते हुए कहा दिल्ली की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है और पार्टी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटें जीतने जा रही है।
आपको बता दें कि बांसुरी स्वराज के नामांकन से एक दिन पहले सोमवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने अपना नामांकन दाखिल किया था।
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को आएंगी अयोध्या

30-Apr-2024
अयोध्या । (  शोर सन्देश  )  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए एक मई को अयोध्या आने वाली हैं। मंदिर के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आम श्रद्धालु भी रोज की भांति दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
राष्ट्रपति मुर्मू के विशेष विमान से एक मई शाम करीब चार बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें वीआईपी गेट से होते हुए मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति करीब तीन घंटे तक शहर में रहेंगी।
इस दौरान उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अयोध्या हवाई अड्डे को राम पथ से जोड़ने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।
शाम को सरयू के तट पर होने वाली आरती के दौरान राष्ट्रपति के आने की उम्मीद में तैयारी की जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन हम एक मई को राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान आम भक्त भी मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो।
अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि राष्ट्रपति के काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परिवर्तन और व्यवस्थाएं की जाएंगी।

पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने किया नाइट कल्चर बंद करने का आह्वान

30-Apr-2024
इंदौर  (  शोर सन्देश  )  । मध्यप्रदेश के इंदौर में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद्भागवत कथा जारी है। इस दौरान बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने इंदौर के नाइट कल्चर को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नाइट कल्चर को बंद करने का आह्वान किया है।
बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कैलाश विजयवर्गीय से कहा कि गुरु होने के नाते आज्ञा दे रहे हैं, नाइट कल्चर को बंद करें। बता दें कि इंदौर में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी शामिल हुए अक्षय कांति बम भी मौजूद थे। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कैबिनेट मंत्री से इंदौर में नाइट कल्चर बंद कराने की अपील की।
कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘एक बात और इंदौर की बोल देना चाहिए। इंदौर में एक नया कल्चर चल गया है। नाइट कल्चर के नाम पर गंदगी बढ़ने लगी है। क्राइम बढ़ेंगे। हम अपने प्रिय विजयवर्गीय से कहेंगे कि शासन प्रशासन को आदेश देकर यह नाइट कल्चर बंद करवाया जाए। क्योंकि यहां के हिंदुत्ववादी लोग परेशान हैं। सनातन को मानने वाले परेशान हैं। इंदौर आपका है। इंदौर पितरेश्वर हनुमान जी का है। आप हमारे हैं। इन लोगों की भावनाएं थी। गुरुजी इस बात को बोल दें। गुरु होने के नाते आज्ञा दे रहे हैं। आप नाइट कल्चर बंद करवा दो।’

पं धीरेन्द्र शास्त्री ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

30-Apr-2024
उज्जैन  (  शोर सन्देश  ) । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने श्री महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की। पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुबह भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर शिव की आराधना की। वहीं गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया है।
बारह ज्योतिर्लिंग में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी है। जहां वीआईपी दर्शनार्थी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन पा रहे हैं। तो वहीं आम श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुबह होने वाली महाकाल की आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर शिव जी की आराधना की। साथ ही गर्भगृह में पहुंचकर भगवान महाकाल का जल से अभिषेक भी किया है। इस दौरान बाबा बागेश्वर भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मंदिर समिति की तरफ से पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
 

कारखाना अधिनियम के तहत 7 मई एवं 13 मई को श्रमिकों को अवकाश

30-Apr-2024
सीहोर । (  शोर सन्देश  )  निर्वाचन आयोग द्वारा समस्त संसदीय क्षेत्रों में आम निर्वाचन कार्यक्रम-2024 जारी किया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसदीय क्षेत्रों 19-भोपाल एवं 18-विदिशा क्षेत्र अन्तर्गत सीहोर, बुधनी एवं इछावर विधानसभा क्षेत्र में 07 मई,2024 और 13 मई,2024 संसदीय क्षेत्रों 21-देवास अन्तर्गत आष्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा।
जारी दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने गत दिवस लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम , 1951 के तहत निर्वाचन के दौरान मतदान दिवस 07 मई,2024 और 13 मई,2024 को किसी भी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाने के निर्देश दिये गये हे। यह निर्देश ऐसे निर्वाचकों पर लागू नहीं होंगे जिनकी अनुपस्थिति से उस नियोजन में कोई खतरा या सारवान हानि (Substantial) स्वेदव हो सकती है। इस प्रावधान के अंतर्गत दैनिक वेतन, आकस्मिक श्रमिक भी मतदान दिवस पर मजदूरी सहित अवकाश के हकदार होंगे। इस प्रावधान का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के विरूद् दण्ड के प्रावधान है।

257 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त

30-Apr-2024
भोपाल । (  शोर सन्देश  ) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 28 अप्रैल तक 21 करोड़ 15 लाख रुपये नगद राशि सहित 257 करोड़ 95 लाख रुपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं।
राजन ने बताया है कि 28 अप्रैल तक 25 लाख 56 हजार लीटर से अधिक मदिरा जब्त की गयी है, जिसका मूल्य 37 करोड़ 65 लाख रुपये है। इसी तरह 23 करोड़ 6 हजार रुपये मूल्य के 17 हजार 127 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 14 करोड़ 11 लाख रुपये मूल्य की 2 हजार 328 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। साथ ही 161 करोड़ 98 लाख रुपये मूल्य की अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।
शाजापुर जिले में 23 मार्च को 8856 ली. शराब सहित 1 ट्रक जब्त किया गया। इसमें से शराब का मूल्य 96 लाख तथा ट्रक की कीमत 20 लाख रुपये है। इस प्रकार 1 करोड 16 लाख रुपये की जब्ती हुई।
इन्दौर जिले में 29 मार्च को 7.7 कि.ग्रा ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसका मूल्य 7 करोड 70 लाख रुपये है।
अलीराजपुर जिले में 30 मार्च को 11 हजार 448 ली. अवैध शराब सहित 1 ट्रक जब्त किया गया, जिसमें 69 लाख 46 हजार रुपये शराब की तथा 36 लाख रुपये ट्रक की कीमत है। इस प्रकार कुल राशि 1 करोड़ 5 हजार रुपये की जब्ती की हुई।
ग्वालियर जिले में 17 अप्रैल को एक कोल्ड स्टोरेज (कमला कोल्ड स्टोरेज) में 1 लाख 31 हजार 653 बोरों में अनेक प्रकार की सामग्री जैसे-मेन्थॉल आदि जो बिना हिसाब के रखी गयीं थी, उसे CGST द्वारा जब्त किया गया। इसका मूल्य 106 करोड़ 83 लाख रुपये है।
मंदसौर जिले के नयाखेडा हाईवे रोड पर 22 अप्रैल को चेकिंग के दौरान एक फोर व्हीलर में 1 करोड़ 3 हजार रुपये की नगदी तथा 4 किलो चांदी जब्त की गई। इसमें चांदी की कीमत 3 लाख 2 हजार रुपये तथा वाहन का मूल्य 10 लाख रुपये है। कुल 1 करोड़ 16 लाख रुपये की जब्ती की गई।

कांग्रेस पर अब अक्षय ने फोड़ दिया ‘बम’, अंतिम दिन वापस लिया नाम; बीजेपी में गए

29-Apr-2024
इंदौर।  (  शोर सन्देश )  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर किरकिरी का सामना करना पड़ा है। इंदौर सीट से पार्टी के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन की समय सीमा समाप्त हो जाने की वजह से अब इस सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवारी खत्म हो गई है। अक्षय कांग्रेस को झटका देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं।  बम मौजूदा भाजपा विधायक रमेश मंडोला के साथ डीसी दफ्तर पहुंचे और अपना नामांकन वापस ले लिया। बम का यह फैसला कांग्रेस के लिए बेहद चौंकाने वाला है। खबर लिखे जाने तक पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनका भाजपा में स्वागत किया। विजयवर्गीय ने लिखा, ‘इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।’ इस सेल्फी में विजयवर्गीय और अक्षय बम एक वाहन में एक साथ सवार दिख रहे हैं। अक्षय कांति से पहले सूरत में भी कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था। वहां बाद में अन्य 8 प्रत्याशियों की ओर से अपना नाम वापस ले लिए जाने के बाद भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। 24 अप्रैल को ही मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अक्षय कांति बम के नामांकन के दिन रैली की थी।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, ‘हम झूठे वादे नहीं करते... ईवीएम को हमेशा बलि का बकरा बनाया गया’

29-Apr-2024
नई दिल्ली। (  शोर सन्देश )   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं. पीएम मोदी लगातार विपक्ष पर हमला बोल रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि फिर एक बार देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने संपत्ति विवाद, आरक्षण के मुद्दे, ईवीएम पर खड़े हो रहे सवालों के साथ-साथ बीजेपी के घोषणापत्र को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने कहा कि हम धरातल पर रहते हैं... झूठे और अवास्तविक वादे करने में विश्वास नहीं करते,  जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता.    
अगर सरकार आपका पैसा छीन ले...
संपत्ति कर और विरासत कर के मुद्दे पर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि वे कल्पना के किसी भी स्तर पर समाधान है. दरअसल, ये असल में समाधान के रूप में छिपी हुई खतरनाक समस्याएं हैं. अगर सरकार धन बांटने के नाम पर आपका पैसा छीन ले तो क्या आप दिन-रात काम करेंगे? ऐसी नीतियां कलह पैदा करती हैं और समानता के हर रास्ते में बाधा उत्पन्न करते हैं. ऐसी नीतियां नफरत पैदा करती हैं और देश के आर्थिक और सामाजिक ताने-बाने को अस्थिर करती हैं.
हम नहीं करते झूठे वादे
बीजेपी के घोषणापत्र में किये गए वादों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम झूठे और ऐस वादे करने में विश्वास नहीं करते, जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता. हमने मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत और कई अन्य योजनाओं के दायरे और पैमाने का विस्तार करने का वादा किया है. इससे ज्यादातर लोग इन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे. 
ईवीएम हमेशा सुविधाजनक बलि का बकरा रही
विपक्ष लगातार ईवीएम के हेरफेर का आरोप लगा रहा है. हालांकि, निर्वाचन आयोग भी कह चुका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हार के बाद ईवीएम हमेशा सुविधाजनक बलि का बकरा रही है. यह पहली बार देखने को नहीं मिल रहा है. विपक्ष हमेशा देश को बूथ कैप्चरिंग के युग की ओर ले जाना चाहता है.
नेहा हिरेमथ को नहीं मिल रहा न्याय 
कर्नाटक में नेहा हिरेमथ मामले के बारे में पीएम मोदी ने कहा, नेहा हिरेमथ के पिता कांग्रेस पार्टी से हैं, लेकिन फिर भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. यह तुष्टिकरण नहीं तो क्या है? कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में आए एक साल हो गया है और उन्होंने पहले ही इसकी संपन्न अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है.

संदेशखाली पर ममता सरकार के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट हैरान, कहा- हाईकोर्ट में लाभ लेने की कोशिश न करें

29-Apr-2024
नई दिल्ली। (  शोर सन्देश )  संदेशखाली मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोमवार (29 अप्रैल, 2024) को जुलाई के दूसरे सप्ताह के लिए टल गई. राज्य सरकार ने 1 सप्ताह तक टालने का अनुरोध किया था . सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ किया कि यहां मामला लंबित होने को आधार बना कर राज्य की ममता बनर्जी सरकार हाईकोर्ट में कोई लाभ लेने की कोशिश नहीं करेगी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात पर हैरानी जताई कि किसी निजी व्यक्ति के खिलाफ हो रही जांच का राज्य सरकार विरोध कर रही है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में महिलाओं के शोषण और लोगों की जमीन हड़पने के आरोपों की जांच सीबीआई को 10 अप्रैल सौंप दी थी. राज्य सरकार इसका विरोध कर रही है. दरअसल, संदेशखाली की कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (ञ्जरूष्ट) के निलंबित नेता शेख शाहजहां और उसके साथियों ने यौन उत्पीडऩ किया और जमीन हड़पी है. 
 

रक्षा मंत्री राजनाथ की दो टूक- भारत कभी नहीं झुकेगा; एलएसी विवाद पर बोले- चीन के साथ बातचीत जारी

29-Apr-2024

 नई दिल्ली। (  शोर सन्देश )   भारत सैन्य रूप से एक शक्तिशाली देश बन गया है। हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं। यह कहना है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का। अहमदाबाद में उन्होंने एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी द्वारा चीन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच बातचीत सुचारू रूप से चल रही है। भारत कभी नहीं झुकेगा। मुझे लगता है कि हमें बातचीत के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत न कभी कहीं झुका है और न ही झुकेगा।

आने वाले समय में और बढ़ेगा रक्षा निर्यात
केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि भारत का रक्षा निर्यात आने वाले समय में और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 2104 में हमने 600 करोड़ की रक्षा सामाग्री निर्यात की थी लेकिन आज 2023-24 में यह आंकड़ा 21 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। मैं कह सकता हूं कि यह अभी और बढ़ेगा। मोदी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि रक्षा वस्तुएं फिर चाहे वह मिसाइल हो, बम हो, टैंक हो या फिर कोई अन्य हथियार वह सिर्फ भारत में और भारतीयों द्वारा ही बनाई जानी चाहिए।  
यह है चीन-भारत सीमा विवाद का कारण 
मई 2020 में चीन की सैन्य घुसपैठ के चलते गलवान घाटी में विवाद बढ़ा, जो दशकों में भारत और चीन के बीच सबसे गंभीर सैन्य विवाद था। चीनी सेना के मुताबिक, दोनों पक्ष अब तक चार बिंदुओं गलवान घाटी, पैंगोंग झील, हॉट स्प्रिंग्स और जियानान दबन (गोगरा) पर पीछे हटने पर सहमत हुए हैं, जिससे सीमा पर तनाव कम करने में मदद मिलेगी। लेकिन देपसांग और डेमचोक में एक समान समझौते पर पहुंचने को लेकर बातचीत में गतिरोध आ गया, जहां भारतीय पक्ष ने दो लंबित मुद्दों के समाधान के लिए दबाव डाला।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account